Wednesday 23 October 2019

क्रॉस- बॉर्डर फिल्म में Arjun Kapoor


अभिनेता अर्जुन कपूर दूसरी बार सीमा पार करने जा रहे हैं। इस साल प्रथमार्ध में, एक्शन थ्रिलर फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड में नेपाल से देश के सबसे ज्यादा वांछित आतंकवादी को पकड़ लाने के बाद, वह दूसरी बार अनाम ड्रामा फिल्म में सीमा पार करेंगे।

काशवी की पहली फिल्म
इस अनाम फिल्म का निर्माण निखिल अडवाणी ने किया है। फिल्म का निर्देशन, फिल्म निर्माता शशिलाल नायर की बेटी काशवी नायर कर रही हैं। काशवी और अर्जुन कपूर. अलग अलग फिल्मों में निखिल अडवाणी के सहायक रह चुके हैं। इस फिल्म को इरफ़ान खान की फिल्म हिंदी मीडियम के लेखक अमितोष नागपाल ने फिल्म को लिखा है।

दो असफलताओं के अर्जुन कपूर
हिट इशकजादे (२०१२) से करियर की शुरुआत करने वाले अर्जुन कपूर की बाद की ज़्यादातर फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के परचम नहीं फहरा पाई थी। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में इंडियाज मोस्ट वांटेड को मिली असफलता ने अर्जुन कपूर को झकझोर दिया था। इस फिल्म से पहले अर्जुन कपूर नमस्ते इंग्लैंड जैसी बड़ी असफल फिल्म दे चुके थे।

कोमा से निकला युवा !
पिछले दिनों, पापा बोनी कपूर ने, अर्जुन कपूर के लिए तमिल कॉमेडी फिल्म कमाली का हिंदी रीमेक बनाए जाने का ऐलान किया था। यह फिल्म अगले साल फ्लोर पर जायेगी। इस फिल्म का निर्देशन मूल फिल्म के प्रदीप रंगनाथन ही करेंगे। रीमेक फिल्म में अर्जुन कपूर एक ऐसे युवा की भूमिका कर रहे हैं, जब वह कोमा से बाहर आता है तो खुद को और आसपास की दुनिया को काफी बदला हुआ पाता है।

६ दिसंबर को पानीपत

अर्जुन कपूर की, इस साल की दूसरी फिल्म, ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा पानीपत ६ दिसम्बर को प्रदर्शित हो रही है। मराठा और अफगानिस्तानी आक्रमणकारियों के बीच पानीपत के तीसरे युद्ध पर इस फिल्म में अर्जुन कपूर शिवाजी राव भाऊ की भूमिका कर रहे है। उनकी लम्बे समय से रुकी फिल्म संदीप और पिंकी फरार भी इस साल या अगले साल के शुरू में प्रदर्शित हो सकती है।

No comments:

Post a Comment