Showing posts with label Saiee Manjrekar. Show all posts
Showing posts with label Saiee Manjrekar. Show all posts

Tuesday, 23 June 2026

#VikasBahl की #Ikaai में #RaghavJuyal



बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री सई एम मांजरेकर अपनी आगामी फिल्म इकाई के माध्यम से अपने प्रशंसक दर्शकों को चौंकाने जा रही हैं। इस फिल्म में वह राघव जुयाल के साथ नज़र आएंगी और अपने करियर के सबसे गहन और प्रयोगात्मक दौर में कदम रखेंगी।





क्वीन, सुपर ३० और शैतान जैसी भिन्न शैली वाली फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता  विकास बहल द्वारा निर्मित  और थार तथा शादीस्तान जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके राज सिंह चौधरी द्वारा निर्देशित इकाई एक ऐसी तीव्र और अनोखी भयावनी दुनिया को दर्शाएगी, जैसा सई ने पहले कभी नहीं किया है।





कमर्शियल और कंटेंट-ड्रिवन प्रोजेक्ट्स में अपनी बहुमुखी प्रतिभा और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाने वाली सई अब इकाई के साथ एक बिल्कुल नए रचनात्मक सफर पर निकल रही हैं।





फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इकाई में सई का किरदार भावनात्मक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण और शारीरिक रूप से भी काफी गहराई वाला है। इस भूमिका के लिए उन्हें पहले से कहीं अधिक गहरे भावनात्मक स्तर पर काम करना पड़ा है। यह फिल्म उनकी फिल्मोग्राफी में एक महत्वपूर्ण बदलाव साबित होगी, क्योंकि वह पहली बार इस तरह की शैली में काम कर रही हैं।






फिल्म को लेकर सई एम मांजरेकर ने कहा, "मेरा मानना है कि हर अभिनेता के जीवन में एक ऐसा समय आता है जब वह अपनी सहज और परिचित सीमाओं से बाहर निकलकर खुद को चुनौती देना चाहता है। मेरे लिए 'इकाई' वही फिल्म है। इस फिल्म ने मुझे भावनात्मक और मानसिक रूप से उन तरीकों से चुनौती दी, जिसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। मुझे एक कलाकार के रूप में अपनी कुछ आदतों को छोड़ना पड़ा और दृश्यों को अधिक सहज, वास्तविक और स्वाभाविक तरीके से निभाना पड़ा।"





उन्होंने आगे कहा, "विकास सर और राज के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा है क्योंकि वे आपको लगातार जोखिम लेने और फिल्म की दुनिया में पूरी तरह डूब जाने के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं राघव के साथ स्क्रीन साझा करना भी बेहद खास रहा। उनकी परफॉर्मेंस में जो अप्रत्याशितता और तीव्रता होती है, उसने पूरे अनुभव को और भी ऊर्जा से भर दिया। मुझे लगता है कि यह अब तक मेरे करियर के सबसे साहसी फैसलों में से एक है और मैं उत्साहित हूं कि दर्शक मुझे एक ऐसे रूप में देखेंगे, जो मेरे पिछले कामों से बिल्कुल अलग है।" 

Friday, 20 December 2019

Salman Khan की नायिका होने की 'ख़ुशी'


प्रभुदेवा निर्देशित फिल्म दबंग ३ में, दबंग चुलबुल पांडेय की रज्जो है।  लेकिन, चुलबुल पांडेय के रॉबिनहुड टाइप पुलिस अफसर बनने की कहानी का एक किरदार खुशी भी है, जो युवा चुलबुल पांडेय का पहली नज़र का पहला प्यार है।  इस भूमिका को सई मांजरेकर कर रही हैं। सई, दबंग में रज्जो के पिता की भूमिका करने वाले महेश मांजरेकर की बेटी हैं।  दबंग से सई का हिंदी फिल्म डेब्यू हो रहा है।  क्या सई को दबंग ३ की ख़ुशी बनने की ख़ुशी मनानी चाहिए ? जानते हैं सलमान खान की फिल्म से डेब्यू करने वाली कुछ अभिनेत्रियों के करियर के बारे में -

ज़रीन खान - सलमान खान को कैटरीना कैफ की याद दिलाने वाली ज़रीन खान का हिंदी फिल्म डेब्यू सलमान खान की फिल्म वीर (२०१०) से हुआ था।  अनिल 'ग़दर' शर्मा की यह एक्शन फिल्म बुरी तरह से असफल हुई।  ज़रीन खान को हॉरर (१९२१) और इरोटिक (हेट स्टोरी ३)  फिल्मों तक पहुँच जाना पड़ा।

हेज़ल कीच- हेज़ल कीच की बड़ी भूमिका वाली फिल्म बॉडीगार्ड सलमान खान के साथ ही थी। इस फिल्म में वह, सलमान  खान के किरदार से एकतरफा प्रेम करने वाली करीना कपूर की सहेली बनी थी। फिल्म हिट हुई। लेकिन हेज़ल के नसीब में क्रिकेटर युवराज सिंह की मिसेज बनना लिखा था। 

डेज़ी शाह- सलमान खान की फिल्मों में, सह नर्तकी के तौर पर जुड़ी, गणेश आचार्य की सहायक डेज़ी शाह को, सलमान  खान ने फिल्म जय हो में अपनी दोस्त की ख़ास भूमिका में लिया था।  बॉक्स ऑफिस पर जय हो ठीकठाक गई। लेकिन डेज़ी शाह को गुजराती फिल्मों में भाग्य आजमाने के लिए मज़बूर होना पड़ा।

शुरुआती फिल्मों में सलमान खान की नायिकाये
सलमान खान के करियर की शुरुआती फिल्मों में भाग्यश्री (मैंने प्यार किया), बागी अ रिबेल फॉर लव (नगमा), सनम बेवफा (चांदनी), पत्थर के फूल (रवीना टंडन)कुर्बान (आयेशा जुल्का) और लव (रेवती) नवोदित अभिनेत्रियां थी।  इसके बादउन्होंने लकी नो टाइम फॉर लव तक स्थापित अभिनेत्रियों के साथ ही फ़िल्में की। लकी में उनकी नायिका ऐश्वर्या राय की हमशक्ल स्नेहा उल्लाल नवोदित थी।  इन सभी नवोदित अभिनेत्रियों (रवीना टंडन के अलावा) का करियर सलमान खान जैसे नाम के बावजूद बन नहीं  पाया। तेरे नाम की भूमिका चावला भी असफल हुई।

सोनाक्षी सिन्हा या डेज़ी शाह
दबंग ३ की सोनाक्षी सिन्हा के करियर का आगाज़ भी सलमान खान की फिल्म दबंग से हुआ था।  लेकिन, वह अक्षय कुमार, अजय देवगनशाहिद कपूर, आदि के साथ फ़िल्में करके, बॉलीवुड में १० साल लम्बी पारी खेल चुकी हैं।  क्या सई भी ऐसी कोई पारी खेल पाएंगी ? या भाग्यश्री से डेज़ी शाह तक अभिनेत्रियों के करियर पर चल निकलती हैं।


Wednesday, 18 December 2019

नई Dabangg 3 girl Saiee Manjrekar





Saturday, 7 December 2019

Dabangg 3 - तो ऐसे हुआ चुलबुल नामकरण और सीखा कालर के पीछे चश्मा लगाना !


दबंग ३, पहली दो दबंग फिल्मों की प्रीक्वेल फिल्म है।  इस फिल्म में चुलबुल पांडेय के रॉबिनहुड बनने का चित्रण होगा।  फिल्म में, चुलबुल पांडेय का पहला प्यार भी दिखाया जाएगा।  इस भूमिका को सई मांजरेकर कर रही हैं।

दबंग ३ का सलमान खान और सई मांजरेकर के बीच फिल्माये गए गीत नैना लड़ गए का वीडियो आज जारी हुआ है।  सलमान खान, अपनी पहले की दो दबंग फिल्मों, ख़ास तौर पर दबंग (२०१०) से प्रभावित लगते हैं।  इस गीत में इसकी काफी झलक मिल जाती हैं।

दबंग ३ में चुलबुल पांडेय का पहला प्यार ख़ुशी है। इस भूमिका को सई मांजरेकर ने किया है।  लेकिन, उनको मेकअप और गेटअप में ऐसे पेश किया गया है कि वह सोनाक्षी सिन्हा की कॉपी नज़र आती हैं।  क्योंकि, हावभाव भी वैसे ही व्यक्त किये गए हैं।  (कहीं सोनाक्षी सिन्हा को सई की छोटी बहन तो नहीं दिखाया गया है!)

नैना लड़ गए गीत को साजिद-वाजिद ने तैयार किया है।  वह  दबंग के तेरे मस्त मस्त दो नैन से महाप्रभावित लगते हैं।  पूरे गीत में इसकी छाप है।  इस गीत को कोरियोग्राफ भी उसी प्रकार से किया गया है।

नैना लड़े के वीडियो में कोई खासियत नहीं।  लेकिन, इतना  पता चलता है कि सई ने ही सलमान खान को चुलबुल नाम दिया और कालर के पीछे चश्मा टांगना सिखाया ! यह फिल्म २० दिसंबर को प्रदर्शित होने जा रही है।  प्रभुदेवा निर्देशित इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा दक्षिण के सुपर स्टार सुदीप खल भूमिका में नज़र आएंगे।