Tuesday 22 October 2019

प्रियंका चोपड़ा की बरेली की क्रेसी सिंह भी बॉलीवुड में



मॉडल क्रेसी सिंह का पहला परिचय यह दिया जा सकता है कि वह बरेली की बर्फी हैं।  यानि उनका जन्म भी उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में हुआ है। वह मॉडलिंग करती हैं। वह एयरहोस्टेस की अच्छी खासी नौकरी कर रही थी कि उन्हें भी प्रियंका चोपड़ा की तरह फिल्म एक्ट्रेस बनने का शौक चर्राया।  

इसे कहते हैं बॉलीवुड का आकर्षण और जादू।  सर पर चढ़ कर बोले तो क्रेसी सिंह जैसा बोले। उन्होंने एयर होस्टेस के अपने शानदार कैरियर को गुड बॉय कहा और बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने चली आईं। प्रियंका चोपड़ा के शहर बरेली की रहने वाली में गौरव महसूस करने वाली क्रेसी सिंह अब जल्द ही एक म्यूज़िक विडिओ में दिखाई देंगी। इस वीडियो गीत डायमंड रिंग को लेकर क्रेसी सिंह बेहद उत्साहित हैं। वह कहती हैं, "यह आजकल की वूमेन को रिप्रेजेंट करने वाला गीत युवा श्रोताओं और दर्शको को पसन्द आएगा।"


मुंबई में इस विडिओ को शूट किया गया है जिसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा। इस वीडियो में  क्रेसी सिंह का लुक बहुत युनिवर्सल है। वह जहां परम्परागत कपड़ों में बिल्कुल देसी लड़की दिखती हैं, वहीं पश्चिमी आउटफिट में एक आकर्षक मॉडल नज़र आती हैं। उनकी आंखो और उनकी बॉडी लैंग्वेज में गजब का आत्मविश्वास झलकता है। कड़ी मेहनत और लगन में यकीन रखने वाली क्रेसी सिंह बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान कायम करने की ख्वाहिश रखती हैं।

No comments:

Post a Comment