Showing posts with label Regina Cassandra. Show all posts
Showing posts with label Regina Cassandra. Show all posts

Wednesday 11 December 2019

Saaho एक्टर Arun Vijay की फिल्म में Regina के साथ Stefy Patel का डेब्यू




प्रभास की फिल्म साहो में, प्रभास के भाई विशवान्क की भूमिका करने वाले एक्टर अर्जुन विजय ने अपने दमदार अभिनय से हिंदी दर्शकों का ध्यान खींचा था।  मगर, तेलुगु फिल्मों में व्यस्त अरुण को हिंदी फिल्मों के लिए वक़्त नहीं है।

पिछले दिनों, फ्लोर पर गई अरुण विजय की फिल्म एवी ३१ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हुआ।  यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है।  पोस्टर से इसका पता भी चलता है।  हालाँकि, पोस्टर में अरुण नहीं नायिका रिजायना कैसांद्रा नज़र आ रही है।  इस फिल्म से अरुण विजय, निर्देशक अरिवजागन के साथ दूसरी बार काम कर रहे हैं।  इन दोनों की पिछली फिल्म कुत्तरम २३ थी।

अरुण विजय की तीन फ़िल्में निर्माण के भिन्न चरणों में हैं।  इनमे से एक तमिल फिल्म अग्नि सिरागुगल एक्शन थ्रिलर है।  इस फिल्म में अर्जुन विजय के अलावा विजय एंटोनी, अक्षरा हासन, नासर और प्रकाश राज की अहम् भूमिकाये हैं।  विजय अंटोनी, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय संगीतकार हैं।

एवी ३१ में अरुण विजय की एक नहीं दो नायिकाएं हैं। रिजायना कैसांद्रा के अलावा स्टेफी पटेल भी हैं। झारखण्ड की स्टेफी पटेल, फेमिना मिस इंडिया २०१८ में, मिस शाइनिंग स्टार की प्रतिभागी थी।उनका इस फिल्म से डेब्यू हो रहा है।  

Tuesday 20 February 2018

दक्षिण की रिजायना बॉलीवुड में

रिजायना कैसांद्रा फिल्म आव्
दक्षिण की रानी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है।  यह रानी है दक्षिण की तमिल और तेलुगु फिल्मों की अभिनेत्री रिजायना कैसांद्रा। लैटिन में रिजायना का अर्थ क्वीन या रानी होता है।  रिजायना कैसांद्रा दक्षिण की फिल्मों की अभिनय की रानी है। कैसांद्रा को अभिनय के लिहाज़ से अलग तरह की अभिनेत्री माना जाता है। उनकी पिछली रिलीज़ तेलुगु फिल्म आव् में एक वेट्रेस मीरा की भूमिका की थी, जिसे नशे की लत है, जो एक अमीर आदमी को लूटना चाहती है।  इस भूमिका में कैसांद्रा ने अज़ब भेष रखा था। उनकी नाक के बीच बुलाकी थी। शरीर में टैटू थे।  बाल भी विचित्र तरीके सेट थे। उनके इस लुक को चित्र से समझा जा सकता है। ऎसी रिजायना अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। उनकी फिल्म का नाम एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा है। इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली चोपड़ा धर कर रही हैं। रिजायना ने फिल्म के लिए ऑडिशन दिया है। हालाँकि, वह दक्षिण में २६ से ज़्यादा फ़िल्में कर चुकी है। ख़ास बात यह है कि रिजायना के आने से पहले ही एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में अनिल कपूर और जूही चावला की जोड़ी के अलावा सोनम कपूर और राजकुमार राव को लिया जा चुका है। सितारों से भरी इस फिल्म में रिजायना कैसांद्रा को कितना फुटेज मिलेगा ? सोनम  कपूर और जूही चावला की मौजूदगी में उनकी भूमिका कितनी महत्वपूर्ण होगी ? इन सबका जवाब तो फिल्म देखने के बाद ही मिलेगा।  लेकिन, रिजायना दक्षिण की फिल्मों में अभिनय की रानी मानी जाती हैं तो बॉलीवुड का फ़र्ज़ होता है कि वह ऎसी अभिनेत्री की प्रतिभा का उपयोग करें।  वेलकम रिजायना कैसांद्रा।