Showing posts with label Zombie Movies. Show all posts
Showing posts with label Zombie Movies. Show all posts

Tuesday, 14 July 2026

#RanveerSingh की #ZombieThriller फिल्म #Pralay के लिए #28DaysLater के आर्टिस्ट !



धुरंधर श्रंखला की दो फिल्मों की धुरंधर सफलता के बाद, अभिनेता रणवीर सिंह, एक बार फिर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करना चाहते लगते है।  यह फिल्म है ज़ोंबी थ्रिलर फिल्म प्रलय, जो बर्बाद हो चुके मुंबई के कथानक पर है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और कल्याणी 'लोका चैप्टर १' प्रियदर्शन अपनी जान बचते हुए शहर को बचाने के लिए निकले दम्पति की भूमिका कर रहे है। यह कल्याणी की पहली हिंदी फिल्म होगी।  




रणवीर सिंह की, ज़ॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर प्रलय भारतीय सिनेमा में अब तक के सबसे ज़्यादा तकनीकी रूप से समृद्ध और महत्वकांक्षी फिल्म के रूप में गिनी जा रही है, जिसमे ज़ोंबी शैली की परख की जा रही है। 




रोचक तथ्य यह है कि फिल्म के निर्माता निर्देशक जय मेहता ने फिल्म को विश्व स्तरीय बनाने के लिए कमर कस ली है। फिल्म को, भारत की अनोखी और स्वाभाविक ज़ोंबी फिल्म बनाने के लिए मेहता ने फिल्म से विश्व स्तर के मेकअप आर्टिस्ट्स को जोड़ना शुरू कर दिया है। बताते हैं कि फिल्म के निर्माता ने कथित तौर पर डैनी बॉयल की कल्ट क्लासिक 28 डेज़ लेटर (2002) के लेजेंडरी हॉलीवुड प्रोस्थेटिक मास्टर्स के साथ फिल्म के डरावने मरे हुए लोगों की भीड़ को बनाने के लिए सक्रिय बातचीत शुरू कर दी है।





प्रलय का बजट ३०० करोड़ बताया जा रहा है। किन्तु, इतने बजट के बावजूद सीजीआई पर निर्भर होना नहीं चाहते। इसके लिए उन्होंने अपनी कल्पना को साकार करने, चेहरे पर मेकअप पर निर्भर रहने का निर्णय लिया है ताकि ज़ोंबी फिल्म वास्तविकता के निकट लग सके।  इसके लिए उन्होंने पुराने ज़माने के सिनेमैटिक रियलिज़्म को दिखाने के लिए जाने-माने स्पेशल इफ़ेक्ट्स के पुराने अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों लिसा क्रॉली, एड्रियन गेटली, बैरी गॉवर और केट हिल से संपर्क किया है। इस मशहूर टीम को लेने से फिल्म की हॉरर पहचान तत्काल विश्व स्तर पर बन जाएगी।




विनाश ग्रस्त मुंबई के वातावरण को दिखाने के लिए, डायरेक्टर जय मेहता ऑस्ट्रेलिया में एक बहुत बड़ा और कई हफ़्तों का शूटिंग शेड्यूल बना रहे हैं। इस फिल्म की कहानी एक शादीशुदा जोड़े पर केंद्रित है जो बर्बाद मुंबई में ज़िंदा रहने के लिए संघर्ष कर रहा है।  




इस प्रोजेक्ट की ज़बरदस्त अपील में कल्याणी प्रियदर्शन का हिंदी डेब्यू भी शामिल है, जिन्होंने मलयालम सुपरहीरो एपिक लोका चैप्टर 1: चंद्रा में अपने करियर की सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। इंडस्ट्री के सूत्रों ने बताया कि रणवीर सिंह ने एक्ट्रेस को पर्सनली एक स्पेशल कॉल किया ताकि हिंदी मार्केट में कदम रखने को लेकर उनकी झिझक दूर की जा सके। उन्होंने ज़ॉम्बी की दुनिया के बड़े पैमाने और नवीनता पर बल दिया 





प्रलय का पहला आधिकारिक कार्यक्रम सितम्बर २०२६ से प्रारम्भ होने जा रहा है। वेस्टर्न क्लासिक्स की डरावनी फिलॉसफी को इंडियन स्टोरीटेलिंग के रॉ इमोशनल हिस्से के साथ मिलाकर, जय मेहता की सर्वाइवल एपिक सबकॉन्टिनेंट में हॉरर-थ्रिलर के लिए एक बिल्कुल नया बेंचमार्क सेट करने के लिए तैयार है।




ऐसा प्रतीत होता है कि बॉलीवुड फिल्म निर्माण शैली में ज़ोंबी  प्रयोग करने जा रहा है। क्योंकि, वेलकम टू द जंगल के निर्देशक अहमद खान, अपनी बागी २, बागी ३ और हीरोपंथी २  फिल्मों के नायक टाइगर श्रॉफ के साथ ज़ोंबी कॉमेडी फिल्म का निर्माण प्रारम्भ करने जा रहे है।   

Friday, 3 July 2026

क्या #Pralay के #Zombie हैं #Dhurandhar एक्टर #RanveerSingh ?



समाचार है कि धुरंधर अभिनेता रणवीर सिंह, सितंबर से, निर्देशक जय मेहता की ज़ॉम्बी फ़िल्म 'प्रलय' शुरू करेंगे। इस समय, जय मेहता अपनी फिल्म की शूटिंग प्रारम्भ  करने की तैयारी में जुटे हुए है।  वह अपनी इस ज़ोंबी फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया से प्रारम्भ करेंगे। 






भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे अधिक कारोबार करने वाली जासूसी एक्शन फ़िल्म धुरंधर के बाद, रणवीर सिंह पाकिस्तान के बाद, इस नई  दुनिया में क्या करने जा रहे हैं? क्या फिल्म प्रलय में,  फिल्म धुरंधर में भीषण रक्पात करने वाले हमजा की तरह मानव रक्त के प्यासे ज़ोम्बी बने हैं ? निसंदेह यह फिल्म ज़ोंबी जंतुओं की कयामत दिखाने वाली फिल्म है। किन्तु, रणवीर सिंह इस फिल्म में ज़ोंबी नहीं बने हैं।




  

यद्यपि, फिल्म प्रलय की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया से शुरू हो रही है।  किन्तु, फिल्म का कथानक बर्बाद मुंबई की पृष्ठभूमि पर ज़ोंबी आतंक पर  फिल्म है।  पूरी फिल्म, ज़ोंबी के आतंक से वीरान पड़ी मुंबई पर केन्द्रित है। प्रलय एक कयामत के बाद की दुनिया में सेट है। इसमें एक डायस्टोपियन मुंबई की कल्पना की गई है जो ज़ॉम्बी से भरी हुई है और एक शादीशुदा जोड़ा उसमें ज़िंदा रहने के लिए संघर्ष कर रहा है। तीन सौ करोड़ के बजट के साथ, यह फ़िल्म रणवीर सिंह के फिल्म जीवन की सबसे महँगी एकल हीरो फिल्म है।






  

रणवीर सिंह, इसी दम्पति का पुरुष चरित्र कर रहे हैं।  बताते हैं कि फिल्म में रणवीर सिंह की पत्नी की भूमिका सुपरहिट मलयालम फिल्म लोक पार्ट १ चंद्रा की नायिका कल्याणी प्रियदर्शन कर रही है।  मलयालम फिल्मों और  विगत दिनों सुपरहिट हुई हिंदी फिल्म भूत बंगला के सुप्रसिद्ध निर्देशक प्रियदर्शन की इकलौती बेटी है कल्याणी प्रियदर्शन। वह अब  तक डेढ़ दर्जन मलयालम, तमिल और तेलुगु फ़िल्में कर चुकी है।  प्रलय उन की पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। 






जय मेहता, अपनी फिल्म को स्वाभाविक और रोमांचक बनाने के लिए कुछ छोड़ना नहीं चाहते।  इस फिल्म की ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग अनुभवी तकनीशियनों की देखरेख में होगी। यह फिल्म वीएफएक्स पर भी बहुत अधिक निर्भर करेगी। फिल्म के लिए द हंगर गेम्स की शैली में मुंबई की कल्पना की गई है। इसके लिए तबाह मुंबई सेट्स बनाए जायेंगे।  शहर के बड़े हिस्से को डिजिटल रूप से पुराना किया जाएगा ताकि इसे परित्यक्त रूप दिया जा सके।






भारतीय दर्शकों को, विदेशी ज़ोंबी चरित्र आकर्षित करता है।  अब तक संख्या में कम बनी फिल्म शैली वाली ज़ोम्बी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली है। इस  प्रकार की कुछ फिल्मों का विवरण निम्न प्रकार है -   





गो गोवा गॉन (२०१३) हिन्दी में निर्मित इस फिल्म के मुख्य कलाकार सैफ अली खान, कुणाल खेमू, वीर दास, आदि थे। यह भारत की पहली मुख्यधारा की एक्शन ज़ॉम्बी फ़िल्म मानी जाती है। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म  है, जिसमें गोवा की एक रेव पार्टी के दौरान एक नए ड्रग के कारण लोग ज़ॉम्बी बन जाते हैं।






ज़ॉम्बी रेड्डी (२०२१) तेलुगू में निर्मित और हिंदी में भी डब  फिल्म है।  इसके मुख्य कलाकार  तेजा सज्जा, आनंदी, दक्षा नगरकर हैं। प्रशांत वर्मा द्वारा निर्देशित यह तेलुगू सिनेमा की पहली ज़ॉम्बी फ़िल्म है। इसमें रायलसीमा क्षेत्र के गुटीय संघर्ष  को ज़ॉम्बी महामारी के साथ बेहद अनोखे और मनोरंजक तरीकों से जोड़ा गया है।






मिरुथन (२०१६) तमिल भाषा में निर्मित और हिंदी में डैरिंग रखवाला नाम से डब फिल्म है।  इस फिल्म के मुख्य कलाकार जयम रवि, लक्ष्मी , जैसे प्रतिष्ठित नाम है। यह तमिल सिनेमा की पहली ज़ॉम्बी फ़िल्म है। ओट में एक केमिकल लीक के कारण वायरस फैलता है, जिससे लोग ज़ोंबी बनने लगते है।






बेताल (२०२०) हिंदी भाषा में निर्मित नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ है। इसके मुख्य कलाकार विनीत कुमार सिंह, अहाना कुमार हैं। तथापि यह फ़िल्म नहीं बल्कि सीरीज़ है, लेकिन भारतीय ज़ॉम्बी जॉनर में इसका बड़ा नाम है। इसमें ब्रिटिश काल के मरे हुए अनडेड सैनिक और उनके अधिकारी आधुनिक सैनिकों पर हमला करते हैं।






घोस्ट स्टोरीज़ (२०२०) हिंदी भाषा में निर्मित नेटफ्लिक्स सीरीज है। इस एंथोलॉजी फ़िल्म की दिवाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित तीसरी कहानी पूरी तरह से ज़ॉम्बी विषय पर आधारित थी, जिसमें एक व्यक्ति ऐसे गाँव में पहुँचता है जहाँ लोग इंसानों को खा रहे होते हैं।





जी - ज़ॉम्बी (२०२१) तेलुगु भाषा में बनाई गई आर्यन गौरा, दिव्या पांडे की मुख्य भूमिका वाली फिल्म है। यह फिल्म मेडिकल थ्रिलर फिल्म है, जहाँ युवा डॉक्टरों की एक टीम इम्युनिटी वैक्सीन विकसित करने की कोशिश करती है, लेकिन वायरस की वजह से लोग ज़ॉम्बी बनने लगते हैं।

Saturday, 30 January 2016

जब लिली जेम्स ने घायल किया सह कलाकारों को !

सेठ ग्राहम-स्मिथ का २००९ में एक उपन्यास 'प्राइड एंड प्रेज्यूडिस एंड ज़ोम्बीज'  बाजार में आया था।  यह जेन ऑस्टेन के रोमांटिक नॉवेल 'प्राइड एंड प्रेज्यूडिस' और मॉडर्न डे ज़ॉम्बीज़ कथाओं का पैरोडी था।  इस उपन्यास स्क्रीन एडॉप्शन है डायरेक्टर बर स्टेर्स की फिल्म है 'प्राइड एंड प्रेज्यूडिस एंड ज़ोम्बीज' ।  ज़ाहिर है कि यह कॉमेडी हॉरर फिल्म ज़ोम्बी-किलिंग के पागलपन और बड़ी संख्या में खून खराबे का बिग पैक साबित होने जा रही है । एक हादसा इसकी ताकीद करता है। फ़िल्म की शूटिंग के दौरान कुछ बेहद खतरनाक फाइट सीन्स को करते हुए एलिज़ाबेथ बेनट का किरदार कर रही अभिनेत्री लिली जेम्स ने अपने कुछ साथी कलाकारों को घायल कर दिया । हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में लिली जेम्स ने शूट के दौरान हुए इस हादसे का ज़िक्र किया। लिली जेम्स ने कहा," जब मैंने फ़िल्म का टाइटल देखा तो कुछ समझ ही नही आया । फिर मैंने इस फ़िल्म की कहानी पढ़ी । स्क्रिप्ट बेहद शानदार और फनी थी ।मुझे महसूस हुआ कि पीरियड ड्रामा को जॉम्बीज की ज़रूरत थी । मेरा किरदार एक छोटी तलवार वाले निंजा का है । यह किरदार हर समय अपने पास तलवार रखता है । मुझे लगता है कि हम अपने पास हथियार इसलिए रखते हैं क्योंकि हमे यह महसूस होता है कि जॉम्बीज कभी भी प्रकट हों सकते हैं । मुझे शूट के दौरान कोई चोट नहीं आयी लेकिन मैंने ज़ॉम्बीज़ बने दूसरें लोगों को बहुत घायल किया।" रोमांस और एक्शन के डबल धमाल वाली इस फ़िल्म मे लिली जेम्स अब तक क़ी सबसे खतरनाक ज़ोंबी किलर साबित होने जा रही है । पीवीआर पिक्चर्स द्वारा यह फ़िल्म पूरे भारत में १२ फरवरी को रिलीज़ की जा रही है ।