Saturday 21 January 2017

क्या नताशा लिउ बनेगी हुआ मुलान !

आजकल ऑस्ट्रेलियाई एक्ट्रेस नताशा लिउ बोर्डिज़ो फिर चर्चा में है।  ख़ास तौर पर चीन में।  नताशा इटैलियन पिता  और चीनी माता की संतान हैं।  वह ऑस्ट्रेलिया की मशहूर मॉडल हैं।  वह सबसे पहले चर्चा में आई थी २००० में रिलीज़ सुपर हिट फिल्म क्राउचिंग टाइगर हिडन ड्रैगन के सीक्वल क्राउचिंग टाइगर हिडन ड्रैगन: सोर्ड ऑफ़ डेस्टिनी में अपने स्नो वैस के किरदार के कारण।  सोर्ड ऑफ़ ड्रैगन पिछले साल २६ फरवरी को चीन में रिलीज़ हुई थी।  मार्शल आर्ट्स में पारंगत युवा सेविका के किरदार में नताशा अपनी मार्शल आर्ट्स प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही थी।  कुछ समय पहले यह अफवाहें थी कि नताशा डिज्नी की आगामी लाइव-एक्शन फिल्म में हुआ मुलान का किरदार करेंगी।  यह अफवाहें उस समय गर्म हुई थी, जब पिछले साल यह खबर फैली  कि डिज्नी अपनी अगली फिल्म में हुआ मुलान के किरदार के लिए किसी अंतरराष्ट्रीय चीनी चेहरे को लेना चाहता है।  उस समय इस रोल के लिए फैन बिंगबिंग, झांग जीयी और लिउ इफेई के नामों की  चर्चा हुई।  इसी दौर में नताशा का नाम भी उछला।  नताशा को फाइनल किये जाने की  अफवाहें इतनी गर्म थी कि खुद स्टूडियो को आगे आ कर स्थिति साफ़ करनी पड़ी।  उन्होंने अपनी २ नवम्बर २०१८ को रिलीज़ होने वाली फिल्म के मुलान के किरदार के लिए किसी को फाइनल न किये जाने का ऐलान किया।  लेकिन, खबरें हैं कि सुस्त ही नहीं हो रही।

ब्यूटी एंड द बीस्ट के साथ अरियाना ग्रांड और जॉन लीजेंड

ग्रैमी अवार्ड्स में नामित और हॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस अरिअना ग्रांडे और ग्रैमी, ऑस्कर के १० बार के विजेता जॉन लीजेंड डिज्नी की लाइव एक्शन फिल्म ब्यूटी एंड द बीस्ट के टाइटल ट्रैक पर परफॉर्म करेंगे।  यह गीत १९९१ की एनीमेशन फिल्म ब्यूटी एंड द बीस्ट का नया  अंदाज़ होगा।  १९९१ की फिल्म में सेलिने डिओन और पीबो ब्रायसन ने आठ बार के ऑस्कर विजेता एलन मेंकेन की बनाई धुन पर टाइटल ट्रैक ब्यूटी एंड द बीस्ट गा कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध तो किया ही था,  ऑस्कर पुरस्कार भी जीता था।  इस गीत को नए अंदाज़ में ग्रैमी विजेता रॉन फेयर ने तैयार किया है।  ब्यूटी एंड द बीस्ट कहानी है एक खूबसूरत महिला बेले की, जिसे उसके पिता की आज़ादी के बदले में एक पशु मानव अपने किले में कैद कर लेता है।  डरी होने के बावजूद बेले वहां  के लोगों से दोस्ती बना लेती है।  तब वह जान  पाती है उस मानव पशु के अंदर छुपे एक राजकुमार के रूप को।  इस फिल्म में बेले का किरदार एमा वाटसन और बीस्ट का किरदार डान स्टीवेंस ने किया है।  अरियाना ग्रांडे और जॉन लीजेंड का गाया गीत फिल्म में भी रखा गया है।  ब्यूटी एंड द बीस्ट का निर्देशन बिल कांडों कर रहे हैं।  फिल्म में ल्यूक इवांस, केविन क्लिन, इवान मैकग्रेगर स्टेनली टुची, इयान मकलन, एमा  थॉम्पसन, आदि भी ख़ास भूमिका में है। यह फिल्म १७ मार्च को रिलीज़ हो रही है।   

Friday 20 January 2017

अब ब्लैक मनी के खिलाफ कमांडो २

कमांडो करणवीर सिंहडोगरा फिर लौट आया है।  इस बार वह ब्लैक मनी के खिलाफ खड़ा नज़र आएगा।  इससे पहले करणवीर आतकंवाद के खिलाफ, अपने ही घर की ताकतों से जूझ रहा था।  पहली कमांडो २०१३ में रिलीज़ हुई थी।  फिल्म में कमांडो करणवीर सिंह का किरदार अभिनेता विद्युत् जम्वाल कर रहे थे।  फिल्म में उनकी रोमांटिक जोड़ीदार पूजा चोपड़ा थी।  जयदीप अहलावत विलेन एके ७४ के किरदार में थे।  फिल्म को अच्छी सफलता मिली थी।  फाॅर्स के विलेन विद्युत् जामवाल का कमांडो के नायक के रूप में धुंआधार एक्शन दर्शकों को भाया था। कमांडो का निर्देशन दिलीप घोष ने किया था।  कमांडो २ का निर्देशन टीवी एक्टर देवेंद्र भोजानी कर रहे हैं।  इस सीक्वल फिल्म में विद्युत् जामवाल अपनी कमांडो वाली भूमिका में ही हैं।  धुंआधार एक्शन में उनका साथ भावना रेड्डी की भूमिका में अभिनेत्री अदा शर्मा दे रही हैं।  अक्षय कुमार की फिल्म हॉलिडे के मशहूर विलेन फ्रेडी दारूवाला इस फिल्म में एसीपी बख्तावर खान के किरदार में निगेटिव हावभाव दिखाएंगे। फिल्म की नायिका एशा गुप्ता है।  फिल्म ३ मार्च को रिलीज़ हो रही है।  पेश हैं फिल्म के पोस्टर -



गणतंत्र दिवस पर कलर्स और स्टार चैनल्स के बीच होगा टकराव

इस गणतंत्र दिवस यानि २६ जनवरी को बड़ा टकराव देखने को मिलेगा।  यह टकराव हिंदी मनोरंजन के दो बड़े चैनलों स्टार और कलर्स के बीच होगा।  २६ जनवरी को स्टार पर एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी और कलर्स पर करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल टेलीकास्ट हो रही हैं।  दिलचस्प तथ्य यह है कि यह दोनों फ़िल्में लगभग एक टाइम में प्रसारित होंगी।  ऐ दिल है मुश्किल का प्रसारण १२ बजे दोपहर से शुरू हो जायेगा।  जबकि, कलर्स पर एम एस धोनी दोपहर एक बजे शुरू होगी।  ऐ दिल है मुश्किल पूरी दुनिया में पिछले साल दिवाली में २८ अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी।  २ घंटे ३८ मिनट लंबी इस फिल्म में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा के साथ पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान भी हैं। ऐ दिल है मुश्किल की निर्माण लागत ७० करोड़
थी।  जबकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर २३७.५६ करोड़ का बिज़नस किया था।  वहीँ, एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी एक महीना पहले ३० सितम्बर  २०१६ को रिलीज़ हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत, दिशा पाटनी, कियारा अडवाणी,  अनुपम खेर और भूमिका चावला जैसी सामान्य स्टार कास्ट वाली इस फिल्म के निर्माण में १०४ करोड़ खर्च हो गए थे तथा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर २१५.४८ करोड़ का बिज़नस किया था।  एम एस धोनी ३ घंटे १० मिनट लंबी है।  बड़ी फिल्मों का टकराव दिलचस्पी पैदा करने वाला है।  क्या इस गणतंत्र दो बड़ी फिल्मों पर विज्ञापनों की बारिश होगी।  जिस प्रकार से कम  लम्बाई वाली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का प्रसारण ज़्यादा लम्बाई वाली फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से एक घंटे पहले हो रहा है, उससे ऐसा लगता है कि ऐ दिल है मुश्किल पर विज्ञापनों की बारिश हो चुकी है।  अब बस यही दिखाना बाकी है कि इस दौरान टीआरपी किसकी ज़्यादा रहती है।  यानि किसे ज़्यादा दर्शक मिलते हैं।  

नार्थ अमेरिका और ब्रिटेन में ज़ी स्टूडियो इंटरनेशनल डिस्ट्रयूब्यूट करेंगा रईस

हिंदी और रीजनल फिल्मो को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने में ज़ी  स्टूडियो इंटरनेशनल का बड़ा योगदान रहा है।  ज़ी द्वारा डिस्ट्रीब्यूट हिंदी फिल्म रुस्तम और मराठी फिल्म सैराट और वेंटीलेटर न ही सिर्फ भारत में सफल हुई बल्कि अंतरराष्ट्रीय मार्किट पर भी कामयाब रही। अब स्टूडियो न शाहरुख़ खान स्टारर फिल्म रईस को भी बड़े ही रोमांचक मार्केटिंग के ज़रिये रिलीज़ करने जा रहे हैं। 

ब्राईट परफेक्ट मिस इंडिया २०१६ की विजेता अर्चना कोचर के डिजाईन गाउन में

पिछले दिनों गोरेगांव स्थित निलोय डे के फोटोग्राफी स्टूडियो में ब्राईट परफेक्ट मिस इंडिया २०१६ की विजेता अर्चना चंदेल, एकता सचगोत्रा और कृष्णा पटेल का फोटो शूट हुआ।  यह फोटो शूट मशहूर डिज़ाइनर अर्चना कोचर के ख़ास तौर पर डिजाईन किया गए गाउन में किया गया।  ब्राईट परफेक्ट मिस इंडिया २०१६ में नागपुर की अर्चना चंदेल ने मुकुट जीता था। जम्मू की एकता सचगोत्रा प्रथम रनरअप और कृष्णा पटेल द्वितिय रनरअप रही थी । इन मॉडल के फोटो शूट का उपयोग ब्राइट के योगेश लखानी अपने कैलेंडर के लिए करेंगे।  














Wednesday 18 January 2017

हॉलीवुड में एक्शन, कॉमेडी ड्रामा और हॉरर

इस हफ्ते द फाउंडर
जहाँ बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को छुट्टियों वाले वीकेंड का इंतज़ार रहता है, वहीँ हॉलीवुड की फ़िल्में किसी भी मौसम में रिलीज़ होती रहती हैं।  हाँ हॉलीवुड को भी गर्मियों का इंतज़ार ज़रूर होता है।  इस बार हिंदुस्तानी बॉक्स ऑफिस पर द फाउंडर, द बाई बाई मैन और व्हाई हिम? रिलीज़ होंगी।  द फाउंडर अमेरिकी बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है।  मशहूर फ़ूड चेन मैक्डोनाल्ड के संस्थापक रिचर्ड और मौरिस मैक्डोनाल्ड पर है द फाउंडर।  इस फिल्म का निर्देशन जॉन ली हैनकॉक ने किया है।  फिल्म में माइकल कीटन, लिंडा कॉर्डेलिनी और पैट्रिक विल्सन मुख्य भूमिका में हैं।  स्टेसी टाइटल निर्देशित द बाई बाई मैन एक हॉरर फिल्म है।  फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है, जो अपने कॉलेज कैंपस के एक पुराने घर में एक मानवेत्तर आकृति को जगा देते हैं।  वह आकृति उनका शिकार कर लेगी, अगर वह तीनों इस आकृति के बारे में किसी को नहीं बताते।  ऐसे में उन्हें एक दूसरे को  बचाने के लिए इस रहस्य को दबाये रखना है। फिल्म में डगलस स्मिथ, लीसेन्ट लेविसकॉऊंट, डॉग जोंस की केंद्रीय भूमिका है।  तीसरी हॉलीवुड फिल्म व्हाई हिम? एक कॉमेडी फिल्म है।  निर्देशक जॉन हैम्बर्ग हैं।  फिल्म नेड और लेयर्ड की नोकझोंक की कहानी है।  लेयर्ड एक अरबपति है और वह नेड की बेटी का पुरुष मित्र है।  नेड को लगता है कि लेयर्ड घमंडी और बददिमाग है।  फिल्म में ब्रायन क्रेन्स्टन और जेम्स फ्रांको मुख्य भूमिका में हैं।
हॉलीवुड के घर में जेंडर केज की वापसी
हिंदुस्तान में ट्रिपल एक्स सीरीज की तीसरी फिल्म रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज पिछले हफ्ते १४ जनवरी को रिलीज़ हो चुकी है।  लेकिन, यह फिल्म हॉलीवुड के घरेलु बाजार अमेरिका में इस हफ्ते रिलीज़ होगी।  द फाउंडर भी अमेरिका में ट्रिपल एक्स के साथ रिलीज़ होगी।  इन दो फिल्मों के अलावा कॉमेडी द रिसरेक्शन ऑफ़ गैविन स्टोन और हॉरर थ्रिलर स्प्लिट रिलीज़ होगी।  द रिसरेक्शन ऑफ़ गैविन स्टोन एक पूर्व बाल कलाकार के चर्च में जबरन कम्युनिटी सर्विस करने के दौरान हुए अनुभवों की है।  फिल्म में ब्रेट डाल्टन, अंजेला जॉनसन, नील फ्लिन, शॉन मिचेल्स और डी बी स्वीनी केंद्रीय भूमिका में हैं। भारतीय मूल के हॉलीवुड फिल्म निर्देशक एम नाईट श्यामलन की फिल्म स्प्लिट साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर फिल्म है।  यह कुख्यात अपराधी  बिली मिलीगन  की सच्ची कहानी  है।  मुख्य भूमिका में जेम्स मैकाय हैं।  उनका साथ अन्या टेलर-जॉय और बेटी बकले दे रहे हैं।  इन फिल्मों के अलावा थ्रिलर फिल्म डेटॉर, एनीमेशन द रेड टर्टल, एक्शन ड्रामा ट्रेसपास अगेंस्ट अस के अलावा पनीक की भी रि-रिलीज़ होगी।