Wednesday 16 October 2019

क्या सफल होगी Alia F ?


ऐसा बहुत कम होता है, जब किसी नए चेहरे को बिना कोई फिल्म रिलीज़ हुए, तीन फ़िल्में मिल जाती हों। लेकिन, कुछ टीवी कमर्शियल कर चुकी, आलिया फर्नीचरवाला के साथ ऐसा ही हुआ है।  अभी उनकी पहली फिल्म रिलीज़ भी नहीं हुई है कि उनके पास तीन फ़िल्में आ गई हैं। 

अभिनय ने दिलाई ३ फ़िल्में
अलिया एफ, फिल्म जवानी जानेमन में, सैफ अली खान की बेटी की भूमिका कर रही हैं। यह फिल्म २९ नवंबर को प्रदर्शित होने जा रही है। उन्हें फिल्म निर्माता जय सेवकरमानी ने तीन फिल्मों के लिए साइन कर लिया है। आलिया के साथ, जय सेवकरमानी की यह ब्लाइंड डील नहीं। वह आलिया की डेब्यू फिल्म जवानी जानेमन के भी निर्माता हैं। उन्होंने अलिया को कैमरा के सामने अभिनय करते देखा है। वह उनके आत्मविश्वास से प्रभावित हुए थे।

असफल अभिनेत्री की बेटी
अलिया इब्राहीम फर्नीचरवाला उर्फ़ अलिया ऍफ़ की इस सफलता के मायने हैं। वह अंतर्राष्ट्रीय फिल्म अभिनेता कबीर बेदी की नातिन हैं। लेकिन उनकी माँ पूजा बेदी को, सनसनी फैलाने के बावजूद इतनी सफलता नहीं मिल सकी थी। पूजा बेदी ने, जग मुंधड़ा की फिल्म विषकन्या में उदार अंग प्रदर्शन और आमिर खान की फिल्म जो जीता वही सिकंदर में  मैरिलिन मोनरो स्टाइल में अपनी लॉन्ग स्कर्ट हवा में लहरा का जो सनसनी फैलाई थी, उसका फायदा उन्हें फिल्मों की सह भूमिकाओं मे ही मिल सका।

अभिनय की चुनौती
तीन फिल्मों के बावजूद, आलिया फर्नीचरवाला के सामने कड़ी चुनौती है। उन्हें अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन करना होगा।  उनके सामने उनकी माँ का करियर गवाह है, जो अंग प्रदर्शन के बावजूद अभिनय में शून्य साबित हुई थी।  आलिया को अपनी अभिनय क्षमता का परिचय देना होगा। जवानी जानेमन, इस मामले में मील का पत्थर साबित हो सकती है। यह एक बाप-बेटी के रिश्ते की भावनात्मक कहानी है। अभिनय के मौके हैं। अगर, उन्होंने इसका फायदा उठाया तो वह आज की तमाम युवा अभिनेत्रियों जाह्वनी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडेय, दिशा पाटनी और किआरा अडवाणी की पंक्ति में कड़ी नज़र आएंगी। 

No comments:

Post a Comment