Showing posts with label कवर. Show all posts
Showing posts with label कवर. Show all posts

Friday 9 February 2018

ग्लोबल मूवी के कवर पर रणवीर सिंह

पद्मावत की सफलता के बाद रणवीर सिंह टॉपमटॉप हैं। यह पहला मौका नहीं होगा कि जब एक अभिनेता को नायक के बजाय खलनायक के किरदार के बाद इतनी शोहरत मिली हो। शाहरुख़ खान तो पिछले उदाहरण हैं ही।  ख़ास बात यह भी है कि पद्मावत के अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में रणवीर सिंह के अभिनय की प्रशंसा भी हो रही है।  यह बात दीगर है कि उनका करैक्टर मुकाबले में काफी लाउड लिखा गया है और वह इसे लाउड प्ले भी करते हैं, इसलिए शाहिद कपूर के रावल रतन सिंह पर छा जाते हैं।  लेकिन, कमज़ोर किरदार को अपने अभिनय से साधे रहने का करिश्मा शाहिद कपूर ने ही दिखाया है।  बहरहाल, रणवीर सिंह सफलता के घोड़े पर सवार हैं।  उनकी फिल्म सिम्बा की ज़ोरदार चर्चा हो रही है।  गली बॉयज में उनके किरदार को रॉक स्टार बताया जा रहा है।  रणवीर सिंह कुछ ज्यादा बोलने भी लगे हैं।  वह लगातार संजय लीला भंसाली की माला जपते रहते हैं। कुछ दूसरी बड़ी फिल्मों के लिए भी उनका नाम लिया जा रहा है।  ग्लोबल मूवी का फरवरी अंक का कवर रणवीर सिंह को समर्पित है। इस मैगज़ीन के इंटरव्यू में भी वह पद्मावत का गुणगान करते नज़र आते हैं।  यह स्वाभाविक भी है।




 

Friday 5 January 2018

ग्लोबल मूवी जनवरी २०१८ में

ग्लोबल मूवी के नए साल के पहले अंक, यानि जनवरी २०१८ अंक के मुख पृष्ठ पर मिसेज एंड मिस्टर विराट अनुष्का शर्मा कोहली हैं।  इस जोड़े का कहना है कि हमने एक दूसरे से हमेशा प्यार से बंधे रहने का वायदा दिया था।  यानि अब यह दोनों हमेशा हमेशा के लिए साथ साथ हैं।  इस अंक के अन्य आकर्षण हैं सोनम कपूर का इंटरव्यू।  वह एक्टर अनिल कपूर को अपने पिता के रूप में पाकर खुद को भाग्यशाली मानती हैं।  जूही चावला का मानना है कि लोग लाख कहें कि नायिका प्रधान फ़िल्में बनने लगी है, मगर अभी भी हीरो सेंट्रिक फ़िल्में ही बनाई जा रही हैं।  जूही चावला की बात में इसलिए दम है कि बड़े सेटअप में, बड़े बजट की फ़िल्में हीरो सेंट्रिक ही बनी हुई हैं।  केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी कहते हैं कि पद्मावती को राजनीती का मोहरा नहीं बनाया जाना चाहिए।  वैसे पद्मावती अब पद्मावत बन गई है और उसे यू/ए प्रमाणपत्र के साथ पारित किये जाने के संकेत हैं।  स्वास्थ्य की दृष्टि से भी इस पत्रिका में काफी कुछ है।  जाड़ों में वजन घटाने की दृष्टि से १० खाद्य पदार्थों का विवरण महत्वपूर्ण है।  अब जबकि, अनुष्का शर्मा के बाद दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर के भी शादी करने की खबरें सुर्ख होने लगी हैं,  प्रियंका चोपड़ा अभी तक किसी के रोमांस में डूबी तक दिखाई नहीं दे रहीं।  क्या पूर्व के संबंधों में धोखें ने उन्हें रोमांस से विमुख कर दिया है ? जानिये प्रियंका चोपड़ा का इंटरव्यू - 'आई हैव नॉट फाउंड राईट परसों येट' पढ़ कर।  राजकुमार राव का कहना है कि २०१७ उनकी ज़िन्दगी का श्रेष्ठ साल रहा है।  इसमे कोई शक नहीं कि इस साल रिलीज़ उनकी फ़िल्में क्लास और मास, दोनों द्वारा पसंद की गई।  

Monday 18 December 2017

फिजी टाइम्स ऑस्ट्रेलिया के कवर पर पैडमैन !

फिजी टाइम्स  ऑस्ट्रेलिया के दिसंबर-जनवरी  २०१८ अंक के मुख पृष्ठ पर अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन का पोस्टर प्रदर्शित हुआ है।  अक्षय कुमार की यह फिल्म सस्ते सेनेटरी पैड बनाने की मशीन बनाने वाले अरुणाचलम मुरुगनाथम पर केंद्रित है।  इस फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया है।  इस पत्र ने  अक्षय कुमार को एक ऐसा फिल्मकार बताया है, जो स्वास्थ्य और स्वच्छता पर प्रेरक फिल्म बनाने और करने की हिम्मत रखता है।  

Thursday 30 November 2017

हार्पर बाजार ब्राइड के कवर पर करीना कपूर खान !

हार्पर बाज़ार ब्राइड के दिसंबर- जनवरी अंक में विवाह के बंधन में बंधने जा रही युवतियों के लिए लेख हैं।  इन लेखों में नववधू के लिए पोशाकों पर ख़ास ध्यान दिया गया है।  यह पोशाकें वधु के सौंदर्य में इज़ाफ़ा करने वाली है।  इन पोशाकों को बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर के ज़रिये प्रदर्शित किया गया है।  इन पोशाकों को करीना कपूर के ख़ास फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है।  पत्रिका कहती है- करीना कपूर फिट और शानदार हैं।  उन पर हर पोशाकें जंचती है। ख़ास तौर पर विवाह की पोशाकों में वह गज़ब की लगती हैं। 

Tuesday 7 November 2017

फिल्मफेयर की श्रेष्ठ अभिनेत्री श्रद्धा श्रीनाथ

श्रद्धा श्रीनाथ को कन्नड़ फिल्म यू-टर्न में रचना की भूमिका के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट फिल्म एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया है।  इस फिल्म में श्रद्धा ने एक रिपोर्टर का  किरदार किया है, जो  अपने अखबार के लिए शहर के फ्लाईओवर पर घट रही दुर्घटनाओं पर आर्टिकल लिख रही है।  इस  जांच के दौरान उसे फ्लाईओवर के पास बैठा आदमी कुछ वाहनों के नंबर देता है, जिन्होंने यू-टर्न लेने के लिए फ्लाईओवर से एक पत्थर को बीच से हटा दिया था, लेकिन यू-टर्न लेते समय उसे जगह पर नहीं रखते थे।  रचना जब इस नंबर वाले एक आदमी से कांटेक्ट करने की कोशिश करती है तो वह आदमी आत्महत्या कर लेता है।  पुलिस का शक उस पर जाता है।  लेकिन, एक पुलिस अधिकारी रचना की बात को समझने की कोशिश करता है।  इस कोशिश में उसे मालूम
पड़ता है कि उन नम्बरों वाले सभी लोगों ने आत्महत्या कर ली।  इस फिल्म में दर्शकों को सिहराने वाले ढेरों घटनाएं हैं, जो फिल्म की नायिका के इर्दगिर्द घटती हैं।  ज़ाहिर है कि दर्शकों को श्रद्धा के अभिनय के कारण ही  ऐसा महसूस होता होगा।  एक सैन्य अधिकारी की संतान श्रद्धा ने विधि की शिक्षा ली थी।  वह  एक कंपनी के लिए काम कर रही थी कि तभी एक कन्नड़ फिल्म के लिए ऑडिशन में चुन ली गई।  मगर फिल्म शुरू ही नहीं हो सकी।  अगली फिल्म कोहिनूर २०१५ में रिलीज़ हुई।  यू-टर्न श्रद्धा की दूसरी फिल्म थी, जिसके लिए वह श्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड जीत पाने में सफल हुई।  इस साल श्रद्धा की तीन कन्नड़ और तीन तमिल फ़िल्में रिलीज़ हो चुकी हैं।   श्रद्धा की तमिल क्राइम एक्शन फिल्म रिची १  दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।  दक्षिण की एक  प्रतिष्ठित मैगज़ीन जेएफडब्ल्यू ने अपने नवंबर अंक में श्रद्धा श्रीनाथ पर कवर स्टोरी की है।  पेश है इस मैगज़ीन का कवर। 

Saturday 21 October 2017

फिल्मफेयर (८ नवंबर २०१७) की कवर हीरोइन विद्या बालन

 
बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री फिल्मफेयर के ८ नवंबर अंक की कवर हीरोइन हैं।  पारम्परिक भारतीय पोशाक में विद्या बालन अनुपम सौंदर्य की मूर्ती लगती हैं।  उनकी मौजूदगी में फिल्मफेयर कवर कुछ ज़्यादा ग्लैमरस और शानदार लग रहा है।  विद्या बालन की फिल्म तुम्हारी सुलु  १७ नवंबर को रिलीज़ होने जा रही है।  इस फिल्म में विद्या बालन ने एक रेडियो जॉकी की भूमिका की है।  फिल्म के ट्रेलर से विद्या बालन का यह किरदार शरारती किस्म का लग रहा है।