Friday, 20 March 2026

#Dhurandhar2 की #SaraArjun बनाम #Pathan की #DeepikaPadukone


 

इस समय सोशल मीडिया पर, सारा अर्जुन बनाम दीपिका पादुकोण चल रहा है।  फिल्म धुरंधर २ में सारा अर्जुन के चरित्र की तुलना पठान की दीपिका पादुकोण से की जा रही है। क्या है यह तुलना ?





धुरंधर २ को पठान के सामने रखना या सारा अर्जुन की दीपिका पादुकोण से तुलना करना, उन का काम है, जो यह समझते हैं कि धुरंधर २ एक प्रोपगैंडा अर्थात प्रचारात्मक फिल्म है।  ऐसे लोगों का मानना है कि धुरंधर २ में मुसलमानों की नकरात्मक छवि प्रस्तुत की है।





इसी कारण से, सारा अर्जुन का दीपिका पादुकोण से मुकाबला हो जाता है।  फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण एक पाकिस्तानी थी तथा फिल्म  धुरंधर २ में सारा अर्जुन भी पाकिस्तानी है। यह दोनों ही, भारतीय जासूस की सहायता कर आतंकवादी मन्सूबों को नाकाम करती है।





धुरंधर २ को प्रचारात्मक फिल्म मानने वालों का कहना है कि फिल्म पठान में एक पाकिस्तानी रुबीना भारतीय एजेंट की मदद करती है।  धुरंधर २ में भी एक पाकिस्तानी एलिना जमाली रॉ एजेंट की मदद करती है। किन्तु, पठान को प्रचारात्मक फिल्म बताया गया तथा धुरंधर २ को गहराई वाला सिनेमा बताया जा रहा है।





दोनों ही तथ्यों में सच्चाई है। पठान और धुरंधर २ में पाकिस्तानी लड़की भारतीय एजेंट की मदद करती है। किन्तु, एक बड़ा फर्क है।  पठान को इसलिए प्रोपेगंडा फिल्म बताया गया कि यह फिल्म पाकिस्तानियों के भारत प्रेमी होने का प्रचार किया गया।  जो आईएस भारत में आतंकवाद फैलाती है, उसकी एक एजेंट को मददगार बता कर, आईएस की छवि निर्मल बनाए का प्रयास किया गया था। इसलिए इस फिल्म को प्रचारात्मक बताया गया।  इस फिल्म में आतंकवादी एक हिन्दू और पूर्व रॉ एजेंट था।  इस प्रकार से यह फिल्म हिन्दुओं  की छवि धूमिल कर मुसलमानों की छवि चमकाने का भद्दा प्रयास करने के कारण प्रचारात्मक बताई गई।  





इस दृष्टि से, धुरंधर २ की एलिना एक सामान्य मुस्लिम महिला है, जो एक बलोच युवक से प्रेम करती है। यह युवक, भारत में आतंक फैलाने वाले स्थानीय गैंग को मारता है।  एलिना नहीं जानती कि जिस युवक हमजा से वह  प्रेम करती है, वह कोई भारतीय एजेंट जसकीरत सिंह रंगी है। 





स्पष्ट है  कि मुस्लिम होते हुए भी पठान और धुरंधर २ के मुस्लिम चरित्रों में अंतर है।  पठान की रुबीना एक आईएस एजेंट है।  वह पहले से जानती है कि पठान भी रॉ एजेंट है। उसका जानते बूझते मदद करना आईएस की छवि निखारने का प्रयास ही है।  जबकि, एलिना अनजाने में उसकी मदद करती है।  यह स्वाभाविक है। शायद इसीलिए धुरंधर २ को प्रोपेगंडा फिल्म बताया जा रहा है।





यही कारण है कि सारा अर्जुन छोटी अभिनेत्री होते हुए भी दीपिका पादुकोण के बराबर खड़ी दिखाई देती है।  

No comments: