Tuesday 28 November 2017

मुबारकां ! फिर साथ चाचा भतीजा !

मुबारकां में अनिल कपूर और अर्जुन कपूर 
अनीस बज्मी की २००५ की हिट कॉमेडी फिल्म नो एंट्री के सीक्वल की सुगबुगाहट सुनाई पड़ने लगी है। अनीस बज्मी से मनमुटाव के चलते सलमान खान ने नो एंट्री के सीक्वल में काम करने से मना कर दिया था। इसलिए, सीक्वल फिल्म में २००५ की नो एंट्री के अनिल कपूर और फरदीन खान तो हैं, लेकिन सलमान खान की जगह अक्षय कुमार ने ले ली है। फिल्म में एक नए किरदार की एंट्री अर्जुन कपूर के रूप में हुई है। हालाँकि, फिल्म के निर्माता बोनी कपूर इसकी पुष्टि नहीं करते। फिर भी, अगर ऐसा होता है तो चाचा-भतीजा जोड़ी दूसरी बार बनेगी ।  इस जोड़ी को पहली बार अनीस बज्मी की ही फिल्म मुबारकां में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कारोबार कर पाने में सफल हुई थी। इसलिए, कपूरों के प्रशंसक दर्शकों को नो एंट्री के सीक्वल का इंतज़ार रहेगा।  फिलहाल के लिए मुबारकां चाचा भतीजा !

बीआर फिल्म्स के साथ सिद्धार्थ की ट्विच

सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना के साथ निर्देशक अभय चोपड़ा की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म इत्तेफाक बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा सफल तो नहीं हुई। लेकिन, इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा की मेहनत ख़ास उभर कर आई। उन्होंने एक कठिन भूमिका को पूरी लगन से किया था। सिद्धार्थ की मेहनत से अभय चोपड़ा बेहद प्रभावित हुए हैं। खबर है कि अभय चोपड़ा ने अपनी अगली फिल्म ट्विच के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा से संपर्क किया है। फिल्म में सिद्धार्थ की नायिका की खोज जारी है। यह अभिनेत्री को नया चेहरा हो सकती है। वैसे इत्तेफ़ाक़ में सोनाक्षी सिन्हा थी।  लेकिन, वह सिद्धार्थ की नायिका नहीं थी।  

दिनेश विजन की हॉरर कॉमेडी में राजकुमार राव

राजकुमार राव फिल्म राब्ता में 
राजकुमार राव को कैमिया करने का फायदा मिल ही गया। उन्होंने, फिल्म निर्माता दिनेश विजन की बतौर निर्देशक पहली फिल्म राब्ता में एक कैमिया किरदार किया था, जिसमे वह ३२४ साल के बूढ़े बने थे। हालाँकि, फिल्म फ्लॉप हुई। लेकिन, दिनेश विजन और राजकुमार राव के बीच संपर्क बना रहा। दिनेश विजन अब राज निदिमौरू और कृष्णा डीके के साथ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्माण करने जा रहे है। इस फिल्म के लिए राजकुमार राव को लिए जाने की खबर है।  राज और कृष्ण डीके की जोड़ी की पिछली फिल्म अ जेंटलमैन फ्लॉप हुई थी। यह दोनों गो गोवा गॉन जैसी हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन भी कर चुके हैं। दिनेश विजन और इस डायरेक्टर जोड़ी ने २०१४ में एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म हैप्पी एंडिंग का निर्माण किया था। नई फिल्म के लिए एक्ट्रेस की तलाश पूरी होने के बाद, जनवरी से इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की शूटिंग शुरू हो जायेगी। राजकुमार राव इस समय ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर के साथ फिल्म फन्ने खान की शूटिंग कर रहे हैं। 

सत्ता से प्यार करती है यह दासदेव की पारो

शरत चंद्र चटर्जी की पुस्तक देवदास पर बॉलीवुड ने तीन फिल्मों का निर्माण किया है।  बंगला, असमी और उर्दू में भी देवदास, पारो और चंद्रमुखी के किरदारों को उकेरा गया। बॉलीवुड कुछ निर्माताओं ने इसे अपने तरीके से करने की कोशिश की। अनुराग कश्यप ने देवदास को अपनी दृष्टि से देखा।  उनकी फिल्म देव डी का देवदास शराब में डूबा हुआ आशिक़ था।  वह पारो को एक मर्द की दृष्टि से देखता था।  इसलिए, पारो उसे छोड़ देती है।  चंद्रमुखी एक शहरी छात्रा थी, जो एक एमएमएस स्कैंडल में फंस जाती है। अब शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के देवदास को राजनीतिक दृष्टि से दिखलाया जा रहा है। सुधीर मिश्रा की फिल्म दासदेव की कॉलेज से निकली चांदनी (अदिति राव हैदरी) राजनीति के  दलदल में कुछ ऐसा फंसती है कि उबर ही नहीं पाती। इस फिल्म में देव का किरदार राहुल भट कर रहे हैं। वह एक युवा नेता है।  ऋचा चड्डा ने आधुनिक पारवती का किरदार किया है। दासदेव में शरत चंद्र के देवदास बिलकुल उलट है।  वह अपनी राजनीतिक आकांक्षाएं पूरी करने के लिए किसी भी हद तक गिर सकता है। सुधीर मिश्रा की इस फिल्म का पहले टाइटल और देवदास रखा था।  अब चूंकि, उनकी फिल्म में देवदास बिलकुल उलट है, इसलिए फिल्म का टाइटल उलट कर दासदेव कर दिया गया है।  

स्टार वार्स की फीमेल हीरो डेज़ी रिडले

डेज़ी रिडले 
इंग्लिश एक्ट्रेस डेज़ी रिडले टेलीविज़न और फिल्मों में  छोटीमोटी भूमिकाएं ही कर रही थी, जब उन्हें स्टार वार्स ट्राइलॉजी की फिल्म द फाॅर्स आवकेंस में री का रोल करने का मौक़ा मिला।  री के किरदार ने डेज़ी को जो शोहरत दी, उससे उनकी एक ख़ास पहचान बन गई।  अब डेज़ी एक बार फिर स्टार वार्स : द लास्ट जेडाई में फिर से इस अहम् किरदार को  रही हैं।  री सुपर वुमन नहीं, सुपरहीरो है।  वह फिल्म में अंधकार से अकेली लड़ाई लड़ रही हैं।  डेज़ी  कहती हैं, "यह एक बहुत बड़ी भूमिका है।  लेकिन, इसलिए नहीं कि यह एक हीरो महिला चरित्र है।  मैं इस किरदार को लकर बहुत उत्तेजित हूँ।" लुकास फिल्म्स की स्टार वार्स : द लास्ट जेडाई में स्काईवॉकर का कथानक जारी रहेगा।  द फाॅर्स आवकेंस के सभी हीरो ब्रह्माण्ड की दंतकथा में रहस्य को खोलने और अतीत का पर्दाफाश करने के लिए शामिल होंगे। द लास्ट जेडाई में डेज़ी रिडले के अलावा मार्क हैमिल, कैरी फिशर, एडम ड्राइवर, जॉन बोएगा, ऑस्कर इस्सै, लुपिता न्योंगो, एंडी सर्किस, डॉम्हनॉल ग्लीसन, अन्थोनी डेनियल्स, ग्वेंडोलिन क्रिस्टी, केली मारी ट्रान, लौरा डर्न और बेनिसिओ डेल टोरो अहम् भूमिकाओं में हैं।  रिआन जॉनसन निर्देशित द लास्ट जेडाई १५ दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।  

क्या दूसरी लगान साबित होगी फिरंगी !

डायरेक्टर राजीव ढींगरा  अपनी फिल्म फिरंगी और आशुतोष गोवारिकर की फिल्म लगान में कई समानता देखते हैं।  दोनों ही फ़िल्में ब्रिटिश राज के ग्रामीण भारत पर फिल्में हैं।  दोनों ही फिल्मों के नायक मंगा और भुवन विद्रोही प्रकृति के ग्रामीण युवा हैं।  दोनों ही फिल्मों में वॉइस ओवर अमिताभ बच्चन ने किया है। दोनों फिल्मों का बड़ा फर्क यह है कि फिरंगी में क्रिकेट नहीं है। लगान के इतर फिरंगी कॉमेडी फिल्म है। लगान की तरह फिरंगी में भी विदेशी एक्टर हैं। एक्टर एडवर्ड सोंनेब्लिस्क का किरदार मुख्य है। फिल्म में इशिता दत्ता जहाँ मंगा का प्यार हैं, वही राजकुमारी बनी मोनिका गिल के दिल लगाव है। कपिल शर्मा की फिरंगी आमिर खान की लगान की तरह विदेश में सफलता पाती है या नहीं, लेकिन कपिल शर्मा को इस बीच एक हॉलीवुड फिल्म ज़रूर मिल गई है।  इस फिल्म के टाइटल कॉमेडी करी से साफ़ है कि हॉलीवुड फिल्म में  भी कपिल शर्मा की स्टैंडप कॉमेडी का उपयोग किया जायेगा।  फिरंगी इस शुक्रवार रिलीज़ होने जा रही है।  

कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट ग्लैमर की दुनिया के लिए वरदान है: डॉ. मोनिका कपूर

ग्लैमर की दुनिया मे अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत ज्यादा खूबसूरत नही तो कम से कम एक सराहनीय इंसान बने रहना जरूरी है। ऑनस्क्रीन बेहतरीन दिखने और उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए मशहूर हस्तियां कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेती हैं। फ़िल्म इंडस्ट्री की लीडिंग लेडीज से लेकर विलन का रोल करने वाली अभिनेत्रियों तकशायद ही कोई नाम बाकी हो जिसने ये सर्जिकल एक्सपेरिमेंट्स न किये हों। जानी-मानी कॉस्मेटिक और सौंदर्य चिकित्सक डॉ.मोनिका कपूर इसे ग्लैमर वर्ल्ड की जरूरत बताती हैं। कॉस्मेटिक उपचार ने ग्लैमर वर्ल्ड के साथ-साथ सौंदर्य उद्द्योग में असंख्य लोगों के करियर बनाये हैं। यदि कोई अपने शरीर के किसी हिस्से को लेकर खुश नहीं हैऔर जो उन्हें असहज बनाता हैतो कॉस्मेटिक उपचार उपयुक्त विकल्प हैं जिन्हें हमेशा ध्यान में रखा जा सकता है। नाक के आकार को बदलने से लेकर फ्लैट होंठों को पॉउटिंग इफ़ेक्ट देनाकॉस्मेटिक उपचार / शल्य चिकित्सा हर तरह के चमत्कारों में सक्षम है।” लेकिन कई बार इन उपचारों में जोखिम भी होता है अगर ये क्वालिफाइड और अनुभवी डॉक्टर से न कराया जाए। हर किसी को ये याद रखना चाहिए कि कॉस्मेटिक सर्जरी एक ऐसी जरूरत है जिसका फैसला खुद आपको ही करना होता है। मैं कभी ये रे नही दूंगी की आप किसी के कहे सुनाए पर भरोसा करें । आपका एक गलत फैसला आपको हमेशा के लिए पछतावे में डाल सकती हैं।“ कॉस्मेटिक सर्जरी में अनगिनत विफलताओं को बॉलीवुड में ही देखा गया है। अनुष्का शर्मासे लेकर आयशा टाकिया तक ने अपने प्राकृतिक रूप के साथ छेड़छाड़ की जो कई बार गलत हो गए और जो सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा मज़ाक का पात्र बने। दूसरी तरफ गौहर खानप्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा ने सूझबूझ के साथ फैसला लिया और उनकी सर्जरी के बाद का लुक देखकर लोग ढंग रह गए और इससे उनके कैरियर को भी फायदा हुआ। खैरसारा खेल कमियों को समझने और सही फैसला लेमे का है।