चर्चा है कि तेलुगु फिल्म अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, निर्देशक सुजीत की सीक्वल फिल्म को प्राथमिकता दे रहे है। इस कारण से, निर्देशक सुरेंदर रेड्डी की, पूर्व में पवन कल्याण के साथ घोषित फिल्म पीछे धकेल दी गई है।
बता दें कि पवन कल्याण की घोषित फिल्म ओजी २, उनकी २०२५ में प्रदर्शित फिल्म दे कॉल हिम ओजी की सीक्वल फिल्म है। जापान से भाग कर मुंबई पहुंचे एक गैंगस्टर की उसके विरोधियों से टकराव के कथानक पर आधारित फिल्म २५ सितम्बर २०२५ को प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म के खलनायक इमरान हाश्मी थे। अन्य भूमिकाओं में प्रकाश राज, प्रियंका मोहन, अर्जुन दास और श्रिया रेड्डी थे।
फिल्म दे कॉल हिम ओजी, २०२५ की सबसे सफल तेलुगु फिल्म बन गई थी। यह फिल्म भारत की सबसे अधिक ग्रॉस करने वाली २०२५ की फिल्मों में नवीं पायदान पर रखा गया था। फिल्म ने पहले दिन, सम्पूर्ण विश्व में, १५५ करोड़ का ग्रॉस किया था। फिल्म को मिश्रित समीक्षा मिलने के कारण अधिक सफलता नहीं मिली। फिल्म ३०० करोड़ के विश्वव्यापी ग्रॉस पर सिमट गई।
जहाँ तक, ओजी २ के निर्माण की बात है, इसकी स्क्रिप्ट को तराशा जा रहा है। फिल्म निर्माण पूर्व की स्थिति में है। इस फिल्म की घोषणा जुलाई २०२६ में की गई थी। किन्तु,इस पवन कल्याण से हरी झंडी मिलने के पश्चात फिल्म की शूटिंग नवंबर २०२६ में प्रारम्भ होगी। फिल्म के निर्देशक सुजीत ने, रोमांटिक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म रन राजा रन (शर्वानन्द और सीरत कपूर). साहो (प्रभास) और दे कॉल हिम ओजी (पवन कल्याण) का निर्देशन किया है।
सुरेंदर रेड्डी के साथ पवन कल्याण की फिल्म की घोषणा २६ में हुई थी। फिल्म की शूटिंग तो प्रारम्भ नहीं हो सकी थी। क्योंकि, फिल्म की स्क्रिप्ट पर अभी तक काम ही चल रहा है। किन्तु, निर्माता राम ताल्लुरी की फिल्म को इस फिल्म को संक्रांति २०२६ पर प्रदर्शित किया जाना था।
दे कॉल हिम ओजी को, पवन कल्याण के फिल्म जीवन की सबसे सफल फिल्म माना जाता है। इस फिल्म ने उत्तरी अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर ६४-६५ करोड़ का ग्रॉस किया था। तेलुगु प्रदेश में २०० करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली यह पहली तेलुगु फिल्म थी।