Saturday 13 April 2019

Houseful 4 में Akshay Kumar बने हैं गंजे राजा


धीरे धीरे, हाउसफुल ४ (Housefull 4) के दरबार के राजा और दरबारियों का खुलासा होता जा रहा है। बड़ी खबर यह है कि हाउसफुल ४, पुनर्जन्म पर आधारित फिल्म होगी। इस फिल्म का आधा हिस्सा आज के हिंदुस्तान पर होगा तथा आधे भाग में ४०० साल पहले का भारत देखने को मिलेगा । 

सितारों से फुल हाउस !
हाउसफुल ४ में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh), बॉबी देओल (Bobby Deol), कृति सेनन (Kriti Sanaon), कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda), पूजा हेगड़े (Pooja Hegde), राणा डग्गुबाती  (Rana Daggubati), चंकी पाण्डेय (Chunky Pandey), बोमन ईरानी (Boman Irani), आदि ढेरों सितारों की भीड़ इकठ्ठा है। हाउसफुल फ्रैंचाइज़ी की यही पहचान भी है।



अक्षय  की गंज, बॉबी के लम्बे लम्बे बाल 
सूत्र बताते हैं कि ४०० साल पहले के हिंदुस्तान का माहौल राजसी होगा। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) महाराजा सरमन सिंह वाधवा बने हैं। उनके दरबारी की भूमिका में बॉबी देओल (Bobby Deol) और रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) शामिल नज़र आएंगे । हाउसफुल ४ के इस हिस्से में अक्षय कुमार का गंजा अवतार होगा। वह गंजे राजा बने हैं। लेकिन, इसके विपरीत दरबारी बॉबी देओल का शेखर वर्मा लम्बे बालों वाला किरदार होगा।

तीन राजकुमारियाँ 
हाउसफुल ४ में, हर फ्रैंचाइज़ी की तरह ही एकाधिक नायिकाये होंगी। इस हेतु पूजा हेगड़े (Pooja Hegde), कृति सेनन (Kriti Sanon) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) को लिया गया है। यह तीनों राजकुमारी बनी होंगी। ज़ाहिर है कि इस हिस्से में इन तीनों आधुनिक एक्ट्रेस ने भारी जेवरात और वस्त्र पहने होंगे।



दिलचस्प कपूर किरदार 
नायिका के लिहाज़ से दूसरा हिस्सा दिलचस्प लगता है। इस हिस्से में तीनों अभिनेत्रियां आम हिन्दुस्तानी लड़कियाँ बनी होंगी। इनके नाम क्रमशः एकवारी कपूर, एक्रिता कपूर और एकता कपूर होंगे। चंकी पाण्डेय (Chunky Pandey) अपनी पास्ता की भूमिका में वास्को डा गामा के भतीजे बने होंगे।

दिलचस्प नाम 
निर्देशक फरहद समजी (Farhad Samji) की फिल्म हाउसफुल ४ की स्टारकास्ट जितनी बड़ी है, उनके दिलचस्प नामों का अंदाजा लग ही गया होगा। इस लिहाज़ से राना डग्गुबाती (Rana Daggubati) का किरदार बेहद दिलचस्प लगता है।  राना को नाना पाटेकर (Nana Patekar) के मीटू मूवमेंट में फंसने के बाद शामिल किया गया था। वह इस फिल्म में वह जय सिंह भल्लालदेवा (बाहुबली) बने हैं।  

ब्रीद २ में सांस ले रहे हैं अभिषेक, नित्या और सैयमी खेर !- क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment