Showing posts with label Zoya Akhtar. Show all posts
Showing posts with label Zoya Akhtar. Show all posts

Sunday 26 April 2020

Zoya Akhtar के साथ तीसरी बार Ranveer Singh !


ज़ोया अख्तर और रणवीर सिंह तीसरी बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। लेखक-निर्देशक ज़ोया अख्तर की स्क्रिप्ट के नायक के तौर पर रणवीर सिंह फिट बैठते हैं। सूत्रों का कहना है कि ज़ोया अख्तर जानती हैं कि रणवीर सिंह, आज के ऐसे अभिनेताओं में हैं, जो किसी भी प्रकार की भूमिका को  आसानी से कर सकते हैं।  खुद रणवीर सिंह को भी मालूम है कि ज़ोया उनके एक्टर से मनचाहा निकाल कर स्क्रीन पर ला सकती है। रणवीर सिंह और ज़ोया अख्तर का साथ पांच साल पुराना है। इन दोनों ने पहली बार, फिल्म दिल धड़कन दो में पहली बार साथ काम किया था।  इस फिल्म में अनिल कपूरप्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर और शेफाली शाह जैसे कई एक्टरों की भीड़ थी। इसके बावजूद, रणवीर सिंह उभर कर आये थे।  दिल धड़कने दो के चार साल बाद, ज़ोया अख्तर ने जो स्क्रिप्ट लिखी, उसमे एक बार फिर रणवीर सिंह फिट बैठते थे। फिल्म का नाम था गली बॉय। यह फिल्म १०० करोड़ क्लब में शामिल हो पाने में कामयाब हुई। इसके बाद से, रणवीर सिंह और ज़ोया अख्तर एक दूसरे के मुरीद बन गए।  रणवीर सिंह के करियर में, निर्देशकों का बड़ा सहयोग रहा है।  उनके करियर की पहली दो फ़िल्में बैंड बाजा बारात और लेडीज वर्सेज रिकी बहल के निर्देशक मनीष शर्मा थे।  यह दोनों फ़िल्में हिट साबित हुई थी। फिर रणवीर सिंह के करियर में संजय लीला भंसाली आये। संजय लीला भंसाली ने, पांच सालों के अंदर, दीपिका पादुकोण के साथ तीन फिल्मों के ज़रिये रणवीर सिंह को टॉप पर पहुंचा दिया।  गोलियों की रास लीला राम-लीला (२०१३), बाजीराव मस्तानी (२०१५) और पद्मावत (२०१८) को बड़ी सफलता मिली थी। साफ तौर पर, रणवीर सिंह के करियर में दो निर्देशकों ज़ोया अख्तर और संजय लीला भंसाली की फिल्मों का बड़ा महत्व है।  छह सालों के अंतराल मेंरिलीज़ इन दो निर्देशकों की पांच फिल्मों ने रणवीर सिंह को सुपरस्टार का दर्जा दे दिया है।  यही कारण है कि वह कबीर खान और रोहित शेट्टी की फिल्मों में भी शामिल किये जा रहे हैं। इसके बावजूद, रणवीर सिंह को नवोदित निर्देशकों के साथ फिल्म करने से कोई परहेज नहीं।  वह दिव्यांग ठक्कर की पहली हिंदी फिल्म जयेशभाई ज़ोरदार में केंद्रीय भूमिका कर रहे हैं। यह फिल्म रणवीर सिंह के करियर के लिहाज़ से इसलिए ख़ास है कि फिल्म में उनकी भूमिका खालिस हास्य अभिनेता की है।  जयेशभाई ज़ोरदार से  पहले उनकी कोई भी फिल्म हास्य शैली में नहीं थी। 

Friday 17 April 2020

Zoya Akhtar के साथ तीसरी बार Ranveer Singh


ज़ोया अख्तर और रणवीर सिंह तीसरी बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। लेखक-निर्देशक ज़ोया अख्तर की स्क्रिप्ट के नायक के तौर पर रणवीर सिंह फिट बैठते हैं। सूत्रों का कहना है कि ज़ोया अख्तर जानती हैं कि रणवीर सिंह, आज के ऐसे अभिनेताओं में हैं, जो किसी भी प्रकार की भूमिका को  आसानी से कर सकते हैं।  खुद रणवीर सिंह को भी मालूम है कि ज़ोया उनके एक्टर से मनचाहा निकाल कर स्क्रीन पर ला सकती है।

जोया अख्तर के साथ दो फ़िल्में
रणवीर सिंह और ज़ोया अख्तर का साथ पांच साल पुराना है। इन दोनों ने पहली बार, फिल्म दिल धड़कन दो में पहली बार साथ काम किया था।  इस फिल्म में अनिल कपूरप्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर और शेफाली शाह जैसे कई एक्टरों की भीड़ थी। इसके बावजूद, रणवीर सिंह उभर कर आये थे।  दिल धड़कने दो के चार साल बाद, ज़ोया अख्तर ने जो स्क्रिप्ट लिखी, उसमे एक बार फिर रणवीर सिंह फिट बैठते थे। फिल्म का नाम था गली बॉय। यह फिल्म १०० करोड़ क्लब में शामिल हो पाने में कामयाब हुई। इसके बाद से, रणवीर सिंह और ज़ोया अख्तर एक दूसरे के मुरीद बन गए।

निर्देशकों के एक्टर रणवीर सिंह
रणवीर सिंह के करियर में, निर्देशकों का बड़ा सहयोग रहा है।  उनके करियर की पहली दो फ़िल्में बैंड बाजा बारात और लेडीज वर्सेज रिकी बहल के निर्देशक मनीष शर्मा थे।  यह दोनों फ़िल्में हिट साबित हुई थी। फिर रणवीर सिंह के करियर में संजय लीला भंसाली आये। संजय लीला भंसाली ने, पांच सालों के अंदर, दीपिका पादुकोण के साथ तीन फिल्मों के ज़रिये रणवीर सिंह को टॉप पर पहुंचा दिया।  गोलियों की रास लीला राम-लीला (२०१३), बाजीराव मस्तानी (२०१५) और पद्मावत (२०१८) को बड़ी सफलता मिली थी।

२ निर्देशक ५ फ़िल्में
साफ तौर पर, रणवीर सिंह के करियर में दो निर्देशकों ज़ोया अख्तर और संजय लीला भंसाली की फिल्मों का बड़ा महत्व है।  छह सालों के अंतराल मेंरिलीज़ इन दो निर्देशकों की पांच फिल्मों ने रणवीर सिंह को सुपरस्टार का दर्जा दे दिया है।  यही कारण है कि वह कबीर खान और रोहित शेट्टी की फिल्मों में भी शामिल किये जा रहे हैं।

पहली कॉमेडी फिल्म

इसके बावजूद, रणवीर सिंह को नवोदित निर्देशकों के साथ फिल्म करने से कोई परहेज नहीं।  वह दिव्यांग ठक्कर की पहली हिंदी फिल्म जयेशभाई ज़ोरदार में केंद्रीय भूमिका कर रहे हैं। यह फिल्म रणवीर सिंह के करियर के लिहाज़ से इसलिए ख़ास है कि फिल्म में उनकी भूमिका खालिस हास्य अभिनेता की है।  जयेशभाई ज़ोरदार से  पहले उनकी कोई भी फिल्म हास्य शैली में नहीं थी।  

Wednesday 8 May 2019

Zoya Akhtar की फिल्म के गैंगस्टर Ranveer Singh


गली बॉय (Gully Boy) की सफलता का फायदा इसके कलाकारों को मिलने लगा है। फिल्म में एमसी शेर की भूमिका करने वाले अनिरुद्ध चतुर्वेदी (Aniruddh Chaturvedi) को लेकर सोलो फिल्म बनाई जाने वाली है।

फिल्म में अनिरुद्ध के दोस्त और फिल्म के नायक मुराद की भूमिका करने वाले अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से तो  ज़ोया अख्तर (Zoya Akhtar) शुरू से ही खुश हैं।  वह उनके साथ दिल धड़कने दो और गली बॉय का निर्माण कर चुकी हैं।



अब वह रणवीर के साथ तीसरी फिल्म भी बनाने जा रही है। मुंबई की एक पत्रिका के अनुसार, ज़ोया अख्तर (Zoya Akhtar) का इरादा दो नायकों वाली फिल्म बनाने का है।  इन दो नायकों में से एक की भूमिका रणवीर सिंह (Ranveer Singh) कर सकते हैं।

खबर के अनुसार, ज़ोया अख्तर (Zoya Akhtar) की रणवीर के साथ तीसरी फिल्म गैंगस्टर फिल्म (Gangster Film) होगी। इस फिल्म को, हॉलीवुड की दो गैंगस्टर फिल्मों द डिपार्टेड (The Departed) और गैंग्स ऑफ़ न्यू यॉर्क (Gangs Of New York) की लाइन पर बनाया जाएगा।



ज़ोया अख्तर (Zoya Akhtar) का इरादा लिओनार्डो डीकैप्रिओ (Leonardo DiCaprio) की इन फिल्मों का रीमेक अधिकार प्राप्त करने का है। इन फिल्मों के आधार पर ज़ोया को अभी फिल्म की स्क्रिप्ट लिखनी है। वह इस फिल्म को मुंबई की पृष्ठभूमि पर लिखेंगी।

अगर रणवीर सिंह (Ranveeer Singh) इस फिल्म में काम करते हैं तो यह रणवीर सिंह की गुंडे और किल दिल के बाद तीसरी गैंगस्टर फिल्म होगी।  गुंडे भी दो नायकों वाली गैंगस्टर फिल्म थी।


हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर-मैन: फार फ्राम होम का ट्रेलर- क्लिक करें 

Thursday 11 April 2019

Vidya Balan ने नामित की Zoya Akhtar की Gully Boy


हाल ही में आयोजित क्रिटिक्स चॉइस फिल्म अवार्ड्स में, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक श्रेणी का नामांकन प्रस्तुत करने वाली अभिनेत्री विद्या बालन (Vidya Balan) ने ज़ोया अख्तर (Zoya Akhtar) को उनकी फिल्म गली बॉय (Gully Boy) के लिए अगले साल के पुरस्कार के लिए एक योग्य दावेदार के रूप में घोषित किया है।

इस साल के शुरू में रिलीज़ हुई गली बॉय ने देश और विदेशों में बड़े पैमाने पर सफलता प्राप्त की है।

धारावी के रैपर से प्रेरित, गली बॉय भारत की प्रमुख हिप-हॉप उप-संस्कृति पर रोशनी डालती है। फिल्म को देशभर से काफ़ी सरहाया गया है। वही दूसरी ओर मेड इन हैवन कुछ अमीरों के सुंदर चेहरों के पीछे रहस्य का खुलासा करते हुए और साथ ही बड़ी शादियाँ के पीछे छिपे बड़े झूठ का पर्दाफाश करते हुए आपका ध्यान केंद्रित करना बखूबी जानती है।


दोनों कंटेंट को बड़े पैमाने पर इसकी अनोखी कथानक और प्रभावशाली किरदार के लिए सरहाया जा रहा है और इन दो जानदार कहानियों के पीछे स्पष्ट रूप से ज़ोया का हाथ है।

2019 की पहली तिमाही में ज़ोया अख्तर (Zoya Akhtar) की यात्रा बड़े पर्दे तक सीमित नहीं थी; बहु-प्रतिभाशाली महिला डिजिटल युग के पहले छोर पर अपनी श्रृंखला 'मेड इन हैवन' के साथ तहलका मचा दिया है जिसे शानदार रिव्यू प्राप्त हुए है। श्रृंखला 'मेड इन हैवन' अमेज़ॅन की अब तक की सर्वश्रेष्ठ श्रृंखला में से एक है, जो कि बड़ी और शानदार भारतीय शादियों के दूसरे पक्ष की कहानी है। जोया अख्तर ने पहले ही शो के सीज़न 2 की पुष्टि कर दी है, जो प्रशंसकों के लिए बहुत खुशी की बात है।


चार फीचर फिल्म, दो शार्ट फ़िल्म और एक वेब श्रृंखला के सफ़र के साथ, जोया अख्तर (Zoya Akhtar) उन अग्रणी फिल्म निर्माताओं में से एक हैं जिन्होंने मनोरंजन उद्योग में अपनी एक जगह बना ली है। उनकी परियोजनाओं को उनकी प्रभावशाली कहानियों और बहुआयामी पात्रों के लिए जाना जाता है।

फिल्म कड़के कमाल के का ट्रेलर - क्लिक करें 

Friday 29 March 2019

२०१९ की पहली तिमाही जोया अख्तर के नाम


गली बॉय और मेड इन हेवन की सफलता ने २०१९ की पहली तिमाही ज़ोया अख्तर (Zoya Akhtar) के नाम कर दी है।

दर्शक जब गली बॉय में मुराद की भावनात्मक सफर को देख रहे थे, तभी ज़ोया अख्तर ने डिजिटल दुनिया में अपनी धमाकेदार शुरुआत कर के एक सबका दिल जीत लिया है।

यादगार किरदारों के साथ दुनिया बनाने की क्षमता रखने वाली, ज़ोया अख्तर (Zoya Akhtar) एक ऐसी फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने अपने दम पर समकालीन फिल्मों की कहानी को लगभग बदल दिया है।

धारावी के रैपर्स से प्रेरित, गली बॉय भारत की प्रमुख हिप-हॉप उप-संस्कृति से रूबरू करवाती है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अभिनीत फिल्म की सफलता शानदार है।


ज़ोया अख्तर (Zoya Akhtar) की मेड इन हैवन कुछ अमीरों के सुंदर चेहरों के पीछे रहस्य का खुलासा करते हुए और साथ ही बड़ी शादियाँ के पीछे छिपे बड़े झूठ का पर्दाफाश करते हुए सबका ध्यान केंद्रित किया है।

दोनों कंटेंट को बड़े पैमाने पर इसकी अनोखी कथानक और प्रभावशाली किरदार के लिए सराहा  जा रहा है और इन दो जानदार कहानियों के पीछे ज़ोया भव्य विजन है।

ज़ोया अख्तर (Zoya Akhtar) जो अपनी पिछली रिलीज लक बाय चांस, ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा और दिल धड़कने दो के साथ अपने समय से एक कदम आगे रही हैं, वह अब गली बॉय के साथ बॉक्स ऑफिस धूम मचा रही है।


चार फीचर फिल्म, दो शार्ट फ़िल्म और एक वेब श्रृंखला के सफ़र के साथ, जोया अख्तर (Zoya Akhtar) उन अग्रणी फिल्म निर्माताओं में से एक हैं जिन्होंने मनोरंजन उद्योग में अपनी एक खास छाप बना ली है।


लव रंजन की फिल्म में अजय देवगन और रणबीर कपूर - क्लिक करें 

Friday 22 February 2019

रणबीर ने खोया रणवीर ने पाया !


चार साल पहले, जब अनुराग कश्यप (Anurag Kasyap) फिल्म बॉम्बे वेलवेट की शुरुआत करने जा रहे थे, तब वह इस पीरियड फिल्म में, बॉक्सर और स्ट्रीट फाइटर जॉनी की भूमिका के लिए रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लेना चाहते थे। लेकिन, फिर न जाने क्या बात हुई कि उन्होंने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को साइन कर लिया। रणवीर हाथ मलते रह गए। लेकिन, बॉम्बे वेलवेट बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ध्वस्त फिल्म साबित हुई। इस फिल्म की असफलता का झटका रणबीर कपूर को कुछ ऐसा लगा कि उन्हें अपनी पोजीशन सुधारने में संजू तक का समय लग गया। रणवीर सिंह बाल बाल बचे।


रणबीर ने खोया, रणवीर ने पाया  
परन्तु, इसका उल्टा काफी दिलचस्प हुआ। जोया अख्तर (Zoya Akhtar) फिल्म गली बॉय के मुराद की भूमिका के लिए रणबीर कपूर को लेना चाहती थी। वह रणबीर के साथ काम करने के लिए काफी उत्सुक थी। लेकिन, रणबीर कपूर सिर्फ एक बायोपिक फिल्म करना चाहते थे। संजू वह कर ही रहे थे। इसलिए उन्होंने गली बॉय ठुकरा दी। फिल्म रणवीर सिंह को मिल गई। आज यह फिल्म रणवीर की हिट फिल्मों में शामिल हो गई है।


ज़ोया को रणबीर की दूसरी बार न !
जोया अख्तर के साथ यह दूसरी बार हुआ था कि रणबीर कपूर ने, जोया की फिल्म को इनकार कर दिया था। जोया, रणबीर और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की भाई बहन जोड़ी को रील लाइफ में भी लेना चाहती थी। फिल्म थी दिल धड़कने दो।  लेकिन, दोनों कपूरों ने फिल्म को इनकार कर दिया। बाद में करीना कपूर की जगह प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और रणबीर कपूर की जगह रणवीर सिंह आ गए। 


संजय लीला भंसाली की तीन फ़िल्में
रणबीर कपूर का फिल्म डेब्यू २००७ में सांवरिया से हुआ था। सोनम कपूर के साथ रणबीर की यह फिल्म बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। अब यह बात दीगर है कि इन दोनों कपूरों का करियर बन ही गया। इस असफलता के बाद, संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की दूसरी फिल्म गुजारिश भी फ्लॉप हुई। संजय पर फ्लॉप डायरेक्टर का लेबल लग गया था।


असफ़लता के बाद रणबीर की संजय को न 
इसलिए, जब संजय लीला भंसाली ने फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला की कास्टिंग शुरू की तो वह सीधा रणबीर कपूर के पास गए। रणबीर कपूर ने संजय को साफ मना कर दिया। गोलियों की रासलीला ही नहीं, संजय लीला भंसाली ने फिल्म बाजीराव मस्तानी और पद्मावत भी रणबीर को ऑफर की थी। लेकिन, रणबीर ने इन दोनों फिल्मों को भी नकार दिया। यह तीनों फ़िल्में रणवीर सिंह को मिल गई। इसके बाद रणवीर सिंह शीर्ष की सीढियां चढते चले गए।

अब यह कहना ठीक नहीं होगा कि रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को खोया तो रणवीर सिंह ने पा लिया !