Showing posts with label Horror. Show all posts
Showing posts with label Horror. Show all posts

Friday, 3 July 2026

क्या #Pralay के #Zombie हैं #Dhurandhar एक्टर #RanveerSingh ?



समाचार है कि धुरंधर अभिनेता रणवीर सिंह, सितंबर से, निर्देशक जय मेहता की ज़ॉम्बी फ़िल्म 'प्रलय' शुरू करेंगे। इस समय, जय मेहता अपनी फिल्म की शूटिंग प्रारम्भ  करने की तैयारी में जुटे हुए है।  वह अपनी इस ज़ोंबी फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया से प्रारम्भ करेंगे। 






भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे अधिक कारोबार करने वाली जासूसी एक्शन फ़िल्म धुरंधर के बाद, रणवीर सिंह पाकिस्तान के बाद, इस नई  दुनिया में क्या करने जा रहे हैं? क्या फिल्म प्रलय में,  फिल्म धुरंधर में भीषण रक्पात करने वाले हमजा की तरह मानव रक्त के प्यासे ज़ोम्बी बने हैं ? निसंदेह यह फिल्म ज़ोंबी जंतुओं की कयामत दिखाने वाली फिल्म है। किन्तु, रणवीर सिंह इस फिल्म में ज़ोंबी नहीं बने हैं।




  

यद्यपि, फिल्म प्रलय की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया से शुरू हो रही है।  किन्तु, फिल्म का कथानक बर्बाद मुंबई की पृष्ठभूमि पर ज़ोंबी आतंक पर  फिल्म है।  पूरी फिल्म, ज़ोंबी के आतंक से वीरान पड़ी मुंबई पर केन्द्रित है। प्रलय एक कयामत के बाद की दुनिया में सेट है। इसमें एक डायस्टोपियन मुंबई की कल्पना की गई है जो ज़ॉम्बी से भरी हुई है और एक शादीशुदा जोड़ा उसमें ज़िंदा रहने के लिए संघर्ष कर रहा है। तीन सौ करोड़ के बजट के साथ, यह फ़िल्म रणवीर सिंह के फिल्म जीवन की सबसे महँगी एकल हीरो फिल्म है।






  

रणवीर सिंह, इसी दम्पति का पुरुष चरित्र कर रहे हैं।  बताते हैं कि फिल्म में रणवीर सिंह की पत्नी की भूमिका सुपरहिट मलयालम फिल्म लोक पार्ट १ चंद्रा की नायिका कल्याणी प्रियदर्शन कर रही है।  मलयालम फिल्मों और  विगत दिनों सुपरहिट हुई हिंदी फिल्म भूत बंगला के सुप्रसिद्ध निर्देशक प्रियदर्शन की इकलौती बेटी है कल्याणी प्रियदर्शन। वह अब  तक डेढ़ दर्जन मलयालम, तमिल और तेलुगु फ़िल्में कर चुकी है।  प्रलय उन की पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। 






जय मेहता, अपनी फिल्म को स्वाभाविक और रोमांचक बनाने के लिए कुछ छोड़ना नहीं चाहते।  इस फिल्म की ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग अनुभवी तकनीशियनों की देखरेख में होगी। यह फिल्म वीएफएक्स पर भी बहुत अधिक निर्भर करेगी। फिल्म के लिए द हंगर गेम्स की शैली में मुंबई की कल्पना की गई है। इसके लिए तबाह मुंबई सेट्स बनाए जायेंगे।  शहर के बड़े हिस्से को डिजिटल रूप से पुराना किया जाएगा ताकि इसे परित्यक्त रूप दिया जा सके।






भारतीय दर्शकों को, विदेशी ज़ोंबी चरित्र आकर्षित करता है।  अब तक संख्या में कम बनी फिल्म शैली वाली ज़ोम्बी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली है। इस  प्रकार की कुछ फिल्मों का विवरण निम्न प्रकार है -   





गो गोवा गॉन (२०१३) हिन्दी में निर्मित इस फिल्म के मुख्य कलाकार सैफ अली खान, कुणाल खेमू, वीर दास, आदि थे। यह भारत की पहली मुख्यधारा की एक्शन ज़ॉम्बी फ़िल्म मानी जाती है। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म  है, जिसमें गोवा की एक रेव पार्टी के दौरान एक नए ड्रग के कारण लोग ज़ॉम्बी बन जाते हैं।






ज़ॉम्बी रेड्डी (२०२१) तेलुगू में निर्मित और हिंदी में भी डब  फिल्म है।  इसके मुख्य कलाकार  तेजा सज्जा, आनंदी, दक्षा नगरकर हैं। प्रशांत वर्मा द्वारा निर्देशित यह तेलुगू सिनेमा की पहली ज़ॉम्बी फ़िल्म है। इसमें रायलसीमा क्षेत्र के गुटीय संघर्ष  को ज़ॉम्बी महामारी के साथ बेहद अनोखे और मनोरंजक तरीकों से जोड़ा गया है।






मिरुथन (२०१६) तमिल भाषा में निर्मित और हिंदी में डैरिंग रखवाला नाम से डब फिल्म है।  इस फिल्म के मुख्य कलाकार जयम रवि, लक्ष्मी , जैसे प्रतिष्ठित नाम है। यह तमिल सिनेमा की पहली ज़ॉम्बी फ़िल्म है। ओट में एक केमिकल लीक के कारण वायरस फैलता है, जिससे लोग ज़ोंबी बनने लगते है।






बेताल (२०२०) हिंदी भाषा में निर्मित नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ है। इसके मुख्य कलाकार विनीत कुमार सिंह, अहाना कुमार हैं। तथापि यह फ़िल्म नहीं बल्कि सीरीज़ है, लेकिन भारतीय ज़ॉम्बी जॉनर में इसका बड़ा नाम है। इसमें ब्रिटिश काल के मरे हुए अनडेड सैनिक और उनके अधिकारी आधुनिक सैनिकों पर हमला करते हैं।






घोस्ट स्टोरीज़ (२०२०) हिंदी भाषा में निर्मित नेटफ्लिक्स सीरीज है। इस एंथोलॉजी फ़िल्म की दिवाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित तीसरी कहानी पूरी तरह से ज़ॉम्बी विषय पर आधारित थी, जिसमें एक व्यक्ति ऐसे गाँव में पहुँचता है जहाँ लोग इंसानों को खा रहे होते हैं।





जी - ज़ॉम्बी (२०२१) तेलुगु भाषा में बनाई गई आर्यन गौरा, दिव्या पांडे की मुख्य भूमिका वाली फिल्म है। यह फिल्म मेडिकल थ्रिलर फिल्म है, जहाँ युवा डॉक्टरों की एक टीम इम्युनिटी वैक्सीन विकसित करने की कोशिश करती है, लेकिन वायरस की वजह से लोग ज़ॉम्बी बनने लगते हैं।

Tuesday, 23 June 2026

#Horror का रोमांच बढाने वाली #EvilDeadfranchise की छठी फिल्म #EvilDeadBurn

<>



विगत दिनों, सोनी पिक्चर्स इंडिया ने फिल्म 'ईविल डेड बर्न' का १५ सेकंड की टीज़र क्लिप साझा की है। इस क्लिप में आग के भयानक दृश्य, एक मकड़ी, जली हुई चीज़ें और फ़ोन के ज़्यादा गर्म होने की चेतावनी दिखाई गई है। इस चेतावनी से इस हॉरर फ़िल्म का रोमांच बढ़ जाता है ।





यह क्लिप 'ईविल डेड' फ़्रैंचाइज़ी की छठी फ़िल्म का प्रचार करती है। इसे सेबेस्टियन वानिसेक ने डायरेक्ट किया है और सैम राइमी व रॉब टैपर्ट ने निर्मित किया है। यह एक क्रूर, आर रेटेड सुपरनैचुरल कहानी है जो 'डेडाइट्स' के साथ एक जानलेवा पारिवारिक मिलन पर केंद्रित है।





'ईविल डेड बर्न' 10 जुलाई, 2026 को अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। भारत सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके डिस्ट्रीब्यूशन का भार सोनी पिक्चर्स संभाल रही है ।





फिल्म के निर्माता सैम राइमी ने 'ईविल डेड' फ़्रैंचाइज़ी बनाई थी और वह इससे मुख्य मार्गदर्शक के तौर पर गहराई से जुड़े हुए हैं। पहली तीन ईविल डेड फिल्मों के पश्चात् वह मुख्य रूप से नई ईविल फ़िल्मों का निर्माण  करते हैं और निर्देशन का दायित्व अन्य को सौंप देते हैं ।




 ईविल डेड फिल्म फ्रैंचाइज़ी का प्रारम्भ, उस समय किशोरावस्था में सैम राइमी ने, १९७८ में अपने मित्रों रॉबर्ट टैपर्ट और ब्रूस कैंपबेल के साथ, विदिन द वुड्स नाम की एक शॉर्ट फ़िल्म बना कर किया था । यह एक हॉरर प्रोजेक्ट का कॉन्सेप्ट-प्रूफ़ था। इसमें जंगल में बने केबिन, नेक्रोमोनिकॉन और शैतानी कब्ज़े जैसे तत्व थे। इस लघु फिल्म ने उन्हें फ़ीचर फ़िल्म के लिए पैसे जुटाने में मदद की। तथा उन्हें अपनी पहली ईविल डेड फ़ीचर (१९८१) फ़िल्म बनाने का अवसर मिला।




 

राइमी ने मूल तीन त्रयी फिल्मों को लिखा और निर्देशित क्या था। इन फ़िल्मों में ब्रूस कैंपबेल ने ऐश विलियम्स की भूमिका निभाई, टैपर्ट ने प्रोड्यूस किया और कैंपबेल अहम भूमिकाओं में थे। इनमें ज़बरदस्त हॉरर, खून-खराबा और स्लैपस्टिक कॉमेडी का मिश्रण है।





द ईविल डेड (१९८१) के कथानक में दोस्तों का एक समूह एक दूर-दराज़ के केबिन में नेक्रोमोनिकॉन (बुक ऑफ़ द डेड) के ज़रिए शैतानों को जगा देता है। यह कम बजट की 'ग्राइंडहाउस' हिट फ़िल्म थी जो कई देशों में सेंसरशिप की दिक्कतों और विवादों के बावजूद एक बड़ी 'कल्ट क्लासिक' बन गई।





ईविल डेड २ (१९८७) को भी राइमी ने निर्देशित किया था। किन्तु, फिल्म का कथानक स्कॉट स्पीगल के साथ मिलकर लिखा गया था । इसे री-क्वेल फिल्म भी माना जाता है।  क्योंकि यह फिल्म कहानी को आगे बढ़ाने से पहले पहली फ़िल्म के कुछ हिस्सों को दोहराती या नए सिरे से दिखाती थी। यह कॉमेडी और हॉरर के मिश्रण को और मज़ेदार बनाती थी, जिसमें कब्ज़े वाला हाथ और चेनसा जैसे यादगार पल शामिल हैं।




 

राइमी ने, त्रयी की तीसरी फिल्म आर्मी ऑफ़ डार्कनेस (१९९२) को अपने भाई इवान राइमी के साथ मिलकर लिखा था। किन्तु, यह उनकी अंतिम निर्देशित ईविल डेड फिल्म थी।ऐश को 'डेडाइट्स' और कंकालों की सेना से लड़ने के लिए मध्ययुगीन समय में भेजा जाता है। इसका बजट बड़ा है और इसमें फैंटेसी/एक्शन के ज़्यादा एलिमेंट थे ।





इन तीन फ़िल्मों ने राइमी के फिल्म जीवन को आगे बढ़ाया। फ्रैंचाइज़ी की विशिष्ट पहचान बनाई। इस फ्रैंचाइज़ी की सफलता का बाद, राइमी ने २००२ में स्पाइडर-मैन बना कर नई फ़्रैंचाइज़ी का प्रारम्भ कर विशिष्ट पहचान बनाई। 



 

 ईविल डेड त्रयी के बाद राइमी ने निर्देशन से दूरी बना ली। किन्तु, वह फिल्म निर्माता के रूप में फिल्म से जुड़े रहे ताकि नई ईविल डेड फ़िल्मों को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने इन फिल्मों में नए निर्देशकों को क्रिएटिव आज़ादी दी। इस फ्रैंचाइज़ी के अंतर्गत ईविल डेड (२०१३) और ईविल डेड राइज (२०२३) का निर्माण हुआ। इस फ्रैंचाइज़ी की छठी फिल्म ईविल डेड बर्न है। इस फ्रैंचाइज़ी में सातवीं फिल्म ईविल डेड रैथ ७ अप्रैल २०२८ को प्रदर्शित होगी।   

Friday, 17 October 2025

अब #PrimeVideo पर #ConjuringLastRites



असाधारण अन्वेषक एड और लोरेन वॉरेन रहस्यमयी प्राणियों से जुड़ी एक अंतिम भयावह घटना की जाँच करते हैं जिनका उन्हें इन रहस्यमय प्राणियों का सामना करना होगा।





उपरोक्त कथा सार, एड और लोरेन वॉरेन के साथ कॉन्ज्यूरिंग सीरीज़ की अंतिम बताई जा रही फिल्म कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स का  है। यह द कॉन्ज्यूरिंग: द डेविल मेड मी डू इट (२०२१) का सीधा सीक्वल।





कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स ने, अपने शुरुआती सप्ताहांत में दुनिया भर में १९४ मिलियन डॉलर  की कमाई की, जो किसी भी हॉरर फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग थी। इस ने १९० मिलियन डॉलर की कमाई करने वाली फिल्म इट (२०१७) को पीछे छोड़ दिया । यह फ्रैंचाइज़ी की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म द नन (२०१८) को भी पीछे छोड़ चुकी है ।




दो घंटे १५ मिनट की अवधि के साथ, यह फिल्म द कॉन्ज्यूरिंग जगत की सबसे लंबी फिल्म बन गई है।





द कॉन्ज्यूरिंग: लास्टराइट्स प्राइमवीडियो, यूट्यूब इंडिया और गूगल टीवी पर किराए पर उपलब्ध है। 

क्या सफल हो पाएगी #Thamma के सामने #EkDeewaneKiDeewaniyat ?



प्रश्न पूछा जा रहा है और पूछा भी जाना चाहिए।  क्या एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी ? क्या सैयारा के बाद रोमांस के फूल बॉक्स ऑफिस पर खिलेंगे ? क्या थम्मा के हॉररकॉम को भेद पाएगी यह रोमांस फिल्म ? 





सामान्य रूप से, बॉलीवुड से फ़िल्में  शुक्रवार को प्रदर्शित होती है।  यदि विस्तारित सप्ताहांत का लाभ उठाना हो तो फ़िल्में किसी दूसरे वार अर्थात गुरुवार या बुद्धवार को भी प्रदर्शित की जाती है। इसी महीने, यशराज फिल्म्स की, हृथिक रोशन, जूनियर एनटीआर और किआरा अडवाणी अभिनीत फिल्म वॉर २ शुक्रवार के स्थान पर, गाँधी जयंती के अवकाश का लाभ उठाने के लिए गुरुवार को प्रदर्शित हुई थी।  





किन्तु, हर्षवर्द्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांस ड्रामा फिल्म एक दीवाने की दीवानियत मंगलवार २१ अक्टूबर २०२५ को प्रदर्शित की जा रही है।  २१ अक्टूबर को महालक्ष्मी पूजा के बाद का दिन है।  किन्तु, सामान्यतय पूरे भारत में अवकाश रहता है। दिवाली के त्यौहार का चलन बताता है कि लक्ष्मी पूजा के दूसरे दिन, लोग घर से निकलते है। इस दिन सामान्य से अधिक भीड़ बाहर होती है।  




 

विगत वर्ष २०२४ में, दिवाली ३१ अक्टूबर को मनाई गई थी। बॉलीवुड से दो फ़िल्में भूल भुलैया ३ और सिंघम अगेन १ नवंबर २०२५ को प्रदर्शित हुई थी। इस दिन गोवर्द्धन पूजा या जमघट का त्यौहार मनाया जाता है।  एक दीवाने की दीवानियत भी जमघट को ही प्रदर्शित होने जा रही है। किन्तु, यह एक पेंच है।  भूल भुलैया ३ और सिंघम अगेन विस्तारित सप्ताहांत का लाभ उठाने के लिए गुरुवार १ नवंबर जमघट के दिन प्रदर्शित हुई थी। इससे पहले सलमान खान की फिल्म टाइगर ३ दिवाली के दिन प्रदर्शित हुई थी।  कदाचित इसी लिए एक दीवाने की दीवानियत को भी दिवाली के दूसरे दिन प्रदर्शित किया जा रहा है। 





किन्तु, यहाँ विस्तारित सप्ताहांत नहीं पड़ रहा है।  अलबत्ता, यदि फिल्म दर्शकों को आकर्षित कर पाई तो कम से कम ६ नवंबर तक कोई अन्य फिल्म मुकाबले में नहीं है। पर थम्मा का क्या !





निर्माता दिनेश विजन की, आदित्य सरपोतदार निर्देशित हॉररकॉम फिल्म थम्मा भी २१ अक्टूबर से प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म में हर्षवर्द्धन राणे और सोनम बाजवा के मुकाबले  आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना जैसे सितारे है।  यह सितारे तुलनात्मक  रूप से एक दीवाने की दिवानीयत के सितारों से काफी बड़े है। क्या अपेक्षाकृत बड़े सितारे और हॉररकॉमय. रोमांस ड्रामा पर भारी नहीं पड़ेगा ?