Friday 25 October 2019

Deepika Padukone कहेंगी द्रौपदी की 'महाभारत'


दीपिका पादुकोण, कौरव-पांडवों के बीच हुए महाभारत के युद्ध की द्रौपदी बनेगी।  हिन्दुओं के महाकाव्य महाभारत पर अब तक दसियों फ़िल्में और टीवी सीरियल बनाये जा चुके हैं ।  लेकिनयह महाभारत आम महाभारत से अलग द्रौपदी की दृष्टि से कही और दिखाई जाएगी।  यानि, जिस महाभारत का ज़िक्र काल करता है, उसे द्रौपदी का चरित्र बताएगा।

मधु मंतेना की महाभारत को एकाधिक हिस्सों में बनाये जाने की खबर है।  यह फिल्म, बाहुबली की तरह पार्ट १ और पार्ट २ में भी हो सकती है और इससे ज़्यादा हिस्सों में भी। लेकिन, यह तय बताया जा रहा है कि महाभारत पार्ट १ को दिवाली २०२१ में रिलीज़ किया जाएगा।

दीपिका पादुकोण को,   महाभारत की द्रौपदी बनाये जाने  खबरें पिछले कुछ दिनों  से सुर्ख हो रही थी।  लेकिन, यह ज़िक्र नीतीश तिवारी की महाभारत को लेकर हुआ था।  उस समय किसी भी ओर से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई थी।  नीतीश तिवारी का यह प्रोजेक्ट भी काफी बड़ा और भव्य था।

अब जिस महाभारत का ज़िक्र हो रहा है, वह निर्माता मधु मंतेना बनायेगे।  मधु मंतेना ने गजिनी और रक्त चरित्र से लेकर सुपर  ३० तक कई फिल्मों का निर्माण और सह-निर्माण किया है।  वह, इस महाभारत का निर्माण भी दीपिका पादुकोण के साथ करेंगे।

महाभारत, दीपिका पादुकोण की बतौर निर्माता दूसरी फिल्म  होगी।  दीपिका पादुकोण इसी साल फिल्म छपाक से फिल्म निर्माता भी बन गई है।  वह छपाक में, एसिड अटैक की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल का रील लाइफ किरदार भी का रही हैं।  छपाक, अगले साल १० जनवरी को प्रदर्शित होगी।

दीपिका पादुकोण की अगले साल रिलीज़ होने वाली फिल्मों में छपाक के अलावा, क्रिकेट पर फिल्म '८३ भी प्रदर्शित होगी।  कबीर खान निर्देशित '८३ में दीपिका पादुकोणभारत की पहला एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप जिताने वाली टीम के कप्तान कपिल देव की पत्नी रोमी की भूमिका कर रही हैं।  इस फिल्म में, कपिल देव की भूमिका दीपिका पादुकोण के रियल लाइफ पति रणवीर सिंह कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment