Showing posts with label Ramcharan. Show all posts
Showing posts with label Ramcharan. Show all posts

Thursday, 9 July 2026

#NetflixIndia पर #Ikka और #Peddi, पर #SonyLiv पर #Balti !



इस सप्ताह (६ जुलाई से १२ जुलाई) विभिन्न ओटीटी प्लेटफार्म से स्ट्रीम होने वाली  कुछ प्रमुख फ़िल्में आपके मूड के अनुसार लगती है। जी हाँ, विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों और सीरीज की एक शानदार खेप रिलीज हो रही है। इस हफ्ते एक्शन, सस्पेंस, कोर्टरूम थ्रिलर और रीजनल सिनेमा का बेहतरीन तालमेल देखने को मिल रहा है।






यदि आप इस वीकेंडसप्ताहांत घर बैठ कर फिल्मे या सीरियल देखने का कार्यक्रम बनाने जा रहे हैं तो नीचे की चुनिंदा फिल्मों और सीरियलों पर विचार कर सकते है। विवरण को पढ़ कर आप अपने मूड के अनुरूप फ़िल्में या सीरियल चुन सकते है। 







इक्का (Ikka) — नेटफ्लिक्स इंडिया पर १० जुलाई से स्ट्रीम होने जा रही फिल्म इक्का बॉलीवुड के एक्शन फिल्मों के सुपरस्टार सनी देओल का बहुप्रतीक्षित ओटीटी डेब्यू हो रहा है। इस कानूनी दांवपेंच के साथ साथ भावनाओं से परिपूर्ण कोर्टरूम थ्रिलर में सनी देओल और अक्षय खन्ना, युद्ध फिल्म बॉर्डर के २९ साल बाद फिर स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे।




 

इक्का का कथानक एक सिद्धांतवादी वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक ऐसे संदिग्ध का केस लड़ना पड़ता है जिसके पतन के पीछे वह खुद था। दमदार डायलॉग और सस्पेंस के शौकीनों के लिए यह श्रेष्ठ चुनाव साबित हो सकता है।






पेड्डी (Peddi) — नेटफ्लिक्स इंडिया पर आज 9 जुलाई से तेलुगु फिल्म पेड्डी स्ट्रीम हो रही है। यह, तेलुगु सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अभिनीत एक इमोशनल स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है। कहानी गांव के एक ऐसे क्रिकेटर की है, जो अपनी निजी जिंदगी के बड़े हादसे से उबरकर अपने गांव के सम्मान के लिए लड़ता है। यदि आप 'क्रिकेट और हाई-वोल्टेज ड्रामा' के फैन हैं, तो यह आपको बेहद पसंद आएगी। यह जाह्नवी कपूर की पहले तेलुगु फिल्म है।  






पति पत्नी और वो दो (Pati Patni Aur Woh Do) भी नेटफ्लिक्स इंडिया पर कल १० जुलाई से स्ट्रीम हो रही है। आयुष्मान खुराना की यह फिल्म उन लोगों के लिए है जो वीकेंड पर हल्की-फुल्की कॉमेडी और पारिवारिक ड्रामा देखना पसंद करते हैं। इसमें आपको भरपूर ह्यूमर और मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। किन्तु, यह फिल्म आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह के ग्लैमर के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर ६० करोड़ के बजट के मुकाबले ६४ करोड़ ही कमा सकी थी। 






बाल्टी (Balti) — सोनी लिव पर १० जुलाई से स्ट्रीम हो रही फिल्म बाल्टी एक मलयालम फिल्म है।  इस फिल्म के नायक शेन निगम की यह २५ वी फिल्म में खेल और रहस्य्पूर्ण  एक्शन की मिलावट है। यह एक हाई-ऑक्टेन स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म है, जहां एक कबड्डी खिलाड़ी स्थानीय टूर्नामेंट जीतने के बाद अनजाने में अपराध के एक खतरनाक जाल में फंस जाता है। कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा पसंद करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन चयन हो सकता है।

परिमाला एंड कंपनी (Parimala & Co) - ज़ी ५ पर १० जुलाई से स्ट्रीम होने जा रही तमिल फिल्म परिमला एंड कंपनी के ब्लैक कॉमेडी थ्रिल्लर है। इस फिल्म में जयराम और उर्वशी रौतेला मुख्य भूमिका में है।  कथानक एक आम परिवार पर केंद्रित हैं, जिसकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब उनके पड़ोस में रहने वाले एक उपद्रवी की रहस्यमयी मौत हो जाती है।