फिल्म मेकर जोड़ी आदिल अल अरबी और बिलाल
फल्लाह निर्देशित फिल्म 7 डॉग्स की कहानी किसी भी अमेरिकन
एक्शन मूवी जैसी है, जिसमें कोई
नयापन नहीं है। एक इंटरपोल
ऑफ़िसर और एक क्रिमिनल एक ट्रांसनेशनल
क्रिमिनल नेटवर्क के ख़िलाफ़ अलायंस बनाते हैं। साधारण कथानक वाली फ़िल्म ७ डॉग्स
की भारत में चर्चा, बॉलीवुड के दो
सितारों सलमान ख़ान और संजय दत्त की
भूमिकाओं के कारण हो रही है ।
7 डॉग्स 2026 में बनी सऊदी अरब की एक एक्शन
फ़िल्म है, जिसे आदिल एल
अरबी और बिलाल फ़ल्लाह ने डायरेक्ट किया है और इसे मोहम्मद एल-डब्बा ने तुर्की
अललशिख की कहानी पर लिखा है। फ़िल्म में अहमद एज़ और करीम अब्देल अज़ीज़ एक
इंटरपोल ऑफ़िसर और एक क्रिमिनल आदमी का रोल कर रहे हैं, जो एक ट्रांसनेशनल क्रिमिनल नेटवर्क के
ख़िलाफ़ एक अलायंस बनाते हैं। कलाकारों में मोनिका बेलुची, नासिर अल क़साबी, सईद रगब, तारा इमाद, सैंडी बेला, जियानकार्लो एस्पोसिटो, मैक्स हुआंग, सलमान खान और संजय दत्त भी शामिल हैं।
फिल्म के मुख्य कलाकार मिस्र और
अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के सुपरस्टार करीम अब्देल अजीज और अहमद एज हैं। भारतीय
दर्शकों के लिए यह फिल्म 21 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म
में सलमान खान और संजय दत्त के किरदार विस्तृत या मुख्य लंबाई के नहीं हैं, बल्कि यह एक स्पेशल अपीयरेंस/कैमियो है। दोनों कलाकारों ने रियाद
में केवल कुछ दिनों (लगभग तीन दिन) के लिए अपने हिस्सों की शूटिंग पूरी की थी।
इसलिए फिल्म में उनका कुल स्क्रीन टाइम काफी संक्षिप्त है। ट्रेलर और टीजर में
सलमान खान को एक स्टाइलिश सूट-बूट वाले अंदाज में और संजय दत्त को गन के साथ एक इंटेंस
अवतार में देखा गया है, जो सीधे तौर पर
ग्लोबल क्राइम सिंडिकेट और एक्शन थीम से जुड़ा है।
किंतु, भले ही संजय दत्त और सलमान ख़ान का स्क्रीन टाइम कम हो, लेकिन 'साजन' (1991) और 'चल Mere Bhai' (2000) जैसी
फिल्मों के बाद सलमान और संजय की यह जोड़ी इस इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के जरिए एक साथ
स्क्रीन पर लौट रही है, जिससे भारत में
इस फिल्म को लेकर भारी क्रेज और चर्चा है। फ़िल्म के निर्माताओं के लिए इन दोनों
बॉलीवुड दिग्गजों की मौजूदगी फिल्म को दक्षिण एशिया और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक
बड़ा ग्लोबल स्पेक्टकल बनाने में अहम भूमिका निभाती है।
इस फ़िल्म की अन्य भूमिकाओं में सलमान खान और
संजय दत्त के साथ मोनिका बेलुची और जीआनकर्लों एस्पोज़िटो भी हैं । किंतु फ़िल्म
के दो नायक इंटरपोल ऑफिसर और अपराधी की भूमिका मिस्त्रीअभिनेताओं अहमद एज और करीम
अब्दुल अज़ीज़ हैं ।यह फ़िल्म भारत में हिन्दी और इंगलिश भाषाओं में २१ अगस्त को
प्रदर्शित की जा रही है ।
बेल्जियम और मोरक्को से निर्देशक जोड़ी आदिल
एल अरबी और बिलाल फल्लाह द्वारा 2020 की ब्लॉकबस्टर "बैड बॉयज़ फॉर लाइफ का
निर्देशन किया था । यह फ़िल्म, बैड बॉयज़ फ्रैंचाइज़ी की
सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है ।
७ डॉग्स की विशेषता यह है कि ३८ साल के आदिल
अल अरबी और ४० साल के बिलाल फ़ल्लाह निर्देशित फ़िल्म को ४५ साल के तुर्की अलालसिख
ने लिखा हैं । फ़िल्म के दो नायक अहमद एज५५ साल के और करीम अब्दुल एज़िज़ ५० साल
के हैं । भारतीय अभिनेता सलमान ख़ान और संजय दत्त क्रमशः ६० और ६७ साल के हैं ।
फ़िल्म में अंतर्राष्ट्रीयड्रग तस्कर की भूमिका करने वाली अभिनेत्री मोनिका बेलूची
६१ साल की है। अन्य महत्वपूर्ण भूमिका करने वाले नासर अल क़साबी ६१ साल के हैं ।

No comments:
Post a Comment