Showing posts with label Dhanush. Show all posts
Showing posts with label Dhanush. Show all posts

Monday, 13 July 2026

भगवान मुरुगन पर #ThamizhMurugan और #GodOfWar



जून के अंत में, भगवान मुरुगन पर तेलुगु फिल्म गॉड ऑफ़ वॉर की घोषणा हुई थी। १० जून को एक तमिल फिल्म तमीज़ मुरुगन (तमिल मुरुगन) की घोषणा हुई।  दोनों ही फ़िल्में शिव और पारवती के पुत्र कुमार कार्तिकेय उर्फ़ मुरुगन पर केंद्रित कथानक वाली है। इन दोनों फिल्मों के कथानक के केंद्र में मुरुगन भगवान् है, किन्तु दोनों फिल्मो की प्रस्तुति काफी भिन्न होगी।



 

भगवान मुरुगन (कार्तिकेय) पर बनने जा रही ये दोनों ही फिल्में भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और भव्य पौराणिक फिल्मों में से एक होने वाली हैं। इन दोनों प्रोजेक्ट्स को लेकर भारतीय सिनेमा और सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा और बहस छिड़ गई है।




अभिनेता धनुष और लेखक- निर्देशक वेत्रिमारन की फिल्म तमिल मुरुगन (Thamizh Murugan) शुद्ध रूप से तमिल संस्कृति, साहित्य (संगम काल) और ऐतिहासिक परंपराओं पर आधारित होगी।




यह धनुष और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता वेत्रिमारन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी की 5 वीं फिल्म है। फिल्म को प्रसिद्ध लेखक अरीवुमथी लिख रहे हैं और संगीत साई अभ्यंकर का है।




यह फिल्म अरीवुमथी के ऐतिहासिक उपन्यास पर आधारित है, जो भगवान मुरुगन को 'तमिल कड़वुल' (तमिल लोगों के देवता, राजा और रक्षक) के रूप में दिखाती है।




इसके टीज़र/फर्स्ट लुक वीडियो में युद्ध का मैदान दिखाया गया है, जहां नायक हाथी पर सवार होकर हाथ में मुरुगन का पारंपरिक अस्त्र 'वेल' (भाला) थामे हुए सेना के बीच से गुजरता है। इसे धनुष की वंडरबार फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है।




यह फिल्म पूरी तरह से मुरुगन की 'तमिल पहचान' और सांस्कृतिक गौरव को समर्पित है।




गॉड ऑफ वॉर,  अभिनेता जूनियर एनटीआर और निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास की अखिल भारतीय स्तर पर प्रदर्शित की जाने वाली भव्य पौराणिक सामाजिक फैंटेसी फिल्म होगी, जिसमें भगवान मुरुगन को पूरे भारत के संदर्भ (कार्तिकेय/कुमारस्वामी) में प्रस्तुत किया जाएगा। 





 फिल्म 'आरआरआर' से उत्तर में प्रसिद्ध तेलुगु फिल्म अभिनेता जूनियर एनटीआर और दिग्गज निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास की जोड़ी इस फिल्म को बना रही है। फिल्म का निर्माण हारिका एंड हासिनी क्रिएशंस द्वारा किया जा रहा है और इसका धमाकेदार संगीत रॉकस्टार अनिरुद्ध रविचंदर तैयार करेंगे।




गॉड ऑफ़ वॉर की शूटिंग, जूनियर एनटीआर अपनी निर्माणाधीन फिल्म 'ड्रैगन' (प्रशांत नील के साथ) पूरी करने के बाद 2027 की शुरुआत में शुरू करेंगे।




 त्रिविक्रम और जूनियर एनटीआर की फिल्म गॉड ऑफ़ वॉर अपनी घोषणा के साथ ही विवादों में आ गई। क्योंकि, फिल्म के निर्माताओं ने शीर्षक की एक टैगलाइन जारी की थी: "Born in the North, Forged in the Heartland, Worshipped in the South" (उत्तर में जन्मे, मध्य-भूमि में गढ़े गए, दक्षिण में पूजे गए)।




यह फिल्म भगवान मुरुगन को शिव-पार्वती के पुत्र कार्तिकेय (देवताओं के सेनापति) के व्यापक और अखिल भारतीय पौराणिक इतिहास के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है, जिसमें उनके हिमालय में जन्म की कथाएं भी जुड़ी होंगी। 




चूंकि धनुष की फिल्म की घोषणा जूनियर एनटीआर की फिल्म के विवाद के ठीक बाद हुई है, इसलिए इंटरनेट पर इसे एक बड़े सांस्कृतिक मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है। 




तेलुगु संस्करण गॉड ऑफ वॉर में भगवान मुरुगन को उत्तर भारत (स्कंद/कार्तिकेय रूप) से जोड़ते हुए पूरे भारत के 'वॉर गॉड' के रूप में दिखाना चाहता है।




जबकि, तमिल मुरुगन के समर्थकों का इसके विपरीत   मानना है कि मुरुगन की जड़ें प्राचीन तमिल इतिहास और संस्कृति में हैं, इसलिए वे इसे तमिल गौरव के रूप में पेश कर रहे हैं।




तमिल मुरुगन धनुष और वेत्रिमारन की इस फिल्म के मुख्य कलाकारो में अभी केवल धनुष के नाम की ही आधिकारिक घोषणा मुख्य अभिनेता के रूप में हुई है। वे फिल्म में एक योद्धा और नायक के अवतार में दिखेंगे। बाकी सह-कलाकारों के नामों का खुलासा होना अभी बाकी है।




निर्देशक वेत्रिमारन, लेखक अरीवुमथी (प्रसिद्ध लेखक जिनके उपन्यास पर यह फिल्म आधारित है), संगीतकार युवा संगीत सनसनी साई अभ्यंकरप्रोडक्शन तैयार कर रहे हैं। धनुष की कंपनी वंडरबार फिल्म्स (Wunderbar Films) और 'प्रॉडक्शन माइल्स टू गो' इसका निर्माण कर रही है 



फिल्म तमिल मुरुगन अभी  घोषणा चरण में है। धनुष पहले अपनी आगामी बड़ी फिल्म 'Om' (जो अक्टूबर 2026 में रिलीज हो रही है) और वेत्रिमारन अपनी फिल्म 'अरसन' (Arasan) को पूरा करेंगे। इसके बाद ही 'तमिल मुरुगन' फ्लोर पर जाएगी।




जूनियर एनटीआर और त्रिविक्रम श्रीनिवास की इस भव्य पौराणिक पैन-इंडिया फिल्म गॉड ऑफ वॉर,  को लेकर जून-जुलाई 2026 में मेकर्स (निर्माता नागा वंशी) द्वारा बड़े अपडेट्स दिए गए हैं।




 जूनियर एनटीआर इसमें मुख्य भूमिका (भगवान कार्तिकेय/मुरुगन का चरित्र) निभा रहे हैं। शुरुआती दौर में इस रोल के लिए अल्लू अर्जुन के नाम की भी अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन अब जूनियर एनटीआर का नाम पूरी तरह तय हो चुका है। मुख्य अभिनेत्री और विलेन के किरदारों की आधिकारिक घोषणा अभी प्रतीक्षित है।




निर्देशक व लेखक: त्रिविक्रम श्रीनिवास संगीतकार रॉकस्टार अनिरुद्ध रविचंदर (एस.एस. थमन भी इस प्रोजेक्ट के संगीत को लेकर शुरुआती काम कर चुके हैं।फिल्म के निर्माता सितारा एंटरटेनमेंट्स, हारिका एंड हासिनी क्रिएशंस और एनटीआर आर्ट्स हैं।




फिल्म का प्री-विजुअलाइजेशन और प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। जूनियर एनटीआर फिलहाल निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म 'ड्रैगन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'गॉड ऑफ वॉर' की नियमित शूटिंग 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में सेट पर जाएगी। मेकर्स इसे 2027 के अंत तक एक विजुअल मास्टरपीस के रूप में सिनेमाघरों में रिलीज करने का लक्ष्य रख रहे हैं।




तमिल और तेलुगु सिनेमा में भगवान मुरुगन (कार्तिकेय) की महिमा, पौराणिक कथाओं और उनके प्रति भक्तों के समर्पण को दर्शाती कई बेहतरीन फिल्में बनी हैं 'श्री मुरुगन' (1946) जैसी क्लासिक फिल्मों से लेकर 'कंधा सामी' (2009) जैसी आधुनिक प्रस्तुति, तक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। दक्षिण भारतीय सिनेमा में भगवान मुरुगन पर बनी प्रमुख फिल्मों में तमिल फिल्म श्री मुरुगन (1946), भगवान मुरुगन पर बनी सबसे प्रारंभिक और प्रसिद्ध तमिल फिल्मों में से एक है. थिरुवरुल (1975), भगवान् मुरुगन के अनन्य भक्तों की कहानियों और उनकी कृपा पर आधारित एक उत्कृष्ट क्लासिक फिल्म है. जबकि, मुरुगन आदिमई (1977) फिल्म भगवान मुरुगन के प्रति पूर्ण समर्पण और भक्ति दर्शाने वाली फिल्म हैमुरुगने थुनई (1990), मुरुगन के चमत्कारों और उनकी महिमा का गुणगान करने वाली एक लोकप्रिय भक्ति फिल्म है . आधुनिक एक्शन ड्रामा फिल्म कंधा सामी (2009 में भगवान मुरुगन (सामी) को न्याय के देवता के रूप में आधुनिक परिवेश में पेश किया गया था।

Saturday, 19 July 2025

#Dhanush के लिए @PrimeVideo बना #Kuberaa !



धनुष, नागार्जुन, रश्मिका मंदना, जिम सर्ब और दलीप ताहिल की सशक्त  वाली क्राइम ड्रामा फिल्म कुबेर ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो पर १८ जुलाई शुक्रवार से स्ट्रीम हो रही है। यह फिल्म २० जून २०२५ को छविगृहों में प्रदर्शित हुई थी।





बजट की दृष्टि से १२० से १५० करोड़ के बजट से बनी बताई जा रहे, कुबेर बॉक्स ऑफिस पर निर्माताओं के लिए कुबेर का खजाना जुटाने वाली फिल्म नहीं बन पाई। इसने बॉक्स ऑफिस पर मात्र १३२ करोड़ का ग्रॉस ही किया। इस प्रकार से, कुबेर निर्माता श्री वेंकटेश्वर सिनेमाज और अमिगोस क्रिएशन्स की फिल्म कुबेर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्म के खाने में दर्ज हो गई।






प्राइम वीडियो पर, कुबेर ३ घंटा दो मिनट की अवधि में स्ट्रीम हो रही यह फिल्म  प्रारम्भ से ही दर्शकों में उत्सुकता पैदा कर देती है । समुद्र में तेल खोजने वाली सरकारी कंपनी को बढ़िया तेल का बड़ा भण्डार मिलने की सूचना मिलती है। किन्तु, भ्रष्ट  मंत्री एक पूंजीपति से मिल कर इस खबर को असत्य घोषित कर देता है।  वह पूंजीपति से मिल कर प्लेटफार्म पर विस्फोट कर, तेल खोजने वाले सभी तकनीशियनों को मार देता है। उसके बाद, यह घोषित कर कि उस कुएं से करोडो रुपये  खर्च करने के बाद भी तेल नहीं मिला।  इसके बाद, उस कुएं को पूंजीपति को बेच दिया जाता है। 






इस घटनाक्रम को देखते हुए दर्शक स्तब्ध रह जाता है।  उसकी सांस रुकी रहती है कि पूंजीपति और राजनेता गठजोड़ देश को कितना नुकसान पहुंचा रहा है।  अब फिल्म घूमती है, पूंजीपति द्वारा नेताओं को पैसे ट्रांसफर करने की और। किस प्रकार से मासूम भिखारियों का प्रयोग कर, फर्जी कंपनियां खोली जाती हैं।  भिखारियों के फर्जी खाते खोल कर हजारों  ट्रांसफर किये जाते है। यह तमाम घटनाएं अत्यधिक चतुराई से बनी गई है। दर्शक इन्हे देखते रहनी को विवश हो जाता है।






किन्तु, उत्तरार्ध आते आते फिल्म बिखरने लगती है।  फण्ड ट्रांसफर के लिए चुने गए चार भिखारियों में एक धनुष भी है। फण्ड ट्रांसफर का फर्जीवाड़ा करने वाले सजायाफ्ता सीबीआई अधिकारी नागार्जुन बने है। इस फर्जीवाड़े में पेंच तब पैदा होता है, जब पूंजीपति उन भिखारियों को एक एक कर मारना प्रारम्भ कर देता है। यही से धनुष और नागार्जुन इस फर्जीवाड़े के विरुद्ध हो जाते है।





फिल्म के कथानक के इस भाग को लिखने में शेखर कामुला असफल रहे है। उनका , निर्देशक असहाय हो जाता है।  पटकथा बिखर जाती है। जब फिल्म का अंत होता है, तब तक  प्रभाव खो चुकी होती है। फिल्म का फुसफुसे और पिटे घटनाक्रम के साथ अंत हो  जाता  है।  दर्शक निराश हो उठता है।





तकनीक की दृष्टि से फिल्म सशक्त है।  फिल्म का छायांकन बढ़िया  हुआ है। कूड़े के बड़े ढेर पर फिल्माए गए दृश्य संकेत देते है कि किसी कुबेरपति को भी कूड़े के ढेर में मरना नसीब हो सकता है।  फिल्म में देवी श्री प्रसाद का संगीत फिल्म की जान है।  कार्तिक श्रीनिवास को फिल्म के संपादन में ढील नहीं छोड़नी चाहिए थी।  फिल्म  की लम्बाई थोड़ी कम की जानी चाहिए थी।







अभिनय की दृष्टि से फिल्म प्रशंसनीय है। धनुष अपना चरित्र बड़े महीन तरीके से करते है। वह एक भिखारी के मनोभाव को उकेरने में सफल होते है।  नागार्जुन ने गलत तरीके से फंसा कर सजा  दिलवाये गए पूर्व सीबीआई अधिकारी की भूमिका को स्वाभाविक तरीके से किया है।  जिम सर्ब अपने खल चरित्र को पूरी निर्ममता से निभा  जाते है। दलीप ताहिल इसमें उनके साथ है।  फिल्म में अभिनेत्री रश्मिका मंदना प्रभावित कर सकती थी, किन्तु, उनकी समीरा को आधा अधूरा लिखा गया है।  किन्तु, वह  इस भूमिका को भी अच्छी तरह से कर ले जाती है।





अपने  कथानक से कौतूहल पैदा करने वाली फिल्म कुबेर लेखन की कमजोरी के फिल्म के निर्माताओं के लिए कुबेर का खजाना नहीं जुटा पाती। किन्तु, ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो फिल्म को ४७ से ५० करोड़ में खरीद कर  कुबेर का खजाना  भरने का प्रयास करता है।  फिल्म को ओटीटी के दर्शक एक बार तो देख ही सकते हैं। 

Thursday, 19 June 2025

वायु मंडल के #Elio और #Kubera के साथ #SitaareZameenPar !



कल दिनांक २० जून २०२५ का दिन, बॉलीवुड, कॉलीवुड और हॉलीवुड के लिए विशिष्ट होने जा रहा है।  क्योंकि, कल इन तीनों फिल्म उद्योगों से एक एक फिल्म पूरे देश के दर्शकों के लिए प्रदर्शित की जा रही है।  बॉक्स ऑफिस पर इन तीनों का टकराव देखने योग्य होगा।




 

आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म सितारे जमीन पर, एक सकारात्मक और संदेशात्मक कथानक वाली फिल्म है।  आमिर खान, तारे जमीन पर के पश्चात्  सितारे जमीन पर में भी मानसिक रूप से कम या भिन्न तरह से विक्सित बच्चों का कथानक, अपने साथियों अमोल गुप्ते और आर एस प्रसन्ना के साथ निर्देशित कर रहे है।







 

सितारे जमीन पर में भी आमिर खान कैमरे के सामने भी हैं। तारे जमीन पर में वह अध्यापक की भूमिका में है, तो इस फिल्म में वह घमंडी बास्केट बॉल कोच की भूमिका कर रहे है, जिसे  नशे में गाड़ी चलाने के  अपराध में कम्युनिटी सर्विस का दंड दिया जाता है। इसके अंतर्गत उन्हें मानसिक रूप से भिन्न रूप से विक्सित बच्चो कोई कोचिंग देनी है। इस भूमिका में, कुछ अन्य चरित्रों के साथ साथ जेनेलिया देशमुख का समर्थन मिल रहा है।

 





दूसरी फिल्म कॉलीवुड से, तमिल  अभिनेता धनुष की तमिल फिल्म है, जो डब हो कर पूरे भारत में प्रदर्शित हो रही है।  शेखर कम्मुला निर्देशित यह फिल्म धन के पीछे भाग रहे व्यक्ति की कहानी है, जिसे अनुभव होता है कि वह मृगमरीचिका का पीछा कर रहा है।

 




तमिल के अतिरिक्त हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी प्रदर्शित होने जा रही इस फिल्म में धनुष के चरित्र के साथ नागार्जुन, रश्मिका मंदना, जिम सरब और दलीप ताहिल के चरित्र अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 





हॉलीवुड से प्रदर्शित होने जा रही फिल्म एलिओ एक एनिमेटेड साइंस फिक्शन एडवेंचर फिल्म है।  इस फिल्म का निर्देशन मेडेलिन शरफियन, डोमी शी और एड्रिअन मोलिना ने किया है।  पिक्सर एनीमेशन स्टूडियोज और वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स की इस फिल्म का कथानक वायु मंडल पर एक म्यूजियम पर घूम रहे ग्यारह साल के बच्चे एलिओ सोलिस पर है, जिसे एलियंस द्वारा पृथ्वी से भेजा हुआ समझ लिया जाता है।

 




इस फिल्म में प्रमुख एनीमेशन चरित्रों को  यूनस किबरीब, जोए सल्डाना, रेमी  एडगर्ली, ब्रैंडन मून, ब्रैड गरेट और जमीला जमील ने आवाज दी है।  यह फिल्म बाल दर्शकों को, अपने अभिभावकों के साथ विशेष रूप से आकर्षित करेगी।

 





अब देखने वाली बात होगी कि बॉलीवुड, कॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों में किस फिल्म का डंका बॉक्स ऑफिस पर बजेगा !

Monday, 16 June 2025

महत्वाकांक्षा, वफ़ादारी और लालच का टकराव #Dhanush की #Kuberaa



कुबेर का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर अंततः रिलीज़ हो गया है, जो दर्शकों को एक ऐसी दुनिया की झलक दिखाता है, जहाँ महत्वाकांक्षा, वफ़ादारी और लालच एक दूसरे से टकराते हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फ़िल्म निर्माता शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में नागार्जुन अक्किनेनी, धनुष, रश्मिका मंदाना और जिम सरब मुख्य भूमिकाओं में हैं।




दो मिनट अड़तीस सेकंड के ट्रेलर में, दर्शक धनुष के किरदार के नेतृत्व में धन और शक्ति की तीव्र खोज में खींचे चले जाते हैं, जिसकी सफलता की भूख की कोई सीमा नहीं है। इसके ठीक विपरीत नागार्जुन का देव है, जो हिंसा का सहारा लिए बिना अपनी महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित व्यक्ति है, जो उच्च-दांव वाली कहानी में एक नैतिक तनाव जोड़ता है।

 

धनुष की प्रेमिका के रूप में रश्मिका मंदाना स्क्रीन पर छा जाती हैं, जो गंभीर कहानी में कोमलता और भावनात्मक गहराई लाती हैं। इस बीच, जिम सर्भ पहले से ही अस्थिर समीकरण में अप्रत्याशितता की एक परत जोड़ते हैं।

 




ट्रेलर में दिल दहलाने वाले एक्शन सीक्वेंस, धधकते विश्वासघात और कोमल भावनाओं को दिखाया गया है, जिसे निकेथ बोम्मिरेड्डी की शानदार सिनेमैटोग्राफी द्वारा तैयार की गई एक जमीनी, यथार्थवादी पृष्ठभूमि के पार्श्व में सेट किया गया है। देवी श्री प्रसाद (डीएसपी) के शानदार स्कोर के साथ, कुबेरा एक इमर्सिव सिनेमाई अनुभव होने का वादा करता है।




शेखर कम्मुला ने शक्ति, लालच और नैतिक समझौते के बारे में कालातीत सवालों की चतुराई से खोज की है, जिसे नागार्जुन और धनुष के दमदार अभिनय ने जीवंत कर दिया है। उनकी ऑन-स्क्रीन गतिशीलता तनाव से भरी है, जो इसे गहन ड्रामा के प्रशंसकों के लिए एक ट्रीट बनाती है।

 




फिल्म की कहानी तेलुगु, तमिल और हिंदी में सामने इसके कैनवास को अखिल भारतीय दर्शकों तक पहुंचाती है।

 




कुबेर का निर्माण सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव ने श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया है। विपुल अग्रवाल और मनीष वशिष्ठ ने इसका सह-निर्माण किया है, जबकि मुगाफी ने उत्तर भारतीय बाजार के लिए फिल्म प्रस्तुत की है और पूरे क्षेत्र में इसके वितरण का नेतृत्व किया है।

 




कुबेर 20 जून 2025 को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Saturday, 14 June 2025

#SekharKammula ने बीस मिनट में #Dhanush पर चढ़ा लिए #Kuberaa प्रत्यंचा!



तीक्ष्ण बुद्धि और समझ रखने वाले अभिनेता धनुष को फिल्म कुबेर के लेखक निर्देशक शेखर कम्मुला ने कुछ ही मिनटों में अपनी इस फिल्म के लिए सहमत कर लिया। धनुष कोकुबेर की कहानी ने जितना प्रभावित कियाउतना हीस्वयं कहानीकार निर्देशक शेखर कम्मुला ने भी प्रभावित किया।

 

 

 

मुंबई में कुबेर के गीत लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए धनुष ने बताया, "मैंने शेखर सर की वजह से यह फिल्म करने का निर्णय लिया। उन्होंने मुझे सिर्फ़ बीस मिनट कहानी सुनाईऔर यह काफी था। मैं उनकी ऊर्जाउनकी सकारात्मकता और उनकी ईमानदारी से पूरी तरह प्रभावित हुआ - सिर्फ़ एक फिल्म निर्माता के तौर पर ही नहींबल्कि एक व्यक्ति के तौर पर भी।"

 

 

 

अभिनेता ने बताया कि कम्मुला ने पहली मुलाकात में ही उन पर किस तरह का प्रभाव छोड़ा,“शेखर सर एक असाधारण इंसान हैं। आप शायद ही कभी किसी ऐसे व्यक्ति से मिलते हैं जो इतना सच्चाइतना शुद्ध हृदय वाला और दयालु हो। हम कई फिल्मों पर काम करते हैं और अनगिनत लोगों से मिलते हैंलेकिन कभी-कभी आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलते हैं जो इस यात्रा को वाकई सार्थक बना देता है। उन्होंने मेरे लिए यही किया।”

 

 

 

किसी फिल्म के निर्माण के दौरान हमेशा कुछ ऐसे पल होते हैं जो फिल्म पूरी होने के बाद भी आपके साथ रहते हैं। इस प्रोजेक्ट ने मुझे कुछ ऐसे पल दिए और शेखर सर के साथ काम करना हमेशा मेरी यात्रा का मुख्य आकर्षण रहेगा,” उन्होंने अपने अनुभव को याद करते हुए कहा।

 

 

 

श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव द्वारा निर्मितयह विपुल अग्रवाल और मनीष वशिष्ठ द्वारा सह-निर्मित हैजिसमें मुगाफी उत्तर भारत के लिए प्रस्तुतकर्ता हैंसाथ ही उत्तरी क्षेत्र में फिल्म के वितरण प्रभार का नेतृत्व भी कर रहे हैं।

 

 

 

कुबेर के निर्देशक  शेखर कम्मुला ने फिल्म डॉलर ड्रीम्स के लिए  राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद (डीएसपी) ने दिया है। नागार्जुनधनुष और रश्मिका अभिनीत यह फिल्म पांच भाषाओं तेलुगुतमिलहिंदीकन्नड़ और मलयालम में  20 जून 2025  को दुनिया भर में प्रदर्शित होगी ।

Tuesday, 27 May 2025

फिल्म #Kuber से #Dhanush और #Nagarjuna का ‘ट्रांस’ टीज़र


 

 

 

यदि दुनिया धन दौलत के चारों ओर घुमती है, तो कुबेर ने इसे अपनी धुरी से घुमा दिया। धनुष और नागार्जुन अभिनीत फिल्म कुबेर के निर्माताओं ने एक्शन से भरपूर ड्रामा की दूसरी झलक का अनावरण कर दिया है।




यह झलकियाँ दुनिया में एक सम्मोहित करने वाला वातावरण दिखाती है, जहाँ महत्वाकांक्षा की कोई सीमा नहीं होती है, और शक्ति एक चौंका देने वाली कीमत पर मिलती है।




'ट्रांस ऑफ कुबेर' शीर्षक वाला यह वीडियो दर्शकों को कुबेर की नैतिक रूप से धूसर दुनिया में और गहराई से ले जाता है, जो फिल्म के महत्वपूर्ण पात्रों और उनके द्वारा लाए जाने वाले तूफान पर एक तीखी नज़र डालता है।




यह फिल्म तीन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गजों - धनुष, दूरदर्शी निर्देशक शेखर कम्मुला और संगीत डायनेमो देवी श्री प्रसाद (डीएसपी) के एक साथ ले कर आती है। यह दर्शकों को धन की लालची दुनिया को विवेक, अराजकता और अत्यधिक महत्वाकांक्षा में लिपटा हुआ दिखाता है।




कुबेर की दुनिया के बारे में आगे बताते हुए निर्देशक शेखर कम्मुला कहते हैं, “आपके अंदर एक आवाज़ है जो फुसफुसाती है कि भले ही आप अकेले और शक्तिहीन हों, आपको पूरी दुनिया के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। यही कुबेर की आत्मा है।”




इस धड़कन बढ़ाने वाले टीज़र के दिल में डीएसपी का विद्युतीकरण करने वाला ट्रैक ‘मेरी मेरी मेरी ये दुनिया सारी’ है - रकीब आलम द्वारा लिखित और हेमचंद्र वेदला द्वारा शक्तिशाली रूप से आवाज दी गई एक सम्मोहक हिंदी कोरस, जिसमें एस.पी. अभिषेक, शेनबागराज, साईशरण, श्रीधर रमेश और भरत के राजेश की गतिशील स्वर परतें हैं। यह फिल्म की उच्च-दांव, नैतिक रूप से अस्पष्ट दुनिया को पूरी तरह से दर्शाता है।




टीज़र में नागार्जुन, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ की अद्भुत झलकियाँ भी दिखाई गई हैं, जो इस जटिल पावर प्ले में उनकी महत्वपूर्ण भूमिकाओं की ओर इशारा करती हैं। ऐसा लगता है कि प्रत्येक किरदार रहस्य, महत्वाकांक्षा और इस खतरनाक खेल में हिस्सेदारी रखता है।


 


श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव द्वारा निर्मित, कुबेर एक महाकाव्य पैमाने पर बनाई गई है और पांच भाषाओं - तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

Tuesday, 28 January 2025

#Dhanush और #KritiSanon ने कहा - #TereIshkMein




 

एक के बाद एक, जीरो और अतरंगी रे की असफलता का कलंक ढोने के बाद, ऐसा प्रतीत होता है कि निर्देशक आनंद एल राय की धमाकेदार वापसी होने जा रही है। आज उनकी नई फिल्म की घोषणा और इस फिल्म के कुछ दृश्य अनावृत होने के बाद, इसका अनुमान लगाया जा रहा है।




इस फिल्म की लगभग ८० सेकंड की झलक पूरी तरह  से कृति सेनन के चरित्र पर केंद्रित है। इस झलक में कृति सेनन का चरित्र भड़के दंगे बीच हाथ में मिटटी के तेल का कनस्तर लिए जा रहा है। एक जगह रुक कर, कृति पूरा कनस्तर अपने सर पर खाली कर देती है। उसके बाद, वह एक सिगरेट होठों के मध्य दबा कर लाइटर सुलगा लेती है। इसके बाद एक आग का गोला पूरी स्क्रीन पर छा जाता है। यह क्लिप स्तब्ध कर देने वाली है। कृति अपने चेहरे के भाव से अपने दर्द की अभिव्यक्ति कर जाती है।




इस क्लिप से कृति सेनन बिना किसी संवाद के दर्शकों से संवाद बैठा लेती है। यह कीर्ति सेनन की सफलता है। इस दृश्य को आनंद एल राय  ने बहुत सुंदरता से सेलुलॉइड पर उतारा है। पार्श्व संगीत और कृति सेनन का शायरी जैसे बोल दृश्य को और अधिक प्रभावशाली बना देते है।




तेरे इश्क़ में की विशेषता है कि इस फिल्म से आनंद एल राय, संगीतकार एआर रहमान और गीतकार इरशाद कामिल की तिकड़ी दूसरी बार एक साथ आ रही है। इस तिकड़ी ने, २०१३ में प्रदर्शित फिल्म रांझणा जैसी बड़ी हिट फिल्म का निर्माण किया था। इस फिल्म ने तमिल सुपरस्टार धनुष का परिचय हिंदी दर्शकों से सफलतापूर्वक कराया था। फिल्म में धनुष की सोनम कपूर के साथ जोड़ी थी।




अब धनुष तीसरी बार आनंद एल राय की फिल्म कर रहे है। रांझणा के बाद निर्देशक आनंद एल राय और धनुष की जोड़ी की दूसरी फिल्म अतरंगी रे थे। किन्तु, यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित कर पाने में असफल रही थी। कदाचित फिल्म में हिन्दू लड़की के मुस्लिम लडके से रोमांस का एंगल फिल्म को असफल बना गया। अब तीसरी बार, धनुष के साथ आनंद ने कौन सा एंगल लिया है, यह देखने की बात होगी। किन्तु, धनुष, आनंद एल राय, एआर रहमान और इरशाद कामिल की चौकड़ी से कोई कमाल की अपेक्षा की जा सकती है।




निर्माता भूषण कुमार की, २८ नवंबर २०२५ को हिंदी और तमिल में प्रदर्शन के लिए निर्धारित फिल्म तेरे इश्क़ में के लेखक आनंद एल राय के प्रिय लेखक हिमांशु शर्मा है। यद्यपि, निर्माता भूषण कुमार ने कृति सेनन के साथ कुछ फिल्में बनाई है, किन्तु, आनंद एल राय और धनुष के साथ वह पहली बार फिल्म कर रही है।  

#TereIshkMein2025 #Dhanush #KritiSanon #AanandLRai, #ARRahman #HimanshuSharma #BhushanKumar #IrshadKamil

 

 

Monday, 3 February 2020

Anand L Rai की फिल्म में Akshay Kumar



पिछले दिनों खबर थी कि अक्षय कुमार, अब आनंद एल राय के निर्देशन में फिल्म करने जा रहे हैं। आनंद एल राय ने इस फिल्म के लिए धनुष और सारा अली खान को पहले ही साइन कर रखा था । धनुष और सारा अली खान की जोड़ी के कारण, उसी समय फिल्म के प्रति दर्शकों में उत्सुकता बन गई थी । तनु वेड्स मनु और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जैसी फिल्मों के बाद आनंद एल राय ने सोनम कपूर के साथ तमिल फिल्मों के सुपरस्टार धनुष को लेकर, वाराणसी की पृष्ठभूमि पर एक फिल्म राँझना का निर्माण किया था । यह फिल्म बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी । यह धनुष का हिंदी फिल्म दर्शकों से पहला सीधा परिचय था । इसके बाद, धनुष की षमिताभ असफल हो गई थी । मगर, हिंदी दर्शकों को धनुष की अगली फिल्म की प्रतीक्षा थी । इसीलिए, धनुष के साथ आनंद की फिल्म ने हलचल मचा दी थी । अब इस फिल्म से अक्षय कुमार का नाम भी आ जुड़ा है । अक्षय कुमार, इस समय बॉलीवुड के सबसे अधिक भरोसेमंद एक्टर बन चुके हैं । उनकी फिल्मों की शतप्रतिशत सफलता का कीर्तिमान है। पिछले साल रिलीज़ उन की चार फ़िल्में केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल ४ और गुड न्यूज़ ने सफलता हासिल की थी । अक्षय कुमार की फ़िल्में अब १०० करोड़ नहीं, बल्कि २०० करोड़ का कारोबार भी आसानी से कर ले जाती हैं । गुड न्यूज़ ने तो इस साल ही २०० करोड़ क्लब में प्रवेश किया है। बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ को महसूस करते हुए अक्षय कुमार को ऐसा लगता है कि वह ज्यादा फीस के हक़दार हैं । इसलिए उन्होंने आनंद एल राय से उनकी फिल्म के एवज में १२० करोड़ की फीस की मांग कर दी है । इसमे कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार बड़े सितारे हैं और वह १२० करोड़ फीस के हक़दार हैं । लेकिन, सवाल निर्देशक आनंद एल राय की प्रतिष्ठा का है । शाहरुख़ खान के साथ जीरो की असफलता के बाद, आनंद की निर्देशन कल्पनाशीलता पर शक की पर्याप्त गुंजाईश है । क्या वह अक्षय कुमार जैसे कमर्शियल सितारे के साथ बड़ी फिल्म हिट करा ले जा सकते हैं ? ऐसे में कोई शक नहीं अगर अक्षय कुमार आनंद एल राय की फिल्म के निर्माता के तौर पर भी जुड़े नज़र आयें ।

Thursday, 30 January 2020

Akshay Kumar, Dhanush और Sara Ali Khan - अतरंगी रे होने की ख़ुशी में





Friday, 10 January 2020

ससुर के Darbar के बाद दामाद Dhanush का Pattas


ससुर के दरबार के बाद दामाद पटाखा फोड़ने जा रहे हैं।  पोंगल सप्ताह में, तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म दरबार ९ जनवरी को रिलीज़ हुई थी।  हिंदी बेल्ट में तो इस फिल्म का अजय देवगन की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म तानाजी द अनसंग वारियर से ज़बरदस्त मुक़ाबला था।  लेकिन, तमिल बेल्ट में यह फिल्म रजनीकांत की प्रतिष्ठा के अनुरूप ज़बरदस्त कारोबार कर पाने में सफल हुई थी।

अब छह दिन बाद, रजनीकांत के दामाद धनुष राजा की मार्शल आर्ट्स फिल्म पटास १५ जनवरी को रिलीज़ हो रही है।

पटास की कहानी चोल राज्य में प्रचलित प्राचीन मार्शल आर्ट का प्रदर्शन करने वाली फिल्म है।  यह मार्शल आर्ट, दक्षिण की एक प्राचीन आर्ट कलरीपायट्टु से भी प्राचीन है। फिल्म की कहानी के बारे में बहुत जानकारी नहीं है। लेकिन, फिल्म की कहानी पिता और पुत्र की है । इस फिल्म की आरएस दुरे सेंथिलकुमार द्वारा लिखी पटकथा पर फिल्म का निर्देशन खुद सेंथिलकुमार ने ही किया है ।

पटस की पिता-पुत्र की भूमिका धनुष ने की है । निर्देशक आरएस दुरे सेंथिलकुमार के साथ धनुष की यह दूसरी फिल्म है । सेंथिलकुमार की धनुष के साथ पहली फिल्म कोडी में भी धनुष की दोहरी भूमिका थी । कोडी में धनुष ने जुडवा भाइयों की भूमिका की थी ।

पटस में धनुष की पिता की भूमिका में नायिका स्नेहा ने की है । पुत्र धनुष की प्रेमिका मेहरीन पीरजादा बनी है । इस फिल्म के लिए धनुष और स्नेहा ने प्राचीन भारतीय मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लिया है ।

Friday, 27 December 2019

तमिल फिल्म Pattas में Dhanush Raja के साथ Sneha



Monday, 11 November 2019

क्या ससुर (Rajnikanth) से टकरायेंगे दामाद (Dhanush) ?


तमिल फिल्म एक्टर धनुष की तमिल फिल्म पटास (पटाखे) अब  २० दिसंबर २०१९ को रिलीज़ नहीं होगी।  अब इसे अगले साल रिलीज़ किया जाएगा।  टॉलीवूड से जुड़े सूत्रों का कहना है कि धनुष की यह एक्शन फिल्म पोंगल मे रिलीज़ हो सकती है।  अगर ऐसा होता है तो तमिल फिल्म उद्योग में फिल्मों का दिलचस्प टकराव पैदा हो सकता है।

दरअसल, पोंगल २०२० यानि १५ जनवरी २०२० को एक फिल्म दरबार की रिलीज़ की तारीख़ पहले से ही तय है।  इस फिल्म में नायक की भूमिका रजनीकांत कर रहे हैं।  अगर, पटास भी १५ जनवरी को रिलीज़ होती है तो बॉक्स ऑफिस पर धनुष की फिल्म रजनीकांत की फिल्म से टकराएगी।

रजनीकांत और धनुष का टकराव दो एक्टरों की फिल्मों का टकराव नहीं है।  क्योंकि, दक्षिण के फिल्म उद्योग में इस प्रकार के टकराव होते रहते हैं।  लेकिन, पटास और दरबार का टकराव तब ख़ास हो जाता है, जब यह दो रिश्तेदारों के टकराव के तौर पर सामने आता है।  सभी जानते हैं कि धनुष का विवाह, रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से हुआ है।  इस नाते रजनीकांत और धनुष का रिश्ता ससुर-दामाद का बन जाता है।  तो एक प्रकार से यह ससुर और दामाद की फिल्मो का टकराव हो जाता है।  यह देखना दिलचस्प होगा कि धनुष की फिल्म पोंगल पर रिलीज़ होगी या नहीं! लेकिन, जो भी होगा वह बेहद ख़ास और दिलचस्प होगा।

रजनीकांत की फिल्म दरबार, निर्देशक एआर मुरुगादॉस की एक्शन थ्रिलर फिल्म है।  इस फिल्म में रजनीकांत की नायक भूमिका के अलावा, बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी खल भूमिका में नज़र आएंगे।  फिल्म में नयनतारा, निवेथा थॉमस, योगी बाबू, प्रतीक बब्बर, नवाब शाह, दलीप ताहिल, आदि की भी भूमिकाये ख़ास बतायी जा रही हैं।

फिल्म पटास का निर्देशन आर एस दुरई सेंथिलकुमार ने किया है।  दुरई तीन तमिल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।  इस फिल्म में धनुष के अलावा स्नेहा, मेहरीन पीरज़ादा, मुनीशकान्त और  नवीन चंद्र की भूमिकाये अहम् हैं।