Sunday, 27 October 2019

Kareena Kapoor ने दिया Alia Bhatt को दिवाली का तोहफा !


आलिया भट्ट को सही मायनों में करीना कपूर खान ने दिवाली का तोहफा दे दिया। आलिया भट्ट और करीना कपूर खान ने फिल्म उड़ता पंजाब में एक साथ काम किया था। आलिया भट्ट, इस समय करीना कपूर के चचेरे भाई रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र कर रही हैं, जो अगले साल रिलीज़ होगी। रणबीर और आलिया रोमांस की खबरे रोजाना ही सुर्ख होती रहती हैं।  खबर तो यहाँ तक है कि यह दोनों अगले साल शादी करने वाले हैं।  हालाँकि, इस बात की पुष्टि कभी भी किसी ने नहीं की। यहाँ तक कि मामी मूवी मेला २०१९ में पत्रकारों के सवाल के जवाब में भी आलिया भट्ट ने कहा कि उन्होंने इस बाबत अभी सोचा नहीं है। लेकिन, जब यही सवाल, साथ मौजूद रणबीर कपूर की चचेरी बहन करीना कपूर से पूछा गया तो करीना कपूर का जवाब था, "ऐसा होता है तो मैं दुनिया की सबसे खुश लड़की होंगी।" हालाँकि, करीना कपूर ने यह जुमला कटरीना कैफ के लिए भी बोला  था। मगर करीना कपूर के इस जवाब के साथ ही शरमाते हुए दोहरी हो गई आलिया भट्ट के लिए यह दिवाली के तोहफे जैसा था। क्योंकि, बॉलीवुड के पहले कपूर खानदान के साथ भट्ट परिवार की नई पीढ़ी का शादी के सम्बन्ध में बंधना सामान्य बात नहीं है। अलिया भट्ट की फिल्मों के लिए यह साल फिफ्टी फिफ्टी साबित होता है । उनकी फिल्म गली बॉय जहाँ हिट हुई थी, वहीँ कलंक की असफलता उनके सफलता के कीर्तिमान पर कलंक थी । यह फिल्म अलिया भट्ट और वरुण धवन की जोडी की पहली असफलता थी ।

No comments: