Wednesday 18 April 2018

सुपर हीरो के इंतज़ार में हर्षवर्द्धन कपूर

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्द्धन कपूर का, राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्ज्या से डेब्यू फ्लॉप साबित हुआ था। 
सैयामी खेर के साथ फिल्म मिर्ज्या ७ अक्टूबर २०१६ को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म के बाद से जूनियर कपूर की कोई दूसरी फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है। 
उनकी फिल्म के नाम पर सिर्फ विक्रमादित्य मोटवाने निर्देशित फिल्म भावेश जोशी की चर्चा ही होती रही है। 
इस फिल्म का, जब तक फिल्म बनती रही, कोई टाइटल फाइनल नहीं किया गया था।
अब जबकि, फिल्म की रिलीज़ की तैयारी शुरू हो चुकी है, फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ टाइटल भावेश जोशी सुपर हीरो के २५ मई को रिलीज़ किये जाने का भी ऐलान कर दिया गया है। 
इस फिल्म में हर्षवर्द्धन कपूर सुपर हीरो की भूमिका में है। 
सुपर हीरो का नाम सुनते ही, हर्षवर्द्धन के पिता अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया की याद आ जाती है, जिसमे वह गायब हो कर देश विरोधियों का नाश करते हैं। शेखर कपूर की इस फिल्म को बड़ी सफलता मिली थी।
लेकिन, भावेश जोशी किसी गैजेट को पहन कर सुपर हीरो बन जाने वाला किरदार नहीं कर रहे। बेशक, वह फिल्म में बुरे लोगों के खिलाफ खड़े नज़र आयेंगे, लेकिन किसी अनोखी शक्ति के कारण नहीं। 
वह फिल्म में एक सजग नागरिक बने हैं, जो रातों को अपने शहर की अपराधियों से रक्षा करता है। इसीलिए उसे सुपर हीरो कहा जाने लगता है। 
हालाँकि, फिल्म  के आज जारी पोस्टर में हर्षवर्द्धन नकाबपोश नज़र आ रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने ने उड़ान और लूटेरा जैसी दी हैं।  


अमेरिका से लौटी 'भारत' में प्रियंका चोपड़ा -  पढ़ने के लिए क्लिक करें 

अमेरिका से लौटी 'भारत' में प्रियंका चोपड़ा

क्वांटिको गर्ल के तौर पर मशहूर हो चुकी प्रियंका चोपड़ा की भारत वापसी तय हो चुकी है। 
वह अली अब्बास ज़फर लिखित और निर्देशित तथा कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर की हिंदी रीमेक फिल्म भारत में सलमान खान की नायिका की भूमिका करेंगी।
फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के रोल को लेकर अली कहते हैं, “प्रियंका चोपड़ा का किरदार फिल्म की आत्मा है। वह हर परिस्थिति में सलमान खान के करैक्टर का साथ देती है। यह किरदार फिल्म की कहानी का टर्निंग पॉइंट लाने वाला उत्प्रेरक है।" 
प्रियंका चोपड़ा को भारत की नायिका बनाए जाने को लेकर पहले भी खबरें सुर्ख हुई थी। लेकिन, आज इसका अधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। 
प्रियंका चोपड़ा ने अली अब्बास ज़फर के साथ फिल्म गुंडे (२०१५) की थी। 
वह सलमान खान के साथ मुझसे शादी करोगी (२००४), सलाम ए इश्क (२००७) और गॉड तुस्सी ग्रेट हो (२००८) कर चुकी है। 
ज़ाहिर है कि प्रियंका चोपड़ा इन दोनों के साथ लम्बे समय बाद फिल्म कर रही है। 
उन्होंने ट्वीट कर इसे ज़ाहिर भी किया, “मैं फिल्म की शूटिंग शुरू होने और सलमान खान और अली के साथ काफी समय बाद फिर से काम करने का इंतज़ार कर रही हूँ।” 
सलमान खान ने अपनी शैली में प्रियंका चोपड़ा का भारत में स्वागत किया। उन्होंने ट्विटर पर  लिखा, “भारत....घर वापसी पर स्वागत है। प्रियंका. ज़ल्द मिलेंगे। लेकिन बता दूं कि हमारी फिल्म हिंदी है।” 
देश में हॉलीवुड स्टार के तौर पर मशहूर हो चुकी प्रियंका चोपड़ा पर सलमान खान का यह मज़ाक दिलचस्प था। लेकिन, प्रियंका चोपड़ा ने इसका जवाब भी उतनी ही दिलदारी से दिया, “यूपी बरेली की पली बड़ी हूँ। हमेशा देसी गर्ल। भारत का हिस्सा बन कर बड़ी खुश हूँ। ज़ल्द ही मिलते हैं भारत के सेट पर।” 
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के दिलचस्प ट्वीट के बाद अली अब्बास ज़फर ने प्रियंका चोपड़ा का स्वागत किया, “स्वागत है आपका प्रियंका चोपड़ा। भारत की मिटटी और हवा को आपका इंतज़ार है।” 


पृथ्वीराज की फिल्म ९ - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

पृथ्वीराज की फिल्म ९

मलयालम फिल्म उद्योग द्वारा बनाई जा रही फिल्मों से बिलकुल अलग है डायरेक्टर जेनस मोहम्मद की फिल्म ९। 
इस फिल्म में मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज एक वैज्ञानिक की भूमिका कर रहे हैं। 
फिल्म की कहानी एक शोध के दौरान के उन नौ महत्वपूर्ण दिनों की है, जो शोध के लिहाज़ से महत्वपूर्ण हैं। 
इस विज्ञान फंतासी हॉरर फिल्म की शुरूआती शूटिंग पूरी हो चुकी है।  
आजकल, फिल्म की शूटिंग केरल में हो रही है। लेकिन, केरल शिड्यूल पूरा होने के बाद पूरी यूनिट मनाली में शूटिंग शुरू कर देगी। 
इस फिल्म में पृथ्वीराज की नायिका के लिए पार्वती या नित्य मेनन के नामों पर विचार किया जा रहा है। लेकिन, अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है। 
दूसरी ख़ास बात यह है कि ९ के निर्माण से सोनी पिक्चरस भी जुड़ चूका है। 
इस फिल्म के साथ पृथ्वीराज की फिल्म निर्माण संस्था पृथ्वीराज प्रोडक्शन्स की शुरुआत भी हो जायेगी। 


अजित कुमार की फिल्म विश्वासम - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

अजित कुमार की फिल्म विश्वासम

तमिल फिल्म सुपरस्टार अजित कुमार ने, पिछले साल, स्पाई थ्रिलर फिल्म विवेगम के ज़रिये खुद के बॉक्स ऑफिस पर विश्वसनीय अभिनेता होने की पुष्टि की थी। 
२८ अगस्त २०१७ को रिलीज़ विवेगम को बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त शुरुआत मिली थी। हालाँकि, फिल्म को बहुत बढ़िया समीक्षा नहीं मिली, इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अजित की ताकत का एहसास कराया था। 
अब अजित कुमार विश्वासम करने जा रहे हैं। 
फिल्म निर्देशक शिवा के साथ, अजित कुमार की यह चौथी फिल्म होगी। 
इससे पहले इस जोड़ी ने वीरम, वेदलम और विवेगम जैसी हिट फ़िल्में की थी। 
विवेगम में अजित की नायिकाएं काजल अगरवाल और अक्षर हासन थी। 
वेदलम में श्रुति हासन और लक्ष्मी मेनन उनकी नायिकाएं थी। 
वीरम में तमन्ना उनकी नायिका थी। 
लेकिन, विश्वासम में नायिका का भार नयनतारा के कंधो पर है। 
नयनतारा को साउथ की लेडी सुपरस्टार कहा जाता है। 
दक्षिण में दो ऎसी फिल्म अभिनेत्रियाँ हैं, जिनके नाम पर फ़िल्में चलती और बिकती हैं। 
नयनतारा के अलावा अनुष्का शेट्टी भी बॉक्स ऑफिस पर विश्वसनीय हैं। 
इस लिए, तमिल फिल्म दर्शकों को उम्मीद है कि नयनतारा के साथ अजित कुमार विश्वासम को बॉक्स ऑफिस पर सफल होने वाली विश्वसनीय फिल्म बना देंगे। 


पच्चीस साल बाद पहलाज निहलानी और गोविंदा- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

पच्चीस साल बाद पहलाज निहलानी और गोविंदा एक साथ !

आँखें (१९९३), निर्माता पहलाज निहलानी और एक्टर गोविंदा की एक साथ आखिरी बड़ी हिट फिल्म थी। इस फिल्म को मिली बड़ी सफलता के बावजूद गोविंदा और पहलाज निहालनी की जोड़ी फिर न बन सकी। 
अब, २५ साल बाद, दोनों के फिर एक साथ एक फिल्म करने की सुगबुगाहट है। 
पहलाज निहलानी की गोविंदा के साथ यह फिल्म पहले की फिल्मों से इस मायने में अलग है कि अभी तक की फ़िल्में पहलाज ने बतौर निर्माता बनाई थी। लेकिन, इस फिल्म के निर्देशक भी पहलाज निहलानी ही हैं।
पहलाज निहलानी ने अपनी फिल्म को राजू रंगीला टाइटल दिया है। 
इस फिल्म में गोविंदा तिहरी भूमिका में होंगे। 
फिल्म  से, पहलाज निहलानी तीन नई लड़कियों का परिचय बॉलीवुड से करवाएंगे। इनमे से एक एक्टर टीवी सीरियल एक वीरे की अरदास..वीरा में वीरा की भूमिका करने वाली दिगांगना सूर्यवंशी हैं। गोविंदा के साथ दिगांगना की यह दूसरी फिल्म है. वह फिल्म फ्राई डे में भी काम कर रही हैं।  


भावेश जोशी सुपरहीरो का टीज़र -  क्लिक करें 

भावेश जोशी सुपरहीरो का टीज़र

इस शुक्रवार न दास देव रिलीज़ होगी न ओमेर्ता

किसी हिन्दुस्तानी फिल्म का विदेश में प्रशंसा पत्र बटोरना एक बात होती है। मगर देश में ऐसी फिल्म का रिलीज़ हो पाना, एक बिलकुल अलग बात होती है। 
इस शुक्रवार यानि २० अप्रैल को हिन्दुस्तानी बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों ओमेर्ता और दास देव पर ख़ास निगाहें थी। 
ओमेर्ता का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। 
दास देव के राजनीतिक चरित्र को सुधीर मिश्र ने परदे पर उतारा है। 
ओमेर्ता एक अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी ओमर पर केन्द्रित है। 
दास देव, १०० साल पहले के देवदास का राजनीती संस्करण फिल्म है। 
बॉक्स ऑफिस पर दूसरी फिल्मों के साथ इन दोनों फिल्मों के टकराव को बड़ी दिलचस्पी से देखा जा रहा था। लेकिन, यह दोनों ही फ़िल्में अब रिलीज़ नहीं हो रही है। 
दास देव की रिलीज़ की तारीख़ एक बार फिर एक हफ्ता यानि २७ अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। अफवाह तो यह उड़ाई गई है कि ब्रिटिश आतंकी अहमद ओमर सईद शेख की आतंकी यात्रा पर इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से क्लीयरेंस नहीं मिल पाया है। इसलिए फिल्म २० अप्रैल को रिलीज़ नहीं हो रही। 
लेकिन, इस मुद्दे पर हमेशा मुखर रहने वाले हंसल मेहता कुछ नहीं बोल रहे, इसलिये ओमेर्ता के रिलीज़ न होने के पीछे मुद्दा कोई दूसरा ही लगता है।
फिलहाल, ओमेर्ता की रिलीज़ की तारीख़ तय नहीं है। 

अमायरा दस्तूर का स्विमिंग सूट शूट - पढ़ने के लिए क्लिक करें