Showing posts with label Nitesh Tiwari. Show all posts
Showing posts with label Nitesh Tiwari. Show all posts

Thursday, 20 August 2026

#Ramayan के राम नहीं बन सके #SalmaKhan, ##HrithikRoshan और #AjayDevgn !



नितेश तिवारी की 8 नवम्बर को प्रदर्शित होने जा रही रामायण और 2023 मे प्रदर्शित प्रभाष की फिल्म आदिपुरुष से पहले, बॉलीवुड ने इस महा-गाथा को एक बार नहीं, दो बार नहीं, बल्कि तीन बार बड़े पर्दे पर लाने की घोषणा की। हर परियोजना बड़े सितारोंभारीभरकम बजट, उत्साह और बड़ी उम्मीदों के साथ प्रारम्भ की गई थी। कुछ की शूटिंग भी शुरू हुई। कुछ घोषणा तक सीमित रह गई। कोई भी, किन्ही न किन्ही कारणों के चलते दर्शकों तक नहीं पहुंच सकीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पहली बड़ी कोशिश 1990 के दशक की शुरुआत में हुई जब सोहेल खान ने सलमान खान को भगवान राम और सोनाली बेंद्रे को सीता की भूमिका में लेकर रामायण निर्देशित करने की योजना बनाई। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस अति महात्वाकांक्षी फिल्म की 40 प्रतिशत शूटिंग भी हुई. किन्तु, अंततः यह फिल्म डिब्बा बंद कर दी गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उस समय की कतरनो के अनुसार उस दौरान फिल्म में पूजा भट्ट भी सह निर्देशक के रूप में फिल्म से जुड़ी जुड़ी हुई थीं. सोहेल खान के साथ उनके व्यक्तिगत संबंधों (लव अफ़ेयर) की चर्चाएं थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खान परिवार इस रिश्ते के पक्ष में नहीं था, जिसके चलते सेट पर और व्यक्तिगत जीवन में काफी तनाव पैदा हो गया। पूजा भट्ट ने बीच में ही फिल्म छोड़ दी. अंदरूनी विवाद और क्रिएटिव मतभेदों के कारण करीब 40% शूटिंग पूरी होने के बावजूद फिल्म को हमेशा के लिए ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सालों बाद, राजकुमार संतोषी ने अजय देवगन को भगवान राम, काजोल को सीता, रितेश देशमुख को लक्ष्मण और प्रकाश राज को रावण के रोल में लेकर एक अन्य भव्य पटकथा रूपांतरण की कल्पना की। फिल्म के प्रति अत्यंत उत्सुकता और उत्साह के बावजूद, फिल्म को उसके बड़े बजट और शेड्यूलिंग इशू की वजह से रोक दिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

मुख्य कलाकार अजय देवगन (राम) और काजोल (सीता) के पास पहले से ही कई अन्य बड़ी फिल्में थीं। राजकुमार संतोषी के बार-बार प्रोजेक्ट्स की घोषणा करने और फिर उन्हें आगे बढ़ाने की आदत (जैसे बाद में 'पावर' जैसी फिल्मों के साथ हुआ) के चलते कलाकारों के साथ तालमेल नहीं बैठ पाया। आखिरकार, बजट की तंगी और तारीखों के टकराव के चलते फिल्म को डिब्बाबंद करना पड़ा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ऐसी ही एक तीसरी रामायण की घोषणा 2008 में, संजय खान ने 'द लेजेंड ऑफ़ रामा' शीर्षक के साथ घोषित की.  इस फिल्म को 50 करोड़ की लागत से बनाया जाना था। इसमें ऋतिक रोशन भगवान राम, ज़ायद खान लक्ष्मण और अमिताभ बच्चन राजा दशरथ बने थे। यह फ़िल्म भी कभी प्लानिंग स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 ऋतिक रोशन उस समय 'क्रिश' और 'धूम 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बॉलीवुड के टॉप स्टार बन चुके थे। इस फिल्म के लिए उन्हें कम से कम 6 से 8 महीने का लगातार शेड्यूल देना था। ऋतिक ने अपने ससुर के प्रोजेक्ट में रुचि तो दिखाई, लेकिन उनके पास पहले से ही अन्य निर्देशकों की बड़ी फिल्में कतार में थीं, जिससे वह तारीखें नहीं निकाल पा रहे थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

संजय खान को उम्मीद थी कि ऋतिक के नाम पर कॉर्पोरेट स्टूडियोज तुरंत पैसा लगा देंगे। लेकिन उस दौर में पौराणिक फिल्मों का बॉक्स ऑफिस ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं था। बिना किसी पक्के स्टूडियो पार्टनर और ऋतिक की कन्फर्म डेट्स के, फिल्म का प्री-प्रोडक्शन कभी खत्म ही नहीं हो सका और स्क्रिप्ट केवल कागजों पर रह गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अब, दशकों तक तीन असफल प्रयासों के बाद, नितेश तिवारी के कल्पना वाली रामायण पर्दे पर आने वाली है। नमित मल्होत्रा ​​निर्मित इस महादशा में रणबीर कपूर भगवान राम, साईं पल्लवी सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान बने हैं. इस समय यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी और सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जा रही भारतीय फ़िल्मों में से एक बन गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह सोचना दिलचस्प है कि अगर उन पुराने वर्शन में से कोई भी थिएटर में आया होता तो बॉलीवुड का इतिहास कितना अलग होता।  

Saturday, 15 August 2026

क्या #Ramayan से होगा भगवान राम का होगा हॉलीवुड अवतार



दर्शकों को नमित मल्होत्रा ​​की रामायण के जिस पटकथा रूपांतरण फिल्म की बेसब्री से प्रतीक्षा है, उसकी प्रदर्शन तिथि को लेकर नई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। पिछले हफ़्ते के ट्रेलर से बनी ज़बरदस्त चर्चा के बाद, बॉलीवुड के गलियारों में फ़िल्म रामायण पार्ट 1 के शुक्रवार, 6 नवंबर, 2026 को दुनिया भर के थिएटर्स में आने की संभावना जतायी गई है । किंतु यह तिथि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए है.  भारत में रणबीर कपूर के राम aur यश के रा.वन को दर्शकों 8 नवम्बर को ही देख पाएंगे.  अर्थात, विदेशी दर्शकों को आईमैक्स पर्दे पर मर्यादापुरुषोत्तम राम के दर्शकों दो दिन पहले हो जाएंगे। 






निर्माताओं का फिल्म रामायण 1 को 6 नवंबर को रिलीज़ करने का फ़ैसला एक ग्लोबल डे-एंड-डेट स्ट्रैटेजी का हिस्सा है, जिससे यह पक्का होता है कि फ़िल्म ज़्यादातर इंटरनेशनल मार्केट में एक ही समय पर रिलीज़ हो।






हालांकि दिवाली से पहले के दिनों को पारंपरिक रूप से इंडियन बॉक्स ऑफ़िस के लिए धीमा समय माना जाता है, लेकिन ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना ​​है कि यह प्रोजेक्ट एक बड़ा एक्सेप्शन होगा। लॉजिक यह है कि ज़बरदस्त चर्चा शुक्रवार को एक मज़बूत ओपनिंग दिलाएगी, जिसके बाद सोमवार, 9 नवंबर से पीक हॉलिडे पीरियड शुरू होने पर दर्शकों की संख्या में ज़बरदस्त उछाल आएगा।







इस बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन के लिए डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क भी उतना ही ज़रूरी है। पूरे भारत में डिस्ट्रीब्यूशन संभालने के लिए धर्मा प्रोडक्शंस को लाया गया है, जबकि सोनी पिक्चर्स ने ओवरसीज मार्केट के राइट्स हासिल कर लिए हैं। कमर्शियल फ्रंट पर, फिल्म अपने म्यूजिक राइट्स के साथ पहले ही सुर्खियों में आ चुकी है। खबर है कि टी-सीरीज़ ने ₹75 करोड़ की एडवांस डील में इस कहानी के दोनों हिस्सों के राइट्स हासिल कर लिए हैं, जिससे इस प्रोजेक्ट से जुड़ी बड़ी फाइनेंशियल उम्मीदें सामने आती हैं।






नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर, सीता के रोल में साईं पल्लवी और रावण के रोल में यश जैसे स्टार्स हैं। सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में हैं, जिससे यह फिल्म और भी दमदार हो गई है। टेक्निकल प्रेस्टीज को और बढ़ाने के लिए ए. आर. रहमान और एकेडमी अवॉर्ड विनर हैंस ज़िमर के बीच म्यूजिकल कोलेबोरेशन है, जो मिलकर इस दो-पार्ट वाली एपिक के लिए स्कोर बना रहे हैं।







अभी के रोडमैप के हिसाब से, यह दो-पार्ट का सिनेमैटिक इवेंट है। पहला पार्ट इस दिवाली के लिए लॉक है, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज़ करने की प्लानिंग पहले से ही की जा रही है। प्राइम फ्राइडे स्लॉट हासिल करके, मेकर्स फिल्म को इंडियन सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े हॉलिडे विंडो में से एक का फ़ायदा उठाने के लिए तैयार कर रहे हैं।

Thursday, 9 April 2026

कपूर खानदान के दूसरे राम हैं #Ramayan के #RanbirKapoor

 


हनुमान जयंती के अवसर पर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का टीजर रिलीज हुआ था। इस फिल्म में मर्यादापुरुषोत्तम राम की भूमिका में उनकी पहली झलक दर्शकों को पसंद आई है। दर्शकों को लगता है कि रणबीर कपूर बड़े परदे पर राम को सजीव और स्वाभाविक कर पाएंगे और फिल्म रामायण एक बड़ी हिट फिल्म बनेगी।





यहाँ एक दिलचस्प तथ्य । परदे पर राम की भूमिका कर रहे रणबीर कपूर, कपूर खानदान में अकेले और पहले अभिनेता नहीं है, जिन्होंने भगवान राम का चरित्र बड़े पर्दे पर निभाया है। आज से लगभग ९३ साल पहले कपूर खानदान के एक दिग्गज अभिनेता ने भी श्रीराम की भूमिका बड़े पर्दे पर निभाई थी। साथ ही उनकी फिल्म ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया था।





 

यह फिल्म थी १९३३ में प्रदर्शित फिल्म सीता में, रणबीर कपूर के पितामह पृथ्वीराज कपूर ने राम की भूमिका की थी । यह पृथ्वीराज की, सवाक युग की  एक और बड़ी हिट फिल्म थी । पहली सवाक फिल्म आलमआरा पृथ्वीराज की पहली हिट फिल्म थी । सीता की सफलता ने पृथ्वीराज के फिल्म जीवन को सशक्त बना दिया । पृथ्वीराज ने इस चरित्र को कुछ इतना सहज बनाया था कि फिल्म सीता दर्शकों द्वारा पसंद की ही गई, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ा व्यवसाय कर पाने में सफल भी रही।





सीता, बांगला में बनाई गई थी, जो बाद में हिंदी में भी प्रदर्शित हुई । यह फिल्म रामायण के उत्तरकाण्ड पर आधारित थी । इस फिल्म के निर्देशक देबकी बोस थे। यह फिल्म वेनिस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली पहली  भारतीय फिल्म थी । इस फेस्टिवल में फिल्म के निर्देशक देबकी बोस को डिप्लोमा अवार्ड दिया गया था ।





फिल्म में सीता की भूमिका युवा दुर्गा खोटे ने निबाही थी । यह उनकी मराठी के अतिरिक्त किसी भाषा की पहली फिल्म थी । दुर्गा खोटे बाद में, फिल्म मुगले आजम में, पृथ्वीराज कपूर के अकबर की जोधा बाई भी बनी थी । यहाँ एक दिलचस्प तथ्य और । दुर्गा खोटे, रणबीर कपूर के पितामह पृथ्वीराज कपूर की सीता और जोधा बाई बनी थी थी, वह रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर की नायक के रूप में पहली फिल्म बॉबी में उनकी आया मिसेज ब्रगेंजा की भूमिका कर रही थी । वह ऋषि कपूर की फिल्म कर्ज में भी थी ।

Friday, 1 February 2019

नितेश तिवारी के कॉलेज जीवन से प्रेरित है छीछोरे के उपनाम


लेखक-निर्देशक नितेश तिवारी वर्तमान में साजिद नाडियाडवाला की आगामी फिल्म छिछोरे में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर के साथ काम कर रहे हैं।

फिल्म निर्माता ने सभी कलाकारों के किरदारों के नाम और उपनाम का खुलासा किया है। जबकि एक किरदार (वरुण शर्मा) को सेक्सा कहा जाता है, क्योंकि वह हमेशा सोने की फिराक में रहता है, वही एक का नाम एसिड है।

फिल्म के पहले पोस्टर में यह खुलासा किया गया था कि यह फिल्म दो युगों में स्थापित हैं, जिसमें एक साल 1992 कॉलेज में स्थापित है और दूसरा वर्तमान समय में।

विचित्र नाम रखने के कारणों को साझा करते हुए, नितेश तिवारी ने कहा, "मैंने हॉस्टल में चार साल बिताए हैं और मेरे आईआईटी के दिनों के दौरान, लोगों का नाम रखना और टैग करने की परंपरा हुआ करती थी। जिन उपनामों को हम रखा करते थे, वे लोगों के नाम और संदर्भ के आधार पर पारंपरिक से लेकर बेहद अजीब हुआ करते थे।

निर्देशक ने आगे कहा, “पोस्टर में आपने जो नाम देखे हैं वे मेरे हॉस्टल से उत्पन्न हुए हैं लेकिन हमने उन्हें पात्रों के अनुरूप बनाया है। उदाहरण के तौर पर, 'एसिड' एक बहुत ही क्रोध वाला आदमी है, 'मम्मी' घरेलू लड़का है और अपनी माँ को सबसे ज्यादा याद करता है। अजीब बात यह है कि आपके तथाकथित रूममेट आपको हमेशा उपनामों से बुलाएंगे और यहाँ तक कि मैं अभी भी ऐसा ही करता हूं। आईआईटी बॉम्बे से मेरे दोस्तों के निक नेम गुप्पा, गुच्ची, पूक, बी-जीरो, दर्द कुमार, स्किनी, भिंडी, डंडा और बहुत सारे हैं। "

हाल ही में रिलीज किए गए मज़ेदार पोस्टर में प्रसिद्ध हिंदी कहावत 'कुत्ते की दुम टेड़ी की टेडी' सबसे ऊपर देखने मिली और फ़िल्म की कास्ट युवा और बूढ़े जैसे दो वर्शन में नज़र आ रही है जो एक शानदार और अनोखी कहानी का संकेत दे रही हैं।

फ़िल्म में श्रद्धा कपूर और सुशांत सिंह राजपूत के साथ प्रतीक बब्बर, वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन, तुषार पांडे, सहर्ष शुक्ला और नवीन पोलिशेट्टी जैसे कलाकार नज़र आएंगे।


फॉक्स स्टार स्टूडियोज़, नडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तले "छिछोरे" प्रस्तुत करने के लिए तैयार है जो साजिद नडियाडवाला द्वारा निर्मित होगी। फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ द्वारा सह-निर्मित यह फ़िल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित है।

फ़िल्म इस साल ३० अगस्त, २०१९ को देशभर में रिलीज होगी।

बीएसएफ ने किया यामी गौतम का सम्मान - क्लिक करें 

Saturday, 24 November 2018

छिछोरे के बास्केटबॉल खिलाडी सुशांत सिंह राजपूत


बॉलीवुड के तिवारी दंपत्ति को खेल फिल्मों का चस्का लग गया लगता है।  नितेश तिवारी की आमिर खान के साथ फिल्म दंगल सुपरडुपर हिट साबित हुई थी।

अश्विनी का कबड्डी पन्गा 
उस समय, नितेश की बीवी और फिल्म निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी बरेली की बर्फी जमा रही थी।  बर्फी से छुट्टी मिली तो वह कबड्ड़ी कबड्डी करने लगी।  उनकी अगली फिल्म पन्गा कबड्डी पर आधारित खेल फिल्म है।  महिला कबड्डी पर इस फिल्म में कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका कंगना रनौत कर रही हैं। इस फिल्म की आउटडोर और इंडोर शूटिंग ज़ोरों से चल रही है।

बास्केटबॉल पर नितेश के छिछोरे 
अब पति नितेश तिवारी ने ऐलान कर दिया है। उन इस फिल्म की शूटिंग, आजकल मुंबई में हो रही है।  फिल्म छिछोरे एक खेल फिल्म है।  इस फिल्म में एक कॉलेज की बास्केट बॉल टीम के सदस्य की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत कर रहे हैं।  इस फिल्म में कॉलेज में आम तौर पर दो गुटों की बीच की दुश्मनी का चित्रण हुआ है।  लेकिन, यह दुश्मनी खेल के मैदान में नज़र आएगी।

सुशांत बनाम ताहिर 
आजकल, इस फिल्म में कॉलेज की दो फुटबॉल टीमों हाउस ३ और हाउस ४ के बीच बास्केट बॉल मैच की शूटिंग हो रही है।  सुशांत सिंह राजपूत हाउस ३ के खिलाड़ी हैं, जबकि हाउस ४ की टीम में ताहिर राज भसीन हैं।  इस फिल्म में श्रद्धा कपूर नायिका की भूमिका में हैं।

इस फिल्म की खासियत यह है कि यह दो टाइम जोन पर बंटी फिल्म हैं। फिल्म के सभी कलाकार १९९० के दशक और आज के अपने चरित्रों और गेटाप में 

१९९० के दशक की पृष्ठभूमि पर छिछोरे की रिलीज़ की तारिख २०१९ के लिए तय है।


थिएटर काउंट के लिहाज़ से बाहुबली साबित हुआ २.० !- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Monday, 27 August 2018

नितेश तिवारी के छिछोरे

कॉलोनी के छोटे बच्चों के जज़्बे, एक सुहृदय भूत की वापसी और बेटियों को कुश्ती चैंपियन बनाने वाले पिता की कहानी के बाद, अब फिल्म लेखक और निर्देशक नितेश तिवारी इंजीनियरिंग कॉलेज जा पहुंचे हैं।

उन्होंने, इंजीनियरिंग के छात्रों के जीवन को अपनी फिल्म में दिखाने की कोशिश की है। लेकिन, यह संदेशात्मक फिल्म होगी। सफलता- असफलता से परे, किस प्रकार से ज़िन्दगी को जीना है, इसके सन्देश देगी नितेश तिवारी की फिल्म छिछोरे।

इस फिल्म में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर और प्रतीक बब्बर करेंगे। प्रतीक की भूमिका नकारात्मक हैं।

सुशांत और प्रतीक जहाँ दोस्त हैं, वहां उनके बीच टकराव भी होगा।

इस फिल्म का नाम छिछोरे रखा गया है, इससे यह अर्थ  निकालना ठीक नहीं होगा कि छिछोरे एक कॉमेडी फिल्म होगी।

नितेश द्वारा निर्देशित फ़िल्में चिल्लर पार्टी, भूतनाथ रि टर्न्स और दंगल अपने नाम से हटकर काफी गंभीर फ़िल्में भी थी।

जहाँ तक, फिल्म छिछोरे का इंजीनियरिंग विषय का सवाल है, यह आपबीती जैसा कुछ लगता है।

लेखक निर्देशक नितेश तिवारी इंजीनियरिंग के छात्र रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत भी फिल्मों में आने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे।

कुछ समय पहले, सुशांत ने बताया भी था कि नितेश ने उनसे उनके कॉलेज के दिनों के अनुभव पूछे थे। शायद इसी फिल्म के लिए।

कहने का मतलब यह कि अगर नितेश तिवारी और सुशांत सिंह राजपूत अच्छे इंजीनियर नहीं बन सके तो इंजीनियरिंग के अच्छे छिछोरे तो पेश कर ही सकते हैं।

इंतज़ार कीजिये, छिछोरे की आगे की खबरों का  !



'स्त्री' भूतों पर रूद्र का ज्ञान ! - क्लिक करें