Showing posts with label बंद हो गई. Show all posts
Showing posts with label बंद हो गई. Show all posts

Monday 6 August 2018

प्रियंका चोपड़ा नहीं बनेंगी भंसाली की गैंगस्टर

बॉलीवुड की महिला गैंगस्टर पर बुरी बीत रही है।

एक साल पहले, लगभग एक ही समय, दो गैंगस्टर फिल्मों के बनाये जाने का इरादा प्रकट किया गया था। यह दोनों फिल्में महिला गैंगस्टर वाली फ़िल्में थी। दोनों ही की पृष्ठभूमि में मुंबई था। 

विशाल भरद्वाज, अपनी पीकू स्टार दीपिका पादुकोण के साथ मुंबई की एक गैंगस्टर रहीमा खान पर फिल्म का निर्माण करने जा रहे थे।

कुख्यात गैंगस्टर, दाऊद इब्राहिम पर हमला कराने का साहस करने वाली इस महिला गैंगस्टर को, उसको चाहने वाले सपना दीदी के नाम से भी जानते थे। दीपिका पादुकोण को यही सपना दीदी बनना था।

उधर, दूसरी ओरदीपका पादुकोण के साथ गोलियों की रासलीला: राम-लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फ़िल्में बनाने वाले संजय लीला भंसाली, पहली दो फिल्मों में नर्तकी और बाजीराव की पत्नी की भूमिका करने वाली प्रियंका चोपड़ा को लेकर महिला गैंगस्टर गंगूबाई कोठेवाली पर फिल्म बनाना चाहते थे। इस महिला गैंगस्टर को मैडम कमाठीपुरा भी कहा जाता था।  प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म को करने की मंजूरी भी दे दी थी।

अनिश्चितता का पहला शिकार हुई सपना दीदी।  दीपिका पादुकोण की महिला गैंगस्टर वाली फिल्म, इरफ़ान खान की बीमारी के कारण, पहले तो टाली गई, फिर इसे बंद ही कर दिया गया।  बाद में पता चला कि दीपिका पादुकोण ने भी यह फिल्म छोड़ दी थी ।

इधर, गंगूबाई के आड़े भी दुर्भाग्य आया।

क्वांटिको के बाद, प्रियंका चोपड़ा ने, मुंबई का रुख किया था।

उन्होंने सलमान खान की फिल्म भारत के अलावा शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक साइन की थी। संजय लीला भंसाली से तो पहले ही वायदा किया जा चुका था।

इसी बीच प्रियंका चोपड़ा को, जुरैसिक वर्ल्ड के एक्टर क्रिस प्राट के साथ फिल्म काऊबॉय निंजा वाइकिंग मिल गई।

हॉलीवुड की बड़ी फिल्म हाथ में आते ही, प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म भारत को अंगूठा दिखा दिया। प्रियंका चोपड़ा ने शोनाली बोस की फिल्म की शूटिंग शुरू भी कर दी थी।

खबर है कि भारत छोड़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा के मुंबई की कमाठीपुरा की गैंगस्टर पर फिल्म करने का सवाल ही नहीं उठता है। 

Friday 5 January 2018

क्या उतार पर है बायोपिक फिल्मों का बुखार?

क्या बायोपिक फिल्मों का बुखार उतार पर है ? किशोर कुमार, गुलशन कुमार, ममता कुलकर्णी, मीना कुमारी पर बायोपिक फिल्मों के निर्माण के ऐलान को ठन्डे बस्ते में डाले जाने से तो ऐसा ही  लग रहा था। अब, खबर है कि सायना नेहवाल पर फिल्म को भी डिब्बा बंद कर दिया गया है।  निर्देशक अमोल गुप्ते की इस बायोपिक फिल्म में सायना नेहवाल का किरदार श्रद्धा कपूर करने वाली थी। लेकिन, दाऊद इब्राहीम की बहन हसीना पार्कर पर श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म हसीना पार्कर की बुरी असफलता के बाद, सायना नेहवाल वाले प्रोजेक्ट पर फिलहाल ज्यादा जोर न दिए जाने की नीति बना दी गई है। हालाँकि, इस फिल्म के लिए श्रद्धा ने अपनी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी थी। वह सायना नेहवाल से भी फीडबैक ले चुकी थी। एक खबर यह भी है कि श्रद्धा कपूर खुद को सायना नेहवाल और उनके खेल में ढाल नहीं पा रही थी। हालाँकि, बैडमिंटन खिलाड़ी सायना पर फिल्म को फिलहाल के लिए ठन्डे बस्ते में डाल दिया गया है, लेकिन, एक और बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिन्धु पर बायोपिक को लेकर सोनू सूद उत्साहित बने हुए हैं। सिन्धु ने भी सोनू सूद को अपनी बायोपिक बनाए जाने का पूरा अधिकार दे दिया है। उधर अभिनेत्री सोनम कपूर के भी चित्रकार अमृता शेरगिल पर बायोपिक करने से मना कर देने की खबर है। हालाँकि, कुछ समय पहले ही सोनम कपूर ने इस प्रोजेक्ट में उत्साह दिखाते हुए, कहा था कि वह खुद पेंटर है और ऐसा किरदार करना चाहेंगी। उन्होंने बिना हिचकिचाहट  अमृता शेर गिल का किरदार करने पर सहमति दे दी थी। लेकिन, अब सोनम कपूर ने इस बायोपिक में काम करने से साफ़ मना कर दिया है। काफी समय पहले से संजय लीला भंसाली अमृता प्रीतम और साहिर की प्रेम कहानी पर फिल्म बनाना चाहते थे। लेकिन, फिलहाल, पद्मावत की रिलीज़ में व्यस्त होने के कारण वह इस प्रेम कहानी की ओंर ज़्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। हो सकता है कि पद्मावत के रिलीज़ होने के बाद बात साफ़ हो।  फिलहाल तो ऐसा प्रतीत होता है कि फिल्म वालों पर चढ़ा बायोपिक का मलेरिया उतार पर है। संभव है कि ज़ल्द ही कुछ दूसरी ऐलान फ़िल्में भी बंद किये जाने की खबरें सुर्ख हों। 

Saturday 25 November 2017

विशाल भरद्वाज रोमकॉम बनाएं भी तो कैसे !

निर्माता विशाल भरद्वाज की अगली फिल्म सपना दीदी में दीपिका पादुकोण और इरफ़ान खान की जोड़ी है। लेकिन यह रोमांस फिल्म नहीं है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और इरफ़ान खान के किरदार गैंगस्टर हैं।  विशाल भरद्वाज की ज़्यादातर फिल्में डार्क होती हैं।  गैंगस्टर, अपराध और खून खराबा अहम् होता है।  विशाल भरद्वाज अपनी लीक से हट कर कोई रोमकॉम फिल्म क्यों नहीं बनाते? क्या विशाल भारद्वाज की प्रतिभा इसकी इज़ाज़त नहीं देती ? सच कहा जाये तो विशाल भरद्वाज रोमकॉम बनाना चाहते हैं।  लेकिन, बनायें तो बनायें कैसे ! विशाल भरद्वाज ने एक रोमकॉम फिल्म शुरू भी की थी। नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी के साथ अदिति राव हैदरी की जोड़ी बनाई गई थी।  लेकिन, इस फिल्म का रोमांस नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी और विशाल भरद्वाज की दोस्ती टूटने के साथ ख़त्म हुआ।  सूत्र बताते हैं कि क्रिएटिव डिफरेंस थे। जबकि, कुछ का कहना है कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी का रवैया काफी अप्रोफेशनल था। पिछली तमाम फिल्मों, ख़ास तौर पर उनकी बतौर नायक फिल्मों की असफलता के बावजूद वह नख़रेबाज़ी किया करते थे। नतीजे के तौर पर विशाल भरद्वाज ने फिलहाल अपनी इस रोमकॉम फिल्म को बनाने का इरादा ही छोड़ दिया है। अब उनका पूरा ध्यान सपना दीदी पर लगा हुआ है।  बेचारे विशाल भरद्वाज !