Showing posts with label Siddharth Malhotra. Show all posts
Showing posts with label Siddharth Malhotra. Show all posts

Friday, 19 June 2026

#Netflix पर #SunnyDeol और #AkshayeKhanna का कोर्ट रूम ड्रामा #IKKA



क्या होता है जब सही काम करने की कीमत आपको अपनी सबसे प्यारी चीज़ें खोकर चुकानी पड़ती है? नेटफ्लिक्स की आगामी थ्रिलर फ़िल्म इक्का  में हिंदी सिनेमा के दो बेहतरीन कलाकार - सनी देओल और अक्षय खन्ना - एक साथ आ रहे हैं। यह दोनों फिल्म बॉर्डर के तीन दशक  बाद एक ज़बरदस्त कोर्टरूम ड्रामा में स्क्रीन पर साथ दिखेंगे। 






प्रतिष्ठित ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर १० जुलाई को रिलीज़ होने वाली इक्का एक हाई-स्टेक्स कानूनी लड़ाई की कहानी है, जिसमें निजी अतीत, नैतिक उलझनें और टकराती विचारधाराएँ आमने-सामने होती हैं। कहानी के केंद्र में एक मशहूर वकील (सनी देओल) हैं, जिन्हें अपने अतीत के एक व्यक्ति (अक्षय खन्ना) का बचाव करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। उस व्यक्ति की वापसी पुराने ज़ख्मों को फिर से ताज़ा कर देती है और वकील को एक ऐसा केस लेने पर मजबूर करती है जो उनके सभी सिद्धांतों को चुनौती देता है। परिवार की सुरक्षा और सिद्धांतों के दांव पर होने के कारण, हर कदम की एक कीमत चुकानी पड़ती है।






सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ, तिलोत्तमा शोम एक मज़बूत पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की भूमिका में हैं जो न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जबकि दीया मिर्ज़ा एक समर्पित पत्नी और माँ का किरदार निभा रही हैं जो बढ़ती अनिश्चितता के बीच अपने परिवार को एकजुट रखने के लिए संघर्ष कर रही हैं।






नेटफ्लिक्स इंडिया में कंटेंट की वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल ने कहा, "इक्का  में वह सभी सामग्री हैं जो दर्शकों को एक बेहतरीन कोर्टरूम ड्रामा में पसंद आती हैं, प्रतिष्ठा, नैतिक जटिलता और भावनात्मक संघर्ष। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म न्याय, सच्चाई और जवाबदेही को एक दिलचस्प कहानी के ज़रिए दिखाती है। यह कहानी दर्शकों को आखिर तक उत्सुक बनाए रखती है, जिसमें कई परतों वाले किरदार, अप्रत्याशित मोड़ और ऐसे नैतिक सवाल हैं जो फ़ैसले के बाद भी लंबे समय तक मन में रहते हैं।"





वह आगे कहती हैं, "यह फ़िल्म हमारे लिए एक अहम पड़ाव भी है क्योंकि सनी देओल नेटफ्लिक्स फ़िल्म में डेब्यू कर रहे हैं। वे इस जॉनर में अपनी यादगार भूमिका के तीन दशक से भी ज़्यादा समय बाद एक वकील के तौर पर कोर्टरूम में लौट रहे हैं। उनके साथ स्क्रीन पर वापसी करते हुए, बेहद प्रतिभाशाली अक्षय खन्ना एक बेहतरीन साथी कलाकार साबित होंगे, और यह बुद्धि की एक ज़बरदस्त लड़ाई होगी।





"तिलोत्तमा शोम और दीया मिर्ज़ा की अहम भूमिकाओं के साथ, यह फ़िल्म असाधारण प्रतिभाओं को एक ऐसी कहानी के लिए एक साथ लाती है जो अपने संदर्भ में गहराई से जुड़ी है और हर किसी को प्रभावित करती है - ऐसी कहानी जिसे नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के सामने लाने में हमें गर्व है।"






अल्केमी फ़िल्म्स द्वारा निर्मित और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​द्वारा निर्देशित फिल्म इक्का सनी देओल का स्ट्रीमिंग डेब्यू है। इसमें वे नेटफ्लिक्स पर एक नए, परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड रोल में अपनी खास तीव्रता के साथ कोर्टरूम में वापसी कर रहे हैं। यह फ़िल्म ऐसे फैसलों की कीमत और न्याय की पेचीदगियों को दिखाती है, जो पूरे परिवार के लिए एक दिलचस्प अनुभव साबित होगी।





फ़िल्म के कथानक के बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​ने कहा, "एक कहानीकार के तौर पर, मैं हमेशा ऐसी कहानियों की तलाश में रहता हूँ जो मुझे भावनात्मक और रचनात्मक रूप से चुनौती दें। इक्का मेरे लिए ऐसा ही एक सफ़र रहा है। मैं हमेशा से कोर्टरूम ड्रामा का बहुत बड़ा फ़ैन रहा हूँ, और यह विषय कई सालों से मेरे दिल के बहुत करीब रहा है। असल में, यह उन पहली कहानियों में से एक थी जिन्हें मैं पर्दे पर लाना चाहता था।" 





ध्यान रखिये कि इक्का का प्रीमियर १०  जुलाई को सिर्फ़ नेटफ़्लिक्स पर होगा।

Monday, 18 August 2025

#ParamSundari #JanhviKapoor की #BhigiSaree



अभिषेक बच्चन के लिए दसवीं लिखने वाले लेखक, पटकथा लेखक और निर्देशक तुषार जलोटा की फिल्म परम सुंदरी, आजकल अपने गीतों के कारण चर्चा में आ रही है। इस फिल्म का सोनू निगम का गया परदेसिया गीत संगीत प्रेमियों के होंठो पर है।





अब एक अन्य गीत की चर्चा है। किन्तु, भिन्न कारणों से।  परम सुंदरी का यह गीत भीगी साड़ी से लोकप्रिय हो रहा है।  इस गीत को सचिन- जिगर ने संगीतबद्ध किया है तथा बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे है। इस गीत को श्रेया घोषाल और अदनान सामी ने गाया है। 





परदे पर इस गीत को जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा पर फिल्माया गया है। गीत का वीडियो रिलीज़ होने के बाद, यह गीत अन्य कारण से चर्चित हो रहा है। 






बारिश पर फिल्माये गए इस गीत में जान्हवी कपूर सफ़ेद झीनी साड़ी में सिद्धार्थ से चिपक कर थिरक रही है। उनके बदन से चिपकी साड़ी जान्हवी के सेक्सी होने की चुगली कर रही है। स्वयं जान्हवी भी अपने आमंत्रित करने वाले हाव भाव से इस कामुकता में इजाफा कर रहे है।





 
इसे देखते हुए सहसा जान्हवी की माँ श्रीदेवी की याद आ जाती है। श्रीदेवी, अपने समय  कोई  सेक्स बम थी। जीतेन्द्र के साथ फिल्म हिम्मतवाला में श्रीदेवी की कामुक जांघो के कारण उन्हें थंडर थइ वाली अभिनेत्री की संज्ञा दी गई थी। फिल्म मिस्टर इंडिया में उनका अनिल कपूर के साथ गीत काटे नहीं कटते दिन ये रात अत्यधिक कामुक बन बड़ा था।  इसी गीत में श्रीदेवी नीली झीनी शिफॉन साड़ी में कामुकता बिखेर रही थी। 






प्रश्न यह है कि श्रीदेवी की बेटी भी अपनी माँ जितनी कामुक है? भीगी साड़ी में तो कोई भी कामुक लगेगी।   किन्तु, आमंत्रित करने वाले जो हावभाव  ला सकती थी। वह किसी अन्य अभिनेत्री के बस   की बात नहीं थी।  यहाँ तक कि  रवीना टंडन भी टिप टिप बरसा पानी गीत में कम नंबर लाती दिखाई देती थी।  जान्हवी तो  इन दोनों अभिनेत्रियों की से अपील के आसपास तक नहीं।     

Wednesday, 30 July 2025

#ParamSundari को न #War 2 का भय न #Dhadak के #Andaaz का !

 

परम सुंदरी के लिए दर्शको को एक महीना और प्रतीक्षा करनी होगी। जाह्नवी कपूर की सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ, रोमकॉम अर्थात रोमांटिक कॉमेडी फिल्म परम सुंदरी पहले २५ जुलाई को प्रदर्शित होनी थी। किन्तु, आज इस फिल्म के एक गीत के अनावरण के साथ फिल्म की नई तिथि की भी घोषणा की गई। अब यह फिल्म २९ अगस्त को प्रदर्शित होगी।





क्या यह सैयारा के सैलाब का भय है ? क्योंकि, सैयारा के सैलाब में तो शॉटगन सिन्हा के बेटे कुश सिन्हा की पहली निर्देशित रहस्य भय वाली फिल्म निकिता रॉय और अनुपम खेर की ड्रामा फिल्म तन्वी द ग्रेट भी प्रदर्शित हुई थी। किन्तु, सैयारा के दुखांत रोमांस में दर्शकों के  टपकते आंसुओं के साथ  यह दोनों फिल्मे बह गई। इस सैलाब का अनुमान इससे लगा जा सकता है कि जब सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर २५० करोड़ का ढेर लगाया, वही निकिता रॉय और तन्वी द ग्रेट बॉक्स ऑफिस पर  २ करोड़ के लिए संघर्ष करती रही।





क्या, निकिता रॉय और तन्वी द ग्रेट की असफलता ने, परम सुंदरी को भयभीत कर दिया था ? क्योंकि, तन्वी द ग्रेट और निकिता रॉय, सैयारा से बिलकुल भिन्न शैली के बाद भी फ्लॉप हो गई।  जबकि, परम सुंदरी की शैली भी रोमांटिक है। निस्संदेह उसके रोमांस के साथ कॉमेडी का तड़का है। ऐसे में, जबकि एक रोमांस फिल्म दो सप्ताह पहले प्रदर्शित हो कर हिट हो रही हो, उसके सामने उसी शैली की अपनी फिल्म प्रदर्शित करना समझदारी की बात नहीं लगती।






बात कुछ भी हो, फिल्म की निर्माता कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने सही निर्णय लिया है कि फिल्म २९ अगस्त को प्रदर्शित हो।  उस समय तक, बॉक्स ऑफिस पर धड़क २ की रोमांटिक धड़कन और सन ऑफ़ सरदार २ की एक्शन कॉमेडी का बॉक्स ऑफिस पर निर्णय हो चुका होगा।  अंदाज़ २ की आयुष कुमार, अकेशा और नताशा फर्नांडेज की रोमांटिक तिकड़ी के रोमांस का खुमार, हृथिक रोशन, जूनियर एनटीआर और किआरा अडवाणी की फिल्म वॉर २ के एक्शन त्रिकोण में तहस नहस हो चुका होगा। 





 
वॉर २ स्वतंत्रता दिवस सप्ताह में १४ अगस्त २०२५ को प्रदर्शित हो रही है। जाह्नवी कपूर की परम सुंदरी १५ दिन बाद २९ अगस्त को  प्रदर्शित होगी। उस समय तक, बॉक्स ऑफिस पर वॉर २ के बारूद की गंध भी हवा में उड़ चुकी होगी या युद्ध मद्धम हो चुका होगा। परम सुंदरी को बहुत चिंता करने की अवश्यकता अनुभव नहीं होगी। 






परम सुंदरी, भिन्न  शैली की हिट फिल्मे बनाने वाले निर्माता दिनेश विजन की फिल्म है।  वह भूल चूक माफ़, छावा, स्काई फाॅर्स, स्त्री २, मुँज्या जैसी भिन्न शैली की हिट फ़िल्में बना चुके है।  निश्चित रूप से दिनेश ने परम सुंदरी के कथानक को भी दिलचस्प बनाया होगा ।






परम सुंदरी का कथानक अंतर्राज्यीय रोमांस वाला है।  नायक सिद्धार्थ मल्होत्रा उत्तर के परम है, जबकि नायिका जाह्नवी कपूर दक्षिण की सुंदरी है। यह रोमांस भिन्न सांस्कृतिक पृष्ठभूमि वाले दो परिवारों का है।  इसमें हास्य है, उथलपुथल है और उतार-चढ़ाव वाला घटनाक्रम है। फिल्म का निर्देशन दसवीं का निर्देशन करने वाले तुषार जलोटा ने किया है।  वही इस फिल्म के लेखक भी हैं। स्पष्ट है कि दर्शकों को भिन्न संस्कृति वाले दो राज्यों के रोमांस में रोमांस की अनुभूति होगी। 

Friday, 15 May 2020

क्या शेरशाह की कमज़ोर कड़ी है Siddharth Malhotra ?


चर्चा है कि ओटीटी प्लेटफार्म के कुछ सीईओ, फिल्म शेरशाह के निर्माताओं के संपर्क में हैं। वह चाहते है कि शेरशाह को थिएटर के बजाय सीधे डिजिटल प्लेटफार्म पर स्ट्रीम किया जाए। शेरशाह, परम वीर चक्र पाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय सेना के कैप्टेन विक्रम बत्रा पर बायोपिक फिल्म है। हालाँकि, फिल्म के निर्माता करण जौहर फिल्म को थिएटर में रिलीज़ करने के बाद ही डिजिटल फॉर्म में रिलीज़ करना चाहते हैं। डिजिटल प्लेटफार्म क्यों चाहते है कि शेरशाह सिनेमाघरों के बजाय डिजिटल प्लेटफार्म पर स्ट्रीम करे ? दरअसल, वॉर ड्रामा फिल्म शेरशाह में मुख्य भूमिका सिद्धार्थ मल्होत्रा की है। वह इस फिल्म में जुड़वाँ बत्रा भाइयों की दोहरी भूमिका कर रहे हैं। उनकी कपूर एंड संस (२०१६) के बाद रिलीज़ तमाम फ़िल्में बार बार देखो, अ जेंटलमैन, इत्तेफाक, ऐयारी और जबरिया जोड़ी बुरी तरह से फ्लॉप रही हैं। पिछली फिल्म मरजावां ही बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कारोबार कर पाने में कामयाब हुई थी। शेरशाह की पृष्ठभूमि युद्ध है। उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद रिलीज़ होने वाली शेरशाह दूसरी बड़ी हिंदी फिल्म होगी। इसलिए, इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सफलता का अनुमान किया जा रहा है। लेकिन, फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा की दोहरी भूमिका और उनकी अभिनय में कमजोरी फिल्म की कमज़ोर कड़ी साबित होती है। शायद इसी लिए डिजिटल प्लेटफार्म के सीईओ शेरशाह की डिजिटल रिलीज़ पर दांव लगा रहे है। फिलहाल इस फिल्म को ३ जुलाई को रिलीज़ होना है।

Friday, 17 April 2020

दे दे प्यार दे के सीक्वल में Rakul Preet Singh


अजय देवगन की पिछले साल की पहली १०० करोडिया फिल्म दे दे प्यार दे का सीक्वल बनाया जाएगा। दरअसल, अजय देवगन के साथ राकुल प्रीत सिंह और तब्बू की मुख्य भूमिका वाली बड़ी उम्र के आदमी के छोटी उम्र की लड़की से रोमांस वाली इस फिल्म का अंत काफी खुला रखा गया था। ताकि फिल्म का सीक्वल बनाए जाने की गुंजाईश हो सके।

सिद्धार्थ के साथ रकुल की तीन फ़िल्में
फिलहाल, अभी इस फिल्म के सीक्वल की कोई खबर नहीं है। परन्तु, राकुल प्रीत के, अजय देवगन के साथ एक फिल्म करने की खबर ज़रूर है। यह फिल्म भी कॉमेडी जॉनर की होगी। इस फिल्म में अजय देवगन और राकुल प्रीत सिंह के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी होंगे। अजय देवगन के साथ दूसरी फिल्म करने वाली राकुल प्रीत सिंह की सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ यह तीसरी फिल्म है  इससे पहले, यह दोनों नीरज पाण्डेय की फिल्म ऐयारी और पिछले साल की हिट फिल्म मिलाप झवेरी निर्देशित मरजावां कर चुके हैं।



करण देओल के बजाय सिद्धार्थ
थैंक गॉड के निर्देशक इंद्रकुमार हैं। इंद्रकुमार की पिछली फिल्म अजय देवगन के साथ टोटल धमाल (२०१९) थी। पिछले साल, जब इंद्रकुमार ने फिल्म थैंक गॉड का ऐलान किया था, तब इस फिल्म में सनी देओल के बेटे करण देओल को लिए जाने की खबर थी। लेकिन, पल पल दिल के पास की असफलता के बाद, इंद्रकुमार ने हिट मरजावां के सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेना उपयुक्त समझा।

इस साल की फ़िल्में
अजय देवगन, इस साल एक सुपरहिट फिल्म तानाजी द अनसंग वारियर दे चुके है। उनकी दो फ़िल्में भुज : द प्राइड ऑफ़ इंडिया और मैदान इस साल रिलीज़ होनी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक फिल्म शेरशाह इस साल रिलीज़ होगी। उनके पास दो अनाम फ़िल्में भी है। राकुल की आगामी रिलीज़ फिल्मों में जॉन अब्राहम के साथ अटैक, निर्देशक काशिव नायर की अनाम फिल्म तथा कमल हासन की इंडियन २ के नाम उल्लेखनीय हैं।

Sunday, 12 January 2020

एंग्री यंगमैन बनने की तैयारी में Siddharth Malhotra !


लगातार फ्लॉप फिल्मों की मार झेल रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर को, मरजावां के एंग्री यंगमैन रघु ने नया जीवन दे दिया है। यह, सिद्धार्थ की पहली सोलो फिल्म है, जो ५० करोड़ क्लब में पहुंची। मरजावां के रघु की सफलता ने, सिद्धार्थ मल्होत्रा को एंग्री यंग मैन का चोला पहनने के लिए मज़बूर कर दिया है। उनकी आगामी फिल्मों के बारे में छन कर आ रही खबरों से तो ऐसा ही लगता है। सिद्धार्थ मल्होत्रा को क्रुद्ध युवा के रूप में न केवल दर्शकों ने पसंद किया, बल्कि फिल्म निर्माता भी सिद्धार्थ को एंग्री यंग मैन के तौर पर देखना चाहते हैं। मरजावां की मिलाप ज़वेरी, भूषण कुमार और निखिल अडवाणी की तिकड़ी एक बार फिर सिद्धार्थ को क्रोधित दिखाने जा रही है। भूषण कुमार ने, सिद्धार्थ के सामने कहानी का जो खाका रखा है, वह विशुद्ध एक्शन फिल्म वाला है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट मिलाप ज़वेरी ही लिख रहे हैं। सिद्धार्थ को कहानी काफी पसंद आई।  इसलिए, स्क्रिप्ट को सिद्धार्थ को शूट करने वाली बनाया जा रहा है। खबर यह भी है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा भी एक रीमेक फिल्म करने जा रहे हैं। यह फिल्म तेलुगु डिअर कामरेड का हिंदी संस्करण बताई जा रही है। कुछ समय पहले यह खबर थी कि निर्माता करण जौहर ने, विजय देवेरकोंडा अभिनीत फिल्म डिअर कामरेड को हिंदी में बनाने के अधिकार खरीद लिए हैं। यह फिल्म एक क्रोधित यूनियन लीडर की कहानी है। करण, इस फिल्म को शाहिद कपूर के साथ बनाना चाहते थे। लेकिन, शाहिद कपूर ने इस रीमेक फिल्म को इंकार कर दिया। बाद में यह पता चला कि दक्षिण के फिल्म निर्माता दिल राजू इस फिल्म को रीमेक करना चाहते हैं। वह शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी के हिंदी रीमेक के भी निर्माता हैं। वह इस रीमेक फिल्म में सिद्धार्थ को लेना चाहते हैं। मरजावां के बाद, बार बार देखो, अ जेंटलमैन, इत्तफ़ाक़, ऐयारी और जबरिया जोड़ी जैसी सुपरफ्लॉप फिल्मों के सिद्धार्थ मल्होत्रा की अगली फिल्मों की दिलचस्पी से प्रतीक्षा की जा रही है। अभी तक ठंडी पड़ी फिल्म शेरशाह पर तमाम निगाहें हैं। सिद्धार्थ ने, विष्णु वर्द्धन निर्देशित इस बायोपिक फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म में, सिद्धार्थ की नायिका किआरा अडवाणी है। मज़ेदार बात यह है कि सिद्धार्थ और किआरा के रोमांस के किस्से भी हवा में उड़ रहे हैं।

Wednesday, 18 December 2019

Indrakumar की फिल्म में Siddharth Malhotra और Rakul Preet


निर्देशक इंद्रकुमार भी चढ़ते सूरज को नमस्कार करने वाले फिल्मकार निकले। जब सनी देओल के बेटे करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास प्रदर्शित होने वाली थी, उस समय इंद्रकुमार ने, करण के साथ एक कॉमेडी फिल्म बनाने का ऐलान किया था।  इस फिल्म में करण का साथ फ्लॉप लवयात्री की नायिका वारिना हुसैन देने वाली थी।

लेकिन, पल पल दिल के पास के रिलीज़ होते ही सब कुछ बदल गया। इंद्रकुमार ने, फ्लॉप करण देओल को फिल्म से बाहर कर दिया।  उनकी जगह हिट फिल्म मरजावां के एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को ले लिया गया । पिछले दिनों ही, इंद्रकुमार ने अपनी अगली फिल्म अजय देवगन के साथ बनाने का ऐलान किया था। यह वही फिल्म है, जिसमे करण देओल काम करने वाले थे और अब उनकी जगह सिद्धार्थ आ गए हैं।

इंद्रकुमार की फिल्म में बदलाव यहीं तक नहीं रुका है।  इस फिल्म से वारिना हुसैन को भी निकाल दिया गया है। वारिना की जगह रकुल प्रीत सिंह ने ले ली है। अब इंद्रकुमार की फिल्म में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रकुल प्रीत सिंह की तिकड़ी जमने जा रही है। रकुल सिंह की फिल्मों की सफलता ने सलमान खान की चेली वारिना की फिल्म दिला दी है।

निर्देशक दिव्या खोसला कुमार की फिल्म यारियां से हिंदी फिल्म डेब्यू करने वाली रकुल प्रीत सिंह के हिंदी फिल्म करियर को उस समय झटका लगा था, जब उनकी सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी के साथ निर्देशक नीरज गुप्ता की फिल्म ऐय्यारी (२०१८) फ्लॉप हो गई। लेकिन, इस साल, पहले अजय देवगन के साथ फिल्म दे दे प्यार दे और बाद में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म मरजावां की सफलता ने रकुल के करियर को संवारने की शुरुआत कर दी है। इंद्रकुमार की फिल्म इसी सफलता का नतीजा है।


इंद्रकुमार ने, अजय देवगन के साथ इश्क़, मस्ती और टोटल धमाल जैसी हिट फ़िल्में की हैं। वह, अजय देवगन के साथ चौथी फिल्म करने जा रहे हैं। लेकिन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह के साथ वह पहली फिल्म का निर्देशन करेंगे। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा की रोमांटिक जोड़ी बनाई जायेगी। 

Saturday, 26 October 2019

Nora Fatehi के आइटम पर Rakul Preet का डाका Marjaavaan का Haiya Ho



निर्देशक मिलाप ज़वेरी (Milap Zaveri) की एक्शन रोमांस फिल्म मरजावां (Marjaavaan) का नया गीत हैया हो थोड़ी देर पहले ही सोशल मीडिया पर जारी हुआ है।  तनिष्क बागची (Tanishq Bagchi) द्वारा रीक्रिएट इस गीत को तुलसी कुमार (Tulsi Kumar) और जुबिन नौटियाल (Zubin Nautiyal) ने गया है। इस गीत का वीडियो रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) पर बनाया गया है।

निर्देशक मोहित सूरी (Mohit Suri) की फिल्म एक विलेन (२०१४) के पांच साल बाद, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) की नायक-खलनायक जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है।  इस फिल्म में दो नायिका अभिनेत्रियां तारा सुतरिया (Tara Sutaria) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) हैं।  

हैया हो को देखते हुए, अनायास ही मिलाप ज़वेरी निर्देशित फिल्म सत्यमेव जयते (Satyamev Jayate) का दिलबर दिलबर गीत याद आ जाता है।  ऐसा लगता है, जैसे हैया हो गीत को, नोरा फतेही (Nora Fatehi) से छीन कर रकुल प्रीत को दे दिया गया है।  इस गीत की कोरियोग्राफी और सेट की सजावट से दिलबर दिलबर गीत बार बार याद आता है।  हैया हो का एक्शन से मिश्रण भी सत्यमेव जयते की चुगली करता है। 

ऐसा शायद फिल्म मरजावां के एक निर्माता निखिल अडवाणी (Nikhil Advani) और निर्देशक मिलाप ज़वेरी होने के कारण हुआ है।  क्योंकि, सत्यमेव जयते को हिट बनाने में, नोरा फतेही के दिलबर दिलबर गीत का भी  बड़ा हाथ था।

क्या, सत्यमेव जयते की तरह मरजावां भी बड़ी हिट फिल्म साबित होगी ? या यह गीत दर्शकों में यह कसक पैदा करेगा कि काश ! रकुल प्रीत की जगह नोरा फतेही होती! लेकिन, इसमें कोई शक नहीं कि हैया हो गीत में रकुल प्रीत भी पर्याप्त सेक्सी लगी हैं। 

Thursday, 26 September 2019

फिल्म Marjaavaan का ट्रेलर


Wednesday, 7 August 2019

पकडुआ शादी हजारों, फ़िल्में सिर्फ दो !


इसे गब्बर सिंह के लहज़े में बड़ी नाइंसाफी है ही कहा जायेगा। बिहार की हर साल हजारों की संख्या में होने वाली पकडुआ शादियां, बिहार के बाहर भी कुख्यात हैं।  अकेले २०१७ में बिहार में ३४०० से ज़्यादा पकडुआ विवाह हुए थे।  लेकिनबॉलीवुड ने इस ओर अपने बहरे कान दे रखे हैं।  पकडुआ शादियों पर फिल्मों की भरमार नहीं ! जबरिया जोड़ी जैसी फ़िल्में इक्का दुक्का ही हैं।

पकडुआ शादी का अंतर्द्वंद्व
दिलचस्प तथ्य यह है कि जबरिया जोड़ी से पहले पकडुआ शादी पर बनाई गई इकलौती फिल्म अंतर्द्वंद २००७ में रिलीज़ हुई थी।  इस फिल्म का निर्देशन सुशील राजपाल ने किया था।  फिल्म की कहानी एक आईएएस अफसर बनने तैयारी कर रहे युवक का स्थानीय दबंग अपनी बेटी से जबरन शादी कराने के लिए अपहरण  करवा लेता है।  इस फिल्म को सामजिक सरोकारों की श्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।  फिल्म से जुड़े दिलचस्प तथ्य यह है कि यह फिल्म २००७ में पूरी हो गई थी।  २००९ में इसे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने के बाद२०१० में कुछ जगहों पर रिलीज़ हुई।

एक सीरियल भी  
पकडुआ  शादी पर एक सीरियल भी बनाया जा चुका है।  २००९ मे, कलर्स टीवी से प्रसारित इस सीरियल का टाइटल सबकी जोड़ी वही बनाता भाग्यविधाता था। बिहारी के मोतिहारी जिले की इस कहानी को खूब पसंद किया गया।  इस शो को तमिल और तेलुगु में डब कर क्षेत्रीय चैनलों से प्रसारित किया गया था।

लेकिन बिहार में शूट नहीं
जबरिया जोड़ी की कहानी के बिहारी संजीव झा द्वारा लिखा गया है।  लेकिन, इस फिल्म की शूटिंग बिहार में नहीं हुई है।  जबरिया जोड़ी की शूटिंग के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा को अपनी दूसरी कास्ट और क्रू के साथ लखनऊ, बाराबंकी और मलिहाबाद में बिहारी  लहजे में संवाद बोलने पड़े थे।  फिल्म के नायक-नायिका सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा हँसी तो फसी के ५ साल बाद फिर साथ है।  लेकिन, को एली एवराम के जिल्ला हिलेला आइटम पर ज़्यादा भरोसा है। 

Wednesday, 3 July 2019

फिल्म Jabariya Jodi के ट्रेलर रिलीज़ पर Sidharth Malhotra और Parineeti Chopra




Thursday, 9 May 2019

Siddharth Malhotra की फिल्म शेरशाह



निर्माता करण जौहर (Karan Johar), स्टूडेंट ऑफ़ द इयर के अपने स्टूडेंट सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) का करियर जमाने की हरचंद कोशिश कर रहे हैं। सिद्धार्थ की एक फिल्म फ्लॉप हो जाने के बाद, करण दूसरी फिल्म लेकर हाज़िर हो जाते हैं।

इस कड़ी में उनकी नई फिल्म शेरशाह (Shershaah) का नाम भी आ जुड़ा है। फिल्म का ऐलान कुछ समय पहले हुआ था। उस समय फिल्म का टाइटल नहीं रखा गया था। लेकिन, इतना ज़रूर बताया गया था कि यह बायोपिक फिल्म कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टेन विक्रम बत्रा (Captain Vikram Batra) के जीवन पर आधारित होगी।

इस भूमिका के लिए ही सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) को लिया गया था। इस किरदार के लिए सिद्धार्थ ने अप्रैल में मिलिट्री ट्रेनिंग भी ली थी। अब इसी फिल्म की शेरशाह टाइटल के साथ शूटिंग भी शुरू हो गई है।


फिल्म में, सिद्धार्थ से रोमांस करने के लिए, करण जौहर (Karan Johar) ने किअरा अडवाणी (Kiara Advani) को लिया है।

किअरा अडवाणी ने, करण निर्देशित फिल्म लस्ट स्टोरीज की एक कहानी में वाइब्रेशन मशीन का काल्पनिक उपयोग कर, करण जौहर (Karan Johar) को कुछ इतना प्रभावित कर लिया है कि किअरा, करण की फिल्म कलंक के एक आइटम में तो आई ही, उनकी फिल्म गुड न्यूज़ (Good News) की सह नायिका भी बन गई।  अब वह शेरशाह (Shershaah) की नायिका है।

फिल्म का निर्देश विष्णुवर्धन (Vishnvardhan) कर रहे हैं। विष्णुवर्धन ने, बिल्ला, सर्वम और आरम्भम जैसी हिट तमिल फ़िल्में निर्देशित की है।  

श्रिया पिलगांवकर (Shriya Pilgaonkar) फिल्म भांगड़ा पा ले में- क्लिक करें 

Saturday, 13 April 2019

Mohit Suri के लिए Ekta Kapoor की आशिकी ३ ?


क्या निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor), निर्देशक मोहित सूरी (Mohit Suri) के साथ आशिक़ी ३ (Aashiqui 3) का निर्माण करने जा रही हैं?

यह सवाल उछला, मोहित सूरी (Mohit Suri) के जन्मदिन पर, एकता कपूर (Ekta Kapoor) के ट्वीट के बाद ।

एकता कपूर और मोहित सूरी ने दो हिट फ़िल्में एक विलेन (Ek Vilain) और हाफ गर्लफ्रेंड (Half Girlfriend) दी हैं। इन दोनों ही फिल्मों की नायिका श्रद्धा कपूर थी तथा नायक के तौर पर क्रमशः सिद्धार्थ  मल्होत्रा और अर्जुन कपूर थे।

एकता कपूर ने, जब मोहित सूरी को जन्मदिन की बधाइयाँ दी, तब वह उपरोक्त दोनों फिल्मों का जिक्र करना नहीं भूलीं। उन्होंने ट्वीट किया, "Yest this man narrated a FANTASTIC script ..n TODAY is his bday ! Happie bday mo!!! No ‘ villian ‘ can stop u now ! # ashiquiforever"

इस ट्वीट के आखिर में आशिक़ी फॉरएवर के ज़िक्र से यह अफवाह उड़ी। इसे एकता कपूर का मोहित सूरी को तीसरी फिल्म का इशारा समझा गया कि आशिक़ी फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म होगी।

आशिक़ी (१९९०) का निर्देशन मामा महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने किया था।  २०१३ में इस फिल्म का सीक्वल आशिक़ी २ बनाया गया।  इसे मोहित सूरी (Mohit Suri) ने ही निर्देशित किया था।

वैसे एकता कपूर (Ekta Kapoor) की ट्वीट को मोहित का जवाब नहीं मिला है। लेकिन, फिल्म वाले जिस प्रकार से ट्वीट के ज़रिये अपनी फिल्मों का ऐलान करते हैं, उससे इस अफवाह को पंख मिल गए हैं।

अब देखने वाली बात यह होगी कि आशिक़ी फ्रैंचाइज़ी (Ashiqui Franchise) की तीसरी फिल्म मे मुख्य भूमिका किसकी होती है ? क्या इन दोनों की पिछली दो फिल्मों एक विलेन और हाफ गर्लफ्रेंड की नायिका श्रद्धा कपूर को आशिक़ी ३ में जगह मिलेगी?  

Houseful 4 में Akshay Kumar बने हैं गंजे राजा- क्लिक करें 

Wednesday, 10 April 2019

बॉलीवुड में राकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) का होगा यह साल


दक्षिण की तीन फ़िल्में करने के बाद, २०१४ में दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) की बतौर निर्देशक डेब्यू फिल्म यारियां (Yaariyan) से अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) का बॉलीवुड डेब्यू हुआ था। फिल्म हिट ज़रूर हुई। लेकिन, बॉलीवुड में रकुल प्रीत सिंह के करियर को कोई फायदा नहीं हुआ।

उधर दक्षिण में रकुल, करंट ठीगा, किक २, ब्रूस ली : द फाइटर, सर्रिनोदु, स्पाइडर, आदि बड़ी फिल्मों में दक्षिण के बड़े अभिनेताओ की नायिका बनी। यारियां के चार साल बाद, रकुल की सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) के साथ स्पाई ड्रामा फिल्म ऐय्यारी (Aiyyari) रिलीज़ हुई। लेकिन, फिल्म फ्लॉप हुई।

ऐय्यारी की असफलता के बावजूद ऐसा लगता है कि रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) का बॉलीवुड (Bollywood) करियर करवटें बदल रहा है। निर्माता लव रंजन (Luv Ranjan) की आकिव अली (Akiv Ali) निर्देशित फिल्म दे दे प्यार दे (De De Pyaar De) में रकुल को अजय देवगन (Ajay Devgan) की नायिका बनने का मौका मिल रहा है। हालाँकि, इस फिल्म में तब्बू (Tabu) त्रिकोण बनाती लग रही हैं। यह फिल्म १७ मई को रिलीज़ हो रही है।


दे दे प्यार दे के अलावा, रकुल एक बार फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) के साथ मिलाप झावेरी (Milap Zhaveri) की एक्शन थ्रिलर फिल्म मरजावां (Marjaavan) कर रही हैं।  फिल्म में वह डाकू हसीना बनी हैं।

रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) के बॉलीवुड करियर के लिहाज़ से यह दोनों फ़िल्में ख़ास हैं। लेकिन, रकुल को उम्मीद दे दे प्यार (De De Pyaar De) से है। उन्हें उम्मीद  है कि अजय देवगन (Ajay Devgan) के साथ यह फिल्म बॉलीवुड में उनकी छाप छोड़ पाने में कामयाब होगी।

व्यस्त है सैफ, नहीं बनेगे सारा की फिल्म में कार्तिक के पिता !- क्लिक करें 

Saturday, 8 December 2018

Sidharth Malhotra Endorses Female Cosmetic Brand


Actor Sidharth Malhotra stars in the brand’s unique and disruptive marketing campaign strategy, where a male celebrity is the face of a makeup campaign - for the first time ever.

Drawing attention to the cruelty-free philosophy of MyGlamm, Sidharth Malhotra being the sport that he is, said he liked the tongue-in-cheek approach of the #TestedOnSid campaign, which highlights the 'Guilt-free Glamour' aspect of the brand.

Talking about the same, Sidharth says, "I first thought I had heard wrong when a makeup brand wanted to feature me in their campaign. I mean, it’s one thing to be a metrosexual man, but makeup? Really?,Then I saw the premise, which is #TestedOnSID, and signed up as a willing guinea pig because I’d any day sign up for a product that is not tested on animals. I think the colours represent today’s young ladies: confident, strong, self-assured, and unafraid to express themselves. I hope their men clear the ‘test’ with flying colours .


Kate Sharma withdraws complaint against Subhash Ghai - पढ़ने  के लिए क्लिक करें 

Friday, 7 December 2018

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मरजावां की शूटिंग हुई शुरू


सिद्धार्थ मल्होत्रा ने, ७ दिसंबर को, जिस फिल्म मरजावां की शूटिंग शुरू की है, उसमे उनके साथ तारा सुतरिया और रकुल प्रीत सिंह भी हैं। इस फिल्म में, सिद्धार्थ का साथ रितेश देशमुख दे रहे हैं।

मिलाप झावेरी की मरजावां
मरजावां, मिलाप मिलन झावेरी की निर्देशित फिल्म है, जिनकी पिछली फिल्म सत्यमेव जयते सुपरहिट हुई थी। मिलाप की सफलता का परिणाम हैं कि उनकी फिल्म के साथ टी-सीरीज के भूषण कुमार और एम्मे एंटरटेनमेंट की मोनिशा अडवाणी के साथ मधु भोजवानी और निखिल अडवाणी भी आ जुड़े हैं।

निखिल अडवाणी की शुभकामनाएं 
आज, इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो पूरी स्टार कास्ट के साथ भूषण कुमार, मिलाप झावेरी, मोनिशा अडवाणी और मधु भोजवानी मौजूद थे। निखिल अडवाणी तो खुद मौजूद नहीं थे।  लेकिन, उनकी शुभकामनायें पहुंच गई थी।  सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस शूटिंग के कुछ चित्र अपने सोशल अकाउंट में पोस्ट किये।

रितेश देशमुख नदारद क्यों ?
इस शूट में, रितेश देशमुख को मौजूद होना था।  लेकिन, वह अपनी मराठी फिल्म माउली की रिलीज़ में व्यस्त थे। उनकी केंद्रीय भूमिका वाली फिल्म माउली १४ दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।  इसलिए, वह फिल्म की रिलीज़ के बाद, मरजावां की शूटिंग में हिस्सा लेंगे।


रोमांस नहीं, एक्शन है मरजावां
सिद्धार्थ मल्होत्रा की केंद्रीय भूमिका वाली फिल्म मरजावां टाइटल के बरख़िलाफ़ रोमांस फिल्म नहीं है।  यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। वह फिल्म में रफ़टफ और क्रुद्ध नज़र आएंगे।  फिल्म की कहानी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

किसी धर्म के खिलाफ नहीं
फिल्म में उनका किरदार किसी धर्म के खिलाफ नहीं है।  इसकी झलक उनके पोस्ट किये गए चित्र से होती है, जिसमे उनकी मुट्ठी बंधी उँगलियों में भिन्न धर्मों के संकेत वाले टैटू बने हुए हैं।  सिद्धार्थ ट्वीट करते हैं, "इश्क़ और इंतक़ाम का कोई मज़हब नहीं।  कोई एक रब नहीं। द एक्शन पैक्ड मरजावां शूट बिगिन्स टुडे।"

सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ियां
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने, रितेश देशमुख के साथ फिल्म एक विलेन में अभिनय किया था। सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह ने, २०१८ में रिलीज़ फिल्म ऐय्यारी में जोड़ी बनाई थी।  मरजावां में वह, रकुल प्रीत सिंह के साथ जोड़ी बना रहे हैं या तारा सुतरिया के साथ, इसका खुलासा नहीं हुआ है।

मरजावां, २ अक्टूबर २०१९ को रिलीज़ होगी।  


फोर्ब्स टॉप १०० की लिस्ट में दिव्यंका त्रिपाठी -  पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Monday, 22 October 2018

सिद्धार्थ ने क्यों इनकार इम्तियाज़ अली की फिल्म को ?



इम्तियाज़ अली के भी क्या दुर्दिन आ गए हैं।

कभी जिस डायरेक्टर के साथ फिल्म करने को तमाम खान (शाहरुख़ और सैफ अली) बेकरार रहते थे।  उस इम्तियाज़ अली की फिल्म को सिद्धार्थ मल्होत्रा तक ने इंकार कर दिया।

किस्सा कोताह यह है कि कुछ समय पहले सुर्खियां फैली थी कि इम्तियाज़ अली, एक बार फिर अपने जब वी मेट हीरो शाहिद कपूर के साथ फिल्म करना चाहते हैं। शाहिद कपूर को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई थी।  लगा तह कि वह और इम्तियाज़ ११ साल बाद साथ फिल्म करेंगे ।  मगर, बाद में शहीद कपूर ने इम्तियाज़ की फिल्म को न कर दी।

इसके बाद, सिद्धार्थ सामने आये।  सिद्धार्थ को भी स्क्रिप्ट पसंद थी।  लेकिन, उन्होंने भी फिल्म को इंकार कर दिया।  क्यों ?

इम्तियाज़ अली से सहानुभूति रखने वाले बताते हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा जब इम्तियाज़ से बात करने गए तब  इम्तियाज़ के पास २ फिल्मों की स्क्रिप्ट थी।  सिद्धार्थ से जिस स्क्रिप्ट की बाबत बात हुई, सिद्धार्थ उस पर काम करने को तैयार थे।  मगर, इम्तियाज़  चाहते थे कि सिद्धार्थ उन्हें फरवरी में तारीखें दे दे।  लेकिन, सिद्धार्थ विक्रम बत्रा की बायोपिक फिल्म को तारीखें दे चुके थे।  इसलिए, उन्होंने फिल्म को इंकार कर दिया।

मगर अंदर खाने   खबर की खबर यह है कि इम्तियाज़ अली की फिल्म में सिद्धार्थ की भूमिका एक सैनिक की है।  सिद्धार्थ पहले ही फिल्म ऐयारी में एक सैनिक की भूमिका कर चुके थे।

इतना ही नहीं विक्रम बत्रा बायोपिक  भी कारगिल युद्ध में शहीद कैप्टेन विक्रम बत्रा की वीरता पर फिल्म है।  इसलिए, सिद्धार्थ नहीं चाहते थे कि वह जल्दी जल्दी तीन फिल्मों में सैनिक वर्दी पहने नज़र आएं।

इम्तियाज़ के ऑफिस से निकल कर, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निर्माता निखिल अडवाणी के बैनर तले बनाई जा रही फिल्म साइन कर ली, जिसे सत्यमेव जयते के निर्देशक मिलाप झावेरी निर्देशित कर रहे हैं।  


गो सेलेब के लांच पर रिमी सेन, पूजा चोपड़ा  - पढ़ने के लिए क्लिक करें