अपुष्ट समाचार हैं कि बॉक्स ऑफिस पर धमाका होने जा रहा है। यह धमाका एक अखिल भारतीय फिल्म के माध्यम से होगा, जिसकी शीघ्र ही घोषणा हो सकती है।
सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया गया है कि बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त धमाका सुनने के लिए तैयार हो जाइए! ऋतिक रोशन एक बड़े पैन-इंडिया प्रोजेक्ट के लिए ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर परशुराम के साथ काम करने की तैयारी कर रहे हैं।
अभी तक बॉलीवुड फिल्मों तक ही सीमित हृथिक रोशन, पहले बार किसी दक्षिण के किसी बैनर की फिल्म में काम करने जा रहे है। बड़ी बात यह है कि इस अखिल भारतीय बहु भाषीय फिल्म के निर्माता केजीएफ, सालार और कांतारा फिल्मों के निर्माता होम्बले फिल्म्स है। यदि बात बानी तो हृथिक की फिल्म का निर्देशन गीता गोविन्दम, सरकारू वारी पाटा के निर्देशक परशुराम करेंगे।
बताते चलें कि होम्बले फिल्म्स ने इस फिल्म के बारे में मई २०२५ में ही संकेत दिया था। उन्होंने बताया था कि वह हृथिक रोशन के साथ अगली फिल्म करने जा रहे है। अब की घोषणा से स्पष्ट है कि फिल्म का निर्देशन तेलुगु फिल्म निर्देशक परशुराम करेंगे।
परशुराम ने अब तक आठ फिल्मों का निर्देशन किया है। इन फिल्मों में वह रवि तेजा, नयनतारा, काजल अग्रवाल, अल्लू शिरीष, लावण्या त्रिपाठी, विजय देवराकोण्डा, रश्मिका मंदना, महेश बाबू, कीर्ति सुरेश और मृणाल ठाकुर को निर्देशित कर चुके है। यह फ़िल्में एक्शन, रोमांस, हास्य और थ्रिलर शैली की फिल्मे थी।
हृथिक रोशन की कथित फिल्म की घोषणा अभी नहीं हुई है। किन्तु, बताया जा रहा है कि पावरहाउस प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स की इस फिल्म स्केल बड़ा भारी होगा तथा इसमें भव्यता होगी। यह केवल एक फिल्म नहीं, एक घटना होगी । ऋतिक रोशन का बेजोड़ स्टारडम और स्क्रीन प्रेजेंस, परशुराम की जनता की नब्ज पहचानने की क्षमता और सफल फिल्मे दे चुके निर्माता का पारस स्पर्श एक ऐसा सहकार बनाएगा, जो सारे कीर्तिमान तोड़ देगा।