Tuesday 29 September 2015

आशा भोंसले के बेटे का निधन

मशहूर गायिका आशा भोंसले के पुत्र हेमंत भोसले (६६ साल) रविवार की देर रात कैंसर से अपनी लम्बी लड़ाई हार गए।  इसके साथ ही ८२ साल की आशा भोंसले को ज़बरदस्त झटका लगा।  कुछ साल पहले ही उनकी बेटी वर्षा ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी।  निश्चित रूप से हेमंत के यो चले जाने से बॉलीवुड को ख़ास फर्क नहीं पड़ा होगा। क्योंकि, पिछले १८ सालों से वह गुमनामी की ज़िन्दगी जीते हुए कैंसर और घरेलु परेशानियों से लड़ रहे थे।  आज जबकि हेमंत नहीं रहे, ऐसे समय में याद आती हैं, हेमंत भोंसले द्वारा संगीतबद्ध फ़िल्में।  हेमंत के संगीत से सजी अमोल पालेकर और ज़ाहिरा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'टैक्सी टैक्सी' रिलीज़ हुई थी।  इस फिल्म में उनके गीतों 'हमें तो आज इस बात पर', 'लाई कहाँ हैं ज़िन्दगी' और 'जीवन में हमसफ़र' जैसे गीत लोकप्रिय हुए थे।  इन सभी गीतों को उनकी माँ आशा भोंसले और किशोर कुमार ने गाया था। लाइ कहाँ ज़िन्दगी में लता मंगेशकर और आशा भोंसले एक साथ गा रहे थे। हेमंत का करियर जमाने के लिए आशा भोंसले ने हरचंद कोशिश की थी।  लेकिन, उस दौर में राहुल देव बर्मन यानि पंचमदा के संगीत का नशा बॉलीवुड पर छाया हुआ था।  हेमंत भोंसले २ टीवी फिल्मों तेरी मेरी कहानी और धरती आकाश तथा हिंदी की ११ फिल्मों टैक्सी टैक्सी के अलावा दामाद, अनपढ़, नज़राना प्यार का, श्रद्धांजलि, बैरिस्टर, राजा जोगी, बच्चों का खेल, बंधन कच्चे धागों का, धरम शत्रु और आखिरी संघर्ष का संगीत देने के बाद इंडस्ट्री से बाहर हो गए।  आशा भोंसले की ज़िंदगी की यह त्रासदी है कि जब २०१२ में वह सिंगापुर में शो कर रही थी, तब उन्हें अपनी बेटी वर्षा के आत्महत्या कर लेने की खबर मिली थी। हेमंत की मौत की खबर भी उन्हें सिंगापुर के शो के दौरान ही मिली।

बॉक्स ऑफिस पर क्यों 'जवानी फिर नहीं आनी' !

आइये याद करते हैं २६ अगस्त २००५ को रिलीज़ अनीस बज़्मी निर्देशित फिल्म 'नो एंट्री' की। दो दोस्त किशन (अनिल कपूर) और शेखर (फरदीन खान) ।  किशन की बीवी काजल (लारा दत्ता) शक्की मिज़ाज़ है। वह हमेशा शक करती रहती है कि उसका पति बेवफा है।  जबकि किशन उसके प्रति ईमानदार है।  शेखर  एक खोजी पत्रकार संजना (सेलिना जेटली) से प्रेम करने लगता है। उधर इन दोनों का दोस्त है प्रेम यानि सलमान खान । वह पूजा (एषा देओल) से शादी शुदा है।  परन्तु यहाँ मामला उल्टा है।  प्रेम औरतबाज़ है।  जबकि पूजा उसे ईमानदार समझती है।  प्रेम किशन  को बेवफाई सिखाना चाहता है।  वह एक कॉल गर्ल बॉबी (बिपाशा बासु) को किशन को लुभाने के लिए तैयार करता है।  प्रेम देखना चाहता है कि किशन अपनी यह रिलेशनशिप छुपा सकता है या नहीं।  इस फिल्म में किरदारों की हेरफेर ने दर्शकों को खूब हंसाया था।
आइये इस कहानी में थोड़ा हेरफेर कर देते हैं।  दोस्त तीन नहीं चार हो जाते हैं। अपनी अपनी बीवियों से परेशान और डरे सैफ, शेख और परवेज़ तथा उनका तलाक़शुदा वकील दोस्त शेरी। शेरी से अपने दोस्तों की दशा देखीं नहीं जाती।  यह उन्हें ज़िंदगी का मज़ा दिलवाने के लिए बैंकाक ले जाता है।  मस्ती, ग्रैंड मस्ती, नो एंट्री, आदि न जाने कितनी हिंदी फिल्मों की घालमेल है इस कहानी में।  यह कहानी है एक पाकिस्तानी एडवेंचर कॉमेडी फिल्म 'यह जवानी फिर नहीं आनी' की। इस फिल्म को नदीम बेग ने निर्देशित किया है।  फिल्म के एक निर्माता हुमायु सईद फिल्म में सलमान खान वाला शेरी का किरदार कर रहे हैं। हम्ज़ा अली अब्बासी, वसै चौधरी और अहमद अली बट तीन दोस्तों की भूमिका में हैं।  इस फिल्म ने पाकिस्तान बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। जवानी फिर नहीं आनी ईद वीकेंड में रिलीज़ हुई थी।  इस फिल्म ने पाकिस्तान बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड-बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर डाला है।  हिंदुस्तानी बॉक्स ऑफिस के लिहाज़ से जवानी फिर नहीं आनी की सोमवार तक ९.८३ करोड़ की कमाई  जीरे जैसी लग सकती है।  लेकिन, इस कमाई से जवानी फिर नही आनी ने पाकिस्तान में फ्यूरियस ७, धूम ३, वेलकम बैक, आदि को पीछे धकेल दिया है। सबसे ज़्यादा बड़े वीकेंड का रिकॉर्ड फ्यूरियस ७ के नाम था, जिसने ७.५ करोड़ का वीकेंड कलेक्शन किया था। पाकिस्तानी की ऑन लाइन  ट्रेड मैगज़ीन बॉक्स ऑफिस डिटेल के अनुसार जवानी फिर नहीं आनी ने ७.८३ करोड़ का वीकेंड कलेक्शन करके फ्यूरियस ७ से टॉप की जगह छीन ली है।  दिलचस्प तथ्य यह है कि सोमवार को भी इस फिल्म ने दो करोड़ के लगभग कलेक्शन किया था।  इस प्रकार से यह फिल्म लगातार चार दिन २ करोड़ का आंकड़ा छूने वाली फिल्म बन गई है।  इस फिल्म के सोमवार के कलेक्शन को देख कर अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि फिल्म में लॉन्ग रन की क्षमता है।  अब केवल देखने वाली बात यही है कि क्या जवानी फिर नहीं आनी २५.०५ करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन कर पाएगी! जी हाँ, पाकिस्तान की सरजमीं पर सबसे ज़्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड फ्यूरियस ७ के खाते में ही दर्ज़ है।  

फिल्म 31st अक्टूबर में सोहा में नज़र आई शर्मीला टैगोर की झलक

निर्देशक  शिवाजी लोटन  पाटिल की आगामी फिल्म 31st  अक्टूबर जो १९८४ में  दो अंगरक्षकों द्वारा  इंदिरा गांधी की हत्या पर आधारित है , जिसने पूरी तरह से देश के राजनीतिक परिदृश्य को हिलाकर रख दिया है और जिसके  कारन   एक विशेष समुदाय के प्रति  हमेशा के लिए लोगो का नजरिया बदल कर रख दिया था इस फिल्म में  सोहा अली खान और  वीरदास अहम किरदार में नज़र आएंगे।
इस फिल्म में सोहा एक अलग अवतार में नज़र आएँगी ,  लोगो  को   सोहा  में उनकी  माँ शर्मीला टैगोर की भी झलक देखने मिलेगी। इस फिल्म में सोहा एक पंजाबी हाउस वाइफ का किरदार निभा रही है, इस फिल्म में सोहा रियल लाइफ किरदार को निभा रही है, दिलचस्प बात तो यह है की सोहा ने खुद अपने किरदार को स्टाइल किया है, सोहा चाहती थी की फिल्म में उनका लुक पूरी तरह वास्तविक दिखे , इसीलिए उन्होंने अपने लुक पर पूरी बारीकी से काम किया है.   
सूत्रों का कहना है की " जब सोहा को फिल्म की कहानी सुनाई गयी थी उसी समय उन्हें बताया गया था की इस फिल्म में उनका लुक बहुत ही साधारण होगा और न ही मेकअप का इस्तेमाल किया जायेगा, जिस गाव में सोहा फिल्म की शूटिं कर रही थी वह को लोग उन्हें साड़ी में देखना चाहते थे , लोग जो उन्हें डेक रहे थे उन्हें सोहा में उनकी माँ शर्मीला टैगोर की झलक दिखाई  दे रही थी."

'बाहुबली' से ज़्यादा हैरतअंगेज है 'पुलि' के दृश्य !

इंडियन ऑडियंस के लिए, ख़ास तौर पर हिंदी फिल्म दर्शकों के लिए अक्टूबर में सिनेमाघरों में हिंदी में संवेदित की गई तमिल फिल्म 'पुलि' को देखना अभूलनीय प्रदर्शन होगा।  इस फिल्म में ख़ास हो गए पुलि में फंतासी एडवेंचर दिखाने के लिए इस्तेमाल की गई वीएफएक्स तकनीक। पुलि के वीएफएक्स कमलाकन्नन ने तैयार किये हैं।  कमलाकन्नन ने ही एसएस राजामौली की दो उत्कृष्ट तकनीक वाली फिल्मों 'मगधीरा' और 'ईगा' यानि हिंदी 'मक्खी' के वीएफएक्स तैयार किये थे।   'पुलि' की तकनीकी उत्कृष्टता साबित करने के लिए तीन फिल्मों के वीएफएक्स का ज़िक्र करना ठीक होगा।  एसएस राजामौली की फिल्म 'मक्खी' में १२०० वीएफएक्स शॉट्स थे।  मगधीरा में १६०० तक।  लेकिन, इस साल रिलीज़ और पूरी दुनिया में तहलका मचा ने वाली फिल्म 'बाहुबली' में २००० वीएफएक्स शॉट्स लिए गए थे।  'वीएफएक्स  दृश्यों के लिहाज़ से 'बाहुबली' श्रेष्ठतम फिल्म कही जा सकती है। लेकिन,  'पुलि' वीएफएक्स श्रेष्ठता के झंडे गाड़ने जा रही है।  इस फिल्म में २४०० वीएफएक्स शॉट्स का इस्तेमाल किया गया है।  'पुलि' के वीएफएक्स भारत के अलावा रूस में सेंट पीटर्सबर्ग, यूक्रेन एंड अर्मेनिआ के विभिन्न ८ स्टूडियोज में तैयार किये गए।  फिल्म के कुछ एक आँख वाला राक्षस, भीमकाय कछुआ, काला तेंदुआ और ऐसे ही कई दिलचस्प चरित्र केवल वीएफएक्स द्वारा ही क्रिएट किये गए हैं। इन चरित्रों को देखना दर्शकों के लिए नया अनुभव होगा।  'पुलि' के वीएफएक्स निर्देशक कमलाकन्नन कहते हैं, "शुरू में  हम लोगों का इरादा २६०० वीएफएक्स सीन तैयार करने का था।  परन्तु बाद में कुछ बाधाओं के कारण इन्हे कम करके २४०० कर दिया गया।  फिर भी यह बाहुबली से ज़्यादा ही हैं।"  


शहीद भगत सिंह को कुछ ऐसे श्रद्धांजलि दी सिंह इज़ ब्लिंग की टीम ने (फोटोज)














तमिल मांज रही है जैक्विलिन फर्नांडीज़

श्रीलंकाई सुंदरी जैक्विलिन फर्नांडीज़ आजकल तमिल शिक्षक से तमिल उच्चारण सीखती नज़र आ रही हैं। सभी जानते हैं कि जैक्विलिन श्रीलंका से हैं।  श्रीलंका में तमिल भाषियों की संख्या बहुत ज़्यादा है।  भारत की तरह श्रीलंका के तमिल भी जैक्विलिन को पसंद करते हैं।  जैक्विलिन को भी तमिल भाषा की थोड़ी बहुत जानकारी है।  लेकिन, इतनी जानकारी एक फिल्म के तमिल संवाद बोलने के लिए काफी नहीं।  इसलिए जैक्विलिन अपना तमिल उच्चारण मांज रही हैं।  जैक्विलिन फर्नांडीज़ को भारत में मिली सफलता की खुशबू श्रीलंका के निर्माताओं तक पहुंची।  उनके ग्लैमर का फायदा उठाने के लिए इस साल की शुरुआत में एक फिल्म 'अकॉर्डिंग टू मैथ्यू' की शूटिंग शुरू हुई थी।  चंद्रन रत्नम निर्देशित इस फिल्म की कहानी रियल लाइफ है।  एक पादरी अपनी वाइफ और अपनी सेक्रेटरी के पति का क़त्ल कर देता है। फिल्म में पादरी की भूमिका अल्स्टन कॉच कर रहे हैं।  चूंकि, 'अकॉर्डिंग टू मैथ्यू' को तमिल में भी रिलीज़ किया जाना है, इसलिए जैक्विलिन को अपने तमिल उच्चारण पर ध्यान देना पड़ रहा है।  जैक्विलिन इस समय हिंदी फिल्म 'हाउसफूल ३' के अलावा हॉलीवुड फिल्म 'डेफिनिशन ऑफ़ फियर' में व्यस्त हैं।

जावेद अली ने लांच किया रोमांटिक ट्रैक 'उड़ने लगा'

जावेद अली अपने सूफ़ियाना अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनके रोमांटिक गानों  को भी बहुत पसंद किया जाता है। इन दिनों  जावेद अली अपने नवीनतम गाने उड़ने लगा के लिए सुर्ख़ियो में है।  अभिनेता दिलजान वाडिया की आनेवाली फिल्म 'फोर पिलर्स ऑफ बेसमेंट' के  रोमांटिक सांग उड़ने लगा को पिछले दिनों बिग ऍफ़ऍम के मुंबई स्थित स्टूडियो में लांच किया गया। इस अवसर पर गायक जावेद अली, अभिनेता दिलजान वाडिया , अभिनेत्री आलिया सिंहसंगीतकार अनुराग मोहन और  निर्माता गौतम बाफना मौजूद थे ।  उड़ने लगा को गोवा , वड़ोदरा और मुंबई केखूबसूरत प्राकृतिक लोकेशंस पर फिल्ममाया गया है।  इस गाने में दिलजान वाडिया और आलिया सिंह की गज़ब कैमेस्ट्री नजर आती है।  फिल्म में  दिलज़ान वाडिया  समीर का  किरदार निभा रहे हैं जो एक मॉल का सिक्यॉरिटी गार्ड हैं। वह  मॉल में नौकरी करने वाली रिया  (आलिया सिंह) से प्रेम करने लगता है। कहानी और घटनाक्रम में रिया एक रात इस मॉल के बेसमेंट में फंस जाती है। उस रात रिया को बचाने के लिए एक के बाद एक आये कई लोग फँसते चले जाते है। फिल्म में अन्य प्रमुख किरदारों में  जाकिर हुसैन, शाहवर अली खान, अनंत जोग, रवि गुदारिया भी नजर आएंगे। निर्माता गौतम बाफना और प्रवीण चुडासमा की  फिल्म फोर पिलर्स ऑफ बेसमेंट को गिरीश नायकके ने निर्देशित किया हैं। फिल्म का संगीत जी म्यूज़िक कंपनी ने जारी किया हैं।