Showing posts with label Amit Sadh. Show all posts
Showing posts with label Amit Sadh. Show all posts

Tuesday, 18 August 2026

#lionsgateplayindia पर @duttsanjay और #namashichakraborty का #RSS पर #aakhrisawal

 


लायंसगेट प्ले पर उपलब्ध संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' कोई वेब सीरीज़ या शो नहीं, बल्कि एक सोशियो-पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म एक प्रोफेसर (संजय दत्त) और उनके छात्र के बीच वैचारिक टकराव और इतिहास के संवेदनशील राजनीतिक मुद्दों पर आधारित है. यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म लायंसगेट प्ले पर रिलीज हुई है।




फिल्म 'आखिरी सवाल’ एक गुरु (संजय दत्त द्वारा निभाए गए प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी) और उनके छात्र विक्की (नमाशी चक्रवर्ती) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर एक थीसिस लिखी है।





छात्र अपने प्रोफेसर से इतिहास की विभिन्न घटनाओं (फिल्म मुख्य रूप से महात्मा गांधी की हत्या, 1975 का आपातकाल, बाबरी मस्जिद विध्वंस, स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका और 'हिंदू राष्ट्र' की अवधारणा से संबंधित तीखे सवालों व बहसों को चित्रित करती है।) को लेकर तीखे सवाल पूछता है और एक सार्वजनिक टीवी डिबेट का माहौल बनता है।




'आखिरी सवाल' में संजय दत्त के अलावा नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध, समीरा रेड्डी और नीतू चंद्रा जैसे कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म के निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग हैं। फिल्म 'आखिरी सवाल' 15 मई 2026 को भारत सहित दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे बड़ी असफलता का सामना करना पड़ा.





फिल्म का निर्माण लगभग 30 से 33 करोड़ के भारी-भरकम बजट में किया गया था। फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी रही और इसने पहले दिन केवल 35 से 40 लाख की कमाई की। अपने पूरे थिएट्रिकल रन के दौरान यह फिल्म भारत में केवल 2.94 करोड़ नेट (लगभग 3.15 करोड़ ग्रॉस) ही कमा सकी। ओवरसीज (विदेशों) को मिलाकर इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन केवल 3.96 करोड़ ग्रॉस के आसपास रहा।





भारी बजट और संजय दत्त जैसे बड़े नाम के बावजूद, लागत का 15% हिस्सा भी न निकाल पाने के कारण इसे बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी फ्लॉप घोषित किया गया।





फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिले-जुले (Mixed) रिव्यू मिले थे. द टाइम्स ऑफ इंडिया और कुछ समीक्षकों ने संजय दत्त और नमाशी चक्रवर्ती के बीच वैचारिक बहस और उनके अभिनय की तारीफ की, और इसे इतिहास व विचारधारा पर एक साहसिक फिल्म बताया। वही हिंदुस्तान टाइम्स और इंडिया टुडे जैसे कई बड़े मीडिया पोर्टल्स ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि फिल्म एक गहरी राजनीतिक बहस बनने के बजाय उपदेशात्मक (Preachy) और शोर-शराबे से भरपूर लगती है, जिसके कारण यह आम दर्शकों को जोड़ने में पूरी तरह असफल रही।





फिल्म 'आखिरी सवाल' वैचारिक रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पक्ष (Pro-RSS) में झुकी हुई है और इसे संघ के समर्थन में एक रक्षात्मक (Defensive) फिल्म के रूप में देखा जाता है। फिल्म के निर्माता निखिल नंदा ने खुद मीडिया साक्षात्कारों में स्पष्ट किया है कि यह फिल्म संघ के प्रति उनके गुरु-दक्षिणा के रूप में है, जिसका मुख्य उद्देश्य पिछले 100 वर्षों से RSS पर उठ रहे विवादित सवालों और भ्रांतियों को दूर करना है.




 

फिल्म 'आखिरी सवाल' राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रति शंकाओं का समाधान करती है या नहीं, यह पूरी तरह से दर्शक के अपने व्यक्तिगत नजरिए और वैचारिक झुकाव पर निर्भर करता है। फिल्म किसी निष्पक्ष जांच की तरह काम नहीं करती है। इसके बजाय, यह दो अलग-अलग दृष्टिकोणों को जन्म देती है: संघ के समर्थकों के नजरिए से (शंकाओं का समाधान) तथ्यों का प्रस्तुतीकरण: फिल्म में प्रोफेसर (संजय दत्त) ऐतिहासिक संदर्भों और अदालती फैसलों का उपयोग करते हैं। छवि सुधारने का प्रयास: महात्मा गांधी की हत्या के बाद संघ पर लगे प्रतिबंधों के हटने पर दिए गए कानूनी तर्क छवि सुधारने का प्रयास हैं।





राष्ट्रवादी दृष्टिकोण  संघ के सामाजिक कार्यों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को मजबूती से उभारा गया है। जो लोग संघ की विचारधारा के करीब हैं, उन्हें इन तर्कों से अपनी शंकाओं का समाधान मिलता है। आलोचकों और निष्पक्ष दर्शकों के नजरिए से फिल्म में छात्र के सवालों और प्रतिवादों   को जानबूझकर कमजोर दिखाया गया है। यह एक निष्पक्ष और स्वस्थ डिबेट के बजाय केवल एकतरफा उपदेश जैसी लगती है।





विरोधी या न्यूट्रल दर्शकों के लिए फिल्म कोई नया ठोस या ऐतिहासिक प्रमाण प्रस्तुत नहीं करती है। नाटकीय संवादों और कमजोर पटकथा के कारण यह फिल्म वैचारिक रूप से किसी को प्रभावित करने में असफल रहती है।

Friday, 31 July 2020

Vidya Balan के उत्कृष्ट अभिनय से सजी शकुंतला देवी



आज (३१ जुलाई २०२०) आधी रात के बाद से, भारत की ह्यूमन कंप्यूटर शकुंतला देवी पर बायोपिक फिल्म शकुंतला देवी की स्ट्रीमिंग अमेज़न प्राइम विडियो पर शुरू हो गई. विद्या बालन ने, इस फिल्म को देखने के लिए, डिजिटल दर्शकों से गुजारिश करते हुए ट्वीट किया. उन्होंने अपने हैंडल पर, अपना घर में फिल्म देखते हुए चित्र भी पोस्ट किया. इस फिल्म में विद्या बालन ने शकुंतला देवी की भूमिका की है. विद्या बालन ने इस चरित्र को बड़े सहज ढंग से उभरा है. उन्होंने इस भूमिका के लिए अपना वजन भी काफी कम किया था. फिल्म में यह साफ़ नज़र आता है. फिल्म में, सान्या मल्होत्रा ने उनकी बेटी की भूमिका की है. अमित साध उनके दामाद बने हैं. अन्य भूमिकाओं में जीशुआ सेनगुप्ता (शकुंतला देवी के पति), प्रकाश बेलवाड़ी (शकुंतला देवी के पिता) और शीबा चड्डा (शकुन्ता देवी की मकान मालकिन) उल्लेखनीय है. इस फिल्म का निर्देशन अनु मेनन ने किया है. अनु मेनन ने, इस फिल्म से पहले लन्दन पेरिस न्यूयॉर्क और वेटिंग का निर्देशन किया था. यह दोनों फ़िल्में फ्लॉप हुई थी. अमेज़न पर प्रसारित हो रही सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज की निर्देशक भी अनु मेनन हैं.

Tuesday, 7 July 2020

डिजिटल माध्यम के Amit Sadh


बॉलीवुड फिल्म एक्टर अमित साध की पिछली फिल्म सुपर ३० पिछले साल रिलीज़ हुई थी। फूँक २ से फिल्म करियर की शुरुआत करने वाले अमित साध ने काई पो छे, सुल्तान, गोल्ड और सुपर ३० में अपनी भूमिकाओं से समीक्षकों की सराहना बटोरी है। हृथिक रोशन की सुपर ३० जैसी सफल फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के बावजूद, अमित साध की अभी तक कोई दूसरी फिल्म रिलीज़ नहीं हो पाई है।

ज़ी५ पर ऑपरेशन परिंदे और बरोट हाउस
क्या अमित साध को भी बाहरी होने का दंश झेलना पड़ रहा है। मगर, वास्तविकता यह है कि  अमित साध बेकार नहीं बैठे हैं। वह डिजिटल माध्यम जी५ पर ऑपरेशन परिंदे और बारोट हाउस में नज़र आते हैं। वास्तविकता तो यह है कि कोरोना वायरस के कारण उनकी फ़िल्में सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हो पा रही है तो डिजिटल माध्यम से प्रसारित हो रही है।

अमित साध की जुलाई
यही कारण है कि जुलाई का महीना अमित साध का बताया जा रहा है। वह भिन्न डिजिटल माध्यमों पर अपने डिजिटल शो और फिल्मों के ज़रिये छाये रहेंगे। १० जुलाई को, प्राइम विडियो पर उनकी ओरिजिनल सीरीज ब्रेथ की दूसरी क़िस्त ब्रेथ इनटू द शैडोज प्रसारित होने लगेगी। इसमे वह इस बार फिर पुलिस इंस्पेक्टर कबीर सावंत की भूमिका मे अभिषेक बच्चन का पीछा करते नजर आयेंगे।

रुकी हुई फिल्म
जी५ पर, २५ जुलाई से उनकी लम्बे समय से रुकी, विद्युत् जामवाल के साथ फिल्म यारा स्ट्रीम होने लगेगी। ३१ जुलाई को प्राइम विडियो पर, विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी स्ट्रीम होने जा रही है। इस फिल्म में, अमित साध शकुन्तलादेवी के दामाद की महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आयेंगे। उनकी एक सीरीज अवरोध द सीज वीथिन सोनी लिव पर प्रसारित होने जा रही है। यह सीरीज भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई सफल सर्जिकल स्ट्राइक पर है। 

Thursday, 6 February 2020

ऑपरेशन परिंदे' के ट्रेलर से प्रभावित करते हैं Amit Sadh



२०२० में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नए और रोमांचक कंटेंट वाले शो देखने को मिलेंगे, डिजिटल प्लेटफॉर्म ने न सिर्फ इंडिया बल्कि पूरी दुनियाभर का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया हुआ है। ओटीटी प्लेटफॉर्म के एक पॉवरपैक परफॉर्मर्स में से एक हैं अमित साध, जो जल्द ही ZEE5 पर ऑपरेशन परिंदे ओरिजनल फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखेंगे।

उनकी आगामी फिल्म का ट्रेलर हाल ही रिलीज़ हुआ हैं। यह कहना बिलकुल उचित होगा कि ब्रीथ 2 अभिनेता डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी दमदार परफॉरमेंस से न सिर्फ दर्शकों का दिल जीत रहे हैं बल्कि वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शासन भी कर रहे हैं।  संजय गढ़वी द्वारा निर्देशित, अमित की अगली फिल्म भारत के सबसे विवादास्पद जेलब्रेक में से एक पर आधारित है।

अमित साध को  बारोट हाउस और ब्रीथ 2 में उनकी प्रभावशाली परफॉर्मेंस के लिए दर्शकों ने काफी सराहा और अब डिजिटल दर्शकों को उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट 'ऑपरेशन परिंदे' से काफी उम्मीदें हैं।  ट्रेलर देखने के बाद यह बिलकुल स्पष्ट हैं कि अमित साध फिल्म में एसपी अभिनव माथुर के किरदार में एक बहुत ही अहम् भूमिका में दिखाई देंगे, वह एक मिशन पर स्पेशल टास्क फोर्स का हिस्सा हैं जोकि कैदियों को पकड़ते हुए नज़र आएंगे। 

ऑपरेशन परिंदे के साथ यह बहु-प्रतिभावान अभिनेता एक नए रोल और ऐसी नई शैली में एक्सपेरिमेंट करते हुए नज़र आएंगे, जो उन्होंने इससे पहले कभी नहीं किया।  ट्रेलर को मिल रही ज़बरदस्त प्रतिक्रिया से खुश इस अभिनेता ने कहा , "जब आप कुछ नया करो और उसके लिए आपको सरहाना मिले तो यह बहुत ही अच्छा लगता है।  निर्देशक संजय गढ़वी के निर्देशन की वजह से मेरे किरदार को निभाना  मेरे किए आसान हो गया था। हमारी साथ में काम करने की जो केमिस्ट्री है वह बहुत ही अद्भुत है, जिसका मैंने सहयोग किया।  मुझे इस चीज़ पर बहुत गर्व है। 

फैंस के साथ-साथ अमित साध को भी 28 फरवरी का बेसब्री से इंतज़ार हैं।  संजय गढ़वी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के अलावा अमित साध विद्या बालन और सान्या मल्होत्रा के साथ अनु मेनन निर्देशित शकुंतला देवी में दिखाई देंगे।

Monday, 20 January 2020

ऑपरेशन परिंदे के एसपी Amit Sadh



नया दशक, सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्मों का नया दौर लेकर आया है। अमित साध की अगली फिल्म 'ऑपरेशन परिंदे' भी एक ऐसी ही कहानी वाली फिल्म है, जिसका प्रीमियर २८ फरवरी को होने वाला है। इस फिल्म का टीज़र अभी कुछ समय पहले ही रिलीज़ किया गया था। इस टीज़र में अमित साध दर्शकों का ध्यान आकर्षित करते है। ऑपरेशन परिंदे भारत के सबसे विवादास्पद जेलब्रेक में से एक पर आधारित है, जिसने पूरे देश को खतरे में डाल दिया था। यह ज़ी५ की ऑरिजनल फिल्म है। इस फिल्म को धूम और धूम २ के डायरेक्टर संजय गढ़वी निर्देशित कर रहे है।इस फिल्म में अमित साध ने एसपी अभिनव माथुर की भूमिका की है । इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अमित साध कहते हैं, "संजय गढ़वी के निर्देशन में काम करना एक अभिनेता के तौर पर मेरे लिए बहुत खास रहा है। हमारे बीच जो कम्फर्ट ज़ोन था उसकी वजह से मेरे लिए ये परफॉमेंस करना और आसान हो गया। अब तक टीज़र को जो प्रतिक्रिया मिली है उससे रोमांचित हूं। यह फिल्म के प्लॉट को सटीक रूप से दर्शाता है।" सुल्तान, गोल्ड और सुपर ३० में बॉलीवुड के सुपर सितारों सलमान खान, अक्षय खन्ना और हृथिक रोशन के साथ काम करने वाले, अमित साध,  विद्या बालन और सान्या मल्होत्रा के साथ अनु मेनन द्वारा निर्देशित फिल्म शकुंतला देवी में नज़र आएंगे।