Showing posts with label Sanchith Sanjeev. Show all posts
Showing posts with label Sanchith Sanjeev. Show all posts

Friday, 3 October 2025

#SanchithSanjeev की डेब्यू फिल्म #MangoPachcha

 


यह कह सकते हैं कि परिस्थितियां बन चुकी है। अष्टमी के पवित्र दिन, कन्नड़ फिल्म अभिनेता  किच्चा सुदीप ने यह वातावरण बना दिया।  उन्होंने फिल्म मैंगो पच्चा के विषय में एक्स पर पोस्ट कर यह माहौल बनाया। 






इस घोषणा के साथ ही, कन्नड़ फिल्म उद्योग में एक नवोदित अभिनेता और नवोदित निर्माता का आगमन होने जा रहा है। इन दोनों का सम्बन्ध कन्नड़ फिल्मों के सुपर सितारे किच्चा सुदीप से है। इस इस तथ्य की घोषणा स्वयं सुदीप ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर की। 




   

कन्नड़ फिल्म मैंगो पाच्चा का निर्माण के आर जी स्टूडियोज के साथ  सुप्रियान्वी पिक्चर स्टूडियो द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म की निर्माता प्रिया सुदीप है, अभिनेता सुदीप की पत्नी है। मैंगो पाच्चा, इस बैनर की पहली फिल्म है। सुदीप ने घोषणा की है कि यह बैनर आगे भी सार्थक कन्नड़ फिल्मों का निर्माण करेगा और नई प्रतिभाओं का परिचय फिल्म जगत से कराएगा। 





इस बैनर से, जिस अभिनेता का पहला परिचय कराया जा रहा है, वह  सुदीप और प्रिया के भतीजे है। इस अभिनेता का नांम संचित संजीव है। इस फिल्म का निर्देशन कार्तिक गौड़ा कर रहे है। यह एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। इसमें एक्शन की भरमार है। किन्तु, दावा करते हैं कि यह फिल्म गैंगस्टर फिल्म होते हुए भी खून खराबे वाली नहीं हैं। 




संचित संजीव का कन्नड़ फिल्म उद्योग से पहला परिचय फिल्म जिमी के माध्यम से कराया जाना था।  बाद में, उनके डेब्यू के लिए जिमी के स्थान पर मैंगो पाच्चा उपयुक्त समझी गई।





कुछ साल पहले यह समाचार था कि किच्चा सुदीप, अपने भतीजे संचित संजीव को निर्देशन के लिए प्रेरित कर रहे है। संचित ने, मैसूर और बेंगलुरु की पृष्ठभूमि पर अनाम गैंगस्टर फिल्म के कुछ दृश्य शूट भी किये थे। उस फिल्म का कथानक भी मिलता जुलता था। क्या,मैंगो पाच्चा वही फिल्म है, जिसके निर्देशन संजीव कर रहे थे ?





फिल्म मैंगो पाच्चा में, संजीव संजीव  की भूमिका प्रशांत की है। यह २००१ के मैसूरु  की सड़क पर पले बढे चतुर व्यक्ति की एक दशक लम्बी यात्रा  है। वह अंडरवर्ल्ड के विशाल साम्राज्य में गद्दारी और वफादारी के बीच संघर्ष करता युवा है। इसका प्रमाण फिल्म की जारी डेढ़ मिनट की झलकियों  से मिलता है। इस भूमिका में संजीव  प्रभावित करते है। इसके अर्थ यह हुआ कि कन्नड़ फिल्म उद्योग को एक प्रतिभाशाली अभिनेता मिलने जा रहा है, जिसके लिए अभिनय की कोई सीमा नहीं होगी।