Showing posts with label Mandana Karimi. Show all posts
Showing posts with label Mandana Karimi. Show all posts

Wednesday, 4 March 2026

क्या अब भी भारत छोड़ कर जायेंगी ईरानी अभिनेत्री #MandanaKarimi ?



आजकल, ईरान से आई दो अभिनेत्रियां मंदना करीमी और नोरा फतेही चर्चा में है। उनकी यह चर्चा, उनके ईरान में ख़ामेनई की मृत्यु और सत्ता परिवर्तन के बाद की है।  इससे वह सोशल मीडिया पर आलोचना का  शिकार भी हो रही है और समर्थन भी पा रही है।  आज हम चर्चा करते हैं मंदना करीमी की।  





२०२५ में, जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी मिलिट्री बेस पर बमबारी की थी,  तब भारत में काम कर रही ईरानी मॉडल मंदाना करीमी ने भारत सरकार की आलोचना की थी।  उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि दुनिया जल रही है। कुछ देर पहले भारत ने पाकिस्तानी कश्मीर पर बमबारी की, जिसमें आम लोगों और बच्चों की मौत हो गई। कुछ देर पहले ही इज़राइल ने खान यूनिस में एक परिवार की हत्या कर दी। अमेरिका ने कल ही यमन पर बमबारी की, जिसमें आम लोगों की मौत हो गई। ये सभी मौतें नरसंहार करने वाली ताकतों का सीधा जवाब हैं, जिन्होंने एक-दूसरे से सीखा है कि आप बिना किसी सज़ा के युद्ध अपराध कर सकते हैं, जबकि दुनिया चुप रहती है। चाहे वह ज़ायोनिज़्म हो, हिंदुत्व फासीवाद हो या अमेरिकी अपवादवाद हो, साम्राज्यवाद लगातार बढ़ता जा रहा है और अपने रास्ते में आने वाली हर चीज़ को जला रहा है।





इस प्रकार से आजकल, बेकार बैठी फिल्म क्या कूल हैं हम २ में उदार अंग प्रदर्शन और अश्लील अंग सचांलन करने वाली ईरानी अभिनेत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की तुलना हिंदुत्व फासीवाद से कर दी थी और भारत को नरसंहार करने वाली ताकत बताया था।  इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर उन्हें देश से निकालने की मांग उठने लगी।





लेकिन बॉलीवुड में उन्हें कोई विरोध नहीं मिला क्योंकि बॉलीवुड खुद पाकिस्तान समर्थक, इस्लाम समर्थक और भारत विरोधी है। यही  कारण है कि देश के नेतृत्व को फासिस्ट कहने वाली अभिनेत्री के विरुद्ध बॉलीवुड ने सांस तक नहीं ली।  किन्तु, बॉलीवुड को ५० हजार से अधिक निर्दोष लोगों का क़त्ल करने वाले खूनी अयातुल्ला और ईरान के इस्लामिक शासन की बुराई पसंद नहीं आई । पता चला है कि ईरानी शासन की बुराई करने के कारण मंदना को इस साल जनवरी से बॉलीवुड ने कोई काम नहीं दिए है। बताते हैं कि इससे तंग का कर मंदना ने अपना बोरिया बिस्तर भारत से बाँध लेने की तयारी कर ली है। वह जल्द ही भारत छोड़ देंगी।





पता चला है कि युद्ध के चौथे दिन, जब अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा को नया नेता चुना गया, तो करीमी ने इसकी कड़ी आलोचना की । ईरान टुडे उर्फ़ इंडिया टुडे को इंटरव्यू में ईरान के नेतृत्व की कड़ी आलोचना करने पर टीवी की एंकर मरिया शकील और गीता मोहन ने उनकी बातों को बीच में ही काट कर खबरे दिखाना प्रारम्भ कर दिया। ऐसा लगता है कि इंडिया टुडे मुस्लिम देशों से घबराता है। क्योंकि इस टीवी ने करीमी ने पश्चिम विरोधी शिक्षाओं और हिजाब न तोड़ने पर कोड़े मारने जैसी सरकार की क्रूरता की निंदा करनी प्रारंभ कर दी थी ।





 फिलहाल, मंदना करीमी बुरी फंसी  है। वह ऑपरेशन सिन्दूर और सीएए की विरोधी होने के कारण भारत छोड़ कर ईरान जाने की तैयारी करने लगी थी। किन्तु अब जब ईरान का सुप्रीम लीडर अयातुल्ला का बीटा चुन लिया गया है, उनके लिए ईरान  भी बंद लगते हैं। क्या वह भारत रहेंगी या किसी दूसरे देश का रुख करेंगी ?

Tuesday, 14 May 2019

गर्मी भगाने के लिए मंदना करीमी का पूल विडियो

Wednesday, 13 January 2016

देसी कट्टे के निर्देशक को नज़र आया मंदना में टैलेंट !

कम से कम मन्दना करीमी के लिए यह खुशखबर होगी कि 'देसी कट्टे' फिल्म के डायरेक्टर आनंद कुमार उनके लुक और टैलेंट से भी प्रभावित हुए है।  हालाँकि, हिंदी दर्शकों को मंदाना करीमी का लुक क्या बॉडी ही नज़र आई है।  आज कल बिग बॉस का नवां सीजन चल रहा है।  मंदाना करीमी अपने बोल्ड अंदाज़ में कायम है।  पिछले साल वह दो फिल्मों में नज़र आई थी।  इन दोनों की नायिकाएं दूसरी अभिनेत्रियां थी।  अर्जुन रामपाल और रणबीर कपूर की फिल्म रॉय में श्रीलंकाई सुंदरी जैक्विलिन फर्नांडीज दोहरी भूमिका में थी।  इस फिल्म में यह ईरानियन ब्यूटी जाता रही थी कि शरीर के उतार चढ़ाव के मामले में वह जैक्विलिन से किसी तरह कम नहीं।  कुणाल खेमू की थ्रिलर फिल्म भाग जॉनी में ज़ोआ मोरानी और मानसी स्कॉट दो नायिकाएं थी।  लेकिन, विदेशी एजेंट रेचल की भूमिका में गर्मागर्म सीन मंदाना करीमी कर रही थी। एकता कपूर को भी उनमे  पोर्न बॉडी ज़रूर  नज़र आयी होगी। तभी तो उन्होंने पोर्न  फिल्मों के दो अभिनेताओं की फिल्म 'क्या कूल हैं हम  ३' में मंदना को बॉडी बना कर परोस दिया।  इस फिल्म में करीमी कामुकता के सारे बंधन तोड़ने जा रही हैं।   ऐसे में आनंद कुमार को मंदना  में कौन सा टैलेंट नज़र आया होगा, सोचा जा सकता है।  लेकिन, आनंद कुमार की फिल्म वायरल के विषय के बारे में पूछे तो सब शीशे सा साफ़ हो जाता हैं, "इन दिनों सेक्स बड़ा आसान हैं।   लेकिन, प्यार पाना बहुत मुश्किल है। आजकल प्रेम से ज़्यादा सेक्सुअल डिजायर ज़रूरी  हो गई है।  मेरी फिल्म का यही विषय है।" देखें बिग बॉस ९ से बाहर आने के बाद आनंद कुमार के वायरल को मंदना से कैसा रिस्पांस मिलता है। फिलहाल तो नज़रें क्या सुपर कूल हैं हम ३ पर।