Saturday 9 May 2020

अब दूरदर्शन पर श्री कृष्णा भी


दूरदर्शन पर, रामानंद सागर की रामायण की अपार सफलता के बाद, रामानंद सागर का एक दूसरा धार्मिक शो श्री कृष्णा भी टेलीकास्ट होने जा रहा है। इस सीरियल को लेकर दिलचस्प तथ्य यह है कि इस सीरियल को पहली बार दूरदर्शन से प्रसारित करने से इनकार कर दिया गया था। ऐसा उस समय के राजनीतिक माहौल के मद्देनज़र किया गया था। तब इस शो का मॉरिशस में प्रीमियर हुआ। इसे कनाडा में प्रसारित किया गया। इसे इटली के रिमी सिनेमा फेस्टिवल में भी पुरस्कृत किया गया। इसके बाद, १९९३ में, एक विज्ञापनदाता की कोशिशों के परिणामस्वरुप श्री कृष्णा को नए शुरू डीडी २ से प्रसारित किया गया। उस समय इस शो को बड़े शहरों के दर्शक ही मिले। १९९६ में अरुण जेटली इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ले गये। सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद यह शो डीडी १ से रात ९ बजे प्रसारित हो सका। बाद में इसकी जगह चंद्रकांता को दे दी गई। फिर यह जी टीवी से प्रसारित होने लगा। २००१ में यह शो सोनी से प्रसारित हुआ। अब यह उत्तर रामायण के बाद, फिर दूरदर्शन से प्रसारित होगा। श्री कृष्णा के प्रसारण पर दूरदर्शन ने अपने दर्शकों से राय भी मांगी थी। जिसे ज़बरदस्त समर्थन मिला है।

No comments:

Post a Comment