Showing posts with label राशि खन्ना. Show all posts
Showing posts with label राशि खन्ना. Show all posts

Wednesday, 12 August 2026

#Fauzi के विरुद्ध #Eetha, पर #BoxOffice पर#MaujaHiMauja

 


इस साल दिसंबर में, बॉक्स ऑफिस की मौजा ही मौजा है । दिलचस्प टकराव पर टकराव है। यह टकराव छोटे मोटे नहीं, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने वाले और उत्सुकतापूर्ण है। ऐसा ही एक टकराव, दिसंबर २०२६ के पहले सप्ताहांत में होने जा रहा है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


पहले ऐसा लगा था कि अगस्त का कैलेंडर दिलचस्प होगा। क्योंकि, बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फ़िल्म बँटवारा १९४७ का, इमरान हाशमी की फ़िल्म अवारापन २ से होने जा रहा था। यह टकराव हो भी रहा है । किंतु इससे बड़ा टकराव यश की गैंगस्टर फ़िल्म से बॉलीवुड दो फ़िल्मों ईथा और उड़ता तीर से हावड़ा था। अभी इस टकराव को दिलचस्पी से देखा जा रहा था कि उड़ता तीर और ईथा, दोनों ही टॉक्सिक के रास्ते से हट गई। आयुष्मान खुराना की फ़िल्म उड़ता तीर तो दशहरा में प्रदर्शित हो रही है । किंतु ईथा फिर टकराव के रास्ते पर है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


अब ३ दिसंबर को, बॉक्स ऑफिस मुक़ाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा है। अब यह टकराव त्रिकोणीय हो चला है. पहले, प्रभास की फौजी और श्रद्धा कपूर की बायोपिक फ़िल्म ईथा का टकराव दिलचस्पी से देखा जा रहा था । यह मुक़ाबला इस दृष्टि से दिलचस्प था कि इस मुक़ाबले में फ़ौजी प्रभास, फ़िल्म साहो की अपनी नायिका श्रद्धा कपूर की ईथा के सामने आ गये थे । किंतु, अक्षय कुमार-अनीस बज्मी की आने वाली रोमांटिक कॉमेडी मौजा ही मौजा ने इसी सप्ताहांत प्रदर्शित हो कर इस टकराव को त्रिकोणीय बना दिया है।चूँकि यह तीनों फ़िल्में एक ही सप्ताहांत में प्रदर्शित हो रही हैं, इसलिए यह साल के सबसे दिलचस्प टकराव का दावा ठोंकने जा रहा है।





 

 प्रभास की फौजी की ३ दिसंबर को प्रदर्शित किए जाने अधिकारिक घोषणा पहले की जा चुकी थी ।इस पैन-इंडिया फ़िल्म को हनु राघवपुडी ने निर्देशित किया है । हनु इस फ़िल्म में पहली बार प्रभास को निर्देशित कर रहें हैं। फ़िल्म की एनी भूमिकाओं में इमानवी इस्माइल नायिका की भूमिका में हैं। पूरे भारत में प्रभास के बड़े फैन बेस को देखते हुए, फौजी के साल की बड़ी रिलीज़ में से एक होने की आशा की जा रही है।





 


इस बीच, अक्षय कुमार और डायरेक्टर अनीस बज्मी एक रोमांटिक कॉमेडी के ४ दिसंबर को प्रदर्शित किए जाने की घोषणा सामने आई। इस फ़िल्म का शीर्षक मौजा ही मौजा बताया गया । इस प्रोजेक्ट में अक्षय और बज़्मी के कॉम्बिनेशन की वजह से लोगों में उत्सुकता है, जिन्होंने पहले भी सिंह इजकिंग, वेलकम और थैंक्यू जैसी सफल मनोरंजक फिल्में दी हैं। फिल्म में अक्षय कुमार की विद्या बालन और राशि खन्ना के साथ रोमांटिक जोड़ियाँ पति पत्नी और वह का मनोरंजक त्रिकोण बना रही है। फ़िल्म में, विद्या बालन अक्षय कुमार की पत्नी और राशि खन्ना एक पुलिस अधिकारी और अक्षय की पूर्व मित्र की वह भूमिका कर रही हैं।

 




दिलचस्प बात यह है कि इस तीन-तरफ़ा लड़ाई में सिर्फ़ दो हफ़्ते का समय होगा, जिसके बाद दो बड़े हॉलीवुड टाइटल्स बॉक्स ऑफिस पर छा जाएंगे।हॉलीवुड से दो फ्रेंचाइजी फ़िल्में ड्यून: पार्ट थ्री और एवेंजर्स एंडगेम भारत में अंग्रेज़ी के अतिरिक्त हिन्दी में भी १८ दिसम्बरको प्रदर्शित होने वाली हैं। इससे स्क्रीन-शेयरिंग की स्थिति और भी मुश्किल हो जाएगी।



 

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या तीनों फिल्में अपनी घोषित तिथियों में ही प्रदर्शित होंगी या आगे की सुधि ले का तमाशा देखने को मिलेगा । किंतु, याद टकराव बना रहता है, तो दर्शकों का रुझान,  एडवांस बुकिंग और ओपनिंग-डे की चहल-पहल तय करेगी कि कौन फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सिक्का जमायेगी । फिलहाल तो ४ दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर एक दिलचस्प युद्ध लड़े जाने के संकेत है ।

Saturday, 3 August 2019

Madras Caffe की Raashi Khanna की बिकिनी बॉडी


हैदराबाद की Raashi Khanna मॉडल और एक्टर हैं। उनके फिल्म करियर की शुरुआत, २०१३ में, जॉन अब्राहम (John Abraham) की स्पाई थ्रिलर फिल्म मद्रास कैफ़े (Madras Caffe) से हुई थी। इस फिल्म में, राशि ने जॉन अब्राहम के एजेंट विक्रम सिंह की पत्नी की भूमिका की थी। इसी फिल्म के लिए उन्होंने वर्कशॉप में शामिल हो कर, एक्टिंग का क ख ग सीखा।


मद्रास कैफ़े में राशि खन्ना के अभिनय से तेलुगु फिल्म अभिनेता श्रीनिवास अवसराला बेहद प्रभावित हुए। उस समय, श्रीनिवास एक फिल्म से अपने निर्देशक की शुरुआत करने जा रहे थे। इस फिल्म के नायक भी वह खुद थे। उन्होंने राशि खन्ना को अपनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म Oohalu Gusagusalade की नायिका बना लिया। यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई। राशि तेलुगु फिल्मों की कीमती राशि बन गई।


इस तेलुगु फिल्म Oohalu Gusagusalade के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का सीमा अवार्ड मिला था।  उनकी हिट फिल्मों में Bengal Tiger (2015), Supreme (2016), Jai Lava Kusa (2017) और Tholi Prema (2018) हैं।


राशि खन्ना का यह बिकिनी फोटोशूट हेल्थ केयर मगज़ीन के लिये है । इस पत्रिका के कवर के लिए अपनी बॉडी को टोंड करने के लिए राशि ने काफी मेहनत की है । कैसा रहा उनकी इस मेहनत का फल !