Showing posts with label Amit Sharma. Show all posts
Showing posts with label Amit Sharma. Show all posts

Monday, 6 July 2026

#ShahidKapoor के करियर के लिए महत्वपूर्ण है #JanhviKapoor के साथ #AdalBadal !



बॉलीवुड फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर के लिए, निर्माणाधीन फिल्म अदल बदल उनके फिल्म जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।  उनकी विगत कुछ फिल्मे जर्सी, ब्लडी डैडी, देवा और ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुँह गिरी थी। उनकी फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा और कॉकटेल २ बॉक्स ऑफिस पर औसत गई थी। शाहिद कपूर के लिए यह बहुत जरुरी है कि वह कोई एकल नायक हिट फिल्म दें। अदल बदल, उनके करियर के लिए ऐसा प्रोजेक्ट साबित हो सकती है।





 

कागज पर पढ़े तो अदल बदल का कथानक पर्याप्त रोचक और मनोरंजक प्रतीत होता है। धुआंधार हास्य से भरपूर इस फिल्म को आत्माओं की अदला बदली बताया जा रहा है। इस अदल बदल का परिणाम पहचान बदलना तो है ही, वही इस स्थिति में उथल पुथल मच जाती है।  इस अदल बदल से उपजी भ्रान्ति हास्य से भरपूर घटनाक्रम भी ले आते है।




   

विगत दिनों, फिल्म अदल बदल के पोस्ट को अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज और सुनीर खेतरपाल ने जारी किया है। इस पोस्टर में शाहिद कपूर और जान्हवी कपूर एक दूसरे से सटे हुए हास्य मुद्रा में दिखाए गए है। इस पोस्टर में एक गोल तीर के माध्यम से दोनों के शरीर के अदल बदल का संकेत दिया गया है। इससे साफ है कि अमित शर्मा की यह फिल्म दो शरीरो की नहीं, बल्कि दोनों शरीरों की आत्माओं की अदल बदल का कथानक है। 





यद्यपि, फिल्म का कथानक रोचक लगता है। लेकिन, इसे घिसापिटा समझने वालों की भी कोई कमी नहीं है। उनके लिए यह चालबाज़, जुड़वाँ, आदि जैसी फिल्म प्रतीत होती है। इस भ्रान्ति से अमित रविन्दरनाथ शर्मा के लिए परीक्षा की स्थति बन गई है। वह इस फिल्म के लेखक और निर्देशक है। उन्होंने बधाई हो जैसी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता फिल्म को लिखा और निर्देशित किया है। उनमे सामर्थ्य और प्रतिभा है। बस उन्हें अदल बदल में एक बार फिर दिखाना है। क्या वह एक बार फिर इसे दोहरा पाएंगे ? 





बॉलीवुड में शुद्ध बॉडी/आत्माओं की अदल बदल वाली फिल्में नाम मंत्र की बनी  हैं।बॉलीवुड फिल्म दर्शको ने अदल बदल के नाम पर जुड़वां चरित्रों की अदल बदल वाली चालबाज़, सीता और गीता, जुड़वां,  आदि फिल्मो को ही स्वैप फिल्म या रोल रिवर्सल फिल्म बता कर परदे पर उतारा है। 




    

बॉलीवुड में बॉडी स्वैप फिल्मेंबॉलीवुड में शुद्ध बॉडी स्वैप कम हैं। चालबाज़ (१९८९) और जुड़वा सीरीज जुड़वाँ शरीर की अदला बदली पर आधारित कॉमेडी ऑफ़ एरर फ़िल्में थी। राजेंद्र कुमार और सायरा बानू की फिल्म झुक गया आसमान (१९६८) में एक मृत व्यक्ति की आत्मा को दूसरे हमशक्ल मृत व्यक्ति के शरीर में डाल देते हैं।  वह २०१६ की फिल्म की एंड का में लिंग की अदला बदली का कथानक था। शाहिद कपूर और जाह्नवी कपूर की आगामी फिल्म अदला बदली को भी इसी कड़ी में सम्मिलित किया जा सकता है।   






हॉलीवुड बॉडी स्वैप (अदल बदल) के उत्कृष्ट उदाहरण  

फ्रीकी फ्राइडे (१९७६ और २००३)- १९७२ में प्रकाशित एक उपन्यास पर, १९७६ में फिल्म का निर्माण हुआ।  इसके बाद २००३ में इस फिल्म को रीमेक किया गया। यह फिल्म एक दुर्घटना के बाद, माँ बेटी की अपने शरीर की अदला बदली की उत्कृष्ट कॉमेडी फिल्म मानी जाती है। 





बिग (१९८८)- टॉम हैंक्स अभिनीत इस फिल्म में एक बच्चा जल्दी ही वयस्क बनने की इच्छा रखता है। वह एक मशीन की सहायता से बड़ा हो जाता है। इस फिल्म को अच्छी सफलता मिली थी। 





वाईस वर्सा (१९८८)- इस फिल्म में एक तिब्बत्ती की खोपड़ी पकड़ने के बाद बाप बेटा अपने शरीर बदल लेते है।



  

आल ऑफ़ मी (१९८४)- इस हास्य फिल्म में आत्माओं की अदला बदली होती है। 





द चेंज-अप (२०११)- यह फिल्म दो मित्रों के द्वारा अपने शरीर की अदला बदली की हास्य कथा थी।