Showing posts with label Arjun Kapoor. Show all posts
Showing posts with label Arjun Kapoor. Show all posts

Sunday 4 March 2018

अब परदे पर लड़ा जायेगा पानीपत का युद्ध !

ऐतिहासिक- प्रागैतिहासिक फिल्म खेले हम जी जान से और मोहनजोदड़ो की असफलता के बावजूद, निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने हठ नहीं छोड़ा है।  वह अभी भी ऐतिहासिक फिल्म बनाने में जी जान से जुटे हुए हैं। इस बार उनके कैमरे की जद में, दिल्ली से ९७ किलोमीटर दूर उत्तर में पानीपत के मैदान में १४ जनवरी १७६१ को लड़ा गया पानीपत का तीसरा युद्ध है। यह युद्ध मराठा युद्द्धों और अफगानिस्तान के आक्रमणकारी अहमदशाह अब्दाली की सेना के बीच लड़ा गया था।  आशुतोष गोवारिकर ने जोधा अकबर जैसी सफल ऐतिहासिक-काल्पनिक फिल्म बनाई है।  इसलिए, उनकी इस फिल्म पर निगाहें होंगी ही।  कौन होंगे उनकी फिल्म के कलाकार !  पिछले दिनों यह खबर थी कि आशुतोष गोवारिकर हिट मराठी फिल्म आपला मानुष का हिंदी रीमेक बनाना चाहते हैं।  इस बारे में, उनके करीना कपूर खान से मिलने की भी खबर थी।  लेकिन, अब एक चौंकाने वाली खबर है।  एक वेबसाइट के मुताबिक़, करीना कपूर खान और आशुतोष गोवारिकर के बीच बातचीत हुई थी।  लेकिन, यह आपला मानुष के हिंदी रीमेक के लिए नहीं, बल्कि पानीपत के तीसरे युद्ध पर फिल्म को लेकर थी। इस युद्ध में अर्जुन कपूर और संजय दत्त भी होंगे।  दरअसल, यह युद्ध ही संजय दत्त के किरदार अहमद शाह अब्दाली और अर्जुन कपूर के किरदार मराठा सेना का नतृत्व करने वाले सदाशिवराव भाउ के बीच लड़ा जायेगा। सदाशिव राव महान मराठा योद्धा बाजीराव (इन पर फिल्म बाजीराव मस्तानी बनी थी) के भतीजे थे।  इस युद्ध में वह वीरगति को प्राप्त होते हैं। करीना कपूर सदाशिवराव भाउ की दूसरी पत्नी पार्वतीबाई की भूमिका करेंगी।  की एंड का के बादअर्जुन कपूर और करीना कपूर की यह दूसरी फिल्म होगी। इस साल इन तीन कलाकारों की एक एक फिल्म रिलीज़ होनी है।  करीना कपूर की वीरे दी वेडिंग जल्द रिलीज़ होने वाली है।  संजय दत्त अपनी बायोपिक फिल्म और अर्जुन कपूर संदीप और पिंकी फरार में नज़र आएंगे। 

बॉलीवुड न्यूज़ ४ मार्च - पढ़ने के लिए  क्लिक करें

Wednesday 6 January 2016

लड़की और लड़का की कहानी नहीं 'की एंड का'

आर बाल्की की फिल्म 'की एंड का' कहानी है किआ और कबीर के रोमांस और शादी की और शादी के बाद की अड़चनों की।  किआ वर्किंग वुमन है। वह बहुत महत्वाकांक्षी है। कबीर एक शेफ है। वह प्रगतिशील विचारों का और किआ की महत्वाकांक्षा का समर्थन करता है। वह घर में बैठ कर, किआ के लिए खाना बना कर उस का इंतज़ार करता है ।  फिल्म है स्त्री और पुरुष होने की।  लड़की यानि की और लड़का यानि का।  फिल्म में इन दोनों को करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर पेश कर रहे हैं।  करीना और अर्जुन की उम्र में पांच साल का फर्क है।  स्क्रीन पर भी यह फर्क नज़र आता है। दोनों के विचारों में फर्क है। लेकिन,  करीना के किरदार के अर्जुन के किरदार से उम्र में बड़ा होने और उसके वर्किंग वुमन होने से इन दोनों की वैवाहिक ज़िंदगी में कोई विपरीत असर नहीं पड़ता।  फिल्म में किआ और कबीर के बीच भरपूर रोमांस हैं।  करीना ने बेझिझक अर्जुन से प्रेमालाप किया है।  तमाम दृश्यों में करीना कपूर  अर्जुन कपूर में खोई नज़र आती हैं।  फिल्म के बारे में बाल्की बताते हुए कहते हैं, "हिंदी भाषा में मनुष्यों के लिए ही नहीं मृत वस्तुओं को भी लिंग में विभाजित किया गया है।  प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक  वस्तुओं का लिंग विभेद किया गया है। लेकिन,  यह फिल्म, जोड़े के  विवाह की तरह, यह रेखांकित करती है कि की और का का लिंग भेद मायने नहीं रखता।