Showing posts with label Aditya Pancholi. Show all posts
Showing posts with label Aditya Pancholi. Show all posts

Monday, 7 January 2019

सॅटॅलाइट शंकर की शूटिंग शुरू


सूरज पंचोली की दूसरी फिल्म या कहा जाए तीसरी फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई।

हिंदी फिल्मों में, नायक से खलनायक तक का सफर तय करने वाले आदित्य पंचोली और राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म चितचोर की नायिका ज़रीना वहाब के बेटे सूरज का फिल्म डेब्यू, २०१५ में सलमान खान के बैनर तले फिल्म हीरो से हुआ था। १९८४ में रिलीज़ जैकी श्रॉफ की हिट फिल्म हीरो का रीमेक होने के बावजूद सूरज की फिल्म बुरी तरह से असफल हुई।

इस फिल्म की असफलता के बाद, सूरज की किसी दूसरी फिल्म का ऐलान नहीं हुआ।

पिछले साल, सूरज पंचोली को, कैटरीना कैफ की बहन इसाबेले कैफ की पहली फिल्म टाइम टू डांस का नायक बनाये जाने का ऐलान हुआ था । इस लिहाज़, सॅटॅलाइट शंकर, सूरज की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन इरफ़ान कमल कर रहे हैं।

इस फिल्म की शूटिंग, देश के १० अलग अलग राज्यों में होगी। इस फिल्म में, सूरज पंचोली एक सैनिक की भूमिका में होंगी। यह उनका टाइटल रोल है।

अपने किरदार को, स्वाभाविकता देने के लिहाज़ से, सूरज पंचोली ने अमृतसर, पठानकोट और चितकुल में सैनिकों के साथ काफी वक़्त गुजार कर,  उनके जीवन को समझने की कोशिश की है।

क्या सूरज पंचोली अपनी इस तीसरे प्रयास में देश के हीरो बन पाने में कामयाब होंगे !


एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर की प्रियंका वाड्रा अहाना कुमरा- क्लिक करें