Friday 4 January 2019

गली बॉय बताते हैं असली हिप हॉप


एक्सेल एंटरटेनमेंट और फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी, मुंबई के धारावी के रैपर के जीवन पर रियल लाइफ फिल्म गली बॉय को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

पहले फिल्म के तीन पोस्टर,  जिनमे से दो में रणवीर सिंह अकेले और दूसरे में आलिया भट्ट के साथ दिखाई दे रहे थे, जारी कर फिल्म में दर्शकों की उत्सुकता पैदा करने की कोशिश की गई।

अब इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज़ का ऐलान भी ‘ऐलान ट्रेलर” (ऊपर देखिये) रिलीज़ कर किया गया।

इस ट्रेलर में, रणवीर सिंह असली हिप हॉप की ट्यून पर रैप करते दिखाई देते हैं। इस विडियो में रैपर की चाल मे रहने वाले सड़क के रैपर से दुनिया में कामयाब रैपर की कहानी की जानकारी होती है।

विडियो से ऐसा लगता है कि आसपास के लोग उस रैपर यानि रणवीर सिंह की सड़कछाप हरकतों से उससे नफ़रत करते हैं। इनमे अपवाद दो लोग हैं, एक रैपर की माँ और दूसरा अलिया भट्ट, जो रैपर से प्रेम करती हैं। इस विडियो का खात्मा अपना दिन भी आएगा के साथ होता है।

इस विडियो में कल्कि कोएच्लिन का किरदार भी नज़र आता हैं। सूत्र बताते हैं कि कल्कि के किरदार के भी रणवीर के किरदार से सम्बन्ध हैं। फिल्म में अलिया भट्ट और कल्कि कोएच्लिन के साथ रणवीर सिंह ने खूब चूमा-चाटी की है।

इस विडियो को स्पिटफायर ने कंपोज़ किया है। फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर हैं। जोया अख्तर की पिछली फिल्म दिल धड़कने दो के नायक रणवीर सिंह ही थे।

इस फिल्म का ट्रेलर ९ जनवरी को रिलीज़ होगा।  


The Investigation up for quick viewing from 6th January- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment