आदित्य धर के निर्देशन में, रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म सिनेमाघरों में कीर्तिमान व्यवसाय करने के बाद भी चर्चा से हटी नहीं है। अब धुरंधर द रिवेंज की ओटीटी रिलीज़ भी उतनी ही चर्चा में है जितनी इसकी थिएटर रिलीज़ थी।क्योंकि सिनेमाघरों की तरह इसे ऑनलाइन स्ट्रीम होते देखने के एकाधिक विकल्प उपलब्ध हैं।
धुरंधर २, जिओ हॉटस्टार पर पहले से ही स्ट्रीम हो रही है। किन्तु, अब यह फ़िल्म अब ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध है।
विशेष तथ्य यह है कि नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे धुरंधर संस्करण और जिओ हॉटस्टार के संस्करण में पर्याप्त अंतर है। यद्यपि, फिल्म का नेटफ्लिक्स संस्करण बिना सेंसर और बिना म्यूट किया हुआ, बिना एडिट के होगा। यह संस्करण पहले सिर्फ़ इंटरनेशनल फ़ैन्स के लिए उपलब्ध था।
नेटफ्लिक्स इंडिया ने
गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फ़िल्म की रिलीज़ की जानकारी दी। 'धुरंधर: द रिवेंज' का यह इंटरनेशनल वर्शन आज १९ जून से स्ट्रीम होने के कारण नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा। रणवीर सिंह
स्टारर यह फ़िल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देखी जा सकेगी।
इस फ़िल्म का एक अलग कट पहले ही ४ जून से जिओ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है । जिओ हॉटस्टार पर धुरंधर द रिवेंज आज सर्वोच्च शिखर पर है। भारत में धुरंधर फिल्मों के दोनों संस्करण धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज पहले पांच स्थान पर स्थापित हो रहे है।
नेटफ्लिक्स इंडिया के समाचारों के अनुसार, इस इंटरनेशनल अनसेंसर्ड वर्शन में बिना म्यूट की गई अपशब्दों वाली भाषा, हथौड़े से सर तोड़ने, सिर काटने और सीमेंट ब्लॉक के इस्तेमाल वाले लंबे एक्शन और हिंसा के सीन, और लियारी गैंग वॉर का एक ऐसा सीन भी होगा जिसमें हमज़ा अपने दुश्मन को आग के गोले से मारता है।
जिन लोगों ने अभी तक यह फ़िल्म नहीं देखी है, उन्हें बता दें कि पाकिस्तान पर आधारित 'धुरंधर' फ़्रैंचाइज़ी एक ऐसे भारतीय जासूस की कहानी है जो लियारी गैंग्स में घुसपैठ करता है।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित और सच्ची घटनाओं पर आधारित यह कहानी दो हजार के दशक के प्रारम्भ में भारत में घटी आतंकवादी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर रॉ द्वारा पाकिस्तान में अपना धुरंधर एजेंट प्लांट की करने के कथानक पर है।
No comments:
Post a Comment