Tuesday 15 October 2019

Houseful दिवाली मनाएगी Pooja Hegde !


तेलुगु और हिंदी फिल्म अभिनेत्री पूजा हेगड़े, इस रविवार २९ साल की हो गई। उम्र में एक साल बढ़ने के जश्न को, पूजा हेगड़े ने बिलकुल अलग तरह से मनाया। वह एक लक्ज़री रिसोर्ट में अपने परिवार और नज़दीकी दोस्तों के साथ बंद हो गई और पूरे दिन उनसे बातें करती रही। इस दौरान उनका मोबाइल तक बात नहीं कर सकता था। 


यह, पूजा हेगड़े पर दिवाली की मस्ती चढने का प्रमाण है। असफल फिल्म मोहन जोदड़ो की रिलीज़ के तीन साल बाद, उनकी दूसरी फिल्म हाउसफुल ४ इस दीवाली रिलीज़ हो रही है। अक्षय कुमार के साथ पूजा की पहली फिल्म हाउसफुल ४, सफल हाउसफुल फ्रैंचाइज़ी की चौथी फिल्म है। इसलिए पूजा हेगड़े को उम्मीद है कि इस फिल्म की सफलता उनके बॉलीवुड करियर को पुख्ता कर देगी। हालाँकि, इस फिल्म में कृति सेनन और कृति खरबंदा भी अपना ग्लैमर बिखेर रही हैं। 



फरहद समजी निर्देशित फिल्म हाउसफुल ४ में, पूजा हेगड़े ने राजकुमारी माला और पूजा की दो भूमिकाये की हैं। पूजा का यह किरदार हंसने हंसाने वाला है। पूजा हेगड़े की यह पहली फिल्म है, जिसमे वह दर्शकों को हंसाने की कोशिश करेंगी। क्या हाउसफुल ४ सफल होगी ? क्या पूजा हेगड़े का नया कॉमेडी अवतार दर्शकों को पसंद आएगा ?

No comments:

Post a Comment