Thursday 14 May 2020

Regal Cinemas में २८ अगस्त से The New Mutants



अमेरिका के रीगल एंटरटेनमेंट ग्रुप ने अपने थिएटरों की चेन फिर से शुरू करने का मन बना लिया है। यह चेन इसकी शुरुआत हॉलीवुड फिल्म द न्यू म्युटेंट से करेगी। रीगल सिनेमाज के अमेरिका के विभिन्न शहरों में ५७० लोकेशन पर थिएटर हैं। रीगल एंटरटेनमेंट ग्रुप २८ अगस्त से अपनी चेन को द न्यू म्यूटेंट्स से फिर शुरु करना चाहता है। एक्शन हॉरर फिल्म द न्यू म्यूटेंट्स की कहानी पांच युवा म्यूटेंट्स की है। यह युवा अभी अपनी शक्तियों की खोज कर रहे हैं। इसमें उन्हें अपने अतीत के अपराधों से बचना है और खुद को बचाना भी है। इस फिल्म मे म्यूटेंट्स की भूमिका अन्या टेलर-जॉय, मैसी विलियम्स, ऐलिस ब्रागा, चार्ली हेतों, ब्लू हंट और हेनरी ज़गा ने की हैं। इस फिल्म का निर्देशन जोश बून ने किया है। रीगल एंटरटेनमेंट ग्रुप ने इस फिल्म के बाद, दूसरी कुछ फिल्मो की रिलीज़ का इरादा भी बनाया है। द न्यू म्युटेंटस के बाद, रीगल सिनेमाज में अनहिंजड, टेनेट, मुलान, स्पंज बॉब इन द रन, वंडर वुमन ८४, आदि फ़िल्में भी रिलीज़ हो सकती है।   

No comments:

Post a Comment