ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो की नवीनतम घोषणा के अनुसार, इस प्लेटफार्म से बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अनिल कपूर की एक्शन ड्रामा फिल्म सूबेदार ५ मार्च से स्ट्रीम होने जा रही है ।
इस फिल्म का निर्देशन तुम्हारी सुलु, जलसा और दलदल के निर्देशक सुरेश त्रिवेणी कर रहे है। इस फिल्म को विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी के साथ स्वयं अनिल कपूर ने निर्मित किया है।
सूबेदार एक दमदार, इमोशनल एक्शन-ड्रामा फिल्म है। सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर की लिखी इस फिल्म में अनिल कपूर और राधिका मदान लीड केंद्रीय भूमिका में हैं। इन दोनों का साथ सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैजल मलिक और मोना सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिका के माध्यम से दे रहे हैं।
सूबेदार में अनिल कपूर, सूबेदार अर्जुन मौर्या कठिन यात्रा का अपनी प्रतिभा के माध्यम से सक्षक्त प्रदर्शन करते लगते है। अर्जुन मौर्या, एक सेवा निवृत सैनिक है और बदलती दुनिया में शांति पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। यह ऎसी दुनिया है, जहाँ उसके उन मूल्यों को कठिन चुनौती मिल रही है, जिन पर वह कभी जीता था।
सूत्र बताते हैं कि फिल्म में अनिल कपूर अपराध और भ्रष्टाचाहर के विरुद्ध लड़ने के साथ साथ, टूटे हुए पारिवारिक रिश्तों को संभालते के प्रयास में हैं। भारतीय समाज में हो रही गिरावट के बीच यह फिल्म सम्मान की एक सिनेमैटिक, दमदार और गहरी खोज है।
बताते हैं कि सूबेदार, एक ज़बरदस्त एक्शन मूवी होने के साथ-साथ एक दिल को छू लेने वाली पिता-बेटी की कहानी भी है। इसमें अनिल कपूर ने एक एक्शन हीरो के तौर पर ज़बरदस्त परफॉर्मेंस दी है, जो लोगों को शुरू से ही उनका सपोर्ट करने पर मजबूर कर देगी।