बड़ी उम्र की लड़की से रोमांस की सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न की पेशकश कहता है दिल जी ले ज़रा दर्शकों को रास नहीं आयी. साँची और ध्रुव के बेमेल रोमांस की अगले हफ्ते समाप्ति हो रही है। आज इस सीरियल की आखिरी कड़ी शूट की गयी। इस मौके पर सीरियल से जुड़े सभी कलाकार और तकनीशियन मौजूद थे। सेट पर केक काटा गया. शो के ख़त्म होने से उदास यूनिट के सदस्यों ने उम्मीद जतायी कि इस खात्मे के बाद नयी शुरुआत होगी. असफल फिल्म अभिनेता रुसलान मुमताज़ ने इस सीरियल के माध्यम से टीवी में प्रवेश किया था। ध्रुव के रूप में उन्हें बड़ी संख्या में प्रशंसक मिले। इस मौके पर उन्होंने कहा, ''मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूँ कि शो ख़त्म हो रहा है। मैं अपनी को-स्टार डेलनाज को मिस करूँगा. मैं ख़ुशी के उन पलों को याद करूंगा, जो मैंने इन दोनों के साथ शूट करते समय बिताये।'' रुसलान को गम था कि वह ट्विटर पर अपने फैंस को खो देंगे. रुसलान ने कहा, ''मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही टीवी पर वापसी करूँगा.'' आमीन !
भारतीय भाषाओँ हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी, आदि की फिल्मो के बारे में जानकारी आवश्यक क्यों है ? हॉलीवुड की फिल्मों का भी बड़ा प्रभाव है. उस पर डिजिटल माध्यम ने मनोरंजन की दुनिया में क्रांति ला दी है. इसलिए इन सब के बारे में जानना आवश्यक है. फिल्म ही फिल्म इन सब की जानकारी देने का ऐसा ही एक प्रयास है.
Tuesday 22 April 2014
निकिता रावल की रोटी कपड़ा और रोमांस
निकिता रावल की वेब साइट बताती हैं कि वह २००७ से इंडस्ट्री में हैं। वह बीस से ज़्यादा फिल्मों और म्यूजिक वीडियो की आइटम गर्ल के रूप में मशहूर हैं. वह किसी भी मौके बे मौके पर फोटो शूट कर डालती हैं, बशर्ते कि इनमे उन्हें अंग प्रदर्शन खूब करना हो. वह लाइव शो भी करती हैं. उन्हें कुछ अवार्ड्स भी मिले हैं. अब उन्हें एक हिंदी फिल्म मिलने की सूचना भी है। रोटी कपड़ा और रोमांस शीर्षक वाली इस फिल्म में वह अरशद वारसी और चंकी पाण्डेय के साथ काम कर रही हैं. सुना है इस फिल्म में उन्हें एक बड़ा गाना भी मिला है. आइये देखते हैं उनकी कुछ बिंदास फोटोज -
आदित्य चोपड़ा और रानी मुख़र्जी ने इटली में की शादी
कल २१ अप्रैल की रात आदित्य चोपड़ा और रानी मुख़र्जी ने इटली में शादी कर ली. इस छोटे से पारिवारिक उत्सव में परिवार के लोगों के अलावा कुछ निकट मित्र ही शामिल थे .
इस जोड़े को बधाई.
इस जोड़े को बधाई.
Monday 21 April 2014
एक नयी पहचान में सब कुछ ठीक ठाक है
टीवी सीरियल्स में सब कुछ ढर्रे में चलता आ रहा है। एक नयी पहचान प्रारम्भ में सास-बहु के संबंधों की कहानी,बहु द्वारा परिवार के विरोध के बावजूद अनपढ़ सास को पढने के लिए भेजने की कहानी होने के कारण बड़ा दिलचस्प सीरियल लग रहा था। लेकिन, जल्द ही इस सीरियल में भी बहू के पूर्व प्रेमी के प्रवेश तथा उससे पैदा गलतफहमियों ने सब कुछ बंटाधार कर दिया। अब इस सीरियल में सब कुछ ठीक ठाक हो रहा है, गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। अगली कड़ियों में पूरा मोदी परिवार नगाड़ा संग ढोल बाजे की धुन पर राजश्री करण जौहर की फिल्मों का परिवार बना, नाचता गाता नज़र आएगा।
रणवीर सिंह और डूरेक्स की 'रास-लीला'
रणवीर सिंह और डूरेक्स ! वह क्या जुगलबंदी है! लग रहा है न कुछ रुचिकर !
जी हाँ, वैसे तो बॉलीवुड और सेक्स का साथ अब नया नहीं रहा. नया है हिंदी फिल्मों के कैसानोवा हीरो रणवीर सिंह का अंतरराष्ट्रीय कंडोम डुरेक्स से जुड़ना। पिछले दिनों डुरेक्स ने ऐलान किया कि रणवीर सिंह उनके नए ब्रांड एम्बेसडर बनने जा रहे है। डुरेक्स अपने उत्पाद और अपने ब्रांड एम्बेसडर के प्रति काफी गंभीर नज़र आता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे 'अ सेक्सी नई मूव कमिंग सून' की छेड़ने वाली पंक्ति दी है। यानि रणवीर सिंह जैसे युवा क्यों नहीं आजमाना चाहेंगे इसे !
सवाल है कि इसमे नया क्या है?
दीपिका पादुकोण के बजाय रणवीर सिंह के साथ डुरेक्स की जोड़ी क्या नया और उत्सुकतापूर्ण चलन नहीं! बेशक यह बड़ी खबर है…पर सेक्सी न्यू मूव का वादा, ज़्यादा बड़ी खबर है।
इंतज़ार कीजिये २३ अप्रैल का ! इस तारीख को डुरेक्स और रणवीर सिंह के न्यू सेक्सी मूव का खुलासा हो जायेगा। लोगों को उम्मीद है कि यह नया गठजोड़ कुछ अत्यंत उत्तेजक होगा। ---और वास्तव में भी ऐसा ही होने जा रहा है- अ सेक्सी न्यू मूव!
इस सन्दर्भ में दिलचस्प खबर यह है कि रणवीर सिंह ने डुरेक्स के विज्ञापन के लिए रैप भी किया है। रणवीर सिंह का रैप सांग अंतर्राष्ट्रीय कंडोम ब्रांड के प्रति भारत में उत्सुकता पैदा करने वाला है। क्योंकि, 'गोलियों की रासलीला- राम-लीला' और 'गुंडे' जैसी फिल्मों के बाद रणवीर सिंह बॉलीवुड के बड़े स्टार बन कर उभरे हैं।
क्या सोचते हैं आप! डुरेक्स न्यू मूव !! रणवीर सिंह और डुरेक्स की 'रास-लीला' !!!

Saturday 19 April 2014
सिंघम २ या सिंघम रिटर्न्स में करीना कपूर
सिंघम रिटर्न्स के सेट पर अजय देवगन और करीना कपूर। सिंघम रिटर्न्स २०११ की रोहित शेट्टी निर्देशित और अजय देवगन, काजल अग्रवाल और प्रकाश राज अभिनीत सुपर हिट फिल्म सिंघम का सीक्वल है। इस सीक्वल में काजल अग्रवाल की जगह करीना कपूर ने ले ली है। आजकल इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में महिम दरगाह में हो रही है।
Friday 18 April 2014
Subscribe to:
Posts (Atom)