Wednesday 27 May 2020

क्रिसमस वीकेंड पर Ranbir Kapoor की ब्रह्मास्त्र

अगर सब ठीक रहा तो रणबीर कपूर की फ़न्तासी फिल्म ब्रह्मास्त्र क्रिसमस वीकेंड पर रिलीज़ होगी। यह पहला मौका होगा, जब रणबीर  कपूर की कोई फिल्म क्रिसमस सप्ताह या सप्ताहांत में प्रदर्शित होगी। क्योंकि, आम तौर पर क्रिसमस के मौके पर आमिर खान, शाहरुख़ खान और सलमान खान की फिल्मे ही क्रिसमस के छुट्टियों वाले सप्ताह में दर्शकों का मनोरंजन करती है। पिछले दशक में सिर्फ एक साल ही अक्षय कुमार और अजय देवगन की फ़िल्में क्रिसमस पर प्रदर्शित हो सकी थी।

क्रिसमस के एक साल बाद
कहा जा सकता है कि रणबीर कपूर की किसी फिल्म की क्रिसमस रिलीज़ एक साल  बाद हो रही है। इसे यों भी कहा जा सकता है कि ब्रह्मास्त्र ने रिलीज़ होते होते एक साल की देर कर दी। ब्रह्मास्त्र पिछले साल २० दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही थी। उस समय ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र का सलमान खान की दबंग फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म दबंग ३ से होगा। लेकिन, वीएफएक्स तथा फिल्म के  कुछ हिस्सों की शूटिंग की वजह से ब्रह्मास्त्र की रिलीज़ २०२० तक के लिए टाल दी गई।

आमिर वर्सेज रणबीर नहीं !
तो क्या इस साल, रणबीर कपूर की टक्कर आमिर खान से होगी।  आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्डा की रिलीज़ की तारीख़ २५ दिसंबर २०२० तय है।  अगर, निर्माता करण जौहर, निर्देशक अयान मुख़र्जी और अभिनेता रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र को २५ दिसंबर को प्रदर्शित करने का ऐलान करते हैं तो आज की तारीख़ में इस फिल्म का टकराव आमिर खान  और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्डा से होगा।

२०२१ में लाल सिंह चड्डा
मगर, वास्तव में ऐसा नहीं होने जा रहा। अगर लाल सिंह चड्डा २५ दिसंबर २०२० को प्रदर्शित हो रही होती तो रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज़ ४ दिसंबर २०२०२ को रिलीज़ हो जाती।  मगर, अब कोरोना  वायरस के कारण लाल सिंह  चड्डा की शूटिंग रुक गई थी।  अभी इस फिल्म की शूटिंग ४० प्रतिशत तक  अधूरी है। लॉकडाउन के  बाद, फिल्म की शूटिगं दिसंबर से पहले पूरी नहीं हो सकेगी।  इसलिए खबर है कि लाल सिंह चड्डा को २०२१ में रिलीज़ किये जाने का फैसला कर लिया गया है। ऎसी दशा मेंकरण जौहर चाहेंगे कि उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र क्रिसमस  वीकेंड का आनंद उठाये। 

No comments:

Post a Comment