Thursday, 25 April 2019

मिसेज सीरियल किलर जैक्वेलिन फर्नॅंडेज़ (Jacqueline Fernandez)


बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री जैक्वेलिन फर्नॅंडेज़ (Jacqueline Fernandez) का डिजिटल डेब्यू होने जा रहा है। वह नेटफ्लिक्स (Netflix) की नेटफ्लिक्स इंडियन ओरिजिनल फिल्म्स के अंतर्गत स्ट्रीम होने वाली १० फिल्मों में से एक फिल्म मिसेज सीरियल किलर (Mrs. Serial Killer) में केंद्रीय भूमिका निभाएंगी।

इस फिल्म का निर्माण बॉलीवुड कोरियोग्राफर  और फिल्म डायरेक्टर फराह खान (Farah Khan) अपने निर्देशक पति शिरीष 'Joker' कुंदर (Shirish Kunder) के लिए कर रही है।

डिजिटल फिल्म मिसेज सीरियल किलर (Mrs. Serial Killer) में जैक्वेलिन फर्नॅंडेज़ (Jacqueline Fernandez) के करैक्टर के पति को सिलसिलेवार हो रही हत्या के जुर्म में फंसा दिया जाता है और उसे जेल हो जाती है। अब पत्नी को अगर अपने पति को बचाना है तो उसे भी ठीक उसी प्रकार से सिलसिलेवार हत्याएं करके यह साबित करना है कि यह हत्याएं उसका पति नहीं कर सकता है।


डिजिटल फिल्म की यह कहानी दिलचस्प लगती है। इस फिल्म में, जैक्वेलिन फर्नॅंडेज़ (Jacqueline Fernandez) के करैक्टर का जो फर्स्ट लुक जारी किया गया है, उसमे स्कार्फ पहने जैक्वेलिन बड़ी रहस्यमई लग रही है।

जहाँ तक जैक्वेलिन फर्नॅंडेज़ (Jacqueline Fernandez) की  हिंदी फिल्मों का सवाल है, उनके पास ज्यादा फ़िल्में नहीं है। उनकी थ्रिलर फिल्म ड्राइव सुशांत सिंह राजपूत के साथ है। यह फिल्म २८ जून को रिलीज़ होगी।

जैक्वेलिन फर्नॅंडेज़ (Jacqueline Fernandez) के पास दूसरी कोई हिंदी फिल्म नहीं है। एकाध फिल्मों के लिए उनका नाम उछला था। लेकिन, फिर दूसरे एक्ट्रेस को ले लिया गया। 

मुंबई दिल्ली की कुडियां - Student of the Year 2 - क्लिक करें 

No comments: