Wednesday 28 January 2015

इंडिपेंडेंस डे फॉरएवर में विल स्मिथ की जगह लियम हेम्सवर्थ !


रोलाँ एमरिच निर्देशित १९९६ में रिलीज़ फिल्म 'इंडिपेंडेंस डे' सफल विनाश फिल्मों में शुमार की जाती है। केवल  ७५ मिलियन डॉलर में बनी अमेरिकी साइंस फैंटसी डिजास्टर फिल्म 'इंडिपेंडेंस डे' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ८१७ मिलियन डॉलर से अधिक का बिज़नेस किया।  इतनी बड़ी सफलता के बावजूद बावजूद इस फिल्म का सीक्वल बनाने की कोशिश नहीं की गयी। इस एलियन फिल्म में अभिनेता विल स्मिथ कैप्टेन स्टीव हिलर की  भूमिका में थे। अब जबकि इस फिल्म को शुरू करने की तैयारियां ज़बरदस्त हैं, लीड रोल के लिए अभिनेता के नाम को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। १९९६ में अमेरिकी राष्ट्रपति थॉमस जे व्हिटमोर की भूमिका करने वाले बिल पूलमैन और कंप्यूटर एक्सपर्ट डेविड लेविंसन की  भूमिका करने वाले अभिनेता जेफ़ गोल्ड्ब्लूम को साइन कर लिया गया है।  लेकिन, कप्तान स्टीवन हिलर के रोल के लिए विल स्मिथ के नाम पर अभी संदेह है।  कहा जा रहा है कि विल स्मिथ आधुनिक दुनिया के फॉर्मेट में सटीक नहीं बैठते।  जबकि, लिएम हेम्सवर्थ द एक्सपेंडब्ल्स २ और एम्पायर स्टेट जैसी फिल्मों में अपनी उपयोगिता साबित कर दी है। उन्हें हंगर गेम्स सीरीज की फिल्मों के गले हॉथोर्म के रूप में पहचान मिली। विल स्मिथ इस समय ४६ के हैं।  जबकि, लिएम मात्र २५ साल के।  वह आज के युवाओं से तालमेल बैठा सकते हैं।  अपनी फिल्मों से उन्होंने बार बार साबित भी किया है।  इस लिए चर्चा है कि  विल की जगह लिएम ले लें।  ऐसी दशा में, इंडिपेंडेंस डे फॉरएवर लिएम हेम्सवर्थ के लिए मैदान मार लेने वाली फिल्म साबित हो सकती हैं।  क्योकि, लिएम को अभी तक किसी भी फिल्म में मुख्य भूमिका करने का मौका नहीं मिला है। अभी उन्हें थॉर और अवेंजर्स सीरीज जैसी सुपर हीरो फिल्मों के सुपर हीरो चरित्र थॉर क्रिस हेम्सवर्थ के भाई के रूप में पहचाना जाता है। इस फिल्म के ज़रिये वह अपनी उपयोगिता और दमखम को भी साबित कर सकते हैं।  इंडिपेंडेंस डे फॉरएवर की रिलीज़ की तारिख १ जुलाई २०१६ तय है।


उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई 'चल गुरु हो जा शुरू'

देश के सिनेमाघरों में 30 जनवरी को रिलीज़  होने जा रही फिल्म  "चल गुरु हो जा हो शुरू" को उत्तराखण्ड सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। बाबाओं  के पाखण्ड को उजागर करने वाली यह फिल्म  हिमालयन ड्रीम्स के  बैनर  की इस  फिल्म को उत्तराखण्ड के मुख्य मंत्री हरीश रावत ने देखा और प्रशंसा भी की। उन्होंने  पूरी यूनिट और  सभी कलाकारों के काम की प्रशंसा भी की  इससे पहले राजधानी दिल्ली में इस फिल्म की लांचिंग पार्टी की गयी ,जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज के सामाजिक दौर में इस तरह की फिल्में काफी महत्वपूर्ण हैं । राजधानी दिल्ली  में ही कत्थक सम्राट बिरजू महाराज ने भी इस फिल्म को देखा । इस फिल्म के  निर्देशक हैं मनोज शर्मा हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार हेमंत पांडे, टिकू तलसानिया, बिजेन्द्र काला, आदि के नाम उल्लेखनीय हैं। 



सन्देश शांडिल्य की सिम्फनी

सन्देश शांडिल्य चमेली और जब वी मेट जैसी २७ भारतीय फिल्मों का संगीत दे चुके हैं।  इस समय वह वर्ल्ड म्यूजिक सिम्फनी में व्यस्त हैं। 'सर्च फॉर बुद्धा' शीर्षक वाली इस सिम्फनी का वर्ल्ड प्रीमियर कॉलॉन में ६ फरवरी को होगा। दूसरे ही दिन बीएलफेल्ड में इसका शो होगा। बाद में  इस सिम्फनी का लंदन में यूके प्रीमियर भी होगा। सन्देश शांडिल्य का इरादा पूरे विषय में अपने शो करने का है।  सन्देश हमेशा से ही विश्व शांति का सन्देश देने वाले संगीत की रचना ही करना चाहते हैं। भगवन बुद्ध विश्व शांति के प्रतीक हैं। खुद सन्देश शांडिल्य को विपासना पर विश्वास है।  वह कहते हैं, "मैंने सीखा है कि क्रोध, लोभ, मोह, भय और आसक्ति पर विजय प्राप्त कर हम शान्ति प्राप्त कर सकते हैं और विश्व में शांति ला सकते हैं।" बुद्ध की आतंरिक यात्रा को जर्मनी, हंगरी, यूके, जापान, द मिडिल ईस्ट, साउथ अफ्रीका और भारत के साथ संगीतकारों की रचना से सजी इस सिम्फनी से काफी दूसरे ऑर्केस्ट्रा भी जुड़ेंगे।  सन्देश शांडिल्य क्रिस्टोफर मसंद के साथ भी कुछ लोक गायिकी की है। इस सिम्फनी को वेन मार्शल कंडक्ट करेंगे।  लेकिन, शांडिल्य का इरादा ज़ुबिन मेहता, पंडित रवि शंकर, इलैयाराजा और  प्यारेलाल की तरह खुद संचालित करने का है। सन्देश शांडिल्य इस समय जॉन अब्राहम की फिल्म सत्रह को शादी के अलावा सुधीर मिश्रा की फिल्म 'और देवदास' और टाइम आउट तथा रोड टू संगम के डायरेक्टर अमित रॉय के साथ आई पैड पर काम कर रहे हैं।




राजेंद्र कांडपाल 

ईद से दिवाली तक सलमान खान !

क्या इस साल, ईद से दिवाली तक सलमान खान होंगे ! फिल्मों की रिलीज़ के लिहाज़ से संयोग ऐसा ही बन रहा है।  सलमान खान की दो बड़ी फ़िल्में, मुसलमानों और हिन्दुओं के दो बड़े त्योहारों  में रिलीज़ हो रही है।  ईद २०१५ यानि १६ जुलाई को निर्देशक कबीर खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' रिलीज़ होगी।  इस फिल्म में करीना कपूर खान, सलमान खान की नायिका हैं। इस जोड़ी की पिछली फिल्म 'बॉडीगार्ड' ईद २०११ में रिलीज़ हुई थी और बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी।  'बजरंगी भाईजान' भी ईद वीक में रिलीज़ हो रही है। कबीर खान ने सलमान खान को लेकर 'एक था टाइगर' जैसी सुपर डुपर हिट फिल्म बनायी है।  'एक था टाइगर' स्वतंत्रता दिवस और ईद वीक में रिलीज़ फिल्म थी।  बॉलीवुड ट्रेड उम्मीद कर रहा है कि 'बजरंगी भाईजान' आमिर खान की फिल्म 'पीके' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों को भी ध्वस्त कर देगी।  क्योंकि, फिल्म के टाइटल   'बजरंगी भाईजान' ने कुछ हिन्दू संगठनों को उत्तेजित कर दिया था कि हमारे आराध्य बजरंगबली के नाम के साथ भाईजान क्यों लगा है।  आग में घी का काम किया इस खबर ने कि फिल्म में करीना कपूर एक ब्राह्मण लड़की बनी हैं, जो एक मुसलमान लडके सलमान खान से प्यार करने लगती हैं।  यह मुसलमान लड़का खुद को बजरंगी बताता है।  हिन्दू संगठनों ने इसे लव जिहाद का नाम दे दिया।  इससे फिल्म को मुसलमान  दर्शक  ज़बरदस्त मिलेंगे।  क्योंकि, हिन्दू सगठनों की उत्तेजना अल्पसंख्यक दर्शकों की उत्तेजना में इज़ाफ़ा करेगी। २०१४ के आखिर में रिलीज़ आमिर खान की फिल्म 'पीके' भी हिन्दू धर्म की आलोचना के कारण अल्पसंख्यक  दर्शकों के ख़ास प्यार पाने में सफल हुई थी।  कबीर खान जानते हैं कि फिल्म का शीर्षक और ढकी छुपी कहानी बहुसंख्यकों को उकसाने और इस प्रकार से दर्शकों का ध्रुवीकरण करने में कामयाब होगी। हिन्दू उत्तेजना का शिकार हो कर उत्तर प्रदेश की कथित सेक्युलर सरकार इसे टैक्स फ्री भी कर सकती है। ख़ास तौर पर, इन सभी कारणों से, ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म ज़बरदस्त भीड़ बटोर सकती है।  इसके बाद दिवाली २०१५ में यानि १ नवंबर को निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' रिलीज़ होगी।  सूरज की फ़िल्में हिन्दुओं के त्यौहार में दर्शकों की पसंदीदा साबित होती हैं।  हिन्दुओं को सलमान खान के 'प्रेम' से कोई ऐतराज़ भी नहीं होता।  प्रेम रतन धन पायो में सलमान खान की दोहरी भूमिका बताई जा रही है। यानि, सलमान खान के प्रशंसकों का डबल मनोरंजन। इस फिल्म में सलमान खान की नायिका  सोनम कपूर हैं। 
सलमान खान की फिल्म से सलमान खान की फिल्म तक सलमान खान का डंका बज सकता है।  ईद के साढ़े  तीन महीने बाद दिवाली पड़ रही है।  इस बीच, ३१ जुलाई को अक्षय कुमार की फिल्म 'ब्रदर्स', १४ अगस्त को  शाहरुख़ खान की फिल्म 'फैन' रिलीज़ होने के अलावा २८ अगस्त को रणबीर कपूर और कटरीना कैफ के जग्गा जासूस का सैफ अली खान और कटरीना कैफ के 'फैंटम' का टकराव हो सकता है । ४ सितम्बर को शाहिद कपूर की 'शानदार' और २ अक्टूबर को अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज़ ब्लिंग' रिलीज़ होगी। इसमे कोई शक नहीं कि  यह सभी फ़िल्में बड़े सितारों वाली, ज़बरदस्त बिज़नेस कर सकने का माद्दा रखने वाली फ़िल्में हैं। यह फ़िल्में सौ करोड़ का बिज़नेस आसानी से कर ले जाएंगी।   लेकिन,तीन सौ करोड़ का आंकड़ा पार करने का माद्दा सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में ही पाया जा रहा है।  अगर, ऐसा हुआ तो ईद के बजरंगी भाईजान की गूँज दिवाली तक तो जाएगी ही। 


राजेंद्र कांडपाल



देवगन से रिपब्लिक डे में बचे तो इंडिपेंडेंस डे पर टकराये रोशन !

बॉलीवुड में हॉलिडे वीकेंड के प्रति क्रेज़ का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं। हॉलिडे वीकेंड में छोटी फिल्मों को  थिएटर नसीब नहीं होते।  तमाम थिएटर बड़े सितारों की बड़ी फिल्मों से गुलज़ार रहते हैं।  बड़े सितारों का हॉलिडे वीकेंड के प्रति यह लगाव कभी कभी टकराव भी पैदा कर देता है। लेकिन, ऐसा दिलचस्प टकराव बहुत कम होता है या यों कहिये कि होता ही नहीं, जैसा कि ह्रितिक रोशन और अजय देवगन के साथ हुआ।  वैसे अजय देवगन हमेशा खानों के सताए हुए हैं।  २०१२ में शाहरुख़ खान और यशराज चोपड़ा ने, उनकी फिल्म 'सन ऑफ़ सरदार' के सामने अपनी फिल्म 'जब तक है जान' की रिलीज़ की तारिख तय कर दी।  अजय ने लाख कहा।  शिकायतें मिन्नतें कीं। पर चोपड़ा और खान नहीं माने।  इससे पहले आमिर खान ने अपनी पत्नी की फिल्म धोबी घाट को पूरा हफ्ता सुनिश्चित  करने के लिए वितरकों की बांह उमेठ कर दिल तो बच्चा है जी को रिपब्लिक डे वीकेंड २०११ में २६ जनवरी को रिलीज़ नहीं होने दिया था।  लेकिन, यहाँ अजय देवगन ह्रितिक रोशन का पीछा करते लग सकते हैं।  आशुतोष गोवारिकर ने अपने बैनर पर खुद द्वारा निर्देशित फिल्म 'मोहन जोदड़ो' की रिलीज़ की तारिख रिपब्लिक डे वीकेंड  २०१६ तय कर दी थी।  इस फिल्म के नायक ह्रितिक रोशन थे।  ह्रितिक रोशन की २०१२ में रिलीज़ फिल्म अग्निपथ ने सबसे बढ़िया वीकेंड का कीर्तिमान बनाया था।  इसलिए ह्रितिक रोशन की किसी फिल्म  के  निर्माता का रिपब्लिक डे वीकेंड को महत्व देना स्वाभाविक था।  लेकिन,यहाँ टपक पड़े अजय देवगन।  अजय देवगन ने बतौर निर्देशक दूसरी फिल्म 'शिवाय' की घोषणा के साथ ही रिलीज़ की तारिख रिपब्लिक डे वीकेंड २०१६ तय कर दी।  हालाँकि, इसी वीकेंड में ह्रितिक रोशन की फिल्म की रिलीज़ तय थी।  शायद, ह्रितिक रोशन टकराव टालना चाहते थे या फिर कुछ दूसरे कारण रहे होंगे आशुतोष गोवारिकर ने मोहन जोदड़ो की रिलीज़ की तारिख शिफ्ट कर इण्डिपेंडेन्स डे वीकेंड तय कर दी।  इस प्रकार से, अब ह्रितिक रोशन और पूजा हेगड़े की आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म मोहन जोदड़ो को १२ अगस्त २०१६ को रिलीज़ होना था।  ज़ाहिर है कि  रोशन ने देवगन से टकराव टाल दिया था। लेकिन, अजय देवगन टकराव के मूड में ही थे। मोहन जोदड़ो की रिलीज़ बदलने की घोषणा के ठीक बाद, उसी दिन निर्देशक मिलन लुथरिया की प्रेस कांफ्रेंस हुई।  उन्होंने बताया कि  वह और अजय देवगन फिर एक साथ आ रहे हैं।  इन दोनों की साथ फिल्म का नाम था 'बादशाहो' . यह घोषणा अच्छे तालमेल वाले निर्देशक अभिनेता के फिर साथ काम करने की थी।  लेकिन, अब चौंकने की बारी पत्रकारों, समूचे बॉलीवुड और ह्रितिक रोशन के प्रशंसकों की थी।  बादशाहो रिपब्लिक डे वीकेंड यानि १२ अगस्त को रिलीज़ हो रही थी।  यानि अजय देवगन एक बार फिर ह्रितिक रोशन से टकराव के मूड में थे।

राजेंद्र कांडपाल




रील लाइफ में रियल लाइफ प्ले करते बॉलीवुड स्टार

विद्या बालन ने यह सिलसिला शुरू किया था।  उन्होंने मिलन लुथरिया की फिल्म 'द डर्टी पिक्चर्स ' में दक्षिण की सेक्स बम सिल्क स्मिता की दुखद ज़िन्दगी को जीवंत किया था।  इस फिल्म के बाद तो बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बीच बायोपिक फिल्मे करने की होड़ लग गयी।  परिणाम हुआ 'नो वन किल्ड जेसिका', मैरी कॉम और भाग मिल्खा भाग के रूप में।  इन फिल्मों में विद्या बालन, रानी मुखेर्जी, प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर  रील पर रियल लाइफ किरदार रही थीं।  मधुर भंडारकर की फिल्म 'हीरोइन' में करीना कपूर मनीषा कोइराला का करैक्टर कर रही थी। इस समय भी हर छोटी बड़ी अभिनेत्री रील पर रियल करैक्टर कर रही हैं।  आइये, जानते हैं हिंदी फिल्म अभिनेत्रियों के आगामी फिल्मों के रियल चरित्रों के बारे में -
सोनम कपूर बनेंगी 'नीरजा'
मशहूर निर्देशक राम माधवानी १९८६ के पैन अमेरिकन एयरवेज के जहाज को अपहृत कर कराची ले जाने की घटना पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।  यह फिल्म इस प्लेन की सीनियर क्रू मेंबर नीरजा भनोट पर केंद्रित होगी, जिसने अपनी जान पर खेल का प्लेन के यात्रियों को आतंकवादियों के चंगुल से निकालने में अपनी जान गंवाई। फिल्म नीरजा भनोट की भूमिका सोनम कपूर करेंगी।  इस फिल्म की शूटिंग सलमान खान के साथ सोनम कपूर की फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग पूरी हो जाने के बाद ही शुरू होगी।
ममता कुलकर्णी के चोले में सनी लियॉन
कंगना रनौत बनेगी बछेंद्री पाल
खबर थी कि कंगना रनौत भी बायोपिक की राह में हैं।  कहा गया कि वह हंसल मेहता की फिल्म में मशहूर  बछेंद्री पाल का किरदार करेंगी।  परन्तु, हंसल मेहता ने इसकी पुष्टि तो की कि  वह कंगना के साथ फिल्म कर रहे हैं, यह भी साफ़ कर दिया कि यह फिल्म बछेंद्री पाल पर नहीं होगी।
सोनाक्षी सिन्हा भी पीछे नहीं
रील पर रियल करैक्टर उतरने में सोनाक्षी सिन्हा भी पीछे नहीं । वह जसमीत रीन की फिल्म में कवयित्री अमृता प्रीतम का किरदार करेंगी।  यह फिल्म अमृता प्रीतम और शायर साहिर लुधियानवी की प्रेम कहानी पर केंद्रित होगी। सुना जा रहा है कि पाकी अभिनेता फव्वाद 'खूबसूरत' खान फिल्म में साहिर लुधियानवी का किरदार करेंगे।  वैसे यह खबर अभी पूरी तरह से परवान नहीं चढ़ी है।
प्रियंका चोपड़ा की मदामजी है मान्यता !
निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म 'मदामजी ' में प्रियंका चोपड़ा का करैक्टर हिंदी फिल्मों की आइटम गर्ल का है, जिसकी शादी एक बड़े स्टार से हो जाती है।  मैडमजी के सेट पर भी कोई फिल्म के बारे में बात नहीं करता। खुद प्रियंका चोपड़ा भी फिल्म में अपने रोल रियल स्टार पत्नी के करैक्टर से प्रेरित मानती हैं, लेकिन इसका ख़ास खुलासा नहीं करती।  हालाँकि, वह इस फिल्म से एक बार फिर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाने की उम्मीद कर रही  हैं।  लेकिन, अंदर खाने खबर यह है कि एक आइटम गर्ल के शादी के बाद के उथल पुथल भरे  जीवन की कहानी 'मदामजी' वास्तव में संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त की  कहानी है, जो एक आइटम गर्ल थीं। 
शिरीन बन रही विद्या बालन
मोहित सूरी की फिल्म हमारी अधूरी कहानी की कहानी रियल लाइफ चरित्रों की है।  महेश भट्ट की ज़िन्दगी पर 'हमारी अधूरी कहानी एक ऎसी औरत की कहानी है, जिसे कभी पत्नी का कानूनी दर्ज़ा नहीं मिल सका। महेश भट्ट के पिता नानाभाई भट्ट की अवैध पत्नी शिरीन की अधूरी कहानी में शिरीन का किरदार विद्या बालन कर रही हैं।  इमरान हाश्मी नानाभाई भट्ट के किरदार में हैं।   फिल्म,को महेश भट्ट ने लिखा है।
सुब्बु लक्ष्मी विद्या बालन
विद्या बालन एक बार फिर रील पर रियल लाइफ चेहरा लगाए नज़र आएंगी।  वह निर्देशक राजीव मेनन की लिखी कहानी पर एक फिल्म में भारत रत्न और कर्णाटक संगीत की गायिका स्वर्गीय एमएस सुब्बुलक्ष्मी का किरदार कर रही हैं। सुब्बु लक्ष्मी ने भी अपने करियर की शुरुआत बतौर फिल्म एक्ट्रेस की थी।
प्रियंका चोपड़ा की 'किरण'
संजयलीला भंसाली की ओमंग कुमार निर्देशित फिल्म 'मैरी कॉम' में ओलिंपिक गोल्ड विजेता महिला बॉक्सर के किरदार को सजीव करने के बाद प्रियंका चोपड़ा उत्साहित लगती है। वह इस समय एक फिल्म में मान्यता दत्त का किरदार कर रही हैं।  अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह सोहम शाह की फिल्म में महिला आईपीएस और सोशल एक्टिविस्ट किरण बेदी का किरदार कर सकती है।  इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को १० करोड़ का प्रस्ताव किया गया है।
ममता कुलकर्णी के चोले  में सनी लियॉन 
फोटोग्राफर जयेश शेठ ने पिछले दिनों नब्बे के दशक की सनसनी ममता कुलकर्णी पर फिल्म बनाने की घोषणा की।  यह वही जयेश हैं, जिन्होंने ने एक फिल्म के मुख्य पृष्ठ के लिए ममता कुलकर्णी का टॉपलेस फोटो सेशन किया था।  इस टॉपलेस फोटो ने जयेश को बॉलीवुड में सुर्खरू कर दिया था। जयेश ने फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी कर ली है। वह ममता के ऑन रील करैक्टर के लिए सनी लियॉन को लेना चाहते हैं।  'क्यूंकि', कहते हैं, 'जयेश शेठ, 'सनी लियॉन भी इनोसेंट फेस और सेंसुअस बॉडी वाली एक्ट्रेस है।'
अभी ऐसे बहुत से रील करैक्टर हो सकते हैं, जो रियल लाइफ चरित्रों से प्रेरित हों। अगर, करीना कपूर मोहित सूरी की फिल्म 'अज़हरुद्दीन' से पैर वापस न खींचती तो वह रील पर संगीता बिजलानी का किरदार कर रही होती।  कुछ साल पहले इंदिरा गांधी पर फिल्म में माधुरी दीक्षित को लिए जाने की बात शुरू हुई थी।  मधुबाला पर भी फिल्म प्लांड थी।  अगर यह फ़िल्में बनती तो कोई बॉलीवुड अभिनेत्री इन्हे परदे पर उतारती।  फिलहाल तो सब कागज़ पर भी नहीं हैं।
वरुण धवन
Ranbir Kapoor as Sanjay Dutt
"PK" director Rajkumar Hirani confirmed that he will make a biopic film on Sanjay Dutt, who was also featured in the former's latest blockbuster. It is said that when recently Dutt was out on parole, Hirani has talked about it to the actor. Ranbir Kapoor is the choice of the director for the lead role in the upcoming biopic.
Sushant Singh Rajput as MS Dhoni
Bollywood actor Sushant Singh Rajput has grabbed the opportunity to star as cricketer Mahendra Singh Dhoni. Neeraj Pandey of "A Wednesday" fame is reportedly helming the Indian captain's biography, for which the "PK" star has been chosen.

Considering the fact that Dhoni is the reigning captain of India and has a huge fan-following, "MS Dhoni - The Untold Story" is expected to pull crowds to the theatres in 2015.
Emraan Hashmi as Mohammed Azharuddin
Emraan Hashmi is touted to play the biopic of former Indian cricket captain Mohd Azharuddin. It is said that the film won't be entirely about the game, but it will mainly focus on the legend's life. There were reports that Kareena Kapoor Khan might portray the role of Sangeeta Bijlani, Mohd Azharuddin's second wife.
Randeep Hooda as Charles Sobhraj
Randeep Hooda will be seen in "Main Aur Charles". This film is based on the famous serial killer Charles Sohbraj who escaped from Tihar jail in 1986.
Apart from the above, there are reports that director-producer Karan Johar has decided to make a biopic film on late hockey legend Dhyan Chand.

एक्स-मेन में नया खून


हॉलीवुड फिल्म निर्देशक ब्रयान सिंगर पचास साल के हैं।  उनकी एक्स मेन सीरीज की फ़िल्में उन्हें फर्स्ट क्लास डायरेक्टर साबित करती हैं। अब तक एक्स- मेन सीरीज की सात फ़िल्में रिलीज़ हो चुकी है।  एक्स-मेन : अपोकलीप्स इस सीरीज की आंठवी फिल्म है, जो २०१६ में रिलीज़ होगी।  इस फिल्म का पहले नाम अपनी कॉमिक बुक 'ऐज ऑफ़ अपोकलीप्स' पर ऐज ऑफ़ अपोकलीप्स ही रखा गया था ।  परन्तु, दूसरी सुपर हीरो फिल्मों 'अवेंजर्स :ऐज ऑफ़ उल्ट्रान' और 'ट्रांसफार्मर्स: ऐज ऑफ़ एक्सटिंक्शन' से तुलना से बचने के लिए ब्रयान ने फिल्म का नाम 'एक्स-मेन :अपोकलीप्स' कर दिया ।  एक्स- मेन सीरीज की इस आठवी फिल्म में कहानी भूतकाल में जाती है।  यह कहानी १९८० के दशक के म्युटेंट के पैदा होने की  कहानी है।  अब तक की एक्स-मेन  फिल्मों के तमाम किरदार अपोकलीप्स में भी हैं।  लेकिन, यह सब जवान नज़र आएंगे।  हाल ही में फिल्म के तीन मुख्य चरित्रों स्टॉर्म, जीन ग्रे और साईक्लोप्स के लिए कलाकारों का चयन अंतिम रूप से कर लिया गया है। इन भूमिकाओं को अलेक्सांद्रा शिप, सोफी टर्नर और टये शेरिडन क्रमशः करेंगे।  एचबीओ की सीरीज गेम ऑफ़ थ्रोन में सांसा स्टार्क के किरदार से मशहूर सोफी टर्नर अभी १८ साल की ही हैं।  शिप २३ साल की हैं और शेरिडन १८ साल के हैं।  यह तिकड़ी पूर्व के एक्स-मेन  फिल्मों की हैली बेरी, फेमके जान्सेन और जेम्स मार्सडेन की जगह लेंगे। यह सभी एक्स-मेन  के नियमित किरदारों को करने वाले कलाकारों माइकल फॉस्बेंडर, जेनिफर लॉरेंस और जेम्स मकवॉय के साथ अपनी भूमिकाएं अदा करेंगे।  ब्रयान सिंगर 'अपोकलीप्स' की शूटिंग अप्रैल से मॉन्ट्रियल में शुरू करेंगे।  एक्स-मेन : अपोकलीप्स २७ मई २०१६ को रिलीज़ होगी।