Showing posts with label Josh Brolin. Show all posts
Showing posts with label Josh Brolin. Show all posts

Thursday, 13 August 2026

हॉलीवुड की #StreetFighter पर #RajkumarRao का #Prahar या #Whalefall की #Raftaar



राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' अब १६ अक्टूबर २०२६ को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म ७ अगस्त २०२६ को रिलीज होने वाली थी, लेकिन निर्माताओं ने बॉक्स ऑफिस पर भीड़भाड़ से बचने और बेहतर प्रदर्शन के लिए इसकी रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी। किन्तु इस के साथ ही राजकुमार राव, अपनी ही फ़िल्म रफ़्तार के सामने आ गए है। 







फ़िल्म प्रहार में राजकुमार राव प्रसिद्ध सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म २६/१२ को मुंबई आतंकी हमले और अजमल कसाब के हाई-प्रोफाइल मुकदमे के दौरान उज्ज्वल निकम के कानूनी व व्यक्तिगत संघर्षों पर आधारित है। फिल्म में वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है और यह मैडॉक फिल्म्स (दिनेश विजन) के बैनर तले बनी है।





फिल्म रफ़्तार आज के समय के सबसे चर्चित क्षेत्र यानी भारतीय एड-टेक शिक्षा तकनीक उद्योग के तेजी से बढ़ते और अत्यधिक प्रतिस्पर्धी कॉर्पोरेट जगत पर आधारित है। कहानी एक सीधे-सादेईमानदार शिक्षक और एक बेहद आकांक्षीआक्रामक उद्यमी की है। दोनों मिलकर किफायती शिक्षा के सपने को पूरा करने के लिए एक स्टार्टअप की शुरुआत करते हैं। जैसे-जैसे उनका स्टार्टअप तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ता हैउनका यह सपना पैसाताकत और लालच के चक्रव्यूह में उलझ जाता है। अत्यधिक महत्वाकांक्षा उनके नैतिक मूल्यों को धुंधला कर देती हैजिससे उनके व्यावसायिक संबंध के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत जीवन और प्यार में भी दरार आने लगती है।





रफ़्तारमें राजकुमार राव के साथ मुख्य अभिनेत्री के रूप में मशहूर दक्षिण भारतीय स्टार कीर्ति सुरेश नज़र आने वाली हैं। उनके साथ फिल्म में तन्या मानिकतला भी एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी। इस ड्रामा  फिल्म रफ़्तार का निर्देशन आदित्य निम्बालकर द्वारा किया गया है।




एक ही दिन एक ही अभिनेता की दो फिल्मों का रिलीज़ होना बॉक्स ऑफिस और दोनों फिल्मों के व्यावसायिक प्रदर्शन के लिए निश्चित रूप से नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसी कारण फिल्म समीक्षकों और प्रशंसकों के बीच चिंता बनी हुई है।





नवीनतम सूचनाओं के अनुसार  प्रहार के १६ अक्टूबर २०२६ को आने की आधिकारिक घोषणा के बाद 'रफ़्तार' की रिलीज़ डेट में बदलाव होना लगभग तय माना जा रहा है। एक ही अभिनेता के फैंस एक ही दिन दो अलग-अलग टिकट खरीदने में हिचकते हैं, जिससे दोनों फिल्मों के शुरुआती कलेक्शन  पर बुरा असर पड़ता है। दशहरा के बड़े वीकेंड पर दक्षिण भारत की बड़ी फिल्में जैसे 'जेलर २' (रजनीकांत) और 'ओम' (धनुष) भी रिलीज़ हो रही है। ऐसे में स्क्रीन्स को लेकर पहले से ही भारी मारामारी है। 





किंतु, बॉलीवुड के करेले पर नीम चढ़ाने का काम हॉलीवुड की १६ अक्टूबर २०२६ को रिलीज हो रही दो बड़ी हॉलीवुड फिल्में पैरामाउंट पिक्चर्स की 'स्ट्रीट फाइटर' (Street Fighter) और Twentieth सेंचुरी स्टूडियोज की 'व्हेलफॉल' (Whalefall) कर रही है। इसने बॉक्स ऑफिस के इस टकराव को वैश्विक स्तर पर और अधिक कड़ा बना रही हैं।






 Street Fighter' जैसी ब्लॉकबस्टर एक्शन फ्रेंचाइजी और 'Whalefall' जैसी हाई-कॉन्सेप्ट सर्वाइवल थ्रिलर के आने से मेट्रो शहरों के प्रीमियम स्क्रीन (जैसे IMAX, 4DX और PVR/Inox मल्टीप्लेक्स) इन हॉलीवुड फिल्मों को बड़े पैमाने पर आवंटित किए जाएंगे। इसके चलते राजकुमार राव की दोनों फिल्मों के पास बेहद सीमित स्क्रीन्स बचेंगे।





लाइव-एक्शन फिल्म स्ट्रीट फाइटर  में जेसन मोमोआ (Jason Momoa), नूह सेंटिनियो और भारतीय एक्शन स्टार विद्युत जामवाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। विद्युत जामवाल की मौजूदगी और लोकप्रिय वीडियो गेम ब्रांड होने के कारण यह फिल्म भारत के सिंगल स्क्रीन्स और मल्टीप्लेक्स दोनों जगह युवा दर्शकों को अपनी ओर खींचेगी।





 

व्हेलफॉल, ब्रायन डफिल्ड द्वारा निर्देशित और जोश ब्रोलिन (Josh Brolin) अभिनीत, गहरे समुद्र के अनूठे सर्वाइवल ड्रामा पर आधारित है। यह फिल्म उन मल्टीप्लेक्स दर्शकों को आकर्षित करेगी जो 'रफ्तार' जैसी कॉपोरेट ड्रामा शैली की फिल्में देखना पसंद करते हैं।





 

किन्तु, 'रफ्तार' के लिए ख़तरा अधिक गंभीर है.  'प्रहार' एक बड़े और संवेदनशील असल मुद्दे पर आधारित है, जिसे दर्शक थिएटर में देखना पसंद कर सकते हैं। लेकिन 'रफ्तार' (जो एड-टेक स्टार्टअप की कहानी है) के लिए इस वैश्विक और क्षेत्रीय त्रिकोणीय मुकाबले (Hollywood + South + Bollywood) में टिक पाना व्यावसायिक रूप से बेहद कठिन होगा। यही सबसे बड़ा कारण है कि फिल्म समीक्षक मान रहे हैं कि राजकुमार राव की 'रफ्तार' को इस विनाशकारी बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचाने के लिए निश्चित रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। 





स्ट्रीट फाइटर' और 'व्हेलफॉल' दोनों ही फिल्में भारत में अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु जैसी प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं में डब करके बड़े पैमाने पर रिलीज की जा रही हैं।





किन्तु,  स्ट्रीट फाइटर कल्ट वीडियो गेम पर आधारित एक हाई-बजट एक्शन-कॉमेडी है, जो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि भारतीय एक्शन स्टार विद्युत जामवाल इसमें 'धलसिम' (Dhalsim) का बेहद अहम किरदार निभा रहे हैं। इस वजह से इसके हिंदी डब वर्जन को लेकर उत्तर भारत के सिंगल स्क्रीन्स और मल्टीप्लेक्सों में भारी क्रेज देखा जा रहा है।