Showing posts with label Rekha. Show all posts
Showing posts with label Rekha. Show all posts

Sunday 9 December 2018

तरुण तहिलयानी की ब्लेंडर्स प्राइड दिशा पाटनी


पिछले दिनों, बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी रैंप पर बिलकुल भिन्न अवतार में थी।  वह, ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर में फैशन डिज़ाइनर तरुण तहिलयानी के कलेक्शन के लिए रैंप पर थी।

गुरुग्राम में हुए, इस फैशन टूर में, दिशा पाटनी ने, तरुण के तैयार की गई पोशाक पहन रखी थी। दिशा गहरे पीले और काले रंग का लहंगा और चोली पहने हुई थी। इनमे फूलों का काम किया गया और बॉर्डर बनी हुई थी। उनके हाथों में, पोशाक से मिलती- जुलती चूड़ियां उनकी गोरी कलाइयों की शोभा बढ़ा रही थी। इस ड्रेस को मैच करता हुए नेकलेस उनके रूप को खिला खिला लग रहा था। उन्होंने जेम्स पैराडाइस के जेवरात पहने हुए थे। वह, हिंदुस्तान की आधुनिक दुल्हन जैसी नज़र आ रही थी।


तरुण तहिलयानी के इस बार की पोशाकें पारम्परिक और समकालीन फैशन का प्रतिनिधित्व करने वाली थी। इस वस्त्रों के निर्माण में खिले हुए रंगों का इस्तेमाल किया गया था।  यह रंग ख़ास तौर पर लाल और नारंगी थे। कुछ में स्वर्ण चमक भी थी।  इन पोशाकों में, भारतीय सौंदर्य का प्रतिनिधित्व करने वाली अभिनेत्री दिशा पाटनी सटीक बैठती थी।

जहाँ तक, दिशा पाटनी के फिल्म करियर का सवाल है, उनकी सलमान खान के साथ पीरियड फिल्म भारत उल्लेखनीय है।  इस फिल्म में, दिशा ने सर्कस की हवाई झूले में करतब दिखाने वाली लड़की की भूमिका की है।  इस चरित्र का सलमान खान के चरित्र में ख़ास योगदान है। 



पिछले दिनों, दिशा पाटनी मुकेश अम्बानी की बेटी ईशा अम्बानी की शादी में शामिल होने उदयपुर गई थी। वहां उनकी मुलाक़ात फिल्म अभिनेत्री रेखा से हो गई। रेखा और सुंदरता एक दूसरे की पर्याय है। दिशा पाटनी भी उसी दिशा को बढती नज़र आ रही है।

जैसे ही रेखा और दिशा आमने सामने आये, रेखा उनसे गर्मजोशी से मिली। दोनों ने साथ फोटो खिंचाई। दिशा ने उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में पोस्ट कर अपनी खुशी भी ज़ाहिर की।

एफएचएम फिट के कवर पर सोनू सूद - क्लिक करें 

Thursday 18 October 2018

उम्र को मात देती हैं ७० की हेमा और ६४ की रेखा !


इस चित्र में, बॉलीवुड की दो महान अदाकारा हेमा मालिनी और रेखा एक साथ नज़र आ रही हैं।  

यह चित्र हेमा मालिनी के जन्मदिन के मौके पर लिया गया है।

हेमा मालिनी, १६ अक्टूबर को ७० साल की हो गई। उन्हें बधाई देने पहुंची थी अभिनेत्री रेखा।

इससे पहले १० अक्टूबर को भानुरेखा गणेशन उर्फ़ रेखा ६४ साल की हो गई थी।

लेकिन, हेमा मालिनी को, उनके जन्मदिन की बधाइयाँ देने पहुंची रेखा इस चित्र में हेमा मालिनी के साथ कहीं भी इतनी उम्रदराज़ नहीं लगती। 

रेखा को तो सदाबहार युवा अभिनेत्री माना जाता है।

हेमा मालिनी अपने रूप-सौंदर्य से आज भी युवा दिलों पर राज करने वाली ड्रीम गर्ल लगती है।

हेमा मालिनी ने, १९६८ में, राजकपूर के साथ फिल्म सपनों का सौदागर से हिंदी फिल्म डेब्यू किया था।

रेखा का हिंदी फिल्म डेब्यू, १९७० में नवीन निश्चल के साथ फिल्म सावन भादो से किया था।

इन दोनों अभिनेत्रियों ने एक साथ गोरा और काला, धर्मात्मा, अपने अपने, जान हथेली पे, सेंसर और सदियाँ फिल्मों में काम किया था।

हेमा मालिनी, इस समय मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं।

जबकि, रेखा २६ अप्रैल २०१८ तक राज्य सभा सांसद थी।

रेखा को फिल्म उमराव जान (१९८१) के लिए श्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। 

हेमा मालिनी को कोई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार नहीं मिला।

हेमा मालिनी को २००० में पद्मश्री से नवाज़ा गया।  रेखा को पद्मश्री २०१० में मिली।

अक्टूबर के महीने जन्मी इन दोनों अभिनेत्रियों के दीर्घ जीवन की कामना है।


EPIC CHANNEL TO CELEBRATE DUSSEHRA - पढ़ने के लिए क्लिक करें