Showing posts with label Damini Chopra. Show all posts
Showing posts with label Damini Chopra. Show all posts

Monday 4 March 2019

बॉलीवुड में एक और चोपड़ा !


हिंदी फिल्मों प्रियंका, परिणीती और मीरा के बाद चौथी चोपड़ा का आगमन होने जा रहा है। यह तीसरी चोपड़ा, बॉलीवुड की किसी सेलब्रिटी की बेटी-भतीजी नहीं है।  उनका बॉलीवुड से दूर दूर का नाता नहीं है। वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ी हैं और इंग्लिश में स्नातक है। वह मशहूर मॉडल है। 



प्रभाष की साहो में पुलिस
बाहुबली के बाद, काफी चर्चित हो रही, प्रभाष की कई भाषाओँ में बनाई जा रही फिल्म साहो में, दामिनी चोपड़ा पुलिस किरदार में हैं। फिल्म में उनकी भूमिका काफी स्टाइलिश बताई जा रही है। यानि वर्दी से ज़्यादा वह उत्तेजक पोशाकों में होंगी।  इस फिल्म में दामिनी को साहो के अलावा, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के साथ अभिनय करने का मौक़ा मिल रहा है। 



हार्वर्ड में पढ़ी
दामिनी चोपड़ा हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ी हैं। उन्हें पहली बार कैमरा फेस करने का मौक़ा स्कूल के दिनों में मिला। यह उनके स्कूल का प्रोडक्शन था। उस समय वह छठी कक्षा में पढ़ रही थी। इसके बाद ही उन्हें थिएटर का चस्का लग गया। वह क्लासिकल डांसर भी हैं। 



शाहरुख़ खान की प्रशंसक
शाहरुख़ खान की प्रशंसक दामिनी चोपड़ा को, साहो के सेट्स पर पहले ही दिन प्रभाष ने मुग्ध कर दिया था। वह श्रद्धा कपूर की अभिनय प्रतिभा की भी कायल है। लेकिन, सोशल मीडिया पर वह ग्लैमरस अंदाज़ में ही नज़र आती हैं। उनके टू-पीस बिकिनी में चित्र काफी उत्तेजक लगते हैं। वह अपने प्रशंसकों को अपने भीगे भीगे चित्रों से कभी निराश नहीं करती है। दामिनी को उम्मीद है कि साहो के बाद कुछ दूसरी बॉलीवुड फ़िल्में मिलेंगी। 


शराबी बनने के लिए भिड़ रहे शाहिद और अर्जुन !- क्लिक करें