Showing posts with label Rukmini Vasanth. Show all posts
Showing posts with label Rukmini Vasanth. Show all posts

Friday, 3 July 2026

क्या कामुक हैं #ToxicTheMovie की #LadiesAndLadies ?



कन्नड़ सुपरस्टार यश की अखिल विश्व फिल्म टॉक्सिक, अपनी घोषणा के साथ ही चर्चा में आ गई थी।  दर्शकों को, केजीएफ फिल्मों के नायक यश की इस फिल्म की उत्सुकता से प्रतीक्षा थी।  किन्तु, १ जुलाई को फिल्म की महिला चरित्रों का  परिचय कराने वाला टीज़र जारी हुआ, यह फिल्म विवादित रूप से चर्चा में आ गई।  







टॉक्सिक अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स को पावर और ग्लैमर का जबरदस्त जश्न बताया जा रहा है।  गीतू मोहनदास निर्देशित फिल्म टॉक्सिक में पांच महिला चरित्र है।  १ जुलाई को अनावृत टीज़र इन चरित्रों का परिचय करने वाला है।  समीक्षक इस टीज़र को महिला चरित्रों का विषैला परिचय बता रहे है।   






इसमें कोई संदेह नहीं कि इस टीज़र में शक्ति और सेक्सी  सौंदर्य का प्रभावशाली परिचय हुआ है।  यश का मरदाना जिस्म उनकी शक्ति और क्षमता का परिचय देता है।  उनको देखते हुए आप भयभीत भी हो सकते है।  यद्यपि, वह ऐसा कुछ करते दिखाई नहीं देते।  क्योंकि, वह फिल्म के गैंगस्टर तो हैं ही।  






कुछ समीक्षकों का मानना है कि फिल्म बताती है कि महिला चरित्रों को किस प्रकार से प्रस्तुत किया जाना चाहिए।  ऐसा, कदाचित इसलिए कहा जा रहा है कि फिल्म कोई निर्देशक गीतू मोहनदास स्वयं एक महिला है।  एक महिला दूसरी महिला की सेक्स अपील और कामुकता को भली भांति प्रस्तुत कर सकती है।  गीतू मोहनदास से पहले भी कई महिला फिल्म निर्देशक ऐसा दावा करती रही है। 






अखिल भारतीय और अखिल विश्व आकर्षण  वाली फिल्म टॉक्सिक अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स में बॉलीवुड की किआरा अडवाणी, तारा सुतरिया और हुमा कुरैशी जैसी सेक्सी अभिनेत्रियां हैं तो दक्षिण से नयनतारा और रुक्मिणी वसंत का ग्लैमर भी है। फिल्म की इन महिला चरित्रों को, टीज़र में कुछ इस प्रकार से प्रस्तुत किया गया है कि वह कामुक भी दिखती है और यश जैसे गैंगस्टर से भिड़ जाने वाली शक्तिशालिनी सुंदरियाँ भी। 






क्या टॉक्सिक टीज़र सचमुच महिला चरित्रों की इतनी टॉक्सिक झलक दिखा जाता है कि होहल्ला मचा हुआ है ! टॉक्सिक का लेडीज एंड लेडीज प्रोमो ग्लैमरस, डार्क  विज़ुअल्स पर केंद्रित है। इससे फिल्म की पांच महिलाओं की सेक्सुअलिटी चित्रण पर शंका पैदा हो सकती है। किन्तु, ध्यान रहे कि टीज़र में कहीं भी नग्न या उकसाने वाले अंग प्रदर्शन नहीं है। 






आरोप लगाया जा रहा है कि टीज़र से, महिला  चरित्रों का ऑब्जेक्टिफिकेशन होता लगता है। जिस प्रकार से, यश पांच महिलाओं को युद्ध मुद्रा में अपने सामने देखते हैं, वह कहते हैं लेडीज एंड लेडीज ! क्या एक एक कर आओगी या पांचों एक साथ होगी।  लोग इसे द्विअर्थी बता रहे है। महिला चरित्रों को वस्तु की भांति प्रस्तुत करना बता रहे है। 






इस फिल्म के प्रारंभिक एक टीज़र में एक कार के दृश्य की आलोचना हुई थी। इसे मेल गेज़ बताया गया था।  मेल गेज़ का अर्थ फिल्मों में नारी चरित्र का पुरुष दृष्टि से कामुक चित्रण किया जाना।  इसमें नारी शरीर को वस्तु की तरह, पुरुष दर्शको की कामवासना उभाड़ने का प्रयास किया जाता है। 







जहाँ तक, महिला चरित्र का वस्तुकरण करने की बात है, इस प्रकार के चित्रण वाली कई फ़िल्में पहले भी बन चुकी है।  महेश भट्ट और उनकी कंपनी महिला चरित्र को मेल गेज़ की तरह ही प्रस्तुत करती थी।  जिस्म, मर्डर, आदि भट्ट कैंप की फ़िल्में ऐसा ही वस्तुकरण करने वाली होती थी। रामगोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला मेल गेज़ का श्रेष्ठ उदाहरण है।  इस फिल्म की नायिका उर्मिला मातोंडकर अपने कामुक अंग प्रदर्शन और हाव भाव के कारण चर्चित हो गई थी। 






किन्तु, टॉक्सिक अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स की गीतू मोहनदास मेल गेज़ के आरोपों को नकारते हुए इस फिल्म को फीमेल गेज़ फिल्म बताती है।  फीमेल गाजे की अवधारण स्थापित करती है कि किसी भी नारी में कामुकता होती है।  वह अपनी इस कामुकता को कैसे मिटाती है, वह उस  चरित्र पर निर्भर है।  गीतू मोहनदास अपनी फिल्म की नारी चरित्र के चित्रण को फीमेल प्लेज़र बताती है। यदि, कोई महिला अपनी कामुकता के चलते किसी पुरुष से सम्बन्ध बनाना चाहती है तो वह उसका अपना सुख है।  गीतू मोहनदास कहती है, "यह नारी सुख, सहमति और तंत्र का अपने अनुसार उपयोग करना है। फिल्म की महिलाएं सशक्त हैं और आत्मनिभर है।" 






गीतू मोहनदास की माने तो टॉक्सिक के महिला चरित्र यश के चरित्र के सेक्स गुलाम नहीं।  वह अपनी सहमति से सेक्स कर सकती है और सुख प्राप्त कर सकती है। वह तंत्र को अपने अनुसार उपयोग कर सकती है।  वह गहराई से भावुक है।  किन्तु, वास्तविकता क्या है, यह तो फिल्म प्रदर्शित होने के पश्चात् ही पता चलेगा।  इस समय तो टॉक्सिक विवादित हो चुकी है।  इससे फिल्म को भारी प्रचार मिला है और बड़ी ओपनिंग सुनिश्चित है। कदाचित फिल्मकार का उद्देश्य यही था।  इससे फिल्म वयस्कों के लिए प्रमाणपत्र प्राप्त करेगी। किन्तु, इससे क्या ? एनिमल भी तो वयवस्कों के लिए थी और कबीर सिंह भी। 

Wednesday, 1 July 2026

#Yash की #Toxic को सेक्सी बनाती #Nayanthara @advani_kiara #TaraSutaria @rukminitweets @humasqureshi !

 


 

लेडीज़ एंड लेडीज़’ के साथ और भी खतरनाक हुई टॉक्सिक की दुनिया: दमदार महिलाओं ने संभाली कमान, यश लौटे हाई-इम्पैक्ट एक्शन अवतार में 

 

 

बोल्ड, दमदार और बेखौफ: ‘लेडीज़ एंड लेडीज़’ ने टॉक्सिक की दुनिया को दिया नया विस्तार

 


 

टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स की दुनिया अब पहले से भी ज्यादा खतरनाक और रोमांचक हो गई है। ‘लेडीज़ एंड लेडीज़’ के लॉन्च के साथ फिल्म का एक नया वीडियो सामने आया है, जो इस डार्क और स्टाइलिश दुनिया की ताकतवर महिलाओं पर रोशनी डालता है। पावर, मिस्ट्री, एटीट्यूड और रोमांच से भरपूर यह वीडियो उन महिला किरदारों की झलक देता है जो इस कहानी को दिशा दे रही हैं — और साफ कर देता है कि वे किसी के बनाए नियमों पर चलने वाली नहीं हैं।

 



 

नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी हर फ्रेम में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराती हैं। उनके किरदार जितने प्रभावशाली हैं, उतने ही जटिल भी। नयनतारा का तीखा और प्रभावशाली अंदाज़, कियारा की आकर्षक और भावनात्मक झलक, तारा की सहज और जीवंत उपस्थिति, रुक्मिणी की तीव्रता और हुमा की दृढ़ और प्रभावी झलक — हर एक किरदार टॉक्सिक की दुनिया पर अपनी अलग छाप छोड़ता है। इस पूरे माहौल को और गहराई देता है एक प्रभावशाली महिला वॉइस-ओवर, जो कहानी को एक महिला के दृष्टिकोण से पेश करता है और उसमें रहस्य, शक्ति और विद्रोह की भावना जोड़ता है।

 



 

वीडियो की शुरुआत से ही इसका विद्रोही अंदाज़ साफ नजर आता है, जब स्क्रीन पर एक चेतावनी दिखाई देती है: “बच्चे… दूर रहें। माता-पिता… अपने बच्चों को दूर रखें। दादा-दादी… अपने बच्चों के बच्चों को भी दूर रखें। परदादा-परदादी… अपनी जिम्मेदारी पर देखें।” यह बेबाक और साफ चेतावनी फिल्म के मूड को पूरी तरह दर्शाती है।

Wednesday, 20 May 2026

#RukminiVasanth Brings the Emotional Core to #PrashanthNeel’s #Dragon First Glimpse



As anticipation for Dragon reaches fever pitch, the much-awaited first glimpse of the NTR–Neel collaboration has finally dropped—unleashing chaos and an unexpected emotional pulse. Among the standout highlights is actress Rukmini Vasanth, who appears in a striking avatar. Adding an eerie emotional depth to the high-octane visuals, the glimpse also features Rukmini’s haunting voice-over.





Fresh off a career-defining phase following her soul-stirring, award-winning performance in Sapta Saagaradaache Ello and her growing pan-Indian momentum with Kantara: Chapter 1, Rukmini now steps into yet another compelling cinematic space.





In director Prashanth Neel’s brutal and gritty world, chaos reigns supreme. Amid the destruction, Rukmini is seen emoting fear and vulnerability as she recites verses from Genesis about creation—her voice echoing against a backdrop of violence and devastation, creating one of the glimpse’s most intriguing moments.





Yet, beneath that seemingly gentle exterior lies a character layered with psychological intrigue and mystery. In a film built on brute force, aggression, and survival, Rukmini appears poised to emerge as the emotional anchor of the story.







Helmed by Prashanth Neel and jointly produced by Mythri Movie Makers and NTR Arts, Dragon is mounted as a massive pan-Indian action spectacle. The film reportedly explores dark themes of immigration, survival, oppression, and violent heroism, with NTR Jr. essaying a rugged saviour battling systemic brutality. Amid the scale, bloodshed, and intensity, Rukmini appears ready to leave a lasting impact.





Further cementing her position as one of Indian cinema’s most exciting emerging talents, Rukmini will next be seen in the pan-Indian epic Toxic alongside Yash.

Tuesday, 19 August 2025

#Yash की #Toxic में रुक्मिणी (#RukminiVasanth) का वसंत



गीतू मोहनदास के निर्देशन में यश की फिल्म टॉक्सिक अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स में ग्लैमर की भीड़ जुटने लगी है। इस गुजरे जमाने के गोवा के समुंदर और संगीत लहरियों के पीछे ड्रग माफिया के इस कथानक में ग्लैमर की तो बहुता आवश्यकता है।






गीतू मोहनदास ने इस आवश्यकता को देखते हुए कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत को टॉक्सिक यश की ग्लैमर गर्ल के रूप में  सम्मिलित कर लिया है। रक्षित शेट्टी की सप्त सागरदाचे एलो के साथ अपने सौंदर्य और प्रतिभा का अनोखा परिचय करवाने वाली रुक्मिणी अब स्थापित नाम बन गई है। फिल्म बीरबल से कन्नड़ दर्शकों से परिचय पाने वाली रुक्मिणी अब तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी अपनी पकड़ बना चुकी है।






एआर मुरुगादॉस की फिल्म मद्रासी में शिवकार्तिकेयन की नायिका बनने के बाद. होम्बले फिल्म्स द्वारा अपनी हिट कांतारा की प्रीक्वेल फिल्म कांतारा पार्ट १ में ऋषभ शेट्टी की नायिका बना दिया है। इन दो अभी से चर्चित हो रही फिल्मों की नायिका बनने के बाद, उनका यश की टॉक्सिक से जुड़ना उनके फिल्म करियर की दृष्टि से अमृत जैसा है। 





गीतू मोहनदास की फिल्म टॉक्सिक में यश और अक्षय ओबेरॉय के पुरुष चरित्रों को फिल्म में महिला शक्ति का सामना करना पड़ेगा। इस फिल्म में पहले करीना कपूर के आने का समाचार था। किन्तु, करीना कपूर ने फिल्म में यश की बहन की भूमिका करने से मना कर देने के बाद इस भूमिका के लिए नयनतारा को ले लिया गया।  नयनतारा के बाद, फिल्म में तारा सुतरिया, किआरा अडवाणी और हुमा कुरैशी को भी सम्मिलित कर लिया गया है।





यश की फिल्म टॉक्सिक अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स की शूटिंग अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए कन्नड़ के साथ साथ अंग्रेजी में भी  की गई है। इस फिल्म को भारतीय भाषाओँ में हिंदी,  तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओँ के अतिरिक्त दुनिया की कई अन्य भाषाओँ  में भी प्रदर्शित किया जाएगा।  यह फिल्म १९ मार्च २०२६ को प्रदर्शित की जाएगी।