Showing posts with label Indian Box Office. Show all posts
Showing posts with label Indian Box Office. Show all posts

Wednesday, 12 August 2026

इंडियन #BoxOffice पर #Insidious #PAWPatrol और #Mutiny



भारत के बॉक्स ऑफिस पर 21 अगस्त 2026 को हॉलीवुड की तीन बड़ी फ़िल्में—हॉरर फ़्रैंचाइज़ी की 'Insidious: Out of the Further', एनिमेशन फ़िल्म 'PAW Patrol: The Dino Movie' (Paw Patrol 3) और जेसन स्टैथम की एक्शन थ्रिलर 'Mutiny' एक साथ रिलीज़ हो रही हैं।






हॉलीवुड की एकाधिक फ़िल्मों का एक साथ प्रदर्शित होना कोई अनोखा या नया मामला नहीं है, क्योंकि हॉलीवुड स्टूडियो अक्सर अपनी अलग-अलग जॉनर (हॉरर, फैमिली/एनिमेशन और एक्शन) की फिल्मों को एक ही तारीख पर ग्लोबल या भारतीय बाजार में उतारते हैं ताकि वे एक-दूसरे के दर्शकों से न टकराएं। इसलिए इन फ़िल्मों के प्रदर्शन को कौतुहल से देखने के स्थान पर भारत के बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन की दृष्टि से देखना उपयुक्त होगा. 









इन तीनों फिल्मों की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर संभावनाएं  इस प्रकार हैं- 



Insidious: Out of the Further (इंसिडियस 6) - यह हॉरर, सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है। भारत के दर्शकों में 'इंसिडियस' और 'कान्ज्‍युरिंग' जैसी हॉरर फ़्रैंचाइज़ी फ़िल्मों का काफ़ी बड़ा और वफादार दर्शक वर्ग है। यह फ़िल्म अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी प्रदर्शित होने जा रही है. इस कारण से इस फ़िल्म की पहुँच छोटे शहरों और सिंगल-स्क्रीन/मल्टीप्लेक्स दोनों जगहों तक समान होगी। इसलिए इसकी ओपनिंग सबसे मजबूत रहने की उम्मीद है।










PAW Patrol: The Dino Movie (पॉ पेट्रोल 3)- यह एनिमेटेड फैमिली एडवेंचर शैली वाली फिल्म है. इसलिए, इस फिल्म का बच्चों और परिवार के साथ फिल्म देखने वाले दर्शकों के बीच 'पॉ पेट्रोल' सीरीज़ का जबरदस्त क्रेज है। डायनासोर के रोमांच और हिंदी-अंग्रेजी डबिंग के कारण यह फ़िल्म शहरी इलाकों के परिवारों और बच्चों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब होगी। वीकेंड पर इसका प्रदर्शन काफी स्थिर रह सकता है। 











Mutiny (म्युटिनी)- यह दर्शकों में लोकप्रिय एक्शन, क्राइम, थ्रिलर शैली में बनी फिल्म है.  भारतीय दर्शकों में फिल्म के नायक जेसन स्टैथम (Jason Statham) का रफ-एंड-टफ एक्शन अवतार भारत के मास एक्शन पसंद किया जाता है। हालांकि, उसी हफ्ते आने वाली अन्य फिल्मों और पहले से चल रही फिल्मों की टक्कर के बीच इसे शहरी मास सर्किट में ठीक-ठाक दर्शक मिलने की उम्मीद है।






स्पष्ट रूप से हॉलीवुड की फ़िल्मों द ओडिसी और स्पाइडर- मैंन ब्रांड न्यू डे की भारतीय दर्शकों में घनघोर सफलता ने हॉलीवुड फ़िल्मों के लिए एक बड़ा बाजार खोल दिया है.  अब हॉलीवुड के स्टूडियो किसी खान अभिनेता के लिए बॉक्स ऑफिस खुला नहीं छोड़ेंगे.  यह बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं के लिए संकटपूर्ण स्थिति पैदा करेगी.  इसी साल फिल्म प्रेमियों को इसका प्रमाण मिल जाएगा.

Wednesday, 1 July 2026

रिलीज़ से पहले पैसा वसूल हैं #Alpha और #BabyDoDie Do ?

इसमें कोई संदेह नहीं आज के सॅटॅलाइट युग में, भारत में बनी अधिकांश फ़िल्में छविगृहों में प्रदर्शन से पहले ही अपने बजट की काफी हद तक वसूली कर लेती है।  अधिकांश फिल्मे अपने बजट का ६० से ८० प्रतिशत तक  थिएटर्स में रिलीज होने से पहले ही डिजिटल और नॉन-थिएट्रिकल


 राइट्स बेचकर वसूल कर लेती है। यद्यपि, पूरी तरह से मुनाफे में आने और बॉक्स ऑफिस पर 'हिट' का टैग पाने के लिए उन्हें सिनेमाघरों में भी अच्छा प्रदर्शन करना पड़ता है।





इस  दृष्टि से, इस ३ जुलाई को प्रदर्शित होने जा रही दोनों फ़िल्में, क्या अपनी लागत का बड़ा हिस्सा अपने निर्माताओं को वापस दिलवा चुकी है ? इसके लिए इन दोनों फिल्मों का बजट और प्रदर्शन से पूर्व के विभिन्न प्रकार के अधिकारों को बेचने का गणित समझना होगा।





इस दृष्टि से बेबी डू डाई डू सुरक्षित लगती है। बेबी डू डाई डू  की निर्माण लागत मात्र २२ करोड़ रुपये है । निर्देशक के रूप में स्त्री २ के निर्देशक अमर कौशिक  का नाम जुड़ा होने के कारण इस फिल्म के ओटीटी अधिकार, सैटेलाइट अधिकार और म्यूजिक अधिकार  बहुत अच्छे दामों में बिके हैं। इस प्रकार से फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपने २२ करोड़ के बजट का लगभग ७५ से ८० प्रतिशत अर्थात  १६ से १८ करोड़ इन अधिकारों को बेच कर आसानी से सुरक्षित कर लिया है।





अब बेबी डू डाई डू अपनी बाकी बची लागत और डिस्ट्रीब्यूशन कमीशन निकालने के लिए बॉक्स ऑफिस पर केवल १० से १५ करोड़ का शेयर अर्थात ३० से ३५ करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन ही करना है। सप्ताहांत के १० करोड़ अनुमानित कारोबार को देखते हुए यह बहुत जल्द मुनाफा कमाने लगेगी।





वहीँ दूसरी ओर अल्फा भारी बजट, बड़ा जोखिम लागत वाली फिल्म लगती है। इस फिल्म की लागत ८० से १२० करोड़ के बीच की बताई जा रही है। चूंकि यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की बड़ी फिल्म है, इसके ओटीटी और डिजिटल राइट्स की वैल्यू बहुत ज्यादा है। मार्केट रिपोर्ट्स के अनुसार, यशराज फिल्म्स ने इसके डिजिटल प्रीमियर के लिए एक लीडिंग प्लेटफॉर्म के साथ भारी-भरकम डील की है, जिससे बजट का ६५ से ७० प्रतिशत अर्थात लगभग ६० से ८० करोड़ पहले ही कमा लिए है।




इतनी बड़ी वसूली के बावजूद, फिल्म का बजट इतना विशाल है कि डिजिटल रिकवरी के बाद भी इसे टेबल-प्रॉफिट में आने के लिए सिनेमाघरों से कम से कम ८० से १०० करोड़ का शुद्ध डिस्ट्रीब्यूटर शेयर कमाना होगा। इसके लिए फिल्म को भारत में कम से कम १५०-१६० करोड़ का नेट कलेक्शन करना होगा । फिल्म के प्रति सुस्त माहौल और 'नागबंधम' के टकराव के कारण इस थिएटर शेयर को निकालना फिल्म के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।





फिल्म निर्माताओं  के नजरिए से देखें तो दोनों ही फिल्में सुरक्षित हैं और डिजिटल डील्स की वजह से उन्हें कोई भारी नुकसान नहीं होगा। लेकिन जहाँ 'बेबी डू डाई डू' अपने छोटे बजट की वजह से आसानी से नेट प्रॉफिट कमाकर सुपरहिट की तरफ बढ़ेगी, वहीं 'अल्फा' अपनी भारी लागत के कारण सिर्फ ओटीटी के भरोसे नहीं रह सकती और उसे खुद को फ्लॉप होने से बचाने के लिए थिएटर्स में बहुत लंबी लड़ाई लड़नी होगी।

Tuesday, 4 November 2025

#Avatar:FireandAsh और #Anaconda से डरी #Alpha !



बॉलीवुड के, प्रतिष्ठित बैनर यशराज फिल्म्स ने अपनी आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत जासूसी थ्रिलर फिल्म अल्फा की रिलीज़ २५ दिसंबर, २०२५ से बढ़ाकर १७ अप्रैल, २०२६ कर दी है। निर्माता ने, इस तिथि परिवर्तन को विजुअल इफेक्ट्स के पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए ज़्यादा समय मिल पाने का कारण बताया है। शिव रवैल द्वारा निर्देशित यह फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में पहली महिला प्रधान फिल्म है।





किन्तु, इसके साथ ही अटकलों का बाजार गर्म हो चुका है।  कहा जा रहा है कि वॉर २ की असफलता के बाद, यशराज फिल्म्स का आत्मविश्वास हिल चुका है। कभी दूसरे बैनरों की बड़ी फिल्मों के सामने अपनी फिल्म अड़ा देने वाले आदित्य चोपड़ा की हिम्मत बॉलीवुड की छोटे सितारों वाली फिल्मों के समक्ष अल्फा को प्रदर्शित करने की भी नहीं बची है। यही कारण है कि उन्होंने, २५ दिसंबर २०२५ को प्रदर्शित होने जा रही दो फिल्मों इक्कीस और तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी के सामने अल्फा को प्रदर्शित करने की हिम्मत नहीं दिखाई। 





किन्तु, इस बदलाव के साथ ही मैडॉक फिल्म्स की युद्ध ड्रामा 'इक्कीस' के लिए क्रिसमस का समय भी खाली हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है और इसमें अगस्त्य नंदा ने सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाई है। यह फिल्म १९७१ के भारत-पाक युद्ध में अरुण खेतरपाल की वीरता को श्रद्धांजलि है।





यद्यपि, अल्फा प्रदर्शित नहीं हो रही। किन्तु, इक्कीस के लिए बॉक्स ऑफिस बिलकुल खाली नहीं है।  २५ दिसंबर को, धर्मा प्रोडक्शंस की समीर विद्वांस निर्देशित रोमांस एक्शन फिल्म तू मेरी मैं तेरा मै तेरा तू मेरी प्रदर्शित हो रही है। इक्कीस में जहाँ अमिताभ बच्चन के नाती नवोदित अगस्त्य नंदा नायक हैं, वही तू मेरी मैं तेरा में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडेय की जोड़ी रोमंटिक हो रही है। यह एक प्रकार से, बॉलीवुड के दो बड़े बैनरों मैडॉक फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंस का टकराव है।





तो क्या यह मान लिया जाए कि यशराज फिल्म्स को मैडॉक फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंस से डर लगता है ? कदाचित यह पूर्ण सत्य नहीं है। क्रिसमस के दिन, हॉलीवुड की एक एक्शन ड्रामा फिल्म एनाकोंडा प्रदर्शित हो रही है। यह फिल्म १९९७ की फिल्म एनाकोंडा की रिबूट फिल्म है तथा एनाकोंडा श्रंखला की छठी फिल्म है। भारत में एनाकोंडा जंतु के प्रशंसक दर्शक बड़ी संख्या में हैं।  





अल्फा को, एनाकोंडा से ही नहीं, एक सप्ताह पूर्व प्रदर्शित हॉलीवुड की, फ़िल्मकार जेम्स कैमेरॉन की विज्ञान फंतासी फिल्म अवतार फायर एंड ऐश प्रदर्शित हो चुकी होगी।  इस फिल्म को भारतीय  दर्शकों के बीच सफलता मिलना सुनिश्चित है।  ऐसे में, आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ की स्पाई थ्रिलर फिल्म को  कौन दर्शक देखना चाहेगा !

Friday, 31 October 2025

#JioHotstar पर #JurassicWorldRebirth १४ नवम्बर से



यदि आप जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए हैं, तो आपके लिए यह सुसमाचार है। अब, भारतीय दर्शक इस फिल्म को अपने घर में सोफे पर लेटे- अधलेटे इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म पर आनंदपूर्वक देख सकते है।  एक सूचना के अनुसार जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ  डिजिटल प्लेटफार्म जिओ हॉटस्टार पर १४ नवंबर २०२५ से देखा जा सकेगा।  इस फिल्म को मूल  अंग्रेजी भाषा के अतरिक्त हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी देखा सकेगा।





जुरैसिक वर्ल्ड रिबर्थ, इस साल भारत में  छविगृहों में १०० करोड़ से अधिक का  व्यवसाय करने वाली  दूसरी फिल्म है।  इससे पहले टॉम क्रूज़ की मिशन: इम्पॉसिबल - द फ़ाइनल रेकनिंग इस साल भारत में सबसे अधिक  कमाई करने वाली हॉलीवुड की पहली फ़िल्म थी । इस फिल्म के बाद, जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ ही दूसरी हॉलीवुड फिल्म है, जो १०० करोड़ का व्यवसाय कर सकी है।  टॉम क्रूज की फिल्म ने १२० करोड़ का ग्रॉस किया था। 





स्कारलेट जोहानसन अभिनीत फ़िल्म जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ  ने इस साल बिना किसी प्रीव्यू शो के सबसे बड़े ओपनिंग वीकेंड का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया, और पहले सप्ताहांत में    ही ४७ करोड़ की कमाई कर ली थी । फिल्म ने निरंतर दर्शकों को आकर्षित करते हुए पहले सप्ताह में ५६.२५ करोड़ का ग्रॉस किया। दूसरे सप्ताह में फिल्म ने २५.७५ करोड़ का कुल व्यवसाय किया।  इस प्रकार से जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ  ने दो सप्ताहों में ही ८२ करोड़ का ग्रॉस कर लिया। यही कारण था कि इस फिल्म ने भारत में कुल ११४ करोड़ का ग्रॉस कर लिया था। एक रिपोर्ट के अनुसार जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ ने यह सम्मान मात्र १५ दिनों में प्राप्त कर लिया था। 





२०१० से अब तक, हॉलीवुड की कुल २६ फ़िल्में भारत में १०० करोड़ से अधिक की  कमाई कर पाने में सफल हुई है। स्कारलेट जोहानसन की फिल्म जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ के साथ ही ब्राड पिट की फार्मूला कार रेसिंग पर फिल्म ऍफ़ १ ने भी १०० करोड़ का ग्रॉस किया था।   






अमेरिकी साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ, डेविड कोएप द्वारा लिखित और गैरेथ एडवर्ड्स द्वारा निर्देशित थी। यह जुरासिक वर्ल्ड सीरीज़ की चौथी और जुरासिक पार्क कहानी की सातवीं फिल्म है। यह जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन (२०२२) का स्टैंड-अलोन सीक्वल भी है। इस फिल्म में, स्कारलेट जोहानसन के साथ अकादमी पुरस्कार विजेता महेरशला अली और जोनाथन बेली ने भी अभिनय किया है । इनके अतिरिक्त एड स्क्रेन, मैनुअल गार्सिया-रुल्फो और रूपर्ट फ्रेंड भी फिल्म के ढेरों सह कलाकारों में सम्मिलित हैं।





इस फिल्म की कहानी एक ऐसे भविष्य पर आधारित है जहाँ पुनर्जीवित डायनासोर भूमध्य रेखा के आसपास के क्षेत्रों में रहते हैं, जो एकमात्र ऐसा स्थान है जहाँ ऐसी जलवायु है जो उन्हें जीवित रहने के उपयुक्त है। कहानी के अनुसार एक शोध दल हृदय रोग के उपचार के लिए आवश्यक जैविक नमूने एकत्र करने के लिए इस दूरस्थ द्वीप पर जाता है। अपने कार्य के दौरान वे एक असहाय परिवार से मिलते हैं, और जीवित रहने के लिए, उन्हें खतरनाक इलाके से निपटने और घातक प्रागैतिहासिक जानवरों से बचने के लिए मिलकर काम करना होगा।

Monday, 13 October 2025

क्या १००० ग्रॉस कर पायेगी #RishabShetty की फिल्म #KantaraChapter1?



ऋषभ शेट्टी की २०२२ की हिट फिल्म कान्तारा की प्रीक्वल फिल्म कान्तारा चैप्टर १ लीजेंड, २  अक्टूबर को रिलीज़ होने के दस दिनों के अन्दर दुनिया भर में  छः सौ करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।  इस प्रकार से यह फिल्म  2025 की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।






कांतारा चैप्टर १ गाँधी जयंती के विस्तारित सप्ताहांत में २ अक्टूबर २०२५ को प्रदर्शित हुई थी।  इस फिल्म की सीधी टक्कर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से थी। इसके बाद भी, कांतारा ने पहले आठ दिनों अर्थात विस्तारित सप्ताहांत में न केवल सभी भाषाओँ में ३३७.४ करोड़ का विशुद्ध व्यवसाय किया, बल्कि हिंदी पेटी में बीच शतक मारते हुए १०८.७८ करोड़ का व्यवसाय कर लिया। 






कांतारा लीजेंड का लीजेंड जलवा दूसरे सप्ताह में भी जारी रहा। फिल्म ने दूसरे सप्ताहांत में  सभी भाषाओं में शतक मारते हुए १०१.२५ करोड़ का व्यवसाय कर लिया। फिल्म के हिंदी संस्करण ने तो मूल कन्नड़ संस्करण से अधिक ३५.७५ करोड़ का विशुद्ध व्यवसाय कर लिया।  जबकि, इस अवधि में कन्नड़ संस्करण ने इस सप्ताहांत में ३१.३ करोड़ का व्यवसाय किया।  इस प्रकार से, कांतारा चैप्टर १ ने पहले ११ दिनों में १३७ करोड़ का विशुद्ध व्यवसाय कर लिया है। 







ट्रेड विश्लेषक तरन आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि कांतारा चैप्टर १  ने अपने दूसरे सप्ताहांत में शानदार कमाई की है। शनिवार और रविवार को शानदार वृद्धि देखी गई। दिवाली २१ अक्टूबर से पहले फिल्म को एक और ओपन सप्ताहांत मिल रहा है।  इससे फिल्म को अच्छी कमाई करने में सहायता मिलेगी।  







कांतारा चैप्टर १ ने वर्ल्डवाइड ६०० करोड़ का ग्रॉस कर लिया है। २०२५ में ऐसा कर सकने वाली कांतारा १ दक्षिण की पहली फिल्म बन गई है। अभी इस फिल्म का व्यवसाय अच्छा चल रहा है। यह फिल्म पूरे विश्व में ६५५ करोड़ का ग्रॉस कर चुकी है।  यदि यह गति बनी रही तो  फिल्म दूसरे सप्ताह के अंत तक ७०० करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।







कांतारा पार्ट १ को, अब केवल २०० करोड़ का और व्यवसाय करना है। तब यह फिल्म विक्की कौशल की फिल्म छावा, जो इस समय ८०७ करोड़ के ग्रॉस के साथ  शीर्ष पर हैं, को पराजित कर  २०२५ में शीर्ष का व्यवसाय करने वाली फिल्म बन जाएगी। दिवाली में यदि फिल्म ने अच्छी दर्शक संख्या पा ली तो फिल्म १००० करोड़ का विश्वव्यापी आंकड़ा छू सकती है। 

Tuesday, 7 October 2025

#KantaraPart1 के पांच दिनों ३३५ करोड़



गाँधी जयंती  २ अक्टूबर, २०२५ को प्रदर्शित ऋषभ शेट्टी की लिखी, अभिनीत और निर्देशित  फिल्म कंटारा चैप्टर १ बॉक्स ऑफिस पर कीर्तिमान स्थापित करने वाली सफलता प्राप्त कर रही है।





फिल्म ने अपने पहले सप्ताहांत में दुनिया भर में ३३५ करोड़ रुपये से ज़्यादा का व्यवसाय कर लिया है। इस फिल्म ने भारत में चौथे दिन भारत में १०० करोड़ का विशुद्ध व्यवसाय भी शामिल है।





तुलु नाडु के भूत कोला अनुष्ठानों को आस्था और मुक्ति के विषयों के साथ मिश्रित करने वाली इस प्रीक्वल ने पहले दिन बुकमायशो पर १२ लाख ८० हजार टिकटों की बिक्री के साथ भारी भीड़ खींची थी, जो २०२५ में प्रदर्शित होने वाली किसी भी फिल्म के लिए सबसे अधिक है।  





होम्बेल फिल्म्स की ब्लॉकबस्टर प्रीक्वल कंटारा चैप्टर १ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और कीर्तिमान भांग कर रही है। अपने गृह राज्य कर्नाटक में अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड हासिल करने के बाद, फिल्म ने राज्य में अब तक का सबसे बड़ा पहला सोमवार दिया है। 





ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित, निर्देशित और मुख्य भूमिका वाली इस ऐतिहासिक लोक एक्शन थ्रिलर ने कर्नाटक में अपने पहले सोमवार को लगभग १५ करोड़ की कमाई की, जो अब तक की सबसे बड़ी कमाई है। इस ने एसएस राजामौली और प्रभास अभिनीत बाहुबली २ द कन्क्लूजन की ११.५० करोड़ की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। इस यश की केजीएफ चैप्टर २, ८.५० करोड़ के व्यवसाय के साथ तीसरे स्थान पर है।





कंटारा चैप्टर १ ने कर्नाटक में५  दिनों में लगभग ९३ करोड़ की कमाई कर ली  है। आज अभी तक के अनुमान के अनुसार फिल्म ने २०२२ की सीक्वल फिल्म कांतारा की राज्य में हुई १००  करोड़ की कमाई को पार कर लिया है। इस प्रकार से, इस उपलब्धि को हासिल करने वाली चौथी फिल्म बन गई है। 




ऎसी आशा की जा रही है कि कांतारा चैप्टर १ अपने गृह राज्य कर्णाटक में २०० करोड़ की कमाई करने वाली पहली फिल्म बन जाएगी । वर्तमान में, १८३.६० करोड़ की कमाई करने वाली कांतारा ही सबसे अधिक व्यवसाय करने वाली फिल्म बनी हुई है। इस फिल्म के बाद १८३ करोड़ के साथ केजीएफ चैप्टर 2 और १२९ करोड़ के साथ बाहुबली २ तीसरे स्थान पर है। यदि, कांतारा पार्ट १ की यह गति दूसरे सप्ताहांत में भी बनी रही तो  यह निश्चित रूप से २०० करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बन जाएगी ।





जहाँ तक, पूरे भारत की बात है तो कांतारा लीजेंड चैप्टर १  ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले पांच  दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने भारत में अनुमानित २५६.५ करोड़ की कमाई कर चुकी है।  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर विशेष पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा।  शुक्रवार के मुकाबले सोमवार को कमाई में सिर्फ़  ३५,५६ प्रतिशत की गिरावट ही आई है, जो एक मज़बूत पकड़ का संकेत है। निर्माता आशा कर रहे हैं कि आज मंगलवार को फिल्म के व्यवसाय में गति आएगी। क्योंकि आज से रियायती टिकट दरों को लागू किया जा रहा है। 




 

कांतारा चैप्टर १ का पहले सप्ताह के पांच दिनों में कुल व्यवसाय का आंकड़ा इस प्रकार है

पहला दिन गुरुवार १८.५० करोड़, 

दूसरा दिन शुक्रवार १३.५ करोड़,

तीसरा दिन शनिवार २० करोड़, 

चौथा दिन रविवार २३ करोड़, 

सोमवार ८.७० करोड़ 

इस प्रकार से फिल्म ने कुल ८३.७० करोड़ का विशुद्ध व्यवसाय हिंदी संस्करण के साथ कर लिया है। 

Friday, 3 October 2025

#BoxOffice पर #KantaraChapter1 का #SunnySanskariKiTulsiKumari पर कहर !



निर्माता, निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंटारा चैप्टर १ पूरे देश के बॉक्स ऑफिस पर गरज रही है। बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, यह फिल्म फिल्म समीक्षकों और फिल्म उद्योग से जुड़ी अन्य हस्तियां फिल्म के प्रभाव से अछूते नहीं। अधिकतर फिल्म समीक्षकों की प्रतिक्रिया सकारात्मक है। 




२०२२ में प्रदर्शित और पूरे देश में सफल कन्नड़ फिल्म कांतारा की प्रीक्वेल फिल्म कांतारा लीजेंड चैप्टर १, का कथानक औपनिवेशिक शासन से पूर्व के  तटीय कर्नाटक की पृष्ठभूमि पर  फिल्म है, जो भूत कोला अनुष्ठानों के माध्यम से पैतृक लोककथाओं और भूमि संघर्षों की पड़ताल करती है। पहली फिल्म में प्रदर्शित पौराणिक कथाओं और इतिहास का पता लगाने वाली फिल्म थी तो पूर्ववर्ती फिल्म की तरह, प्रीक्वल में  क्षेत्रीय लोककथाओं, आध्यात्मिकता और क्रिया का मिश्रण है। यह प्रकृति और दिव्य के साथ मनुष्य के संबंधों की गाथा को जारी रखने वाली फिल्म है ।





कांतारा पार्ट १, कल २ अक्टूबर, २०२५ को प्रदर्शित  होने के साथ ही, दर्शकों के दिलों में छा गई। यहाँ तक कि इसे जूनियर एनटीआर, संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास भी इससे अछूते नहीं रहे। फिल्म को ज़्यादातर सकारात्मक समीक्षाएं मिलीं। ट्रेड पंडित और फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने हिंदी संस्करण को इसकी कथा, एक्शन और तकनीकी पहलुओं के लिए ४.५/५ रेटिंग दी, जबकि दर्शकों ने इंटरवल ब्लॉक और क्लाइमेक्स जैसे दृश्यों की प्रशंसा की।





फिल्म ने भारत में अपने पहले दिन ₹60 करोड़ की शुद्ध कमाई कर ली है। इसने कन्नड़ कांतारा की ओपनिंग को भी पीछे छोड़ दिया और विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी दर्शक संख्या के साथ २०२५ में रिलीज़ होने वाली फिल्मों में सबसे आगे रही। फिल्म के बुक माय शो पर, मात्रा २४ घंटों में १२ लाख ८० हजार से अधिक टिकटों की बिक्री हुई।  





पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर विशुद्ध व्यवसाय की दृष्टि से, कांतारा चैप्टर १ ने वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की बॉलीवुड फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को बड़े अंतर से पछाड़ दिया है। यहाँ तक कि हिंदी पेटी के दर्शक भी वरुण धवन की फिल्म के स्थान पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म को संरक्षण दे रहे है। 





ट्रेड वेब साइट सैकनिल्क के अनुसार, कांतारा लीजेंड कन्नड़ के अतिरिक्त तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम भाषा में डब कर प्रदर्शित की गई थी। इस फिल्म ने कुल ६० करोड़ का विशुद्ध व्यवसाय किया। जबकि, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने पहले दिन ९.२५ करोड़  का विशुद्ध व्यवसाय किया। इस तुलना का रोचक तथ्य यह है कि कांतारा प्रीक्वेल को हिंदी पेटी में बड़ा समर्थन मिला है। फिल्म के कन्नड़ संस्करण ने जहाँ १८ करोड़ का विशुद्ध आय की, वहीँ हिंदी दर्शकों ने इस फिल्म को १९.५ करोड़ जुटा दिए। यह आय सनी संस्कारी की दोगुनी से अधिक है।  कांतारा पार्ट १ ने तेलुगु में १२.५ करोड़, तमिल में ५.२५ करोड़ और मलयालम संस्करण ने ४.७५ करोड़ जुटा दिए। 





कांतारा पार्ट १ के सुबह के शो तक ६.७२ करोड़ के व्यवसाय को देखते हुए यह आशा की जा रही है कि फिल्म बॉलीवुड की फिल्म को बड़े मार्जिन से पछाड़ने जा रही है। इस अवधि में तुलसी कुमारी ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र ३९ लाख का ही विशुद्ध किया है।  

Friday, 26 September 2025

पॉवर स्टार #PawanKalyan की स्टार पॉवर #TheyCallHimOG सौ करोड़ पार !



टॉलीवूड के, पावर स्टार पवन कल्याण ने अपनी गैंगस्टर एक्शन ड्रामा दे कॉल हिम ओजी से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। उनकी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और २०२५ की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज करते हुए सुपरस्टार रजनीकांत की कुली को पीछे छोड़ दिया है, जो इसी तरह की एक्शन से भरपूर शैली की फिल्म है।



 

सुजीत द्वारा निर्देशित दे कॉल हिम ओजी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन अनुमानित १०० करोड़ की कमाई की है, जिसमें अकेले प्रीमियर शो से लगभग २५ करोड़ की कमाई सम्मिलित है।




फिल्म की इस शानदार शुरुआत ने, विगत महीने प्रदर्शित रजनीकांत की फिल्म कुली के ७७ करोड़ के व्यवसाय को भी पीछे छोड़ दिया है।  




कीर्तिमान की बात की जाए तो दें कॉल हिम ओजी ने अब तक, किसी तेलुगु फिल्म की सातवीं सबसे बड़ी ओपनिंग और घरेलू बाजार में किसी भारतीय फिल्म के लिए आठवीं सबसे बड़ी ओपनिंग का कीर्तिमान बनाया है।




सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने तेलुगु राज्यों में पहले दिन तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग डे कमाई की है। ओजी से अधिक व्यवसाय करने वाली फ़िल्में जूनियर एनटीआर और राम चरण अभिनीत आरआरआर और अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल ही है। 




इस प्रकार से, दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर, ओजी ने लगभग १४० करोड़ की कमाई की है, जो जूनियर एनटीआर की देवरा (१४२ करोड़) और दलपति विजय की लियो (१४२.९० करोड़) के आसपास है। यह दुनिया भर में शीर्ष १० पर विराजित सबसे बड़ी भारतीय ओपनर फिल्म बन गई है। इसने प्रभास की साहो (१३० करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। 




इस शानदार शुरुआत के बाद, ओजी दूसरे दिन ही पवन कल्याण की अब तक की सबसे अधिक व्यवसाय करने वाली फिल्म बन जाएगी। इस प्रकार से यह फिल्म  पवन कल्याण की सबसे अधिक कमाई करने वाली भीमला नायक के १५८.५० करोड़ के लाइफ टाइम व्यवसाय को दो दिनों में ही प्राप्त कर लेगी।




यह प्रमाण है कि पवन कल्याण की स्टार पावर है कि उनकी विगत प्रदर्शित फिल्म हरि हर वीरा मल्लू की असफलता का कोई प्रभाव दे कॉल हिम ओजी पर नहीं पड़ा और फिल्म पवन कल्याण के फिल्म जीवन की सबसे बड़ा प्रारम्भ करने वाली फिल्म बन गई।



 

विशेष- दे कॉल हिम ओजी के निर्माता डीवीवी एंटरटेनमेंट का दावा है कि ओजी ने, वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन १५४ करोड़ का ग्रॉस किया है। निर्माता ने अपनी फिल्म को बॉक्स ऑफिस डिस्ट्रक्टर बताया है। अर्थात फिल्म ने विगत समस्त कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए है। 

Tuesday, 23 September 2025

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की इंडस्ट्री हिट अभिनेत्री #KalyaniPriyadarshan !



मलयालम फिल्म अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने, न केवल सबसे अधिक ग्रॉस करने वाली पहली नारी प्रधान भूमिका वाली  फिल्म दी, बल्कि इसके साथ ही एक इंडस्ट्री हिट फिल्म भी दे दी है। 




सेलुलॉइड के भयावने संसार में हास्य का मिश्रण कर सुपरहिट फिल्म देने वाले मलयाली फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी ने विशुद्ध भयावनी फिल्म लोक पार्ट १ चंद्रा को बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट बना दिया है। अभिनेता दुलकर सलमान की फिल्म निर्माण संस्था वेफेअर के अंतर्गत निर्मित फिल्म लोक पार्ट १ चंद्रा के निर्माण में ३० करोड़ व्यय हुए थे। यह फिल्म अब तक पूरी दुनिया में २७५ करोड़ का कुल व्यवसाय कर चुकी है।  और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर भीड़ खींच रही है।




कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म लोक पार्ट १ चंद्रा इस दृष्टि से भिन्न है कि मलयाली फिल्म इंडस्ट्री को अभी तक किसी अभिनेत्री ने इतनी बड़ी हिट फिल्म अपने बल पर नहीं दी है।  कल्याणी ने इस मिथ को असत्य घोषित कर दिया है। फिल्म लोक पार्ट १, न केवल नारी प्रधान हिट बन गई, बल्कि इस फिल्म ने मोहनलाल और पृथ्वीराज की इसी साल की हिट फिल्म लूसिफर पार्ट २ के सबसे अधिक २६८ करोड़ के कुल व्यवसाय को भी पीछे धकेल दिया है।  




यहाँ बताते चलें कि कल्याणी के पिता प्रियदर्शन ने, मोहनलाल के साथ हेलो माय डिअर रॉंग नंबर, थालवट्टम, कालापानी, ओप्पम, आदि सुपरहिट फ़िल्में दी है। प्रियदर्शन, अपनी सफलता का श्रेय अपने बचपन के मित्र मोहनलाल के सुपरस्टार को देते है। समाचार यह है कि प्रियदर्शन अपने फिल्म जीवन की १००वी फिल्म मोहनलाल के साथ बनाएंगे। वह कल्याणी को अभिनय के सन्दर्भ में मोहनलाल के अभिनय को देखने की सलाह देते है। 




कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म लोक पार्ट १ इंडस्ट्री हिट ही नहीं, दर्शक संख्या के मामले में भी कीर्तिमान स्थापित कर रही है। अभी तक इस फिल्म के ५० लाख टिकट बिक चुके है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जैसा प्रदर्शन कर रही  है, उससे फिल्म की टिकट बिक्री की संख्या में वृद्धि ही होगी। 





लोक पार्ट १ चंद्रा, केवल कल्याणी की पहली सुपरहिट महिला प्रधान फिल्म या मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की इंडस्ट्री हिट फिल्म नहीं है, बल्कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा में मलयालम फिल्मों के बढ़ते प्रभाव  को भी इंगित करती है। यह फिल्म प्राचीन लोक कथाओं के आधुनिक सन्दर्भों के साथ सफल मिश्रण किये जाने की राह भी खोलती प्रतीत होती है। अब देखने वाली बात होगी कि  लोक पार्ट १ का दूसरा भाग बॉक्स ऑफिस पर किस प्रकार की छाप छोड़ती है!

Saturday, 6 September 2025

बॉलीवुड के #Baaghi4 पर भारी हॉलीवुड की #TheConjuringLastRites



इस शुक्रवार, भारत के बॉक्स ऑफिस पर हिंदी की दो फ़िल्में बागी ४ और द बंगाल फाइल्स प्रदर्शित हुई। इन फिल्मों के साथ, दक्षिण से तेलुगु फिल्म घाटी और तमिल फिल्म मद्रासी प्रदर्शित हुई है। शुक्रवार को, मलयालम हॉरर फिल्म लोका पार्ट १ चंद्रा का नौंवा दिन, हिंदी फिल्म परम सुंदरी का आठवां दिन था।  इन फिल्मों ने शुक्रवार को कैसा  व्यवसाय किया, डालते हैं बॉक्स ऑफिस आंकड़ों आप एक दृष्टि।   






निर्देशक कृष की तेलुगु एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म घाटी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर २ करोड़ का विशुद्ध कारोबार किया है। यह फिल्म अनुष्का शेट्टी की मुख्य भूमिका वाली महिला प्रधान फिल्म है।  यह फिल्म तेलुगु और तमिल में प्रदर्शित की गई थी।  






नोआखली बंगाल में, १९४६  मे, पाकिस्तान बनवाने के लिए दबाव बनाने के लिए मुसलमानों द्वारा हिन्दुओ के कत्लेआम पर फिल्म द बंगाल फाइल्स ने पहले दिन १.७५ करोड़ का विशुद्ध व्यवसाय किया। यद्यपि यह द कश्मीर फाइल्स के पहले दिन के व्यवसाय से काफी कम है। फिर भी विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म दर्शको को झिंझोड़ने में सफल लगती है। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती का चरित्र दर्शकों को आकृष्ट कर रहा है।





 

एआर मुरुगादॉस निर्देशित तमिल फिल्म मद्रासी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर १३. १ करोड़ का विशुद्ध व्यवसाय किया।  इस साइकोलॉजिकल एक्शन थ्रिलर के नायक शिवकार्तिकेयन हैं और उनकी नायिका रुक्मिणी वसंत है। 






हॉलीवुड की हॉरर फिल्म द कंजूरिंग लास्ट रइट्स ने १७.५ करोड़ का व्यवसाय किया। इस फिल्म ने सबसे अधिक दस करोड़ अंग्रेजी संस्करण से और उसके बाद हिंदी संस्करण से ६,३५ करोड़ का व्यवसाय किया।  यह फिल्म हॉलीवुड की सुपरनैचरल हॉरर कंजूरिंग फिल्म सीरीज की नौंवी फिल्म है। 





निर्माता साजिद नाडियाडवाला की बागी सीरीज में चौथी फिल्म बागी ४ ने बॉक्स ऑफिस पर १२ करोड़ का विशुद्ध व्यवसाय किया है। इस फिल्म के निर्देशक कन्नड़ फिल्मों के निर्देशक ए हर्षा है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज़ संधू सह भूमिकाओं में है। 





इससे स्पष्ट है कि शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर भारतीय फिल्मों पर हॉलीवुड की फिल्म भारी पड़ी है।  शनिवार को भी द कंजूरिंग लास्ट रइट्स भारी पड़ती लग रही है। 





इस बार शुक्रवार ५ अगस्त को, जान्हवी कपूर की हिंदी फिल्म परम सुंदरी का आठवां दिन था। फिल्म ने आठवे दिन १.७५ करोड़ जुटाए।  अर्थात इसका आठवे दिन का व्यवसाय द बंगाल फाइल्स के बराबर रहा।  शुक्रवार को मलयालम हॉरर फिल्म लोका पार्ट १ चंद्रा का नौंवा दिन था।  फिल्म ने अपने मलायलम, तेलुगु और तमिल संस्करणों से कुल ७.८५ करोड़ का व्यवसाय किया।  दूसरे सप्ताह में अब तक परम सुंदरी ४१.५ करोड़ और लोका पार्ट १ चंद्रा ६२.५५ करोड़ का व्यवसाय कर चुकी है। 

Monday, 11 August 2025

#BoxOffice पर भी #MahavatarNarsimha



भगवान विष्णु के अवतारों में से एक नरसिंह अवतार पर  पौराणिक फिल्म महावतार नरसिंह  ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का ध्वज फहराना प्रारम्भ कर दिया है।  आश्विन कुमार की पहली निर्देशित एनीमेशन फिल्म ने बॉलीवुड की बड़ी बड़ी फिल्मो के ग्रॉस को  पछाड़ना प्रारम्भ कर दिया है।






हिंदी, तमिल, तेलूग, मलयालम और कन्नड़ भाषाओँ में बनाई गई फिल्म महावतार नरसिंह के  हिंदी संस्करण ने पहले १०० करोड़ क्लब में प्रवेश कर, एक अन्य एनीमेशन फिल्म हनुमान के कारोबार को पीछे धकेला।  अब तीसरा सप्ताहांत समाप्त होते ही, यह फिल्म २०० करोड़ का ग्रॉस कर पाने में सफल हो  गई है।





क्लीम प्रोडक्शंस और होमबोले फिल्मस की यह फिल्म तीसरे सप्ताहांत में हिंदी में १२६.९ करोड़, तेलुगु में ३५.१५ करोड़, कन्नड़ में ४.९४ करोड़, तमिल में २.२४ करोड़ और मलयालम में ४२ लाख का विशुद्ध कारोबार कर १६९.६५ करोड़ का कल विशुद्ध व्यवसाय कर चुकी है।  इस फिल्म का ग्रॉस अर्थात कुल व्यवसाय २०० करोड़ को पार कर चूका है।





महावतार नरसिंह ने, हिंदी पेटी के दर्शकों को सबसे अधिक आकर्षित किया है। इस फिल्म के हिंदी संस्करण ने प्रदर्शन के पहले दिन, अन्य भाषाओँ की तुलना में सबसे अधिक १.३५ करोड़ का विशुद्ध व्यवसाय किया था।  इसके बाद, प्रत्येक दिन व्यतीत होने के साथ ही फिल्म का व्यवसाय निखरता चला गया। फिल्म ने अपने प्रदर्शन के १७ वे दिन तीसरे  रविवार को १८ करोड़ का महा व्यवसाय कर सबको चौंका दिया। 





महावतार नरसिंह, द लायन किंग और मुफसा द लायन  किंग के बाद, तीसरी एनीमेशन फिल्म है, जिसने १०० करोड़ का विशुद्ध  व्यवसाय किया। ऎसी आशा की जा रही है कि यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस सप्ताहांत में धुंआधार व्यवसाय करेगी। 





यहाँ बताते चलें कि बॉक्स ऑफिस पर ३०० करोड़ क्लब में प्रवेश करने वाले रोमांस फिल्म सैयारा ने अपने तीसरे सप्ताह में २८.२५ करोड़ का विशुद्ध व्यवसाय किया था, ठीक  उसी समय महावतार नरसिंह ने दूसरे सप्ताह में ७३.४ करोड़ का  व्यवसाय किया।




 

इसके बाद, तीसरे शुक्रवार, शनिवार और रविवार को महावतार नरसिंह ने क्रमशः ५.२५ करोड़, १६.२५ करोड़ और १८ करोड़ का व्यवसाय किया।  जबकि, इन दिनों में सैयारा का व्यवसाय  २ करोड़, ३.७५ करोड़ और ४ करोड़ मात्र ही रहा। 

Sunday, 10 August 2025

बॉक्स ऑफिस पर भड़क नहीं रही #NTRJr और #HrithikRoshan की #War



फ्लॉप विक्रम वेधा तथा २५० करोड़ के बजट में बनी  ३४४ करोड़ के साधारण व्यवसाय वाली फिल्म  फाइटर देने वाले हृथिक रोशन की  ३०० करोड़ के बजट से निर्मित ४६६ करोड़  का ग्रॉस करने वाली फिल्म टाइगर ३ के निर्माता यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म वॉर २ का, आर आर आर अभिनेता और तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की उपस्थिति के बाद बीच टेम्पो नहीं बन पा रहा है।





सैकनिल्क के अनुसार, हिंदी के अतिरिक्त तेलुगु और तमिल में १४ अगस्त २०२५ को प्रदर्शित होने जा रही फिल्म वॉर २ ने, बुकिंग खुलने के बाद सभी भाषाओँ में नवीनतम ७३.७३ लाख के १८५०९ टिकट बेचे है। यदि, ब्लॉक बुकिंग को सम्मिलित कर लिया जाए तो यह आंकड़े २.८५ करोड़ तक ही पहुंचते है।





इसके मुकाबले, १४ अगस्त को ही प्रदर्शित हो रही रजनीकांत की तमिल के अतिरिक्त हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ में कुल ११.०८ करोड़ के ५ लाख ३४ हजार ३७४ टिकट बेच लिए है। इनमे ब्लॉक बुकिंग की धनराशि सम्मिलित की जाए तो यह आंकड़ा १७.११ करोड़ तक जा पहुंचता है। 





इन आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जहाँ वॉर २ ने  तमिल पर्दों पर १,८७,४७६ करोड़ के टिकेटबेचे  है, वही कुली ने १० करोड़, ९५ लाख से अधिक के टिकट बेच लिए है। तेलुगु आंकड़ों की तुलना कुली १ लाख ८७ हजार ९९५ के विरुद्ध वॉर २ के १ लाख ४० हजार के टिकेटों से की जा सकती है। 





स्पष्ट है कि वॉर २ किसी भी क्षेत्र में रंग नहीं जमा पा रही है।  अन्यथा, स्वतंत्रता दिवस सप्ताहांत  में प्रदर्शित होने जा रही फिल्म का आंकड़ा कही बहुत अधिक होना चाहिए।  अभी यह कहना उपयुक्त नहीं होगा कि वॉर २ परदे पर रंग नहीं जमा पाएगी।  क्योंकि, फिल्म को प्रदर्शित होने में चार दिन शेष है। बुकिंग बढ़ सकती है और स्पॉट बुकिंग पर बीच बहुत कुछ निर्भर करेगा। 





कदाचित इसे देखते हुए ही वॉर २ के निर्माता ने वॉर २ की ३५ सेकंड की झलकियां जारी की है, जिनमे फिल्म के दो नायक हृथिक रोशन और जूनियर एनटीआर एक दूसरे को समाप्त कर देने की मुद्रा में चुनौती दे रहे है।  किन्तु, यह झलकियां बीच बहुत फायदेमंद होती प्रतीत नहीं हो रही है।





इसलिए, अब सभी निगाहें १४ अगस्त को, विशेष रूप से हिंदी और तेलुगु पेटी में लगी होंगी, जहाँ के दर्शकों के हृथिक रोशन और एनटीआर जूनियर सुपरस्टॉर है। क्या इन दो सुपर सितारन के बीच की वॉर बॉक्स ऑफिस पर रंग जमा पाएगी ?