Showing posts with label Karishma Tanna. Show all posts
Showing posts with label Karishma Tanna. Show all posts

Friday 5 October 2018

रणबीर कपूर के बाद रणवीर सिंह के साथ करिश्मा तन्ना


करिश्मा तन्ना को, इस साल की सुपरडुपर हिट फिल्म संजू में पिंकी की छोटी भूमिका में देखा गया था।

इस भूमिका में वह, संजू की दोस्त कमली की दोस्त पिंकी हैं, जिसे कमली शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए अपने घर लाता है। लेकिन, खुद नशे में चूर हो कर बेहोश सो जाता है।  इसका फायदा संजू उठाता है रात में पिंकी के साथ घपाघप करके।

संजू की सफलता और इस चरित्र की खासियत का फायदा करिश्मा तन्ना को मिला है।

वह, निर्देशक अली अब्बास ज़फर  और रणवीर सिंह के साथ एक फिल्म कर रही हैं। इस फिल्म में विज्ञान फ़न्तासी रणवीर सिंह सिंह एक सुपरह्यूमन किरदार में होंगे।

लेकिन, यह फिल्म पूरी लम्बाई की न हो, कर विज्ञापन फिल्म होगी।

यह विज्ञापन फिल्म नूडल कैप्टेन चिंग राइजेज टाइटल के साथ होगी।

यह फिल्म बताएगी कि विश्व को खतरे से केवल एक व्यक्ति ही बचा सकता है, वह है मिस्टर चिंग। इसी फिल्म में, रणवीर सिंह के साथ करिश्मा तन्ना भी नज़र आएंगी। 

करिश्मा तन्ना, इस समय एकता कपूर के शो नागिन ३  में नागिन की भूमिका में नज़र आ रही है।

संजू की सफलता से करिश्मा, केवल यह करिश्मा कर सकी हैं कि उन्हें संजू की पिंकी जैसी भूमिकाये ही मिल रही हैं।  

क्या मिस्टर चिंग का साथ कोई नया गुल खिलायेगा ? 


सैफ अली खान, दूसरी बार गो गोवा गॉन  - पढ़ने के लिए क्लिक करें