Showing posts with label Virat Karrna. Show all posts
Showing posts with label Virat Karrna. Show all posts

Wednesday, 24 June 2026

फिल्म #Naagbandham का नया गीत #VeerNaga 26 जून को होगा रिलीज



 

हैदराबाद और मुंबई में फिल्म नागबंधम के ट्रेलर लॉन्च के बाद बनी जबरदस्त चर्चा के बीच अब निर्माता फिल्म का नया और दमदार ट्रैक ‘वीरा नागा’ २६ जून को रिलीज करने जा रहे हैं।

 





फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में इस गाने का एक बेहद आकर्षक और दमदार पोस्टर जारी किया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। पोस्टर में नागा साधुओं के कई शक्तिशाली और अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं, जो साहस, आध्यात्मिकता और योद्धा जैसी ऊर्जा को दर्शाते हैं। इसकी भव्य और रहस्यमयी झलक फिल्म की उस दुनिया की तरफ इशारा करती है, जिसे नागबंधम बड़े पर्दे पर लेकर आने वाली है।

 





मेकर्स ने इस अनाउंसमेंट को खास अंदाज में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए लिखा:

"हर हर महादेव 🐍🔱"

"नागबंधम के ‘वीरा नागा’ गीत के साथ नागा साधुओं के शौर्य और पराक्रम को महसूस करने के लिए तैयार हो जाइए।"

 





फिल्म के निर्माता निशिता नागिरेड्डी और किशोर अन्नापुरेड्डी ने संयुक्त बयान में कहा, "फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है, जिसने हमारा उत्साह और बढ़ा दिया है। ‘वीरा नागा’ सिर्फ एक गीत नहीं है, बल्कि यह एक भावना, ऊर्जा और आत्मा को अपने साथ लेकर आता है, जो नागबंधम की दुनिया से गहराई से जुड़ा हुआ है। हमें विश्वास है कि दर्शक इस गीत की शक्ति और इसकी तीव्रता को महसूस करेंगे।"

 





वहीं फिल्म के निर्देशक अभिषेक नामा ने कहा, "‘वीरा नागा’ साहस, आस्था और योद्धा भावना का प्रतीक है। इस गीत को तैयार करते समय हमारी कोशिश थी कि दर्शक नागा दुनिया की भव्यता और उसकी तीव्रता को महसूस कर सकें। इसके विजुअल्स, संगीत और स्केल मिलकर एक ऐसा अनुभव तैयार करते हैं जो फिल्म की कहानी को और मजबूत बनाता है।"

 





मिस्ट्री, पौराणिक कथाओं, एडवेंचर और शानदार विजुअल अनुभव से भरपूर नागबंधम पहले से ही इस साल की सबसे चर्चित पैन इंडिया फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी है।

 




विराट कर्ण, नभा नटेश, दक्षा नागरकर, ऋषभ साहनी और महेश मांजरेकर अभिनीत इस फिल्म का निर्माण किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने निक स्टूडियो  और अभिषेक पिक्चर्स के बैनर तले किया है। फिल्म को ज़ी स्टूडियो  प्रस्तुत कर रहा है और यह 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Sunday, 14 June 2026

#Nagabandham परंपरा को दर्शाने वाली #ViratKarrna #NabhaNatesh की फिल्म !

 


दक्षिण के तेलुगु फिल्म उद्योग से एक अन्य अखिल भारतीय फिल्म  प्रदर्शित होने जा रही है।  यह फिल्म विराट कर्ण , नभ नटेश, जगपति बाबू और ऋषभ साहनी अभिनीत फ़िल्म नागबंधम है।  यह फिल्म ३ जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। यह फ़िल्म भारत के प्राचीन विष्णु मंदिरों के छिपे हुए रहस्यों को दिखाती है और खास तौर पर विशेष रूप से नागबंधम की पवित्र परंपरा पर केंद्रित है।




 

इसमें  कोई संदेह नहीं कि फिल्मों की दृष्टि से जुलाई २०२६ भव्य होने जा रही है।  तेलुगु फिल्म अभिनेता विराट कर्ण, अभिनेत्री नभ नटेश, जगपति बाबू और ऋषभ साहनी की पैन-इंडिया फ़िल्म नागबंधम, जुलाई  पहले शुक्रवार ३ जुलाई से भव्यता का प्रारम्भ कर देगी । अभिषेक नामा के डायरेक्शन में बनी इस पौराणिक ड्रामा फ़िल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक नए पोस्टर के साथ इसकी प्रदर्शन तिथि की घोषणा की।





 

नागबंधम को एक पैन-इंडिया पौराणिक एक्शन एंटरटेनर बताया जा रहा है, जिसमें बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन और कई जाने-माने कलाकार शामिल हैं। फ़िल्म की स्टार कास्ट काफी दमदार है, जिसमें विराट कर्ण, नभ नटेश, जगपति बाबू और ऋषभ साहनी के साथ  जयप्रकाश, मुरली शर्मा और बी.एस. अविनाश सह भूमिकाएं कर रहे है ।





 

जहाँ तक इस फिल्म के कथानक की बात है, यह फिल्म भारत के प्राचीन विष्णु मंदिरों के छिपे हुए रहस्यों को दिखाती है, विशेष रूप से नागबंधन की पवित्र परंपरा पर केंद्रित कथानक है। पद्मनाभस्वामी और पुरी जगन्नाथ जैसे मंदिरों में हाल ही में मिले खजानों से प्रेरित होकर, यह कहानी इन पवित्र जगहों से जुड़ी दिलचस्प पौराणिक कथाओं और उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए रहस्यमयी रीति-रिवाजों की पड़ताल करती है। फ़िल्म एक नए और आधुनिक अंदाज़ में इन सदियों पुराने रहस्यों को सामने लाती है।





 

कहानी एक ऐसे नायक के इर्द-गिर्द घूमती है जो ऐतिहासिक टकरावों के बीच, इस रहस्य की रक्षा के लिए लालच और बाहरी खतरों से लड़ता है। विराट कर्ण इस भूमिका को कर रहे है। अभिनेत्री नट नटेश माता पारवती की भूमिका कर रही है।





 

बड़े बजट की फिल्म नागबंधम का बजट लगभग १०० करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह बड़ा निवेश फिल्म के उस भव्य दृश्य अनुभव के उद्देश्य के अनुरूप है। यह टॉलीवुड अर्थात तेलुगु फिल्म उद्योग में बड़े बजट वाली पौराणिक फिल्मों के ट्रेंड को भी उजागर करता है। प्रोडक्शन टीम का लक्ष्य एक प्रभावशाली सिनेमैटिक अनुभव तैयार करना है, खासकर बेहतरीन क्वालिटी वाले वीएफएक्स और भव्य सेट्स के माध्यम से ।





 

फिल्म नागबंधम को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी दर्शक अपनी भाषा में ३ जुलाई २०२६ से देख सकेंगे।

Wednesday, 22 January 2025

#ViratKarrna की अखिल भारतीय फिल्म #NAGABANDHAM



 

टॉलीवूड से एक अन्य अखिल भारतीय आकर्षण वाली फिल्म प्रदर्शित होने जा रही है। तेलुगु फिल्म अभिनेता विराट कर्ण (#ViratKarrna) के फ़िल्मी जीवन की दूसरी फिल्म नागबंधम (#NAGABANDHAM) को तेलुगु के साथ साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओँ में भी प्रदर्शित किया जाएगा।




फिल्म नागबंधम की कहानी भी आम जान को आकर्षित करने वाली है। इस फिल्म की टैग लाइन द सीक्रेट ट्रेज़र से स्पष्ट है कि यह फिल्म किसी गुप्त खजाने की खोज की है।




वास्तव में नागबंधम दर्शकों को भारत के प्राचीन विष्णु मंदिरों के छिपे रहस्यों की यात्रा पर ले जाती है। फिल्म इन मंदिरों में नागबंधम की पवित्र और रहस्यमय प्रथा को दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत करती है।

 



फिल्म के लेखक अभिषेक नामा (#AbhishekNama) को इस कथा को लिखने की प्रेरणा पद्मनाभस्वामी और पुरी जगन्नाथ जैसे प्रसिद्ध मंदिरों में हाल ही में हुई खजानों की खोज से मिली है। यह फिल्म आधुनिक कथा के साथ कालातीत पौराणिक कथाओं को सहजता से जोड़ती है, जो सदियों पुराने रहस्यों में जान फूंकती है।




नागबंधम में विराट कर्ण के साथ अभिनेत्री #NabhaNatesh और #IswaryaMenon के साथ #JagapathiBabu, #Jayaprakash, #MuraliSharma और #BSAvinash महत्वपूर्ण भूमिका में है। 




अभिषेक नामा द्वारा निर्देशित और लिखित इस फिल्म के निर्माता किशोर अन्नापुरेड्डी (#NIKStudios) की फिल्म के प्रस्तुतकर्ता अभिषेक पिक्चर्स, लक्षमित्र और देवांश नामा है।