सोनी पिक्चर्स इंडिया, अपनी आगामी फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के नए ट्रेलर को प्रमोट करने के लिए की गई टैग लाइन, "हो सकता है कि दुनिया पीटर पार्कर को भूल गई हो, लेकिन भारत इस हीरो को याद रखता है" के साथ एक पोस्ट लिखता है। स्पष्ट रूप से सोनी पिक्चर्स का उद्देश्य भारतीय दर्शको, विशेष रूप से तमिल, तेलुगु और हिंदी दर्शकों को फिल्म से जोड़ना है। इसमें कोई संदेह भी नहीं कि भारतीय दर्शक भी इस सुपर हीरो के दीवाने है।
टॉम हॉलैंड की स्पाइडर मैन भूमिका वाली मार्वल की फ़िल्म विगत स्पाइडरमैन फिल्म 'नो वे होम' के बाद घटनाक्रम को दिखने वाली कहानी है, जिसमें पीटर पूर्णतया स्पाइडर-मैन के रूप में काम कर रहा है, जबकि दुनिया पीटर पार्कर को भूल चुकी है। यह फ़िल्म भारत में ३० जुलाई, २०२६ को इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज़ होगी।
पीटर पार्कर उर्फ़ स्पाइडर मैन अभिनेता टॉम हॉलैंड २०१६ से मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में पीटर पार्कर/स्पाइडर-मैन का चरित्र निभा रहे हैं। उन्होंने टोनी स्टार्क के मार्गदर्शन में एक युवा, उत्साही किशोर के रूप में चरित्र का आरम्भ किया था। वह अब धीरे-धीरे एक अधिक स्वतंत्र और समझदार नायक बन गए है। उनकी कहानी में बड़ी ताक़त और ज़िम्मेदारी के साथ निजी ज़िंदगी में संतुलन बनाने, मल्टीवर्स से जुड़ी चीज़ों और नुकसान के बावजूद आगे बढ़ने पर ज़ोर दिया गया है।
स्पाइडर- मैन: ब्रांड न्यू डे (३० जुलाई, २०२६ को प्रदर्शित) का घटनाक्रम २०२८-२०२९ का है। पीटर एक ऐसी दुनिया में गुमनाम रहकर पूर्ण रूप से स्पाइडर-मैन के तौर पर रहता है। जबकि दुनिया उसे भूल चुकी है। बढ़ते दबाव के बीच वह न्यूयॉर्क को सड़क पर घटित होने वाले खतरों से बचाता है, जिससे उसकी शक्तियों में एक हैरान करने वाला (और शायद खतरनाक) बदलाव आता है। उसके सामने एक शक्तिशाली नया अदृश्य खतरा भी सामने आता है।
डेस्टिन डेनियल क्रेटों निर्देशित फिल्म ब्रांड न्यू डे में टॉम हॉलैंड का साथ ज़ेंडया (एमजे), जैकब बैटलन (नेड), सैडी सिंक, जॉन बर्नथल (पनिशर) और अन्य दे रहे हैं। इसे डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने डायरेक्ट किया है। यह एक ज़्यादा मैच्योर और आज़ाद हीरो के तौर पर एक नए चैप्टर की शुरुआत करने वाली फिल्म है।
'ब्रांड न्यू डे' के बाद और भी स्पाइडर-मैन फ़िल्में प्लान की गई हैं, जिनसे शायद एक नई ट्रिलॉजी पूरी होगी। उम्मीद है कि हॉलैंड आने वाली एवेंजर्स फ़िल्मों डूम्सडे और/या सीक्रेट वॉर्स) में नज़र आएंगे। हॉलैंड के पीटर के तार स्टार्क, एवेंजर्स और अब मल्टीवर्सल एलिमेंट्स के ज़रिए बड़ेएमसीयू से मज़बूती से जुड़े हैं।
हॉलैंड का स्पाइडर-मैन अपनी कम उम्र, मज़ाकिया अंदाज़, टेक इंटीग्रेशन (शुरुआत में) और ज़मीन से जुड़े इमोशनल विकास के लिए अलग पहचान बनाता है। एक उत्साही रिक्रूट से लेकर अकेले हीरो बनने तक, उनकी कहानी पहचान, त्याग और हिम्मत को दिखाती है। 'ब्रांड न्यू डे' उन्हें एक ऐसे स्ट्रीट-लेवल गार्डियन के तौर पर पेश करता है जो पर्सनल और फिजिकल बदलावों का सामना कर रहा है।